बड़ी खबर LIVE: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, कई सांसदों का कटा टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

02 Mar 2024, 10:21 PM

तेलंगाना: हनमकोंडा में एक निजी होटल के किचन में भीषण आग लग गई

02 Mar 2024, 9:02 PM

जिस अजय मिश्रा टेनी के बेटे ने किसानों को रौंदा उसको बीजेपी ने फिर टिकट दी, आप किस आधार पर टिकट देते हो या नहीं देते, ये सब भी जनता को जानने का हक है: कांग्रेस

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP की पहली उम्मीदवार सूची पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "जिस व्यक्ति(अजय मिश्रा टेनी) के बेटे ने किसानों को रौंदा उसकी टिकट आपने(भाजपा) फिर दोहरा दी। आपके क्या मापदंड हैं? आप किस आधार पर टिकट देते हो या नहीं देते, ये सब भी जनता को जानने का हक है।"

02 Mar 2024, 7:48 PM

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में दिल्ली से 4 सांसदों का टिकट कटा है

देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली में 5 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक सीट से प्रवीन खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी और दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कमलजीत शेहरावत को पश्चिमी दिल्ली से टिकट दिया गया है। यानी इस बार हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

आपको बता दें, पिछली बार हर्षवर्धन चांदनी चौक से, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से, प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली से और रमेश बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़े थे, लेकिन इस बार इस लिस्ट में इनका नाम नहीं है।


02 Mar 2024, 6:35 PM

लोकसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, कर्नाटक के 12, तेलंगाना के 09, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जमू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल प्रदेश के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 1 और दमन और द्वीव के 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।

02 Mar 2024, 6:19 PM

उत्तर प्रदेश के बागपत में ओलावृष्टि हुई


02 Mar 2024, 5:52 PM

जालंधर: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पर अरविंद केजरीवाल ने कहा - चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी

02 Mar 2024, 5:51 PM

किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाए जाने से दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया


02 Mar 2024, 4:33 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में दो आरोपियों को लखनऊ स्थित शहीद पथ के पास पुल से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अनुसार उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक कराने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त प्रयागराज के रहने वाले हैं। एक का नाम अजय चौहान और दूसरे का सोनू यादव है।

अजय प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर का रहने वाला है। वहीं, सोनू सिंह प्रयागराज के ही फूलपुर थाना क्षेत्र के करौंजा गांव का निवासी है। उसके पास दो मोबाइल, 1,970 रुपए नगद, 32 वर्क कागजात मिले हैं। यह लोग किसान बाजार, शहीद पथ पुल के पास से एक मार्च को गिरफ्तार किए गए थे।

02 Mar 2024, 4:10 PM

बंगाल: विरोध प्रदर्शन के दौरान डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों की पुलिस और आरएएफ के साथ झड़प

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मुद्दे पर बशीरहाट एसपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों की पुलिस और आरएएफ के साथ झड़प हो गई।


02 Mar 2024, 4:06 PM

गौतम गंभीर के बाद BJP नेता जयंत सिन्हा का भी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, जेपी नड्डा से की ये अपील

गौतम गंभीर के बाद हजारीबाग से सांसद और बीजेपी नेता जयंत सिन्हा ने भी पार्टी से चुनावी दायित्वों से मुक्ति की मांग की है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही नेताओं का ट्वीट भी एक तरह का ही है। सिन्हा ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं भारत और दुनिया भर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।

02 Mar 2024, 3:18 PM

राजस्थान: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर से फिर से शुरू हुई


02 Mar 2024, 2:27 PM

दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए कम तीव्रता के विस्फोट के बाद सुरक्षा कड़ी

दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए कम तीव्रता के विस्फोट के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने कहा, हमारी जिला पुलिस लगातार पैदल गश्त करती रहती है, हम MWA और RWA के साथ नियमित बैठकें करते हैं, किरायेदार-नौकर की पुष्टि भी की जा रही है। इसके अलावा, हम पार्किंग स्थलों और सभी मॉलों की जांच करते रहते हैं। बाजार में गश्त के अलावा, हम समय-समय पर जांच भी करवाते हैं, हम सभी वाहनों पर नजर रखते हैं और सीसीटीवी कैमरों और ड्रोनों के माध्यम से निगरानी भी करते हैं।

02 Mar 2024, 2:10 PM

कमलनाथ जी आएंगे, उन्होंने कहा है कि वो पूरे समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ही रहेंगे। जी का स्वागत है- जयराम रमेश


02 Mar 2024, 1:00 PM

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे का दौरा किया

02 Mar 2024, 12:41 PM

झारखंड के रांची में हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्पेनिश महिला से गैंगरेप पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक का बयान

झारखंड के रांची में हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीती रात एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक अनुकरण पूर्ति ने कहा, "इस केस में उनका बयान है कि उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ है। उनकी स्थिति ठीक है और उनकी जान को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। जांच चल रही है। मेडिकल जांच भी की जा रही है।"


02 Mar 2024, 12:24 PM

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट में घायल हुए लोगों से ब्रुकफील्ड अस्पताल में मुलाकात की

02 Mar 2024, 12:16 PM

मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा हूं- कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्य प्रदेश आ रही है। मैं यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहा हूं। यह जनसंपर्क का सबसे अच्छा माध्यम है।"


02 Mar 2024, 11:27 AM

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में भारी बर्फबारी के बाद क्षेत्र में बर्फ हटाने का काम चल रहा है  

02 Mar 2024, 10:53 AM

BJP नेता गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का किया फैसला! पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की ये अपील

बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, "मैंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं।"


02 Mar 2024, 10:49 AM

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव से पहले अर्धसैनिक बलों का पहला जत्था सिलीगुड़ी के पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचा

02 Mar 2024, 9:57 AM

बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की

बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307, 471 और UAPA की धारा 16, 18 और 38 के तहत FIR दर्ज की है, FIR में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई हैं।


02 Mar 2024, 9:23 AM

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई

02 Mar 2024, 8:23 AM

गुजरात: पॉप स्टार रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में भाग लेने के बाद जामनगर से रवाना हुईं


02 Mar 2024, 8:14 AM

दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पंजाब, यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली के आसपास नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। रविवार को यूपी के करीब 50 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना। इस दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हमीरपुर, जालौन, महोबा में ओले और बारिश की आशंका है.

यूपी के पीलीभीत, सीतापुर, खैरी, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या समेत करीब 50 से अधित जिलों में बारिश होने की संभावना है। अचानक बदले मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia