बड़ी खबर LIVE: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का कानपुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रे के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का आज कानपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कानपुर के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल देश के पूर्व गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री रह चुके थे।

खड़गे ने श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर जताया शोक, एक सच्चा और निष्ठावान कांग्रेसी बताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यूपीए सरकार में मेरे सहयोगी रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे एक सच्चे और निष्ठावान कांग्रेसी थे जिन्होंने कानपुर के विकास व कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी से जनसेवा का कार्य किया। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए भी एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर जताया दुख, देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया
कांग्रेस ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश जायसवाल का निधन देश की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का कानपुर में निधन, लंबे समय से थे बीमार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रे के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का आज कानपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कानपुर के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर कार्डियोलॉजी में भर्ती हुए थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। श्रीप्रकाश जायसवाल पूर्व गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री रह चुके थे।
SIR को लेकर एक्शन में TMC, अपने वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों में भेजा
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (एसआईआर) की जारी प्रक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर निगरानी के उद्देश्य से नौ वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों में भेजा है। यह कदम पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा कई इलाकों में संगठनात्मक सुस्ती की चिंताओं के बीच पाक्षिक मतदाता सूची संशोधन रिपोर्ट मांगे जाने के बाद उठाया गया है।
तृणमूल के सूत्रों ने कहा कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी एसआईआर कवायद की धीमी प्रगति से नाराज़ थीं। इसी नाराज़गी के कारण यह नया फेरबदल किया गया है, जिसे कई लोग पिछले कुछ महीनों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा किए गए सबसे कड़े संगठनात्मक हस्तक्षेपों में से एक बता रहे हैं।
अभिषेक ने सोमवार को बंद कमरे में हुई बैठक में ये निर्देश दिए थे, जो बुधवार सुबह से लागू हुए। इनमें नेताओं से कहा गया कि वे नौ दिनों के लिए पार्टी कार्यालय से नहीं, बल्कि ‘वॉर रूम’ से काम करें। यह तृणमूल की 2021 के चुनाव से पहले की लामबंदी की याद दिलाता है, जब बूथ स्तर पर सूक्ष्म निगरानी पार्टी की जीत का फॉर्मूला बनी थी।
अभिषेक पहले ही पार्टी सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री को एक समीक्षा रिपोर्ट भेज चुके हैं तथा छह दिसंबर को एक और रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले हैं। उन्होंने सोमवार की बैठक का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से उन नेताओं के नाम लेने के लिए किया, जिनकी एसआईआर कवायद के दौरान जमीनी स्तर पर उपस्थिति उन्हें अपर्याप्त लगी। श्रम मंत्री मलय घटक और विधायक मनोज तिवारी उन लोगों में शामिल थे।
SIR प्रक्रिया के दौरान दो और BLO की मौत, तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की आलोचना की
निर्वाचन आयोग द्वारा 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और गुजरात के मेहसाणा में एक-एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के तौर पर तैनात प्राथमिकी शिक्षक की हृदयाघात से मौत का मामला सामने आया है। इन घटनाओं के बाद बीएलओ पर अत्यधिक कार्य दबाव होने के आरोप लगने लगे हैं।
पश्चिम बंगाल में चार नवंबर को शुरू हुई एसआई प्रक्रिया के बाद बीएलओ की मौत का यह चौथा मामला है। इस मुद्दे पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और आरोप लगाया कि संवैधानिक निकाय के हाथ ‘खून से सने’ हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ‘‘ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो नागरिकों को अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी’’।
SIR के लिए और समय मिलना चाहिए, 1 महीने में यह पूरा नहीं हो सकताः शिवपाल सिंह यादव
एसआईआर मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "इसके लिए और समय मिलना चाहिए, 1 महीने में यह पूरा नहीं हो सकता... ग्रामीण इलाकों में बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। इसके लिए कम से कम एक महीना और मिलना चाहिए।"
दक्षिणी सीरिया में छापेमारी के दौरान इजराइली सेना की गोलीबारी में 13 लोगों की मौत
इजराइली सेना ने दक्षिणी सीरिया के एक गांव में छापेमारी की और इस दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिरोध किये जाने पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना ऐसे समय हुई जब इजराइल कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है और गाजा में अस्थिर संघर्षविराम जारी है। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह हमला ‘एक भयानक नरसंहार’ था और मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
चक्रवात 'दितवाह' की वजह से पुडुचेरी में तेज़ हवाएं और ऊंची लहरें उठने लगीं, आपदा राहत टीमें तैनात
एसआईआर पर बोले संजय सिंह- यह वोट चोरी है... यह एक ऑर्गनाइज़्ड गैंग है जो काम कर रहा है
आप नेता और सांसद संजय सिंह ने एसआईआर मुद्दे पर कहा, "यह वोट चोरी है... यह एक ऑर्गनाइज़्ड गैंग है जो काम कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, चुनाव आयोग देश के अलग-अलग राज्यों में वोट लूटने के लिए मिलीभगत कर रहा है। हम यह मुद्दा उठाएंगे।"
बलिया में शादी में मंच टूटा, बीजेपी के पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष और दूल्हा-दुल्हन नीचे गिरे
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक स्थानीय नेता के भाई के विवाह से जुड़े समारोह में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के दौरान स्टेज टूटने पर पार्टी के पूर्व सांसद, मौजूदा जिलाध्यक्ष और दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बीजेपी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार की रात बलिया शहर के रामलीला मैदान में बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई के विवाह से जुड़ा समारोह आयोजित किया गया। मिश्र के मुताबिक इस दौरान उनके साथ बीजेपी के पूर्व सांसद भरत सिंह और 10 से अधिक लोग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे, तभी मंच का एक हिस्सा टूट कर गिर गया।
उन्होंने कहा कि इस कारण आशीर्वाद देने पहुंचे बीजेपी के सभी नेता गिर पड़े। मिश्र ने बताया कि सभी सुरक्षित हैं और दो लोगों को हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि मंच मजबूत नहीं बनने के कारण यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एसआईआर देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी।
केरलः मुन्नार के पास कई टूरिस्ट एक प्राइवेट स्काई डाइनिंग सेटअप में फंसे, बचाव अभियान जारी
केरल के इडुक्की के अनाचल में एक क्रेन में तकनीकी खराबी के बाद कई टूरिस्ट एक प्राइवेट स्काई डाइनिंग सेटअप में फंस गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह घटना मुन्नार के पास हुई, जिससे टूरिस्ट और स्टाफ 1.5 घंटे से ज़्यादा समय तक फंसे रहे। उन्हें सुरक्षित नीचे लाने के लिए रेस्क्यू जारी है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के चिगला-बलोथा इलाके में तलाश अभियान जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त अभियान संचालित कर रहे हैं।
बसंतगढ़ उस घुसपैठ मार्ग पर स्थित है, जिसका उपयोग अक्सर पाकिस्तानी आतंकवादी करते हैं। ये आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर कठुआ में प्रवेश करते हैं और ऊपरी इलाकों से होते हुए जम्मू क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ जिलों की तरफ बढ़ते हैं, जिसके बाद वे आगे कश्मीर घाटी का रुख करते हैं। यह क्षेत्र पहले भी कई मुठभेड़ और आतंकी घटनाओं का गवाह रह चुका है। अधिकारियों के अनुसार, बलोठा क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की जानकारी मिलने पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया।
मणिपुर में असम राइफल्स के गश्ती दल पर हमला
मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में शुक्रवार को असम राइफल्स के एक गश्ती दल पर अज्ञात उग्रवादियों ने गोलीबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘नियंत्रण और सावधानी के साथ तुरंत जवाबी कार्रवाई’ की। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र म्यांमा सीमा के करीब है। उन्होंने बताया, ‘‘इलाके में फिलहाल अभियान जारी है और अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया जा रहा है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में हिमंत सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। खेड़ा ने संवादददाता सम्मेलन में दावा किया कि शर्मा जानते हैं कि असम के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें हरा देंगे।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसलिए, वह अपने विरोधियों को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस की, और निर्वाचन आयोग की भी मदद ले रहे हैं जिसने राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का निर्देश दिया है।’’
खेड़ा ने दावा किया, ‘‘असम में राज्य के बाहर से मतदाताओं को लाने और उनके नाम मतदाता सूची में डालने के लिए विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है।’’ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मीडिया एवं प्रचार विभाग प्रमुख ने कहा कि असम के लोग शर्मा को चुनाव में हराना चाहते हैं और वह इस बात को बखूबी जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि शर्मा सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा, जहां उन्हें होना चाहिए।
राजस्थान: कोटपुतली-बहरोड़ जिले में दो कारों ने बाइक सवार लोगों को कुचलने की कोशिश की, जवाब में गोलियां चलाई गईं
बंगाल में SIR के बीच चुनाव आयोग से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, मृत BLO की सौंपी सूची, उठाए 5 बड़े सवाल
दिल्ली के निर्वाचन सदन में ECI से TMC प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग के दौरान TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “हमने दो घंटे की बैठक की और शुरुआत में 40 लोगों की सूची सौंपी, जिनमें से 17–18 BLO थे, जिनकी मौतें सीधे तौर पर SIR प्रक्रिया से जुड़ी थीं। हैरानी की बात है कि चुनाव आयुक्त ने इन्हें सिर्फ ‘आरोप’ कहकर खारिज कर दिया, जैसे कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह मौतें बंगाल में हुई हैं।”
महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, “इसके बाद हमने पांच बड़े सवाल उठाए। पहला सवाल: अगर SIR अभ्यास का मकसद गैर-नागरिकों की पहचान करना है, तो बिहार में अंतिम संख्या क्या निकली? पहले ‘लाखों’ के दावे किए गए थे, लेकिन एक भी पक्का मामला सामने नहीं आया। यही स्थिति बंगाल में भी है। जबकि त्रिपुरा, मेघालय और म्यांमार से सटे कुछ राज्यों में भी घुसपैठ की चिंता है, फिर भी SIR सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही चल रहा है। यह साफ दिखाता है कि बिहार सिर्फ एक ट्रायल था और असली निशाना पश्चिम बंगाल है।”
उन्होंने कहा, “हमने यह भी पूछा कि असम में सिर्फ स्पेशल रिविजन क्यों हो रहा है, इंटेंसिव रिविजन क्यों नहीं? अंत में, अगर चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि पुरानी मतदाता सूचियां भरोसेमंद नहीं हैं, तो इसी तर्क के आधार पर पूरी लोकसभा की वैधता पर भी सवाल उठता है।”
'रूस के प्रेसिडेंट पुतिन भारत आने वाले हैं'
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को बताया कि रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर से दो दिन के भारत दौरे पर आएंगे। पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं।
MEA ने कहा, "(प्रेसिडेंट पुतिन का) आने वाला सरकारी दौरा भारत और रूस की लीडरशिप को आपसी रिश्तों में हुई तरक्की का रिव्यू करने, 'स्पेशल और प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' को मज़बूत करने का विज़न तय करने और आपसी फायदे के रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर विचारों का लेन-देन करने का मौका देगा।"
हांगकांग के अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हुई
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग के अधिकारियों का कहना है कि अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी आग में और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। अभी भी कई लोग लापता हैं।
श्रीनगर: J&K पुलिस और CRPF ने लाल चौक के कई होटलों में जॉइंट ऑपरेशन और वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया
दिल्ली कार बम धमाके की जांच: NIA ने आरोपी डॉ. शाहीन को अहम पूछताछ के लिए फरीदाबाद भेजा
एशेज: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं, कमिंस बाहर
यूपी STF ने कफ सिरप मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के करीबी साथी अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की डल झील से दृश्य, शहर कोहरे की परत से ढका
दिल्ली के ITO पर 395 AQI दर्ज किया गया
दिल्ली में 'दमघोंटू' हवा की मार जारी, AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज राजधानी का औसत AQI 489 रिकॉर्ड किया गया, जोकि हैजडर्स श्रेणी में आता है। इसकी बड़ी वजह PM2.5 और PM10 का स्तर नहीं सुधरना है।
जहरीली हवा से सबसे ज्यादा नुकसान बुजुर्गों बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को है। जानकारों ने फिलहाल लोगों को अधिक से अधिक भी घर पर ही रहने की सलाह के साथ एयर प्यूरीफायर उपयोग की सलाह दी है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia