बड़ी खबर LIVE: टीम इंडिया ने जीता रांची वनडे, साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
भारत ने रविवार को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की।

टीम इंडिया ने जीता रांची वनडे, साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
भारत ने रविवार को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की।
एमसीडी उपचुनाव में 31.3 प्रतिशत मतदान, मतगणना तीन दिसंबर को होगी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड के लिए रविवार को हुए उपचुनाव के दौरान मतदान धीमा रहा और शाम चार बजे तक कुल 31.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था।
कुल 12 वार्ड में हुए मतदान के दौरान चांदनी महल में सर्वाधिक 41.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। संगम विहार-ए में 38.62 प्रतिशत और मुंडका में 37.82 प्रतिशत मतदान हुआ।
सबसे कम मतदान ग्रेटर कैलाश में दर्ज किया गया। वहां केवल 20.87 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। द्वारका-बी में 23.72 प्रतिशत, चांदनी चौक में 27.91 प्रतिशत, अशोक विहार में 28.13 प्रतिशत और शालीमार बाग-बी में 28.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
तमिलनाडु में दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर, 11 यात्रियों की मौत
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई और 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
कोहली का 52वां शतक, भारत ने बनाए आठ विकेट पर 349 रन
भारतीय टीम ने विराट कोहली (135 रन) के 52वें शतक तथा रोहित शर्मा (57 रन) और केएल राहुल (60 रन) के अर्धशतकों की बदौलत रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कोहली ने 120 गेंद का सामना करते हुए अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और सात छक्के जड़े।
राहुल ने 56 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए जबकि रोहित ने 51 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के जड़े।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन ने दो दो विकेट झटके।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- समीक्षा बैठक में बिहार चुनाव में हुई हार और हम क्यों हारे, इस पर चर्चा हुई
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "समीक्षा बैठक में बिहार चुनाव में हुई हार और हम क्यों हारे, इस पर चर्चा हुई। गठबंधन के सभी लोग और हमारे उम्मीदवारों ने खुलकर बात की। जिस तरह से मतदाताओं के खाते में पैसे डाले गए और आज उसका नतीजा यह है कि हमारा वोट पोल तो बढ़ा है, लेकिन हार में वह 10 हज़ार रुपये प्रभावी रहे जो आचार संहिता के बावजूद चुनाव आयोग ने(NDA को) लोगों के खाते में डालने दिया..."
रांची वनडे : 'रन मशीन' विराट कोहली ने जड़ा 52वां वनडे शतक
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेली। कोहली ने 102 गेंदों में यह शतक पूरा किया, जो उनके वनडे करियर का 52वां शतक रहा।
विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 306 मुकाबलों में 52 शतक अपने नाम किए हैं। इस दौरान कोहली 14 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 150 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
चक्रवात दितवाह ने तमिलनाडु में किया जीवन अस्त-व्यस्त, भारी बारिश से तबाही, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
तमिलनाडु में चक्रवात ‘दितवाह’ के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण नागपट्टिनम जिले में मनांगकोंडन नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे करुप्पापुलम गांव जाने वाला रास्ता कट गया है। इस गांव में 100 एकड़ से ज़्यादा धान के खेत पूरी तरह डूब गए हैं, जिससे खेती को बहुत नुकसान हुआ है।
पूरे राज्य में बहुत कम समय में SIR करवाई गई, जो नामुमकिन है- प्रमोद तिवारी
संसद के विंटर सेशन पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा पूरे राज्य में बहुत कम समय में SIR करवाई गई, जो नामुमकिन है...राजधानी में धमाके हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पूरी तरह से खो गई है। इसके अलावा, दिल्ली और दूसरे राज्यों में एयर पॉल्यूशन पर डिटेल में बात होनी चाहिए। आज शाम 6 बजे हमारी स्ट्रेटेजिक मीटिंग है, और शाम 4 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग हो रही है। देखते हैं BJP के एजेंडे में क्या है।
इंडियन एयर फ़ोर्स (IAF) का C-130J NDRF का सामान लेकर सुबह 10 बजे श्रीलंका के कोलंबो में उतरा। यही विमान फंसे हुए भारतीय नागरिकों को भी वापस लाएगा।
दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती वन डे में रविवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
दक्षिण अफ्रीका ने नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को विश्राम दिया है। टीम चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतर रही है।
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल भारत की कप्तानी कर रहे है। यशस्वी जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि रुतुराज गायकवाड़ को भी एकादश में मौका मिला है।
12 राज्यों में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला, समय-सीमा 7 दिन बढ़ी
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) की समय सीमा 7 दिन बढ़ा दी है।
रांची, झारखंड: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ODI मैच देखने के लिए भारतीय प्रशंसक रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए।
दिल्ली ब्लास्ट केस में एक और गिरफ्तारी, हल्द्वानी से मौलाना कासमी को NIA ने किया अरेस्ट
दिल्ली बम ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस और एलआईयू ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा से एक मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया है। एनआईए इस पूरे मामले में 8 गिरफ्तारियां कर चुकी है।
दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक चल रही है संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा
वॉशिंगटन के बाद कैलिफोर्निया में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
कैलिफ़ोर्निया के लुसिले एवेन्यू पर शनिवार को हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए
नेल्लोर, आंध्र प्रदेश: नेल्लोर के कई हिस्सों में बारिश हुई
दिल्ली: MCD उपचुनाव में सुबह 9:30 बजे तक 5.4 प्रतिशत मतदान हुआ
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी
तमिलनाडु: CycloneDitwah के असर से चेंगलपट्टू में भारी बारिश
दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के आसपास का इलाका ज़हरीले स्मॉग की परत से ढका हुआ है, इलाके का AQI 269 है जो 'खराब' कैटेगरी में है।
श्रीलंका में फंसे भारतीयों को मदद
दिल्ली: वसंत कुंज इलाके में BMW कार ने 3 लोगों को टक्कर मारी
पुडुचेरी में CycloneDitwah का असर बढ़ने से हाई टाइड, तेज़ हवाएं और बारिश देखी गई
थोड़ी देर में लैंडफॉल करेगा साइक्लोन दित्वाह, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में रेड अलर्ट
चक्रवाती तूफान 'दित्वाह' तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की तरफ पहुंच रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि तूफान आज तट से टकरा सकता है.
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia