बड़ी खबर LIVE: इथियोपिया ज्वालामुखी की राख दिल्ली तक पहुंची, आसमान में छाया अंधेरा, उड़ानें रद्द

इथियोपिया के हैली गब्बिन ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद उठी राख का विशाल बादल 25,000-45,000 फीट की ऊंचाई पर भारत तक पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

25 Nov 2025, 9:48 AM

राजस्थान: माउंट आबू क्षेत्र में घना कोहरा छाया

25 Nov 2025, 8:40 AM

दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट प्रोटेस्ट के सिलसिले में कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में BNS सेक्शन 197 जोड़ा

 दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट प्रोटेस्ट के सिलसिले में कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में BNS सेक्शन 197 जोड़ा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, "प्रोटेस्ट करने वालों के हाथ में माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (जो हाल ही में एनकाउंटर में मारा गया) के पोस्टर थे। जब उन्होंने सड़क रोकने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिसवालों पर पेपर स्प्रे किया और उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।"

25 Nov 2025, 8:38 AM

मुंबई: बांद्रा ईस्ट के कलानगर इलाके से तस्वीरें, जब शहर में स्मॉग की एक परत छाई


25 Nov 2025, 7:56 AM

इथियोपिया ज्वालामुखी की राख दिल्ली तक पहुंची, आसमान में छाया अंधेरा, उड़ानें रद्द

इथियोपिया के हैली गब्बिन ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद उठी राख का विशाल बादल 25,000-45,000 फीट की ऊंचाई पर भारत तक पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है।

राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया और जहरीला स्मॉग छा गया है। आनंद विहार, एम्स और सफदरजंग के आसपास दृश्यता कम हो गई है। ज्वालामुखी राख की वजह से अकासा एयर, इंडिगो और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले गए हैं, कुछ उड़ानें रद्द भी हुई हैं।