बड़ी खबर LIVE: PM मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने’’ का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई ‘‘आपराधिक गिरोह’’ चलाया जा रहा हो।

PM मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं: राहुल गांधी
PM मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं: राहुल गांधी
user

नवजीवन डेस्क

30 Mar 2024, 11:04 PM

PM मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने’’ का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई ‘‘आपराधिक गिरोह’’ चलाया जा रहा हो।

राहुल ने केंद्र सरकार पर यह प्रहार दिल्ली में रविवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली’’ करार दिया है।

30 Mar 2024, 10:44 PM

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बाघ के हमले में महिला की मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शनिवार को ‘महुआ’ फूल इकट्ठा करते समय बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के निकट घुनघुटी वन क्षेत्र के नेउसा जंगल में दोपहर में बाघ ने राम बाई (55) पर हमला कर दिया।

वन क्षेत्र के उप संभागीय अधिकारी दिगेंद्र सिंह ने कहा कि बाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ औषधीय उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले महुआ के फूल इकट्ठा करने के लिए जंगल में गई थी।

30 Mar 2024, 10:18 PM

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। इसने बताया कि आर्द्रता का स्तर 64 से 39 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।


30 Mar 2024, 9:36 PM

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बनाये आठ विकेट पर 199 रन

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (54 रन) के अर्धशतक से इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को यहां आठ विकेट गंवाकर 199 रन बनाये ।

लखनऊ टीम की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं जिन्होंने 42 रन का और क्रुणाल पंड्या ने नाबाद 43 रन योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाये।

30 Mar 2024, 9:36 PM

BJP विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही : हरीश रावत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करने और आगामी लोकसभा चुनावों में उसकी किसी भी चुनौती को खत्म करने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया।


30 Mar 2024, 9:22 PM

बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी की

30 Mar 2024, 8:32 PM

‘इंडिया’ गठबंधन की रैली किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा करने के लिए है: कांग्रेस 

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की "लोकतंत्र बचाओ रैली" का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।


30 Mar 2024, 8:04 PM

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बाघ का शव मिला

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक वन क्षेत्र में बाघ का क्षत-विक्षत शव मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को दक्षिण देवरी रेंज में गश्त पर तैनात वन रक्षकों की एक टीम को पलंदूर जमींदारी गांव के पास बाघ का क्षत-विक्षत शव मिला।

उप वन संरक्षक प्रमोद पंचभाई और विभाग के अन्य अधिकारियों ने शनिवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि बाघ का शव तेंदू के पत्तों से ढका हुआ था।

30 Mar 2024, 7:29 PM

लखनऊ सुपर जाइंट्स का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । लखनऊ टीम की कप्तानी निकोलस पूरन कर रहे हैं जबकि नियमित कप्तान केएल राहुल इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे । पंजाब टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।


30 Mar 2024, 7:28 PM

मध्य प्रदेश: सपा ने खजुराहो से मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया

समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से मनोज यादव को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। इस सीट पर उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से होगा।

30 Mar 2024, 7:26 PM

दिल्ली: दिल्ली में आज आंधी-तूफान की संभावना, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट


30 Mar 2024, 6:47 PM

हापुड़ के पॉश कॉलोनी में सपा नेता की पत्नी की दिन दहाड़े हत्या से हड़कंप

 यूपी के जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी के नेता की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता की पत्नी की हत्या से जुड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

30 Mar 2024, 6:38 PM

बिहार : लोजपा (रामविलास) ने की प्रत्याशियों की घोषणा; वैशाली से वीणा, हाजीपुर से चिराग लड़ेंगे चुनाव

 एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने खाते की सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल खालिक ने एक प्रेस बयान जारी कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। लोजपा (रा) के कोटे में गई वैशाली सीट से वीणा देवी प्रत्याशी बनाई गई हैं। जमुई से अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी तथा हाजीपुर से चिराग पासवान प्रत्याशी होंगे।


30 Mar 2024, 6:21 PM

दिल्ली: जिस तरह से आज कार्रवाई हो रही है उससे साबित हो गया है कि ये लोग डरे हुए हैं 150 सीटें भी इन्हें मुश्किल से मिलेगी- तेजस्वी यादव

30 Mar 2024, 6:09 PM

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा जिला पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला 


30 Mar 2024, 5:53 PM

ईडी ने जमीन घोटाले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट फाइल की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के बड़गाईं अंचल में 8.46 एकड़ जमीन के घोटाले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को चार्जशीट फाइल कर दी।

30 Mar 2024, 5:17 PM

कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी: चिदंबरम 

र्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को आयकर विभाग का नोटिस देश के सभी राजनीतिक दलों और जनता के लिए भी एक चेतावनी है जिससे दलों को नष्ट करने की भाजपा की मंशा का पता चलता है।

आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस में कांग्रेस पर 135 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बीच, कांग्रेस को शुक्रवार को आयकर विभाग से नए नोटिस मिले, जिनमें उसे 1,823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है।


30 Mar 2024, 5:11 PM

सहारनपुर में किशोर की चाकू गोदकर हत्या, पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

30 Mar 2024, 4:48 PM

तमिल अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन

अपने शानदार अभिनय के लिए विख्यात लोकप्रिय तमिल फिल्म अभिनेता डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के एक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वह 48 वर्ष के थे। तिरुवानमियूर में रहने वाले अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत यहां कोट्टिवक्कम के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।


30 Mar 2024, 4:42 PM

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ में हिस्सा लेंगे फारूक अब्दुल्ला

 नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में भाग लेंगे। यह जानकारी उनके बेटे एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने दी।

30 Mar 2024, 4:39 PM

लोकतंत्र खतरे में, इलेक्टोरल बांड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला- अशोक गहलोत


30 Mar 2024, 4:36 PM

हिमाचल प्रदेश: विक्रमादित्य सिंह का कंगना से सवाल- जब इस दशक की सबसे बड़ी आपदा हिमाचल और कुल्लू में आई तब वे अपने क्षेत्र के लोगों के साथ क्यों नहीं दिखी?

30 Mar 2024, 4:14 PM

दिल्ली: हमने मिलकर प्रण लिया है कि इस लड़ाई को हमें बहुत दूर तक लेकर जाना है, केजरीवाल की पत्नी से मिलने के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन


30 Mar 2024, 3:44 PM

मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा- हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया    

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा, "जिस तरह से मुख्तार अंसारी को मारकर रास्ते से हटाया गया, समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया। एक दूर्दांत अपराधी को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने बहुत बड़ी साजिश रची है, उन्हें शर्म नहीं आती... 26 मार्च को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था... अधीक्षक ने कहा कि इसलिए भेजा गया क्योंकि डॉक्टरों ने सुझाव दिया था... सुबह 3 बजे हमें मैसेज मिला कि मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर है... जब हम अस्पताल पहुंचे तो बड़ी मुश्किल से सिर्फ 5 मिनट के लिए मिलने दिया गया... 5 मिनट की मुलाकात के दौरान... मुख्तार अंसारी ने कहा कि उन्हें जहर दिया गया था और इस वजह से वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि वे बेहोश हो गए थे और उसी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया..."

30 Mar 2024, 3:43 PM

JMM नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।


30 Mar 2024, 2:39 PM

'पार्टी का हर नेता आखिरी सांस तक लोकतंत्र को बचाने के लिए', आतिशी का बीजेपी सरकार पर हमला

आप की नेता आतिशी ने कहा कि पार्टी का हर नेता आखिरी सांस तक लोकतंत्र को बचाने के लिए है।

30 Mar 2024, 2:09 PM

ओडिशा के केंद्रपाड़ा से BJD के लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती ने पार्टी छोड़ी


30 Mar 2024, 1:48 PM

दिल्ली: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिए नोटिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

30 Mar 2024, 12:55 PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी ली गई

 जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने शुक्रवार को धरमसाल इलाके के ब्रेवी बाजीमल और च्रांगल-काबूकोट में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ब्रेवी बाजीमल में एक गुफा की तलाशी के दौरान कुछ गोलियां भी चलाईं लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।


30 Mar 2024, 12:35 PM

JMM नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल INDIA गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं।

30 Mar 2024, 11:39 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर जयराम रमेश ने कहा- 4-5 मुद्दे हैं जिन पर यह रैली आयोजित की गई है

दिल्ली के रामलीला मैदान में कल होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "...4-5 मुद्दे हैं जिन पर यह रैली आयोजित की गई है... हमें हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें निशाना बनाया गया है... कल की रैली को लोकतंत्र के नजरिए से देखा जाना चाहिए ना कि किसी एक पार्टी की रैली के तौर पर... झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन कल की रैली में मौजूद रहेंगे..."


30 Mar 2024, 11:38 AM

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने प्राप्त किया।

30 Mar 2024, 11:37 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने प्राप्त किया।


30 Mar 2024, 11:37 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत सिंह ने प्राप्त किया।

30 Mar 2024, 11:37 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव(मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया।


30 Mar 2024, 11:35 AM

सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया, समर्थकों की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

30 Mar 2024, 10:51 AM

'बीजेपी सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?' प्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लेने जा रही है।

क्यों?

आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक, 67 सालों में देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ था।

पिछले 10 वर्ष में अकेले मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया।

इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में।

आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज बनता है।

यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा?

⚡️क्या बड़े पैमाने पर नौकरियाँ पैदा हुईं या दरअसल नौकरियाँ तो गायब हो गईं?

⚡️क्या किसानों की आमदनी दोगुनी हो गई?

⚡️क्या स्कूल और अस्पताल चमक उठे?

⚡️पब्लिक सेक्टर मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया?

⚡️क्या बड़ी-बड़ी फ़ैक्ट्रियाँ और उद्योग लगाये गये?

अगर ऐसा नहीं हुआ, अगर अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में बदहाली देखी जा रही है, अगर श्रम शक्ति में गिरावट आई है, अगर छोटे-मध्यम कारोबार तबाह कर दिए गए - तो आखिर यह पैसा गया कहाँ? किसके ऊपर खर्च हुआ? इसमें कितना पैसा बट्टेखाते में गया? बड़े-बड़े खरबपतियों की कर्जमाफी में कितना पैसा गया?

अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल से आम जनता को राहत मिलने की बजाय जब बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है तो भला बीजेपी सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है?


30 Mar 2024, 10:48 AM

कांग्रेस को IT के नोटिस पर प्रमोद तिवारी का सरकार पर हमला, कहा- कानून का खुला उल्लंघन हो रहा है

कांग्रेस को IT के नोटिस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "कानून का खुला उल्लंघन हो रहा है। सत्ता का भयंकर दुरुपयोग हो रहा है। ऐसा लगता है कि देश में लोकतंत्र नहीं रह गया है... पहले 148 करोड़ और अब 1600-1700 करोड़ के नोटिस। समझ नहीं आ रहा है कि क्या वे(भाजपा) IT के माध्यम से कांग्रेस को पंगु कर देना चाहते हैं?... "

30 Mar 2024, 10:40 AM

मनोज तिवारी के लिए दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का नंबर नहीं आने वाला है, उनके लिए अंगूर अभी बहुत खट्टे हैं: सौरभ भारद्वाज

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...मनोज तिवारी के लिए दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का नंबर नहीं आने वाला है। उनके लिए अंगूर अभी बहुत खट्टे हैं...बीजेपी इतनी विचलित क्यों है? हम पहले दिन से एक ही बात कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही रहेंगे। अब मनोज तिवारी कभी कहते हैं इसे बना दो, कभी कहते हैं उसे बना दो, कभी कहते हैं कि राष्ट्रपति शासन लगा दो। क्या हमने आपसे पूछा?..."


30 Mar 2024, 10:40 AM

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद हैं

30 Mar 2024, 10:26 AM

धार: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(ASI) की एक टीम सर्वेक्षण के लिए धार में भोजशाला परिसर पहुंची।


30 Mar 2024, 9:29 AM

उत्तर प्रदेश: देवरिया के डुमरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई

उत्तर प्रदेश: देवरिया के डुमरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया, " डुमरी गांव में आज सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी, सिलेंडर फटने से महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई।"

30 Mar 2024, 9:29 AM

गाजीपुर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है- SHO दिनेश कुमार गौतम

उत्तर प्रदेश: जौनपुर के केराकत थाने के SHO दिनेश कुमार गौतम ने कहा, ''स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।''


30 Mar 2024, 8:00 AM

मनाली, हिमाचल प्रदेश: रोहतांग के अटल टनल पर ताजा बर्फबारी हुई

30 Mar 2024, 7:56 AM

राष्ट्रपति भवन में आज सुबह 11 बजे भारत रत्न सम्मान समारोह

राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। आज जिन लोगों को सम्मानित किया जाएगा उसमें कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव का नाम शामिल हैं। आज इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनके परिवार वाले इस सम्मान को स्वीकार करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia