बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत, 31 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक परफ्यूम फैक्ट्री में आज शाम भीषण आग लग गई। घटना में एक मौत हुई है, जबकि 31 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि नौ लोग लापता हैं। आग बुझाने का काम पूरी रात जारी रहेगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Feb 2024, 10:48 PM

हिमाचल प्रदेश के सोलन में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत, 31 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अंतर्गत नालागढ़ के झाड़माजरी के पास एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना में 31 लोग घायल हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि अभी तक एक मौत की पुष्टि हुई है और नौ लोग लापता हैं। आग बुझाने का काम पूरी रात जारी रहेगा और हमें सुबह अधिक जानकारी मिलेगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

02 Feb 2024, 10:08 PM

व्हाट्सएप ने दिसंबर 2023 में भारत में 69 लाख से अधिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया

मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने दिसंबर 2023 में देश में 69 लाख से अधिक 'खराब अकाउंट्स' पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में सोमवार को यह जानकारी दी।

02 Feb 2024, 10:07 PM

भारी बर्फबारी के बीच फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से पर्यटक स्कीइंग के लिए गुलमर्ग पहुंचे


02 Feb 2024, 9:52 PM

मराठा आरक्षणः जरांगे पाटिल ने 10 फरवरी से नए आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी

शिवबा संगठन के अध्यक्ष मनोज जरांगे-पाटिल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो 10 फरवरी से नए सिरे से आंदोलन और भूख हड़ताल की जाएगी। यह प्रमाण पत्र समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत कोटा प्राप्त करने में सक्षम बनाना है।

02 Feb 2024, 9:51 PM

टेरर फंडिंग केसः दिल्ली हाईकोर्ट ने तिहाड़ जेल में यासीन मलिक के इलाज का निर्देश दिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान करना सुनिश्चित करें।


02 Feb 2024, 9:50 PM

हिमाचल प्रदेश की एक कॉस्मेटिक यूनिट में आग लगी, 24 कर्मचारी झुलसे

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक केंद्र सोलन जिले के बद्दी में स्थित एक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट निर्माण की एक यूनिट में आग लग गई। जिसमें फैक्ट्री के कम से कम 24 कर्मचारी झुलस गए।

02 Feb 2024, 9:30 PM

लोकसभा की कार्यवाही 5 फरवरी तक के लिए स्थगित


02 Feb 2024, 8:39 PM

बिहारः घर में घुसकर बदमाशों ने नाबालिग को उठाया, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, खेत में बेहोश मिली लड़की

बिहार में भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक घर से नाबालिग लड़की को उठाकर ले जाने और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

02 Feb 2024, 8:37 PM

विनीत कक्कड़ ने पूनम पांडे की मौत की खबर को फर्जी बताकर खारिज किया

विनीत कक्कड़ ने एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर को 100 प्रतिशत फर्जी बताकर खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रचार स्टंट नहीं था, जैसा कि मीडिया के कुछ वर्गों ने आरोप लगाया गया है।


02 Feb 2024, 8:35 PM

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची, विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप में दिया नोटिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी द्वारा बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप के सिलसिले में नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने सबूत देने को कहा है।

02 Feb 2024, 7:59 PM

मुजफ्फरनगर में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 5 तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया। इसमें ड्रग्स से भरे 1,920 कैप्सूल और 900 इंजेेक्शन के साथ 23 लाख 69 हजार रुपए नकद, पांच मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल दो लग्जरी कार जब्त किया गया।


02 Feb 2024, 7:48 PM

झारखंड में जनता की सरकार को चुराने की बीजेपी की साजिश नाकाम : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आपने जो सरकार चुनी थी, उस सरकार को बीजेपी ने चुराने और उखाड़ने की कोशिश की। उसकी साजिश के खिलाफ कांग्रेस खड़ी हो गई। झारखंड की जनता बधाई की पात्र है, जो डरी नहीं और पीछे नहीं हटी। इस तरह उसने अपनी सरकार बचाई।

02 Feb 2024, 7:41 PM

जम्मू-कश्मीर: डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई


02 Feb 2024, 7:18 PM

मध्य प्रदेश में पकड़ी गई कोडिन युक्त लाखों की कफ सिरप

मध्य प्रदेश में कोडिन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई गई है। पहले मैहर में कफ सिरप पकड़ी गई और इसका प्रमुख सप्लायर भोपाल में पकड़ा गया है।

भोपाल पुलिस की अपराध शाखा से मिली जानकारी के अनुसार कफ सिरप भोपाल से लग्जरी कार में रीवा ले जाई जा रही थी, तभी मैहर और आमदरा की पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली तो एक कार में बड़ी तादाद में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुई। जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उसने इस बात का खुलासा किया कि वह कफ सिरप भोपाल से लेकर आ रहा था।

02 Feb 2024, 7:01 PM

महाराष्ट्र: नासिक के सिन्नर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगी, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद


02 Feb 2024, 6:38 PM

जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, अधिकारियों ने दी सावधानी से वाहन चलाने की सलाह

रामसू और बनिहाल के बीच बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया था, जिसे अब वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, "जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू आंशिक रूप से बहाल हो गया है, फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है।"

02 Feb 2024, 6:31 PM

राज्यसभा की कार्यवाही 5 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित


02 Feb 2024, 6:24 PM

बागपत में 'तीन तलाक' देने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी को तीन तलाक देने, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।

02 Feb 2024, 5:57 PM

दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की


02 Feb 2024, 5:36 PM

यूपी के फतेहपुर में दलित लड़की से रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

त्तर प्रदेश के फतेहपुर में 15 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ उसी के गांव के दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। दो आरोपियों दया शंकर और शमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

02 Feb 2024, 5:35 PM

'वायु शक्ति अभ्यास' में आईएएफ का दिखेगा दम; सुखोई, जगुआर, चिनूक और अपाचे लेंगे भाग

भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को जैसलमेर के पास पोखरण एयर टू ग्राउंड रेंज में 'वायु शक्ति-24 अभ्यास' का आयोजन करने वाली है। इस साल अभ्यास में स्वदेशी विमान तेजस, प्रचंड और ध्रुव सहित 121 विमान अपना दमखम दिखाएंगे।


02 Feb 2024, 5:19 PM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में शामिल हुए

02 Feb 2024, 5:13 PM

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जारी


02 Feb 2024, 5:04 PM

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 51वें राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लिया

02 Feb 2024, 4:57 PM

यूपी में बेखौफ बदमाशों का आतंक! गोंडा में हंसिया दिखाकर बैंक में लूट, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखनों को मिला है। एक लुटेरा बैंक में हंसिया लेकर घुसा और लाखों की लूट को अंजाम देकर मोटरसाकिल से फरार हो गया। प्रथमा ग्रामीण बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


02 Feb 2024, 4:17 PM

200 से अधिक बीजेपी और आप कार्यकर्ता हिरासत में

बीजेपी और आप के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक-दूसरे के पार्टी कार्यालयों की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोपहर दो बजे आप के 150 और बीजेपी के 60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया है।"

02 Feb 2024, 3:37 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे...वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे।"


02 Feb 2024, 3:18 PM

दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा मेल मिला

दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा मेल मिला। DCP  रोहित मीणा ने बताया, "आज सुबह 9.02 बजे प्रिंसिपल को मेल मिला था, उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित किया। हमने काफी जांच की लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चला है। तलाश लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ होस्टल परिसर ही बचा है।"

02 Feb 2024, 2:39 PM

FCRA उल्लंघन मामले में IAS से सामाजिक कार्यकर्ता बने हर्ष मंदर के आवास और कार्यालय पर CBI छापेमारी कर रही 


02 Feb 2024, 2:31 PM

दिल्ली: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

02 Feb 2024, 2:06 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा सदन में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर बात किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा सदन में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर बात किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मंत्री ने जो किया वह हमारे लोकसभा के नियम के विरुद्ध है क्योंकि उन्होंने वह विषय उठाया जो संसद के बाहर का है, जिसकी बुनियाद मीडिया रिपोर्ट है। अगर कांग्रेस का कोई सांसद कोई समाचार पत्र पढ़कर जो घटना सदन के बाहर हुई है उसपर बात करे तो स्पीकर हमें नहीं बोलने देंगे तो फिर मंत्री के साथ ऐसा क्यों नहीं किया गया?"


02 Feb 2024, 1:40 PM

2024 में किसी तरह ये (बीजेपी) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे- पंजाब के सीएम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "इनका (बीजेपी) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये (बीजेपी) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेंगे बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे।"

02 Feb 2024, 1:14 PM

झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन की पहली प्रतिक्रिया

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "आज झारखंड में मुझे जो दायित्व मिला। यहां के सर्वांगिण विकास के लिए हेमंत सोरेन ने जो काम शुरु किए हैं उसे हमें पूरा करना है। जनता के आशा, आकांक्षा के अनुरूप हम काम करेंगे। हमारी सरकार झारखंड के सभी वर्ग, समुदाय के लिए काम करेगी।"


02 Feb 2024, 1:11 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

02 Feb 2024, 1:08 PM

RJD के सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली


02 Feb 2024, 1:07 PM

चंपई सोरेन ने रांची के राजभवन में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

02 Feb 2024, 1:02 PM

वाराणसी के ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन की प्रतिक्रिया

वाराणसी के ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा, "सभी संवेदनशील स्थानों पर और पुलिस के अनुभव के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।"


02 Feb 2024, 12:44 PM

हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबु सोरेन का दोष केवल ये है कि उन्होंने कभी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबु सोरेन का दोष केवल ये है कि उन्होंने कभी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया। इसलिए एक आदिवासी निर्वाचित मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है।"

02 Feb 2024, 12:06 PM

अभिनेत्री पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

अभिनेत्री पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं थीं। यह जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने दी है।

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया लिखा गया है, “आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। यह बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।”


02 Feb 2024, 11:47 AM

अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी अपने सांसदों के टिकट काटने जा रही है। हमें उम्मीद है कि PDA ही NDA को हराएगा। बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार, महंगाई कम नहीं हुई, उन्होंने जो-जो वादे किए थे सब अधूरे हैं।"

02 Feb 2024, 10:42 AM

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुर्शिदाबाद से फिर शुरू हुई 


02 Feb 2024, 9:53 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई 

02 Feb 2024, 9:52 AM

रांची: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सर्किट हाउस से रवाना


02 Feb 2024, 9:02 AM

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में घना कोहरा देखा गया, घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हुई

02 Feb 2024, 8:22 AM

उत्तर प्रदेश: भक्त अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं


02 Feb 2024, 8:20 AM

जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग में बर्फबारी हुई, बर्फबारी के बाद चारों तरफ बर्फ की मोटी परत जमी हुई दिखी

02 Feb 2024, 8:14 AM

दिल्ली-NCR में कोहरे की मार जारी, ट्रेनों और उड़ानों में देरी, यात्री परेशान

दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर और घना कोहरा जारी है। कोहरे की वज से विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, परिचालन में देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर आईजीआई एयरपोर्ट भी पड़ा है। कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia