बड़ी खबर LIVE: केरल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव, छह जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट
केरल में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, बांधों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए छह जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो जाने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राजुरा-गडचंदूर रोड पर कपाणगांव के पास शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए। दुर्घटना के समय ऑटोरिक्शा में सात यात्री सवार थे।
राजस्थान: धौलपुर शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी ने कहा, "...अगर मैं प्रधानमंत्री पर रोज आरोप लगा रहा हूं कि तुम 'वोट चोर' हो तो प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "...अगर मैं प्रधानमंत्री पर रोज आरोप लगा रहा हूं कि तुम 'वोट चोर' हो तो प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री एक शब्द क्यों नहीं बोल रहा? 'क्योंकि प्रधानमंत्री वोट चोर है और वो जानता है कि हमने उसको पकड़ लिया है।''
आरजी कर बलात्कार और हत्या मामला: कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई से खुद को अलग किया
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस तीर्थंकर घोष की सिंगल बेंच ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले से खुद को अलग कर लिया है। जस्टिस घोष ने गुरुवार को कहा कि आरजी कर अस्पताल की घटना में फैसले को चुनौती देने वाले दो मामलों की सुनवाई पहले से ही खंडपीठ में चल रही है, इसलिए इस मामले की भी सुनवाई वहीं होनी चाहिए।
जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ ने कहा, "चूंकि सीबीआई और दोषी संजय रॉय ने पहले ही हाईकोर्ट में एक नई अपील दायर कर दी है, जिसकी सुनवाई डिवीजन बेंच में चल रही है, इसलिए इस मामले की सुनवाई सिंगल बेंच के बजाय डिवीजन बेंच में ही होनी चाहिए।"
भारी बारिश के बाद नांदेड़ में 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
महाराष्ट्र के नांदेड़ और लातूर जिलों में भारी बारिश के बीच 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुखेड़, कंधार और नयागांव के 17 राजस्व क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश नांदेड़ के बिलोली और नरसी क्षेत्रों में दर्ज की गई, जहां 115 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लातूर के 29 क्षेत्रों में 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे के समर्थक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
महाराष्ट्र में पुणे जिले के जुन्नार के निकट मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के 40 वर्षीय एक समर्थक की बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जरांगे और उनके समर्थक आरक्षण के मुद्दे पर प्रदर्शन करने के लिए मुंबई की ओर कूच कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बीड जिले के रहने वाले सतीश देशमुख के रूप में हुई है और वह जरांगे के साथ मुंबई जा रहे समूह का हिस्सा थे।
केरल में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव, छह जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट
केरल में बृहस्पतिवार को भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए, बांधों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के लिए छह जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
चंबा में अचानक आई बाढ़ से कई घर क्षतिग्रस्त हुए।
50% अमेरिकी टैरिफ पर डिंपल यादव ने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है
50% अमेरिकी टैरिफ पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है क्योंकि बड़ी-बड़ी बाते कही जाती थी कि हमारे संबंध आस-पास के देशों से और पूरे विश्व से सुधर रहे हैं लेकिन ये जो टैरिफ लगी है ये दर्शाता है कि कही न कही भारत की विदेश नीति पूरी तरह से नाकामयाब रही है।
उत्तराखंड : धराली आपदा के हफ्तों बाद उत्तरकाशी और हर्षिल के बीच सड़क संपर्क बहाल
उत्तराखंड के धराली में पांच अगस्त को आई बाढ़ के कारण तीन सप्ताह से अधिक समय तक बाधित रहने के बाद उत्तरकाशी और हर्षिल के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है ।
हांलांकि, गंगोत्री यात्रा अब भी बाधित है क्योंकि हर्षिल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से अब भी क्षतिग्रस्त हैं या पानी में डूबे हुए हैं ।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि गंगोत्री यात्रा को पूरी तरह से शुरू किया जा सके । मार्ग को दुरूस्त करने के लिए बीआरओ युद्धस्तर पर काम कर रहा है ।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में 'मतदाता अधिकार यात्रा' निकाली
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में 'मतदाता अधिकार यात्रा' निकाली।
जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश से फंसे यात्रियों के लिए रेलवे ने जम्मू से दिल्ली के लिए चलाई विशेष ट्रेन
उत्तर रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए बृहस्पतिवार को जम्मू स्टेशन से नयी दिल्ली तक की एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर रेलवे ने बुधवार को रिकॉर्ड बारिश से हुई तबाही के कारण जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया था जबकि 64 ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर या तो बीच में ही रोक दिया गया था फिर गंतव्य बदल दिये गये थे।
रूस का यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला, EU की इमारत को नुकसान, 14 से ज्यादा की मौत
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल भवन पर हमला किया है। यूक्रेन का कहना है कि रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर हमले में किए हैं, जिनमें कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 48 घायल हुए हैं
असम के गुवाहाटी में भारी बारिश
जिन्होंने पिछले 11 सालों में हमारी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को बर्बाद किया, वे अब स्वदेशी की सलाह दे रहे हैं- पवन खेड़ा
बिहार के मोतीहारी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जिन्होंने पिछले 11 सालों में हमारी मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को बर्बाद किया, वे अब स्वदेशी की सलाह दे रहे हैं। क्या उन्हें नोटबंदी या जीएसटी लागू करते समय स्वदेशी याद नहीं आया? क्या दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां पेश करते समय और एमएसएमई सेक्टर को बर्बाद करते समय स्वदेशी याद नहीं आया? बीजेपी सरकार ने इस देश का मजाक बनाकर रख दिया है।
इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सुरत से दुबई जा रही थी
सुरत से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई है, जिसके बाद प्लेन को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पंजाब को सहायता देने का आग्रह किया
झारखंड विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया
भारी बारिश के बाद चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने पर सलाल बांध के गेट खोल दिए गए हैं
अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए- केजरीवाल
50% अमेरिकी टैरिफ पर, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए.
नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, हाई अलर्ट जारी
बिहार में नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी घुसे हैं। बिहार पुलिस ने इसे लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इनकी पहचान हसनैन अली, आदिल हुसैन, और मोहम्मद उस्मान के रूप में हुई है। हसनैन अली रावलपिंडी का, आदिल हुसैन उमरकोट का और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है।
उज्जैन में लगातार बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास स्थित मंदिर जलमग्न हो गए हैं
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना के खिलाफ वकीलों का विरोध जारी है, जिसमें पुलिस थानों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम को साक्ष्य दर्ज करने के लिए निर्दिष्ट स्थान घोषित किया गया है
जम्मू और कश्मीर: क्षेत्र में भारी बारिश के बीच अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जम्मू में मकान और मंदिर क्षतिग्रस्त हो ग
बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 422.79 अंकों की गिरावट के साथ 80,363.75 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 124.75 अंकों की गिरावट के साथ 24,587.30 पर कारोबार कर रहा है
जम्मू-कश्मीर: भद्रवाह, डोडा में अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण मकान और मंदिर क्षतिग्रस्त
श्रीनगर में झेलम नदी का जलस्तर घटा
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 बदमाशों का एनकाउंटर, गिरफ्तार
वोटर अधिकार यात्रा: सीतामढ़ में जानकी मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी भी साथ
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीतामढ़ी में जानकी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव भी हैं। आज उनकी यात्रा का 12वां दिन हैं।
दिल्ली के 20 कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
J&K: LoC के पास गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, 2 आतंकी ढेर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, लगाए गए राहत शिविर
जम्मू और कश्मीर: लगातार भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में चौथे तवी पुल के साथ सड़क का एक हिस्सा बह गया
जम्मू में भयंकर तबाही से मरने वालों की संख्या हुई 41, शवों को परिवारों तक पहुंचाएगा वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
जम्मू में भारी बारिश के बाद की तबाही में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है। श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके परिवारों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia