बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने पूछा सवाल, 'बीएलओ की मौत पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त जवाब दें'
कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कई बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलएओ) की कथित तौर पर मौत होने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि ये ‘सरासर हत्या’ है जिसके लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस ने पूछा सवाल, 'बीएलओ की मौत पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त जवाब दें'
कांग्रेस ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कई बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलएओ) की कथित तौर पर मौत होने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि ये ‘सरासर हत्या’ है जिसके लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जिम्मेदार हैं।
पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ज्ञानेश कुमार को इस पर जवाब देना होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से बीएलओ की मौत के मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुप्रिया ने कहा, ‘‘20 दिनों में 26 बीएलओ की मौत हो चुकी है, ये दिनदहाड़े हत्या है।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीएलओ विपिन यादव ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उनके परिवार वालों का कहना है कि विपिन यादव पर मतदाता सूची से ओबीसी मतदाताओं के नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा था।’’
चेन्नई, कांचीपुरम, मुंबई और कोलकाता में 21 जगहों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चेन्नई जोनल कार्यालय ने मेसर्स आरुधरा गोल्ड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (एजीटीपीएल) और उसके निदेशकों एवं सहयोगियों द्वारा बड़े पैमाने पर पोंजी/निवेश धोखाधड़ी की जांच के तहत 26 नवंबर 2025 को चेन्नई, कांचीपुरम, मुंबई और कोलकाता में 21 जगहों पर छापेमारी की है। ईडी ने यह जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) चेन्नई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर में आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं, अनियमित जमा योजनाओं पर प्रतिबंध अधिनियम 2019 और आरबीआई अधिनियम 1934 के तहत अपराध दर्ज हैं। एफआईआर में आरोप है कि कंपनी ने जनता को 10% से 30% मासिक रिटर्न का वादा किया और भारी जमा राशि जुटाई।
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक कहा, "निर्वाचन क्षेत्रवार सभी को सुना गया
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक कहा, "निर्वाचन क्षेत्रवार सभी को सुना गया... कहां क्या खामी रह गई उसे लेकर सुधारात्मक कदम लिए जाएंगे और सुधार करने की बात की गई। हमें लगता है कि सभी लोग संतुष्ट होकर निकले हैं।"
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2 बास्केटबॉल खिलाड़ियों की बास्केटबॉल कोर्ट में पोल गिरने से मौत पर कहा- दोनों पीड़ित परिवारों को न्याय मिले
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2 बास्केटबॉल खिलाड़ियों की बास्केटबॉल कोर्ट में पोल गिरने से मौत पर कहा, "...खेल मंत्री ने कोई घोषणा नहीं की। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हमारे जो दो खिलाड़ी गए हैं उन्होंने जर्जर व्यवस्था के कारण अपनी जान गंवाई है... अब तक सरकार की ओर से इस मुद्दे पर जो प्रतिक्रिया आई है उससे हम असंतुष्ट हैं। मैं सरकार के सामने मांग रखता हूं कि सबसे पहले तो दोनों पीड़ित परिवारों को न्याय मिले... दोनों परिवारों में सरकारी नौकरी दी जाए और दोनों परिवारों को 1 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाए... जो भी अधिकारी दोषी हैं, उनके खिलाफ आपराधिक लापरवाही की कार्रवाई हो... सबसे ज्यादा मेडल यहां के खिलाड़ी ला रहे हैं लेकिन सबसे कम खेल बजट हमें मिल रहा है... हमारी मांग है कि हरियाणा का खेल बजट बढ़ाया जाए और सभी खेल स्टेडियमों में सरकार रख-रखाव का काम करवाए..."
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर कांग्रेस की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर कांग्रेस की बैठक के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल बैठक के लिए पहुंचे।
दो बोगियां पटरी से उतरी हैं, 2-4 लोगों को हल्की चोटें लगी थी: दुमका SDO कौशल कुमार
दुमका SDO कौशल कुमार ने कहा, "रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना मिली थी, दो बोगियां पटरी से उतरी हैं। 2-4 लोगों को हल्की चोटें लगी थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है... प्रशासन मौके पर है... किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"
झारखंड के दुमका में पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कई लोगों को आई चोटें
झारखंड में दुमका रेलवे स्टेशन के पास में 63081 रामपुरहाट-जसीडीह EMU लोकल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए; पटरी से उतरे बोगी ने एक OHE बिजली के खंभे को नुकसान पहुंचाया। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से पंजाब सरकार ने क्यों किया इनकार
पंजाब सरकार ने खडूर साहिब के सांसद और NSA के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह की 1 दिसंबर, 2025 से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए अस्थायी रिहाई की अर्जी को खारिज कर दिया है। यह फैसला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, पंजाब के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है।
एम्बुलेंस ड्राइवर और प्राइवेट अस्पताल पर 'कमीशन' के लिए सरकारी अस्पताल से मरीज को शिफ्ट करने का केस दर्ज
BJP अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है, उसकी सरकार पिछले 11 सालों में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई: पायलट
कांग्रेस के सीनियर नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को BJP पर अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र में पार्टी की सरकार पिछले 11 सालों से सत्ता में होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
MP के भोपाल में SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राज्य चुनाव कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता
मध्य प्रदेश के भोपाल में SIR के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य चुनाव कार्यालय का घेराव करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
हरियाणा: फरीदाबाद के तिगांव इलाके में कई गाड़ियों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
हरियाणा के फरीदाबाद के तिगांव इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कई गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत ह गई और तीन लोग घायल हो गए।
लाल किला ब्लास्ट के आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया
दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट 3 दिसंबर को सुनवाई करेगा, कहा कि लगातार निगरानी की जरूरत
केरल के इडुक्की में पलटी बस, 50 सबरीमाला तीर्थयात्री घायल
केरल के इडुक्की में बस पलटने से तमिलनाडु के सबरीमाला तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को यहां के पास कोल्लम-थेनी नेशनल हाईवे पर एक बस पलटने से तमिलनाडु के करीब 50 अयप्पा भक्त घायल हो गए।
राजस्थान के बाड़मेर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया
निफ्टी 14 महीने बाद रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा; सेंसेक्स ऑल टाइम पीक के करीब
मणिपुर: संगाई टूरिज्म फेस्टिवल में बम विस्फोट की 'धमकी' देने के आरोप में 3 उग्रवादी गिरफ्तार
तमिलनाडु: थूथुकुडी में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण KVK सामी नगर में पानी भरा
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने "अचानक ऑपरेशनल कारणों" से गुवाहाटी-हैदराबाद फ्लाइट कैंसिल की
अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, नेशनल गार्ड के 2 जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई है। वॉशिंगटन में तैनात वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को बुधवार को व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गोली मार दी गई। मामले पर एफबीआई निदेशक काश पटेल और वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने कहा कि नेशनल गार्ड के सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेयर म्यूरियल बोसर ने इसे टारगेटेड अटैक बताया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia