बड़ी खबर LIVE: गुजरात से अतीक अहमद को लेकर निकली यूपी पुलिस, उदयपुर में थोड़ी देर लिए रुका काफिला

यूपी पुलिस माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज जा रही है। इस दौरान यूपी पुलिस की गाड़ियों का काफिला राजस्थान के उदयपुर में थोड़ी देर के लिए रुका था और फिर सफर पर रवाना हो गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

26 Mar 2023, 11:04 PM

गुजरात से अतीक अहमद को लेकर निकली यूपी पुलिस, उदयपुर में थोड़ी देर लिए रुका काफिला

यूपी पुलिस माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज जा रही है। इस दौरान यूपी पुलिस की गाड़ियों का काफिला राजस्थान के उदयपुर में थोड़ी देर के लिए रुका था और फिर सफर पर रवाना हो गया। यूपी की कोर्ट अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी, जिसके लिए अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को तारीख पर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। इसी केस में अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जाएगा।

26 Mar 2023, 10:50 PM

विशाखापत्तनम 28 मार्च से होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार, रौशन से जगमगाया पूरा शहर

26 Mar 2023, 10:14 PM

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने बेंगलुरु में केंद्र के खिलाफ मशाल मार्च निकाला


26 Mar 2023, 10:13 PM

फरीदकोट में राजस्थान नहर और सरहिंद नहर के बीच लाइनिंग में दरार आई, पानी का बहाव रोका गया, जरूरी मशीनें मंगवाई गईं

26 Mar 2023, 9:42 PM

अतीक अहमद को गुजरात से यूपी ले जा रही प्रयागराज पुलिस की टीम उदयपुर में कुछ देर रुकी, फिर हुई रवाना


26 Mar 2023, 9:39 PM

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने पर बोले गुलाम नबी आजाद- इस तरह पूरी संसद और विधानसभा खाली हो जाएगी

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं इसके खिलाफ हूं, चाहे वह राहुल गांधी हों या लालू प्रसाद यादव या कोई अन्य सांसद/विधायक। जब तक अंतिम अदालत सजा की घोषणा नहीं करती तब तक यह (अयोग्यता) नहीं होनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इस तरह पूरी संसद और विधानसभा खाली हो जाएगी।

26 Mar 2023, 9:37 PM

पीएम मोदी ने गोल्ड मेडल जीतने पर बॉक्सर लवलीना और निकहत जरीन को बधाई दी


26 Mar 2023, 9:04 PM

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर कुछ वाहनों पर क्रेन पलटी, कुछ लोग घायल हुए

26 Mar 2023, 9:01 PM

वायनाड के थिरुवंबादी में UDF ने राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ मार्च निकाला


26 Mar 2023, 8:18 PM

लवलीना बोर्गोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को हराकर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता

26 Mar 2023, 8:16 PM

अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, गिरफ्तार किए गए 353 लोगों में से 197 को छोड़ा गया

पंजाब पुलिस ने कहा कि 'वारिस पंजाब डे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 353 लोगों में से 197 लोगों को रिहा कर दिया गया है। 40 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 7 को एनएसए के तहत हिरासत में लिया गया है।


26 Mar 2023, 8:14 PM

राज्यसभा में नेता विपक्ष के साथ कल समान विचारधारा वाले विपक्षी दल करेंगे बैठक, सदन में रणनीति पर होगी चर्चा

26 Mar 2023, 8:12 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की


26 Mar 2023, 8:11 PM

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 397 नए केस मिले, कोई मौत दर्ज नहीं हुई

26 Mar 2023, 7:39 PM

यूथ कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'मशाल जुलुस' निकाला, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया


26 Mar 2023, 6:46 PM

गुजरात जेल से अतीक अहमद को लेकर निकली यूपी पुलिस, अपहरण के केस में प्रयागराज कोर्ट में करना है पेश

यूपी पुलिस ने माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल पहुंचकर अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रयागराज पुलिस की एक टीम उन्हें अपने साथ लेकर यूपी के लिए निकल गई है। यूपी की कोर्ट अपहरण के एक मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी, जिसके लिए अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को तारीख पर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। इसी केस में अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जाएगा।

26 Mar 2023, 5:47 PM

अतीक अहमद को लेने गुजरात के साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस, भाई अशरफ को भी बरेली से लाया जाएगा प्रयागराज 

गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेने उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस की एक टीम जेल पहुंच गई है। यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा, जिसके लिए अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को तारीख पर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। इसी केस में अतीक के भाई अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जाएगा।


26 Mar 2023, 5:42 PM

अतीक अहमद को लेने गुजरात के साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस की टीम 

साबरमती जेल में बंद माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेने उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस की एक टीम जेल पहुंच गई है। यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा, जिसके लिए अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को तारीख पर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है।

26 Mar 2023, 5:06 PM

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सारनाथ के होटल में लटकी पाई गईं, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सारनाथ पुलिस ने बताया कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सारनाथ के होटल सौमेंद्र में ठहरी हुई थीं. हमें सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है। हमने फील्ड यूनिट को फोन किया, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। और तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।


26 Mar 2023, 4:40 PM

चिराग-सात्विकसाईराज ने स्विस ओपन का पुरुष युगल खिताब जीता, टूर्नामेंट के इतिहाल में पहली बार भारत की झोली में आया डबल टाइटल 

26 Mar 2023, 4:39 PM

महाराष्ट्र  के नांदेड़ में किसानों के समर्थन में गरजे KCR, आर्थिक मदद के साथ 24 घंटे मुफ्त बिजली देने की मांग की

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये निवेश के साथ 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाए। किसी भी किसान की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर उसे 5 लाख रुपये का बीमा दिया जाए। सरकार को तेलंगाना की तरह यहां भी केंद्र खोलकर किसानों की उपज खरीदनी चाहिए।


26 Mar 2023, 4:35 PM

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने राज घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की

26 Mar 2023, 4:16 PM

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का उदाहरण- शत्रुघ्न सिन्हा

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने जो किया वह 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का उदाहरण है। लेकिन यह न केवल लोकतंत्र की रक्षा करेगा बल्कि राहुल गांधी और विपक्ष को 100+ सीटों का लाभ दिलाने में भी मदद करेगा।


26 Mar 2023, 4:01 PM

हम लोगों ने शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए काफी काम किया है- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

राम लखन सिंह यादव स्मृति समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों ने शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए काफी काम किया है। पहले कितने लोग पढ़ते थे? लड़कियां कहां पढ़ती थी। 5वीं कक्षा के बाद गरीब लोग पढ़ा नहीं पाते थे। हमने पोशाक योजना, साइकिल योजना आदि कितने बड़े पैमाने पर लागू किया। अब लड़का-लड़की एक बराबर हैं।

26 Mar 2023, 3:44 PM

भारतीय तटरक्षक बल का एक ALH ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर आज कोच्चि हवाई अड्डे पर मुख्य रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त 

भारतीय तटरक्षक बल का एक ALH ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर आज कोच्चि हवाई अड्डे पर मुख्य रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी चालक दल सुरक्षित हैं। विमान के रोटर और एयरफ्रेम क्षतिग्रस्त हो गए। ICG ने हादसे के कारणों की जांच के लिए जांच के आदेश दिए हैं।


26 Mar 2023, 3:16 PM

उत्तर प्रदेश: अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज लाया जा रहा 

अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी की प्रयागराज जेल में स्थानांतरित करने पर डीजी (जेल) आनंद कुमार ने कहा कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए को जेल मुख्यालय भेजा जा रहा है।

26 Mar 2023, 3:07 PM

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या की


26 Mar 2023, 2:41 PM

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में राज्य परिवहन निगम बस और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर, 27 यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में हल्दिया मेचेदा राज्य राजमार्ग पर राज्य परिवहन निगम बस और एक तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 27 यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

26 Mar 2023, 1:42 PM

ओडिश: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया।


26 Mar 2023, 1:14 PM

राहुल गांधी पहले से और मजबूत हुए हैं, कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है, विपक्ष एकजुट हुआ है- कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ये सिर्फ अब कांग्रेस या राहुल गांधी की बात नहीं, लोकतंत्र की बात है। क्या ये लोकतंत्र के लिए सही है कि विपक्ष के मुख्य नेता संसद में अपनी आवाज नहीं उठा सकते? उन्हें जेल भेजने की बात हो रही है। इसका नुकसान सिर्फ भारत को हो रहा है, राहुल गांधी पहले से और मजबूत हुए हैं, कांग्रेस पार्टी मजबूत हुई है। विपक्ष एकजुट हुआ है लेकिन नुकसान सिर्फ भारत का है।

26 Mar 2023, 1:07 PM

देहरादून: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया।


26 Mar 2023, 1:05 PM

ब देश में लोकतंत्र बचाने का एजेंडा चल रहा है- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने एजेंडा बदल दिया है, अब देश में लोकतंत्र बचाने का एजेंडा चल रहा है। राहुल गांधी ने स्पीकर से बोलने का मौका मांगा था लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया और सदन से निष्कासित कर दिया, इस साजिश पर देश के लोगों में गुस्सा है।

26 Mar 2023, 12:43 PM

गुजरात: राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में भाग लिया


26 Mar 2023, 10:45 AM

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल

26 Mar 2023, 10:19 AM

राजघाट पर बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेस नेता


26 Mar 2023, 10:15 AM

यह एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। यह एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

26 Mar 2023, 10:07 AM

कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, राजघाट पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी

दिल्ली के राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच गई है। गांधी स्मारक पर कांग्रेस को प्रदर्शन की इजाजत दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। यहां पर धारा 144 लगा दी गई है। ऐसे में गांधी स्मारक के सामने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी के बड़े नेता संकल्प सत्याग्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।


26 Mar 2023, 9:57 AM

जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी- सलमान खुर्शीद

कांग्रेस संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने पहुंचे पार्टी नेता कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उस पर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?

26 Mar 2023, 9:51 AM

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, बड़ी संख्या में जमा हुए पार्टी नेता

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी आज संकल्प सत्याग्रह कर रही है। बड़ी संख्या में पार्टी नेता राजघाट पर जमा हुए हैं। देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर मंडराते खतरे और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर यह संकल्प सत्याग्रह किया जा रहा है।

कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन चलाने का आह्वान भी किया है। इसी क्रम में आज देशभर के जिला मुख्यालयों और राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस सत्याग्रह करेगी। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी जाएंगे। उनके साथ ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी राजघाट जाने की संभावना है। राजघाट पर सत्याग्रह सुबह 10 बजे से होगा।


26 Mar 2023, 9:10 AM

आंध्र प्रदेश: ISRO ने 36 उपग्रहों को ले जाने वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया लॉन्च

26 Mar 2023, 8:08 AM

पुलिस भर्ती मामले को बीजेपी सरकार ने दबाया था- हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह 

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी जीरो टोलरेंस नीति है। हम व्यवस्था परिवर्तन की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस भर्ती मामले को बीजेपी सरकार ने दबाया था, उन्होंने कोई जांच नहीं कराई थी। उसके बाद पेपर लीक हुए, जब हमने जांच में दोष पाया तो स्टूडेंट सेलेक्शन बोर्ड को भंग कर दिया।


26 Mar 2023, 7:58 AM

राजस्थान के बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.2 रही तीव्रता

राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 6.30 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia