बड़ी खबर LIVE: मणिपुर हिंसा मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने NIA को भेजा नोटिस
मणिपुर हिंसा से जुड़ा एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग का में दायर याचिका पर SC ने NIA को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने NIA से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ितों के परिवार ने कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

यूपी: स्कूलों सहित कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र शॉपिंग मॉल में मिला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को शहर के एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में मिले एक पत्र में स्कूलों समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, ''लुलु मॉल में एक पत्र मिला था। हाथ से लिखे गये उस पत्र में कहा गया कि स्कूलों समेत अलग-अलग जगहों पर धमाके किए जाएंगे।''
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह से पहले लखनऊ में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान और पैदल गश्त आयोजित की गई।
वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर ‘पेपर स्प्रे’ इस्तेमाल के आरोप में 22 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़क अवरुद्ध करने के अलावा उसके कर्मियों के काम में बाधा डालने और उन पर हमला करने के आरोप में कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से एक प्राथमिकी संसद मार्ग पुलिस थाने में जबकि दूसरी कर्तव्य पथ पुलिस थाने में दर्ज की गयी है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक कार के तालाब में गिरने से 3 बच्चों की मौत, 2 अन्य घायल
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में सोमवार को स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे उलुबेरिया में बोहिरा चौरास्ता के पास हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान इशिका मोंडल (सात), अरिन डे (नौ) और सौभिक दास (11) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बच्चों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य का इलाज चल रहा है।”
मणिपुर हिंसा मामले में दायर याचिका पर SC ने NIA को भेजा नोटिस
मणिपुर हिंसा से जुड़ा एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग का में दायर याचिका पर SC ने NIA को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने NIA से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। पीड़ितों के परिवार ने कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवारों को कम से कम यह तो पता होना चाहिए कि क्या हुआ। वरना अदालत की निगरानी में जांच हो।
कर्नाटक: पहले T20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप 2025 में जीत के बाद, भारतीय महिला टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंची
धर्मेंद्र जी ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय फ़िल्म जगत की मशहूर हस्ती, पद्मभूषण श्री धर्मेंद्र जी की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवार और उनके करोड़ों प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। धर्मेंद्र जी ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अभूतपूर्व अभिनय की मिसाल कायम की। वे सिनेमा प्रेमियों के दिलो-दिमाग और स्मृतियों में जीवित रहेंगे।
महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं।
गुवाहाटी टेस्ट-भारतीय टीम 201 रन पर सिमटी
मुंबई: एक्ट्रेस शबाना आज़मी पवन हंस श्मशान घाट पहुंचीं
धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया- PM मोदी
अक्षय कुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे
धर्मेंद्र का निधन: सलीम खान भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे
धर्मेंद्र का निधन: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त श्मशान भूमि पहुंच चुके हैं।
एक्टर सलमान खान मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से ऑफिशियल बयान का इंतज़ार है
फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे
आमिर खान भी विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच चुके हैं
महाराष्ट्र: एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की तस्वीर पर पोस्ट किया - "यह एक युग का अंत है
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के लिए एक भावुक नोट लिखा, उनकी तस्वीर के साथ, करण ने उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर आभार जताया.उन्होंने लिखा, "ये एक युग का अंत है... एक विशाल मेगा स्टार... मुख्यधारा सिनेमा में एक नायक का अवतार... इनक्रेडिबली हैंडसम और सबसे जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस... वह भारतीय सिनेमा के एक बोनाफाइड लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं... लेकिन वह सबसे अच्छे इंसान थे... हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें प्यार करता था.
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने दी जानकारी
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली।

उत्तराखंड: टिहरी में कुंजापुरी के पास बस हादसा, 5 की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल
तमिलनाडु: तिरुनेलवेली जिले में थमिराबरानी नदी का जलस्तर लगातार बारिश के बाद बढ़ गया है
यह सरकार आज पिछली दिल्ली सरकार से कहीं ज़्यादा फेल होती दिख रही है- प्रदूषण की स्थिति पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, "...हम कहते हैं कि बेसिक स्टेप्स पर काम होना चाहिए... अगर आप कोशिश करते दिखेंगे, तो जनता भी आपका साथ देगी... लेकिन आप सिर्फ दिखावा कर रहे हैं, जैसे अरविंद केजरीवाल कर रहे थे... यह सरकार आज पिछली दिल्ली सरकार से कहीं ज़्यादा फेल होती दिख रही है।
पाकिस्तान के पेशावर में हमला, पहले फायरिंग फिर धमाके, 3 हमलावर ढेर
पाकिस्तान के पेशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमलावरों ने भीषण हमला किया। इस ऑपरेशन में तीन हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी की भी मौत हुई है।
कर्नाटक: साधुओं ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया
देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 15 महीने का होगा कार्यकाल
श्रीनगर, J&K- धीरे-धीरे तापमान कम होने से मौसम ठंडा होने से शहर में कोहरे की एक परत छा गई है
इंडिया गेट पर प्रदर्शन मामले में 15 से ज्यादा गिरफ्तार
जस्टिस सूर्यकांत आज लेंगे 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाएंगी।
अयोध्या, UP-कल होने वाले 'ध्वजारोहण' या झंडा फहराने के कार्यक्रम से पहले भगवान राम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंच रहे हैं
गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भूकंप के झटके
गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में आज सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए, भूकंप का सेंटर तलाला, सौराष्ट्र से 15 km उत्तर-उत्तर-पूर्व (NNE) में, कोऑर्डिनेट्स 21.188°N लैटीट्यूड और 70.546°E लोंगिट्यूड पर था।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia