बड़ी खबर LIVE: नए साल के जश्न से पहले अलर्ट मोड पर नोएडा पुलिस, सादी वर्दी में मॉल और पब के बाहर पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
नए साल के जश्न से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

नए साल के जश्न से पहले अलर्ट मोड पर नोएडा पुलिस, सादी वर्दी में मॉल और पब के बाहर पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
नए साल के जश्न से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। खास तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि नए साल की खुशियों में किसी की लापरवाही दूसरों की जान पर भारी नहीं पड़ने दी जाएगी। गौतमबुद्ध नगर में नए साल की पूर्व संध्या पर 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। प्रमुख बाजारों, मॉल्स, क्लबों और पार्टी स्थलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने इस संबंध में जिले के प्रमुख रेस्तरां और बार के मैनेजरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में ओवरक्राउडिंग न होने दी जाए। क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश देने पर संबंधित मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड : कार के अंदर दम घुटने से नैनीताल में टैक्सी चालक की मौत
क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए जुटी पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच नैनीताल में सामने आयी एक दुखद घटना में एक टैक्सी चालक ने ठंड से बचने के लिए अपनी टैक्सी में आग जला ली जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात को सूखाताल पार्किंग में खड़े वाहन में घटी इस घटना से स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों सदमे में हैं और इस संबंध में पुलिस ने चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सिरोहा का रहने वाला टैक्सी चालक मनीष गंधार रविवार को नोएडा से यात्रियों को लेकर नैनीताल आया था। रात करीब नौ बजे अपने यात्रियों को एक होटल में छोड़ने के बाद उसने अपनी टैक्सी सूखाताल पार्किंग में खड़ी कर दी।
पश्चिम बंगाल में एसआईआर सुनवाई से पहले 82 वर्षीय बुजुर्ग चलती ट्रेन के आगे कूदा, मौत
पश्चिम बंगाल में 82 वर्षीय एक बजुर्ग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी सुनवाई में शामिल होने से महज कुछ घंटे पहले कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में जारी एसआईआर की सुनवाई के लिए पेश होना था।
मृतक के बेटे कनाई ने कहा कि उनके 82 वर्षीय पिता दुर्जन मांझी एसआईआर की सुनवाई का नोटिस मिलने के बाद से ही चिंतित थे, क्योंकि उनका नाम मसौदा मतदाता सूची में नहीं था।
पुलिस ने बताया कि मांझी की सोमवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उन्हें पारा के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय में सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया था।
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में ताजा हिमपात
कश्मीर घाटी के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर ताजा हिमपात हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बांदीपोरा के गुरेज, बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज दोपहर ताजा हिमपात हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों में भारी वर्षा का अनुमान नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या हिमपात हो सकता है। मौसम में बदलाव से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कर्मचारियों और उपकरणों को तैयार रखा है।
ताजा हिमपात के बावजूद घाटी में सर्दियों में सामान्य से कम ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान मौसम के औसत से तीन से चार डिग्री अधिक बना हुआ है।
एसआईआर एआई का इस्तेमाल करके किया जा रहा एक बड़ा घोटाला है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से किया जा रहा एक बड़ा ‘‘घोटाला’’ है।
बनर्जी ने कहा कि यदि मतदाता सूची से एक भी वैध मतदाता का नाम हटाया गया तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेगी।
बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर राज्य के लोगों को ‘‘प्रताड़ित’’ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर के कारण करीब 60 लोगों की मौत हो गई। बुजुर्गों को दस्तावेज सत्यापन की सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है।’’
यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 6 जनवरी को आएगी, 6 फरवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
भारत के चुनाव आयोग ने 1 जनवरी 2026 की क्वालिफाइंग तारीख के आधार पर राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए नई तारीखें जारी की हैं। नई तारीखों के अनुसार, वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट अब 6 जनवरी 2026 को पब्लिश किया जाएगा। दावे और आपत्तियां जमा करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तय की गई है। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस देने का काम, फॉर्म गिनने पर फैसला और दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा: CEO उत्तर प्रदेश
टीएमसी का दावा, पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी
टीएसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो-तिहाई बहुमत हासिल किए जाने का उनका दावा निराधार है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पत्रकारों से कहा कि शाह की टिप्पणियां खोखले दावों पर आधारित हैं। बसु ने दावा किया कि चुनाव में भाजपा 50 सीट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां
बिहार में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन संबंधी अधिसूचना जारी कर उन्हें नयी जिम्मेदारियां सौंपीं।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्मी एन को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास बिहार राज्य योजना परिषद और आपदा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
अधिसूचना के मुताबिक, वरिष्ठ आईएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि के सेंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है और उन्हें योजना परिषद तथा आपदा पुनर्वास से जुड़े दायित्व भी सौंपे गए हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग की कमान अब पंकज कुमार के हाथों में होगी और वह सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
इसमें कहा गया है कि संजीव हंस को राजस्व परिषद में अपर सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि नर्मदेश्वर लाल को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
प्रयागराज: पहले स्नान से पहले काली रोड पर माघ मेले के गेट पर आग लग गई, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने पूर्व पीएम और बीएनपी चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।
रोहतास रोपवे हादसा: सरकार ने दो इंजीनियरों को सस्पेंड करने और कॉन्ट्रैक्टर को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, 7 की मौत
कोहरे का कहर, 100 ट्रेनें चल रही हैं लेट
भारतीय रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक करीब सौ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, कम से कम ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण इनमें यात्रा कर रहे यात्री परेशान हैं।
उत्तर प्रदेश- आगरा शहर घने कोहरे की मोटी चादर से ढका, ताज व्यू पॉइंट ADA से तस्वीरें
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस परेड 2026 की रिहर्सल
दिल्ली में घना कोहरा
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 80 वर्षीय खालिदा जिया लीवर सिरोसिस से पीड़ित थीं। उनके डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गठिया, शुगर भी था। इसके अलावा वो दिल की बीमारी से भी जूझ रही थीं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia