बड़ी खबर LIVE: अधीर का कोविंद कमेटी में शामिल होने से इनकार, पूछा- राज्यसभा में विपक्ष के नेता को समिति में क्यों नहीं रखा

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर केंद्र द्वारा गठित 8 सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया हैं। उन्होंने पूछा है कि इस कमेटी में राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे को क्यों शामिल नहीं किया गया।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने अधीर रंजन का निलंबन खत्म करने की सिफारिश की
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने अधीर रंजन का निलंबन खत्म करने की सिफारिश की
user

नवजीवन डेस्क

02 Sep 2023, 10:48 PM

सीएम गहलोत ने प्रतापगढ़ की पीड़िता से की मुलाकात, 10 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की घोषणा की

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रतापगढ़ जाकर पीड़िता से मुलाकात की, जिसे ससुराल वालों ने निर्वस्त्र करके घुमाया था। सीएम ने पीड़िता को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

02 Sep 2023, 10:18 PM

एक राष्ट्र, एक चुनाव: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने समिति का हिस्सा बनने के निमंत्रण को अस्वीकार किया

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर केंद्र द्वारा गठित 8 सदस्यीय समिति का हिस्सा बनने के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया हैं। उन्होंने पूछा है कि इस कमेटी में राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे को क्यों शामिल नहीं किया गया।

02 Sep 2023, 10:00 PM

भारत और पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द, पाक की पारी में नहीं डाला जा सका एक भी गेंद 

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। बारिश के चलते पाकिस्तानी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इसके साथ ही पाकिस्तान टीम सुपर-चार में पहुंच गई है।


02 Sep 2023, 9:52 PM

India vs Pakistan: बारिश फिर से शुरू, मैदान पर कवर लगाए गए

02 Sep 2023, 9:38 PM

कावेरी संकट : सिद्दारमैया दिल्ली में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कावेरी जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जल संसाधन मंत्री से समय मांगा है और वह जल्द ही दिल्ली में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्री पहले ही कर्नाटक की ओर से सुप्रीम कोर्ट में बहस कर रहे वकीलों से मिल चुके हैं और उन्हें तथ्यों से आश्‍वस्त कर चुके हैं।


02 Sep 2023, 9:19 PM

जी-20 समिट : केजरीवाल ने एमसीडी के काम को लेकर एलजी वी.के. सक्सेना पर किया कटाक्ष

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जी-20 की तैयारियों को लेकर एलजी वीके सक्सेना पर कटाक्ष किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में एमसीडी ने 15 साल तक काम किया होता तो कम प्रयासों की जरूरत होती।

02 Sep 2023, 9:17 PM

BJD विधायक और ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्रो का 75 वर्ष की आयु में निधन


02 Sep 2023, 9:07 PM

मैदान पर से कवर्स हटे, पाकिस्तान को मिल सकता है नया टारगेट

02 Sep 2023, 8:42 PM

मध्य प्रदेश में 5 बच्चों के नदी में डूबने की आशंका, खोज अभियान जारी

मध्य प्रदेश में शनिवार को कम से कम पांच बच्चों के नदी में डूबने की आशंका है। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिलकर लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना नर्मदापुरम जिले की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, छह बच्चे पास ही स्थित एक नदी में नहाने गए थे। पांचों बच्चों को नदी में डूबते देख छठा बच्चा शोर मचाने के लिए गांव की ओर भागा। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई। 


02 Sep 2023, 8:41 PM

उत्तर प्रदेश: शामली में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से महिला की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के दयानंद नगर में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि, हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शामली पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के दयानंद नगर में पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार को सुबह 7 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आग की लपटों और बारूद में हुए धमाकों से पूरा इलाका दहल गया।

02 Sep 2023, 8:39 PM

दिल्ली: G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द


02 Sep 2023, 8:26 PM

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से पैसा बचेगा और देश में स्थाई सरकार देखने को मिलेगी: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला

02 Sep 2023, 8:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की 


02 Sep 2023, 7:46 PM

266 रन पर सिमटी भारत की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम 48.5 ओवर में 266 रनों पर ही सिमट गई। अब पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे।

02 Sep 2023, 7:42 PM

भारत को लगा 9वां झटका, जडेजा, शार्दूल के बाद कुलदीप भी आउट

भारत को लगा 9वां झटका, जडेजा, शार्दूल के बाद कुलदीप भी आउट


02 Sep 2023, 7:22 PM

भारत को लगा 8वां झटका, हार्दिक पांड्या और जडेजा के बाद शार्दूल भी आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को झटके पर झटका लगा है। 7 गेंद के भीतर टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट गंवा दिए जिनमें हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के विकेट शामिल थे।

02 Sep 2023, 7:17 PM

टीम इंडिया को बड़ा झटका, ईशान किशन के बाड पांड्या भी सेंचुरी से चूके

टीम इंडिया का एक और बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन के बाद हार्दिक पांड्या भी शतक से चूंके। 87 रन बनाकर लौटे पवेलियन।


02 Sep 2023, 7:03 PM

संसद के 5 दिवसीय विशेष सत्र में संभवतः कोई प्रश्नकाल, शून्यकाल और कोई निजी सदस्य व्यवसाय नहीं होगा: ANI

02 Sep 2023, 7:02 PM

G20 मेहमानों की सुरक्षा में क्लोज्ड प्रोटेक्शन टीम के तौर पर तैनात सीआरपीएफ कमांडो ने दिल्ली में सुरक्षा अभ्यास किया 


02 Sep 2023, 6:49 PM

टीम इंडिया को एक और झटका, 82 रन पर आउट हुए ईशान किशन

टीम इंडिया का 5वां विकेट गिर गया है। ईशान किशन शतक से चूंक गए हैं। ईशान किशन 82 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

02 Sep 2023, 6:45 PM

भारत का स्कोर 200 के पार, सेंचुरी की ओर ईशान किशन, हार्दिक पंड्या ने भी जड़ा अर्धशतक

भारत का स्कोर 200 के पार हो गया है। एक ओर जहां ईशान किशन सेंचुरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो वहीं हार्दिक पंड्या ने भी अर्धशतक जड़ा है।


02 Sep 2023, 6:31 PM

भारत पाकिस्तान मुकाबला जारी है, भारत का स्कोर 175 के पार हो गया है, ईशान किशन के बाद हार्दिक ने ठोका अर्धशतक

भारत का स्कोर 175 के पार हो गया है, ईशान किशन के बाद हार्दिक ने अर्धशतक बनाया है।

02 Sep 2023, 6:07 PM

टीम इंडिया का शानदार कमबैक, ईशान किशन ने ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर 170 के पार

भारत पाकिस्तान का मुकाबला जारी है। भारत का स्कोर 170 के पार हो गया है, ईशान किशन ने अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।


02 Sep 2023, 5:16 PM

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की 

02 Sep 2023, 5:07 PM

बारिश के बाद फिर शुरू हुआ भारत-पाकिस्तान का मैच, भारत के 4 विकेट गिरे, गिल 10 रन बनाकर आउट

बारिश रुकने के बाद अब फिर से खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं


02 Sep 2023, 5:01 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के राजदूतों के रात्रिभोज की मेजबानी की

02 Sep 2023, 4:45 PM

भारत-पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रुका, टीम इंडिया का स्कोर 51/3 

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से रुक गया है। टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन है।


02 Sep 2023, 4:43 PM

पश्चिम बंगाल: कोलकाता के कई हिस्सों में आज तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव देखने को मिला

02 Sep 2023, 4:39 PM

कांग्रेस सरकार आदिवासियों के लिए PESA कानून लाई, उनकी जमीनों की रक्षा की- राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों के लिए PESA कानून लाई, उनकी जमीनों की रक्षा की। आदिवासी का मतलब हिंदुस्तान का असली मालिक। हम चाहते हैं कि आदिवासी युवा जो भी सपना देखना चाहे, उसे देखें और पूरा करे। जबकि BJP आदिवासियों को वनवासी कहती है। वो चाहते हैं कि आप जंगल में ही रहें और जंगल के बाहर न आएं।


02 Sep 2023, 4:28 PM

भारत को लगा एक और झटका, तीसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर भी आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को तीसरा झटका लग गया है। श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं।

02 Sep 2023, 4:08 PM

भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा के बाद कोहली भी आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को दूसरा झटका लग गया है। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी आउट हो गए हैं।


02 Sep 2023, 4:02 PM

भारत को लगा बड़ा झटका, पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। भारत को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं।

02 Sep 2023, 3:39 PM

श्रीलंका में एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बारिश ने खलल डाला


02 Sep 2023, 3:34 PM

कांग्रेस शासित सरकारें गरीबों की सरकारें होंगी, अडानी की सरकारें नहीं होंगी: राहुल गांधी

रायपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं साफ कहना चाहता हूं कर्नाटक सरकार हो, हिमाचल प्रदेश सरकार हो, छत्तीसगढ़ सरकार हो, राजस्थान सरकार हो या जो अभी आने वाली हैं मध्य प्रदेश, तेलंगाना सरकार ये सारी सरकारें गरीबों की सरकारें होंगी। अडानी की सरकारें नहीं होंगी।

02 Sep 2023, 3:10 PM

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, जालना में पथराव, वाहनों को किया आग के हवाले

महाराष्ट्र में एक बार फिर माराठा आरक्षण की आग भड़क गई है। जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पथराव किया। वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया।


02 Sep 2023, 3:06 PM

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित-गिल कर रहे बल्लेबाजी, पहले ओवर में भारत की तेज शुरुआत

एश‍िया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में मुकाबाला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित-गिल पिच पर हैं। पहले ओवर में भारत की तेज शुरुआत हुई है।

02 Sep 2023, 2:41 PM

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

एश‍िया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में थोड़ी देर में मैच शुरू होगा। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करेगी।


02 Sep 2023, 2:27 PM

छत्तीसगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायपुर पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वागत ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी आज नवा रायपुर में 'राजीव युवा मितान सम्मेलन' में शामिल होंगे।

02 Sep 2023, 2:07 PM

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, मौसम में हुआ सुधार, बारिश रुकी, थोड़ी देर में होगा टॉस

एश‍िया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले में होने वाले मैच से पहले मौसम में सुधार हुआ है। फिलहाल बार‍िश नहीं हो रही है। पर ग्राउंड पर कवर को हटा दिया गया है। थोड़ी देर में टॉस होने की उम्मीद है।


02 Sep 2023, 1:46 PM

आदित्य एल1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया

आदित्य एल1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए एक सुखद क्षण है। भारतीय वैज्ञानिक वर्षों से काम कर रहे थे, दिन-रात मेहनत कर रहे थे। आदित्य एल1 का सफल प्रक्षेपण संपूर्ण विज्ञान और संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का भी प्रमाण है जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाने की कोशिश की है।

02 Sep 2023, 1:24 PM

G20 की तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना का बयान

G20 की तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा, "पिछले 2 महीनों से हमारा फोकस था कि शहर ऐसा दिखे कि यहां कोई त्योहार होने वाला है। हम इस काम में करीब 2 महीने से लगे हुए हैं और कहीं ना कहीं अब ऐसी दिल्ली दिख रही है।...जी 20 की मेजबानी करना कोई आसान काम नहीं है और हमारे प्रधानमंत्री ने इस चुनौती को स्वीकार किया। हमारी ये जिम्मेजारी बनती है कि हम इसे सफल बनाए। दिल्ली पुलिस सहित देश की अन्य सुरक्षा एजेंसी साथ-साथ काम कर रही हैं। विभिन्न राज्यों से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया है। जो भी मेहमान यहां आ रहे हैं वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी। खाने-पीने के बहुत इंतजाम किए गए हैं। जितने भी प्रतिनिधि आ रहें हैं उन्हें भारतीय व्यंजन तो मिलेंगे ही साथ-साथ उनके अपने खाने के भी इंतजाम किए गए हैं। पिछले 2 महीनों से मैं पूरी टीम के साथ घूम रहा हूं, एक-एक रोड को देख रहा हूं।"


02 Sep 2023, 1:12 PM

'PSLV C-57 मिशन आदित्य एल-1 पूरा हुआ' 

आदित्य एल-1 सैटेलाइट को अलग कर दिया गया है। PSLV C-57 मिशन आदित्य एल-1 पूरा हुआ। PSLV C-57 ने आदित्य एल-1 उपग्रह को वांछित मध्यवर्ती कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।

02 Sep 2023, 12:38 PM

मैं आदित्य एल-1 मिशन के शुभारंभ पर सभी को हार्दिक बधाई देता हूं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह


02 Sep 2023, 12:15 PM

आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना‌ ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “आज आदित्य-L1 का लॉन्च होना‌ ISRO और भारत के लिए एक और शानदार उपलब्धि है। ISRO को एक बार फिर सलाम करते हुए, इसकी निरंतरता को समझने के लिए आदित्य-L1 की हाल की टाइमलाइन को याद करना सही होगा।

  • 2006: एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया और इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने एक उपकरण के साथ सौर वेधशाला के कंसेप्ट का प्रस्ताव रखा।

  • मार्च 2008: वैज्ञानिकों ने ISRO के साथ इस प्रस्ताव को साझा किया।

  • दिसंबर 2009:  ISRO ने एक उपकरण के साथ आदित्य-1 परियोजना को मंजूरी दी

  • अप्रैल 2013: पूर्व अध्यक्ष UR राव के प्रमुख हस्तक्षेप के बाद ISRO ने एक "अवसर की घोषणा" जारी की, जिसमें वैज्ञानिक समुदाय से अधिक वैज्ञानिक उपकरणों (पेलोड) के प्रस्तावों की मांग की गई।

  • जून 2013: ISRO ने प्राप्त वैज्ञानिक प्रस्तावों की समीक्षा की।

  • जुलाई 2013: ISRO ने आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड का चयन किया, जिसका अब नाम बदलकर आदित्य-L1 मिशन कर दिया गया है।

  • नवंबर 2015: ISRO ने औपचारिक रूप से आदित्य-L1 को मंजूरी दी।

02 Sep 2023, 12:11 PM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का बढ़ाया मान- कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ISRO ने देश को गौरवान्वित होने के अनेक मौके दिए हैं। चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने आदित्य L-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर फिर से देश का मान बढ़ाया है।  देश के वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर समस्त कांग्रेस परिवार को गर्व है। ISRO की पूरी टीम को शुभकामनाएं।


02 Sep 2023, 11:53 AM

सूर्य के मिशन पर निकला आदित्य- एल 1, श्रीहरिकोटा से किया गया लॉन्च

ISRO ने श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन को लॉन्च कर दिया है। 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया जाएगा।

02 Sep 2023, 10:59 AM

मुंबई के कई हिस्सों में बारिश हुई


02 Sep 2023, 10:55 AM

महाराष्ट्र: NCP प्रमुख शरद पवार अपने आवास से जालना के लिए रवाना

02 Sep 2023, 10:35 AM

टीम इंडिया, पाकिस्तान से काफी बेहतर है- पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा कि अगर हम भारत और पाकिस्तान की टीमों की तुलना करें तो मुझे लगता है कि टीम इंडिया काफी बेहतर है और टीम इंडिया को हराना मुश्किल है। हमारे खिलाड़ी पेशेवर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं।


02 Sep 2023, 9:32 AM

बिहार के समस्तीपुर जिले में कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना पर SP विनय तिवारी का बयान

बिहार के समस्तीपुर जिले में कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग की घटना पर SP विनय तिवारी ने कहा कि घटना में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पिस्टल भी बरामद की गई है। SIT की अलग-अलग टीमों ने झारखंड, दिल्ली और बिहार में छापेमारी कर घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

02 Sep 2023, 9:20 AM

दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई ने दिल्ली में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया


02 Sep 2023, 8:30 AM

उत्तर प्रदेश: श्रीहरिकोटा से इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए वाराणसी में हवन किया गया

02 Sep 2023, 7:57 AM

सूर्य के मिशन पर आज निकलेगा आदित्य- एल 1, लॉन्च की तैयारी पूरी

ISRO द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 बजकर 50 मिनट पर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


;