बड़ी खबर LIVE: चक्रवात मोंथा ने बरपाया कहर, एक की मौत, हजारों लोगों को किया गया रेस्क्यू

चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार कर गया है, इसकी वजह से एक की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

29 Oct 2025, 10:18 AM

तेलंगाना- चक्रवात मोन्था के प्रभाव से रंगारेड्डी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

29 Oct 2025, 10:17 AM

हरियाणा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरेंगी

29 Oct 2025, 10:00 AM

आंध्र प्रदेश: चक्रवात मोन्था के प्रभाव से कोनासीमा जिले में केले की खेती नष्ट हो गई है।


29 Oct 2025, 8:40 AM

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, तेजस्वी यादव संग करेंगे संयुक्त चुनावी रैलियों को संबोधित

राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पहली बार मंच साझा करने जा रहे हैं। मुजफ्फरपुर और दरभंगा की संयुक्त रैलियों से दोनों नेता बिहार में महागठबंधन के अभियान की नई शुरुआत करने वाले हैं।

29 Oct 2025, 8:10 AM

दिल्ली: उस्मानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ बदमाश


29 Oct 2025, 8:09 AM

ओडिशा-  चक्रवात मोन्था के आने के बाद गंजम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर तेज़ हवाएँ

29 Oct 2025, 8:08 AM

दिल्ली- सीपीसीबी के अनुसार अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 307 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है 


29 Oct 2025, 8:04 AM

चक्रवात मोंथा ने बरपाया कहर, एक की मौत, आंध्र के तट से टकराने के बाद कमजोर हुआ

चक्रवाती तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों को पार कर गया है, इसकी वजह से एक की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने कहा, ''गंभीर चक्रवातीय तूफान मोंथा आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia