बड़ी खबर LIVE: 43 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के रोहन बोपन्ना ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वह ओपन युग में प्रमुख पुरुष युगल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

27 Jan 2024, 9:17 PM

कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने मणिपुर की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा 

27 Jan 2024, 8:52 PM

मणिपुर : गोलीबारी में एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत, 4 घायल

 मणिपुर में शनिवार को हथियारों से लैस दो समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान एक ग्रामीण स्वयंसेवक की मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी समूहों के सशस्त्र कैडरों के सतांग गांव में भीषण झड़प के बाद इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के बाद युद्धरत समूह पीछे हट गए। घायलों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

27 Jan 2024, 8:22 PM

43 साल के रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के रोहन बोपन्ना ने शनिवार को इतिहास रच दिया, वह ओपन युग में प्रमुख पुरुष युगल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता।

43 वर्षीय बोपन्ना और एबडेन ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरेना में इटालियन सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी को 7-6(0), 7-5 से हराकर ताज हासिल किया।


27 Jan 2024, 7:06 PM

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा ''मुझे चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की जिम्मेदारी दी गई है, जो कल बिहार में प्रवेश करेगी...पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, हम निभाएंगे...'' 

27 Jan 2024, 6:42 PM

जमीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी देवी को समन, 9 फरवरी को पेश होना होगा 

जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के कई लोगों को समन जारी किया है। सभी को 9 फरवरी को पेश होना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप मे दाखिल चार्जशीट पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, हृदयानंद चौधरी, अमित कत्याल और दो कंपनियों के खिलाफ लिया संज्ञान लिया है।


27 Jan 2024, 6:03 PM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में अमदावाद नगर निगम द्वारा आयोजित टी20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया

27 Jan 2024, 5:36 PM

कांग्रेस अध्यक्ष ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने के लिए कहा 


27 Jan 2024, 5:20 PM

उत्तराखंड के रामनगर में 60 साल के बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला

 उत्तराखंड के रामनगर के आसपास के गांव में बाघ और गुलदार के हमले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को फिर रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज से लगे चुकुम गांव में एक 60 साल के बुजुर्ग पर बाघ के हमले का मामला सामने आया है।

यहां बुजुर्ग पर शौच के दौरान बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन विभाग ने इलाके में बाघ को पकड़ने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

27 Jan 2024, 5:01 PM

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में भाग लिया


27 Jan 2024, 4:21 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्य से गुजरने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए उचित अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।

27 Jan 2024, 4:16 PM

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बेखौफ बदमाशों का आतंक, बदमाशों ने BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या की

मध्य प्रदेश के उज्जैन बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने स्थानीय बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की उनके आवास पर हत्या कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर ने कहा कि उज्जैन के देवास रोड पर स्थित पिपलौदा गांव में पूर्व सरपंच रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नीबाई की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। एएसपी ने कहा कि यह घटना अज्ञात व्यक्तियों ने डकैती की कोशिश के दौरान की होगी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही है।


27 Jan 2024, 4:01 PM

इंडिया गठबंधन और सीट बंटवारे पर राज्य के आधार पर चर्चा हो रही है- कांग्रेस सांसद शशि थरूर

इंडिया गठबंधन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ''इस पूरे गठबंधन और सीट बंटवारे पर राज्य के आधार पर चर्चा हो रही है। किसी के पास भी सभी के लिए एक जैसा समाधान नहीं होगा। हर राज्य में कहानी अलग होगी। मुझे लगता है कि हम सभी केंद्र सरकार को बदलने की अनिवार्य आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यही अंतिम उद्देश्य है।"

27 Jan 2024, 2:06 PM

RJD नेता पटना में पार्टी नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे


27 Jan 2024, 1:40 PM

कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

27 Jan 2024, 1:24 PM

कांग्रेस ने 'डोनेट फॉर देश' के बाद 'डोनेट फॉन न्याय' अभियान किया शुरू

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि 'Donate For Desh' के जरिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की थी। अब इसमें एक नया अध्याय - 'Donate For Nyay' शुरू किया गया है। इसके जरिए राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में आप अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकते हैं।

अजय माकन ने कहा कि Donate For Nyay अभियान में हमने कई नई चीजें जोड़ी हैं:

 1. जो भी व्यक्ति 670 रुपए या उससे अधिक डोनेट करेगा, उसे राहुल गांधी जी द्वारा साइन की हुई टी-शर्ट गिफ्ट के रूप में मिलेगी।

 2. जो लोग 67 हजार रुपए या उससे अधिक डोनेट करेंगे, उन्हें एक न्याय किट मिलेगा। जिसमें टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टिकर होगा।

 3. जो लोग कुछ भी डोनेट करेंगे, उनको राहुल जी का साइन किया हुआ लेटर और डोनेशन का एक सर्टिफिकेट मिलेगा।


27 Jan 2024, 12:45 PM

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया

कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

27 Jan 2024, 11:48 AM

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। एक तरफ आप अयोध्या के राम की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हो, दूसरी तरफ आप बिहार में पलटूराम (नीतीश कुमार) को साथ लेकर जाना चाहते हो। असली पलटूराम बीजेपी के लोग हैं।"


27 Jan 2024, 11:48 AM

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा की प्रतिक्रिया

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा...जो संशय की स्थिति है वो संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है... बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है। मुझे इसमें कोई दरार नहीं दिखती....अंतत: इस 'महागठबंधन' के मुखिया नीतीश कुमार हैं...इसकी बुनियाद उन्होंने, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मिलकर रखी थी..."

27 Jan 2024, 10:32 AM

महाराष्ट्र के CM शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जारांगे पाटिल ने आज राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगें माने जाने के बाद अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।


27 Jan 2024, 9:58 AM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में शीतलहर और घना कोहरा जारी है

27 Jan 2024, 9:05 AM

तमिलनाडु: नीलगिरि में तापमान में गिरावट के कारण पाला देखा गया


27 Jan 2024, 8:39 AM

बीजेपी के खिलाफ वोट नहीं बंटने चाहिए, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से आग्रह किया

27 Jan 2024, 8:07 AM

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है 


27 Jan 2024, 8:04 AM

यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं, कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए- अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार

अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, "यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।"

27 Jan 2024, 8:00 AM

उत्तर भारत पर मौसम की मार जारी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को कब मिलेगी राहत? जानें IMD ने क्या कहा

मौसम की दोहरी मार जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia