बड़ी खबर LIVE: 'हैडलाइन मैनेजमेंट' से काम नहीं चलेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए नई सोच चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार की विनिर्माण से जुड़ी नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि अब ‘पीआर' और 'हैडलाइन मैनेजमेंट' से काम नहीं चलेगा, बल्कि उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नई सोच की जरूरत है।

अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को आजम खान से मिलने रामपुर जायेंगे
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खान से मिलने रामपुर जायेंगे।
आजम खान लगभग दो साल बाद जेल से रिहा हुए हैं।
रामपुर जाकर आजम खान से मिलने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, ‘‘हमने यात्रा (की तिथि) तय कर ली है। मैं जाऊंगा।’’
'हैडलाइन मैनेजमेंट' से काम नहीं चलेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए नई सोच चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार की विनिर्माण से जुड़ी नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि अब ‘पीआर' और 'हैडलाइन मैनेजमेंट' से काम नहीं चलेगा, बल्कि उत्पादन बढ़ाने के लिए एक नई सोच की जरूरत है।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया
बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने एशिया कप टी20 सुपर चार चरण के मैच में बृहस्पतिवार को यहां टॉस जीत कर पाकिस्तान के खिलाफ क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
इस मैच को जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में भारत का सामना करेगी। बांग्लादेश ने तीन बदलाव करते हुए मेहदी हसन, तस्कीन अहमद और नुरुल हसन को मौका दिया है।
तेजस्वी यादव ने कहा, "मां योजना की शुरुआत की जाएगी, बेटी योजना की शुरुआत की जाएगी
तेजस्वी यादव ने कहा, "मां योजना की शुरुआत की जाएगी, बेटी योजना की शुरुआत की जाएगी। माई बहिन मान योजना की शुरुआत की जाएगी...इस बार सब लोग बदलाव चाहते हैं और बदलाव होगा..."
लद्दाख हिंसा बीजेपी की वादाखिलाफी का नतीजा : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की वादाखिलाफी का नतीजा बताया है।
यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन सीमा से सटे इस संवेदनशील प्रदेश की सरहदों को और सुरक्षित करने के लिये सरकार को वहां की जनता की बात माननी चाहिये।
BJP सरकार ने खुद ही संकट पैदा किया है: कांग्रेस ने लद्दाख हिंसा पर कहा
कांग्रेस ने लद्दाख में हिंसक झड़पों के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खुद यह संकट पैदा किया है।
पार्टी ने कहा कि लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत शामिल करने और उसकी गरिमा एवं पहचान की रक्षा करने की केंद्र शासित प्रदेश की मांग वैध और न्यायसंगत है।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को लेह में हिंसा, आगजनी और सड़क पर झड़पें हुईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 40 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 80 लोग घायल हो गये।
लद्दाख: लेह हिंसा मामले में पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर चला शांतिपूर्ण आंदोलन बुधवार को हिंसा में तब्दील हो गया। लेह की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों ने हालात बिगाड़ दिए। उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा घायल हुए। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
लातूर, महाराष्ट्र: शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, संजय राउत और अंबादास दानवे के साथ भारी बारिश के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए कटगांव गांव पहुंचे
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व आप विधायक प्रकाश जरवाल की याचिका पर नोटिस जारी किया है, मामले की सुनवाई 3 नवंबर को होगी
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा बने टेस्ट टीम के उपकप्तान
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई है। रविंद्र जडेजा को सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया गया है।
करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट नहीं हो पाए हैं इसलिए उनकी जगह नारायण जगदीशन टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। अक्षर पटेल ने भी टेस्ट टीम में वापसी की है।
तिरुवनंतपुरम, केरल: शहर के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कौडियार इलाके से तस्वीरें
सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक स्कूल मैदान में चल रहे रामलीला समारोह पर रोक लगा दी गई थी
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम का ऐलान
लद्दाख: लेह में बीएनएसएस की धारा 163 लागू, पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध
BCCI ने 21 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के हावभाव को लेकर आईसीसी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है
नवरात्रि के चौथे दिन छतरपुर के श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की
वेनेजुएला में आज सुबह 03.51 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
गुजरात के गांधीनगर में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ से तनाव
गांधीनगर के दहेगाम में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है, जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ये हुआ है, जिसके बाद पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ भी देखी गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
