बड़ी खबर LIVE: मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल खत्म की, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मांग

मनोज जारंगे पाटिल ने आंदोलन खत्म किया। जरांगे पिछले चार दिनों से मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठे थे। आज उनके अनशन का पांचवां दिन था।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रभावित राज्य घोषित : मुख्यमंत्री सुक्खू 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है और उन्होंनेकेंद्र से विशेष राहत पैकेज प्राप्त करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ में तीन महिलाओं सहित 16 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन महिलाओं समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न इलाकों में विस्फोटक लगाने की योजना बना रहे थे।

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में भारी वर्षा के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में मंगलवार शाम भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कि इस धंसाव के कारण यातायात बाधित हुआ तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावित हिस्से को बैरिकेड से घेर दिया गया।


कांग्रेस की महिलाओं के लिए भद्दी बातें बोल रहे थे, इसके लिए तो पीएम मोदी ने आज तक माफी नहीं मांगी: रोहिणी आचार्य

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, "प्रधानमंत्री ठीक बोल रहे हैं। किसी को किसी की माता या बहन को गाली देने का अधिकार नहीं है। लेकिन यही बात उन पर भी लागू होती है, जब वे सोनिया गांधी और कांग्रेस की महिलाओं के लिए भद्दी बातें बोल रहे थे। इसके लिए तो प्रधानमंत्री ने आज तक माफी नहीं मांगी... क्या बीजेपी के नेताओं ने माफी मांगी?... क्या इसके लिए बिहार की जनता उन्हें छोड़ देगी?"

बारिश और बाढ़ के चलते नोएडा में कल बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूल (नर्सरी से कक्षा 12 तक) कल बंद रहेंगे।


पंजाब: क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं

पंजाब: क्षेत्र में भारी बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।

दिल्ली: भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा।


मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल खत्म की, महाराष्ट्र सरकार ने मानी मांग

मनोज जारंगे पाटिल ने आंदोलन खत्म किया। जरांगे पिछले चार दिनों से मुंबई में भूख हड़ताल पर बैठे थे। आज उनके अनशन का पांचवां दिन था।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम जलभराव पर कहा, "गुड़गांव की बदहाली के लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम जलभराव पर कहा, "गुड़गांव की बदहाली के लिए बीजेपी की सरकार जिम्मेदार है। गुड़गांव जो देश और प्रदेश की शान थी आज उस गुरुग्राम को कूड़ाग्राम कहा जा रहा है...साइबर सिटी को क्राइम सिटी कहा जा रहा है, जलभराव, गंदगी, सारे सड़के टूटी हुई है, हर बारिश में जाम लग जाता है इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है। सरकार आंख बंद करके नहीं बैठ सकती है गुरुग्राम की जनता जाग चूकी है, जवाब मांगेगी।"


अफगानिस्तान में भूकंप: 1,400 से अधिक लोगों की मौत, हजारों लोग घायल

अफगानिस्तान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को 1,400 से अधिक हो गई, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम भूभाग के कारण देश के पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र के अलग-थलग गांवों में बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में तीव्रत से अति तीव्र स्तर की वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है।

राज्य में अधिकांश नदियां उफान पर हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियां जैसे मंदाकिनी और अलकनंदा समेत कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चला गया है।


दिल्ली दंगा केस: दिल्ली उच्च न्यायालय ने  उमर खालिद, शरजील इमाम और 8 अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और 8 अन्य को जमानत देने से इनकार कर दिया

मराठा आरक्षण आंदोलन: आजाद मैदान में स्थिति तनावपूर्ण, हटाए जा रहे जरांगे समर्थक, पुलिस से भी हो रही बहस

मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मैदान खाली कराने की कार्रवाई कर रही है, वहीं मनोज जरांगे पाटिल के समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।


मराठा आरक्षण आंदोलन: आजाद मैदान में मुंबई पुलिस और आरक्षण कार्यकर्ताओं में बहस

मुंबई में आजाद मैदान और आरक्षण कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई है। दरअसल पुलिस आजाद मैदान खाली कराने पहुंची है। इससे आजाद मैदान में तनाव का माहौल है। 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में तस्लीम अहमद को जमानत देने से इनकार किया 


कल लगातार भारी बारिश के बाद गुरुग्राम का एक बड़ा हिस्सा गंभीर जलभराव की चपेट में है

हरियाणा: कल लगातार भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में भीषण जलभराव के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ


अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 हुई, 3,000 व्यक्ति घायल : तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने बताया।

अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप से हालात भयावह हो गए हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता के अनुसार अब तक 900 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राहत-बचाव अभियान जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि कई जिलों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल रात-दिन जुटे हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जहां अब भी कई परिवारों का पता नहीं चल पाया है।

भारी बारिश के बाद राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। अजनाला के सक्की नाला से दृश्य


पुलिस पर फायरिंग कर आप MLA हरमीत फरार, रेप के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जरांगे बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं छोड़ेंगे मुंबई


दिल्ली: भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा। नदी के आसपास के निचले इलाकों में घरों को नुकसान पहुँचा। मजनू का टीला इलाके से तस्वीरें

इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 पर पक्षी के टकराने की खबर

इंडिगो का एक विमान उड़ान भरने के बाद ही पक्षी से टकरा गया। इस टक्कर में विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान में 272 यात्रियों सवार थे, पक्षी से टक्कर के बाद विमान उड़ान भरने के बाद वापस नागपुर एयरपोर्ट पर वापस लौट आया। उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।


मराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे पाटिल को मुंबई पुलिस का नोटिस

मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया है। अदालत के आदेशों के बाद उन्हें प्रदर्शन की अनुमति से इनकार कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने कोर्ट और पुलिस द्वारा तय की गई शर्तों का पालन नहीं किया।

आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को नोटिस देकर मैदान खाली करने के लिए कहा है। पुलिस ने नोटिस में पाटिल के मीडिया बयानों का भी जिक्र किया है और इसे गंभीरता से लिया है।

अयोध्या: हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ 


गुरुग्राम में जल भराव

दिल्ली- लोहा पुल से ड्रोन द्वारा लिए गए दृश्य, जहाँ कल से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है


मनोज जरांगे के अनशन का आज पांचवां दिन, मराठा आरक्षण उपसमिति की होगी अहम बैठक

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील के अनशन का आज पांचवां दिन है। मुंबई के आज़ाद मैदान में भूख हड़ताल जारी है। अब तक सरकार का कोई मंत्री उनके आंदोलन में मंच पर मिलने नहीं आया है। साथ ही आज मराठा आरक्षण उपसमिति की अहम बैठक होगी।

गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद भीषण जलभराव से यातायात धीमा


दिल्ली-NCR में घने बादलों का साया, आज भी जमकर बरस रहे बादल, जगह जगह जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर घने बादलों का डेरा है और कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia