बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट आज जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

26 Mar 2024, 10:27 PM

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट आज जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।

26 Mar 2024, 10:25 PM

बिहार में लेफ्ट, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ेंगे, नतीजे चौंका देंगे सबकोः तेजस्वी 

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा ''हमारा गठबंधन सबसे पुराना है। हम हर परिस्थिति में साथ रहे हैं। हमारी समझ है। बिहार के नतीजे आपको चौंका देंगे। हमने इस बात पर सहमति जताई है कि लेफ्ट, कांग्रेस और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सबको सीट शेयर मिलेगा। जल्द इसकी घोषणा होगी।

26 Mar 2024, 10:22 PM

फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर: अफगानिस्तान से 1-2 से हारा भारत, भारत के लिए एकमात्र गोल सुनील छेत्री ने किया


26 Mar 2024, 10:21 PM

सपा रामपुर में लोकसभा चुनाव का करेगी बहिष्कार! पूर्व प्रत्याशी असीम रजा ने किया ऐलान  

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मो. असीम राजा ने आज कहा कि उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और रामपुर के लोगों के साथ जो हुआ, उसे हम भूले नहीं हैं। हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) को रामपुर से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला। इन स्थितियों में, हमें चुनाव में जाना उचित नहीं लगता। हम चुनाव का बहिष्कार करते हैं।

26 Mar 2024, 10:13 PM

कांग्रेस ने वी शंकर और मनोज चौहान को आंध्र प्रदेश के लिए पार्टी का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया


26 Mar 2024, 10:11 PM

लोकसभा चुनावः TMC ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और यूसुफ पठान के नाम शामिल

टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पूर्व क्रिकेटर और उम्मीदवार यूसुफ पठान और अन्य प्रचार करेंगे।

26 Mar 2024, 10:09 PM

अमेरिका के बाल्टीमोर में पुल से टकराने वाले जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय, घटना के लिए ठहराए गए जिम्मेदार

अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में आज एक 948 फुट के कंटेनर जहाज के चार लेन वाले पुल से टकरा जाने से वह पुल ढह गया था। जहाज के चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं और इस घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया है। घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।


26 Mar 2024, 9:56 PM

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेंट्रल वार रूम ने कई जोन प्रभारी बनाए

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी के सेंट्रल वार रूम ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए कई जोन प्रभारी बनाए हैं। राज्य में कांग्रेस ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी लोकसभा संसदीय क्षेत्रों को आठ जोन में विभाजित किया गया है।

26 Mar 2024, 8:50 PM

सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की, लद्दाख को राज्य का दर्जा और हिमालयी पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए अनशन पर थे

इंजीनियर से शैक्षिक सुधारवादी बने सोनम वांगचुक ने आज लद्दाख के लेह में अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यह भूख हड़ताल लद्दाख को राज्य का दर्जा और नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी की सुरक्षा के लिए थी।


26 Mar 2024, 8:19 PM

मुंबई में छह मंजिला इमारत में आग लगने के बाद 50 लोगों को बचाया गया, कोई हताहत नहीं

मुंबई के उपनगरीय मुलुंड इलाके में छह मंजिला कॉर्पोरेट पार्क इमारत में मंगलवार की सुबह आग लग गई लेकिन समय रहते करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न नौ बजकर करीब 25 मिनट पर छठी मंजिल पर लगी और इमारत में धुआं भरने की वजह से विभिन्न मंजिलों पर लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि सीढ़ियों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’

एक अन्य नगर निगम अधिकारी ने बताया कि एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक इमारत में आग से करीब एक हजार वर्ग फीट क्षेत्र में मौजूद तारों, बिजली के उपकरणों, एसी, लकड़ी के फर्नीचर और आधिकारिक दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम चार दमकल वाहनों, तीन बड़े टैंकर और अन्य वाहनों को लगाया गया और आग पर चार घंटे में बाद काबू पा लिया गया।

26 Mar 2024, 8:16 PM

भोपाल में महिला ने दो बेटियों के साथ आत्महत्या की, तीसरी बेटी की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है जबकि तीसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र के रोडिया गांव में रहने वाली संगीता यादव ने अपनी तीन बेटियों के साथ आत्महत्या की कोशिश की। इसमें संगीता और उसकी दो बेटियों आराध्या तथा सृष्टि की मौत हो गई। वहीं सबसे छोटी बेटी की हालत गंभीर है जिसका अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि संगीता अपने ससुराल वालों से परेशान थी। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वही जब संगीता ने आत्महत्या की, उस समय उसका पति रजत यादव घर पर नहीं था।


26 Mar 2024, 7:47 PM

मुख्तार अंसारी को छुट्टी मिलने के बाद अस्पताल से जेल में स्थानांतरित कर दिया गया

उत्तर प्रदेश के बांदा में बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को अस्पताल से वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अंसारी को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था। इनके भाई अफजाल अंसारी ने कहा था कि मुख्तार का कहना है उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया था।

26 Mar 2024, 7:45 PM

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरीश रावत बोले- वे नहीं चाहते कि चुनाव हो, वे पुतिन का रास्ता अपनाना चाहते हैं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है...वे नहीं चाहते कि चुनाव प्रक्रिया हो। वे पुतिन का रास्ता अपनाना चाहते हैं।


26 Mar 2024, 7:43 PM

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आज पारंपरिक 'होला मोहल्ला' समारोह आयोजित किया गया

26 Mar 2024, 7:11 PM

देश में ईडी और सीबीआई के माध्यम से शासन हो रहा हैः अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि देश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग के माध्यम से शासन हो रहा है। सीकर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार अमराराम के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ देश में ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई के माध्यम से शासन हो रहा है।’’


26 Mar 2024, 7:07 PM

RJD नेता तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक के आवास पर पहुंचे

26 Mar 2024, 6:55 PM

लोकसभा चुनावः बीएसपी ने उत्तराखंड के लिए 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की


26 Mar 2024, 6:53 PM

NHRC ने दरभंगा में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस कार्रवाई में देरी पर बिहार सरकार को नोटिस जारी किया

26 Mar 2024, 6:51 PM

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कारण जामिया मिलिया इस्लामिया की कुछ प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदली


26 Mar 2024, 6:18 PM

भारत और अफगानिस्तान के बीच फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच आज असम के गुवाहाटी में, स्टेडियम में जुने लगे फैन्स

भारत और अफगानिस्तान के बीच फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच आज असम के गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के लिए टीम इंडिया और टीम अफगानिस्तान के फुटबॉल प्रशंसक पूरे उत्साह के साथ स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

26 Mar 2024, 6:05 PM

केजरीवाल के पास बहुमत और विश्वासमत दोनों, बने रहेंगे मुख्यमंत्री: आप

आम आदमी पार्टी ने 'नैतिकता के आधार पर' दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की भाजपा की मांग ठुकराते हुए मंगलवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड, या उसके बाद जेल जाने की स्थिति में भी, अरविंद केजरीवाल पद पर बने रहेंगे। दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर चुकी है और फिलहाल वह रिमांड पर हैं।


26 Mar 2024, 5:57 PM

हिमाचल प्रदेश के शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में शामिल हुए छह बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन किया

26 Mar 2024, 5:15 PM

बिजनौर में दलित परिवारों से मारपीट, मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मुखत्यारपुर गांव में दलित परिवारों से मारपीट के मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।


26 Mar 2024, 5:13 PM

फोन टैपिंग मामले में तेलंगाना के पूर्व मंत्री ने आरोपों से किया इनकार

तेलंगाना फोन टैपिंग का मसला दिन ब दिन उलझता जा रहा है। उधर, भारत राष्ट्र समिति के नेता व पूर्व मिनिस्टर ई. दयाकर राव ने उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने गैर-कानूनी तरीके से व्यापारी को हिरासत में लिया और 50 लाख रुपए की उगाही की।

26 Mar 2024, 5:09 PM

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक कल 27 मार्च को दिल्ली में पीएम आवास पर होगी


26 Mar 2024, 4:47 PM

उत्तराखंड: पौडी गढ़वाल लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना नामांकन दाखिल किया

26 Mar 2024, 4:02 PM

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।

पार्टी ने राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है।

दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने यहां से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार घोषित किया है।


26 Mar 2024, 3:44 PM

उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-32 के डंपिंग यार्ड में आग लग गई

26 Mar 2024, 2:57 PM

नरेंद्र मोदी जी, क्या आपके पास रोज़गार के लिये कोई योजना थी भी? यही सवाल आज हर युवा की ज़ुबान पर है: राहुल गांधी


26 Mar 2024, 2:52 PM

मुख्तार का कहना है उन्हें खाने में दूसरी बार कोई जहरीला पदार्थ दिया गया: मुलाकात के बाद बोले अफजल अंसारी

मुख्तार से अस्पताल में मुलाकात के बाद भाई अफजल अंसारी ने कहा कि मुख्तार का कहना है उन्हें खाने में दूसरी बार कोई जहरीला पदार्थ दिया गया।

26 Mar 2024, 2:16 PM

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला: बीआरएस नेता के. कविता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को दिल्ली आबकारी नीति संबंधी कथित घोटाले से जुड़े मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कविता से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने का अनुरोध नहीं किया जिसके बाद विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया।


26 Mar 2024, 2:00 PM

विजयवाड़ा में तेल रिफाइनिंग प्लांट में लगी आग 

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में एक तेल रिफाइनिंग प्लांट में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्लांट में आग लगने के बाद क्षेत्र में घना धुआं छा गया।

दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। परिसर में कोई नहीं होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, इस प्लांट में कच्चे तेल को ग्रीस में संसाधित किया जाता है।

26 Mar 2024, 1:59 PM

भारतीय जनता पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम जारी किए


26 Mar 2024, 12:49 PM

योजनाएं बंद हो जाने की अफवाहों पर ध्यान न दें : दिल्ली सरकार ने नागरिकों से कहा

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को नागरिकों से अपील की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे उपद्रवी तत्वों के दुष्प्रचार से बचें।

योजना विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘‘दिल्ली में निहित स्वार्थ वाले कुख्यात तत्वों द्वारा अटकलें और अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी।’’

26 Mar 2024, 12:18 PM

BRS नेता के. कविता को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की हिरासत पूरी होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया


26 Mar 2024, 11:45 AM

कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के उम्मीदवार नकुल नाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के उम्मीदवार नकुल नाथ ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता कमल नाथ की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। कमल नाथ ने कहा, "मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है कि वे सच्चा ई का साथ देंगे। मेरा संबंध छिंदवाड़ा की जनता से राजनीतिक नहीं पारिवारिक है।"

26 Mar 2024, 10:46 AM

ED की हिरासत से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर चिंतित हैं: सौरभ भारद्वाज

AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "ED की हिरासत से भी दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर चिंतित हैं... उन्हें चिंता है कि उनके जेल जाने से दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े... CM को जानकारी मिली है कि मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले टेस्ट में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुझे इसके समाधान के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है... मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके CM भी जेल में हैं, वे केवल आपके बारे में सोच रहे हैं...''


26 Mar 2024, 9:54 AM

आज AAP का विरोध प्रदर्शन, लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद

26 Mar 2024, 9:53 AM

ED कस्टडी से केजरीवाल का सरकार को लेकर एक और निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से एक और निर्देश दिया है. इस बार स्वास्थ मंत्रालय को लेकर निर्देश दिया गया है।


26 Mar 2024, 7:57 AM

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध में AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में आम आदमी पार्टी(AAP) आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी।

26 Mar 2024, 7:55 AM

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, कड़ी सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश में जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबियत खराब हो गई है। इसके बाद उसे जेल से बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia