बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश में नए साल की दस्तक से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई कलेक्टर भी बदले

मध्य प्रदेश में नए साल की दस्तक से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस फेरबदल से दस आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री, विमानन और जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल के स्थान पर अब संदीप यादव को सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

31 Dec 2023, 10:43 PM

मध्य प्रदेश में नए साल की दस्तक से पहले प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई कलेक्टर भी बदले

मध्य प्रदेश में नए साल की दस्तक से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संदीप यादव को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। राज्य में हुए प्रशासनिक फेरबदल से दस आईएएस अफसर प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री, विमानन और जनसंपर्क विभाग के सचिव विवेक पोरवाल के स्थान पर संदीप यादव को सचिव एवं जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है।

विवेक पोरवाल को प्रमुख राजस्व आयुक्त के साथ आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह नर्मदापुरम के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है। बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया है, बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है। नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीणा को बनाया गया है।

उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर प्रीति यादव को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े को आयुक्त सह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है।

31 Dec 2023, 10:14 PM

इस्तीफा मंजूर कराने के लिए नीतीश से लड़ना पड़ाः ललन सिंह

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को अपने इस्तीफे के पीछे की कहानी उजागर करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहस की और लड़ाई की थी, जो उनके इस्तीफे के फैसले को स्वीकार नहीं कर रहे थे।

31 Dec 2023, 10:11 PM

नए साल की पूर्वसंध्या पर दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक जाम लगा


31 Dec 2023, 9:46 PM

नए साल का जश्न मनाने के लिए कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में बड़ी संख्या में लोग उमड़े

31 Dec 2023, 9:32 PM

हिमाचल प्रदेशः सीएम सुकविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के मॉल रोड पर नए साल के जश्न में भाग लिया


31 Dec 2023, 9:29 PM

साल 2023 के आखिरी दिन कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे

31 Dec 2023, 8:49 PM

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में फ्लैग मार्च किया


31 Dec 2023, 8:48 PM

नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर वाहन चालकों का फूलों से स्वागत किया, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

31 Dec 2023, 8:23 PM

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में नए साल की दस्तक, भारत में भी जश्न के साथ हो रहा इंतजार

नए साल 2024 के स्वागत के लिए दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में नए साल ने दस्तक दे दी है, जहां पूरे उत्साह से इसका स्वागत किया जा रहा है। वहीं भारत समेत कई देशों में नया साल शुरू होने में कुछ घंटे बचे हैं। पूरे भारत में जश्न के साथ नववर्ष का इंतजार हो रहा है।


31 Dec 2023, 7:31 PM

तमिलनाडु वन विभाग ने कोयंबटूर के अनामलाई टाइगर रिजर्व में खोए हाथी के बच्चे को उसकी मां से मिलाया

31 Dec 2023, 7:27 PM

बिहारः सीएम नीतीश कुमार ने पटना के पारस अस्पताल में भर्ती RJD नेता शिवानंद तिवारी से मुलाकात की


31 Dec 2023, 7:24 PM

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ नए साल 2024 की शुरुआत का जश्न मनाया

31 Dec 2023, 6:37 PM

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली के कनॉट प्लेस में भारी पुलिस बल तैनात


31 Dec 2023, 6:17 PM

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल वासियों को दी नए साल की शुभकामनाएं

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं। हम लोगों की शांति, समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। बजट में हमने घोषणा की है कि हम हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

31 Dec 2023, 6:13 PM

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने दिल्ली में "राम मंदिर राष्ट्र मंदिर एक साझी विरासत" पुस्तक का विमोचन किया


31 Dec 2023, 5:37 PM

नए साल से पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

31 Dec 2023, 5:36 PM

नए साल से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई, दिल्ली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है


31 Dec 2023, 4:58 PM

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल 2024 का स्वागत किया गया

31 Dec 2023, 4:57 PM

बंगाल गवर्नर के प्रमुख सचिव पद से हटाई गई नौकरशाह को नया गृह सचिव बनाया गया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आखिरकार एक आईएएस अधिकारी को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त करने का फैसला किया, जिन्हें पहले राज्यपाल सी.वी. आनंदा बोस के प्रमुख सचिव के पद से हटा दिया गया था।


31 Dec 2023, 4:56 PM

रूस ने बेलोगोरोड शहर पर हमले का दिया जवाब, यूक्रेन के खार्किव पर किया हमला

रूस के बेलोगोरोड शहर पर हमले का जवाब देते हुए, रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर और कीव में निर्णय लेने वाले केंद्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल हमले किए।

31 Dec 2023, 4:54 PM

साल के आखिरी दिन मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी


31 Dec 2023, 4:27 PM

इजरायली दूतावास ब्लास्ट केस को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया गया

31 Dec 2023, 4:22 PM

असम: गुवाहाटी में साल 2023 का आखिरी सूर्यास्त देखा गया


31 Dec 2023, 3:53 PM

राजस्थान के सीकर में दो ट्रकों और एक कार के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में दो ट्रकों और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

31 Dec 2023, 2:45 PM

मुंबई: नए साल 2024 के जश्न के लिए गेटवे ऑफ इंडिया पर भारी भीड़ इकट्ठा हुई 


31 Dec 2023, 1:58 PM

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पटना में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पटना में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे हैं। स्पीकर के साथ बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे।

31 Dec 2023, 1:35 PM

उत्तराखंड में UCC लागू करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया

उत्तराखंड में UCC लागू करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमें इसका ड्राफ्ट नए साल में मिलेगा और नए साल में हम नया काम आगे बढ़ाएंगे।"


31 Dec 2023, 12:20 PM

हिमाचल: लाहौल-स्पीति में पुलिस द्वारा जिले में ड्रोन निगरानी के माध्यम से यातायात और कानून व्यवस्था का संचालन किया जा रहा

31 Dec 2023, 11:57 AM

बिहार: भागलपुर में एक ट्रक जो ट्रेन की बोगी को लेकर जा रही थी वे उल्टा पुल पर ब्रेक फेल होने के कारण दो हिस्सों में टूट गई


31 Dec 2023, 11:32 AM

घर घर में राम ज्योति जलाने के लिए बीजेपी की जरूरत नहीं है- सांसद संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "घर घर में राम ज्योति जलाने के लिए बीजेपी की जरूरत नहीं है। राम इस देश की अस्मिता और संस्कृति है। राम पूरे देश और विश्व के हैं। अगर कोई एक पार्टी कहती है कि राम हमारे हैं तो वे राम को छोटा कर रहे हैं।"

संजय राउत ने कहा, "जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब तक PMO और सरकार अयोध्या से चलेगी। हम भी राम भक्त हैं। हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी। हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।"

31 Dec 2023, 10:32 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में साल के अंतिन दिन संगम पर विशेष आरती का आयोजन किया गया 


31 Dec 2023, 10:14 AM

बीजेपी के झूठ, हैं सबसे मज़बूत- खड़गे

31 Dec 2023, 9:56 AM

कोहरे के कारण दिल्ली क्षेत्र में 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं: भारतीय रेलवे


31 Dec 2023, 8:59 AM

दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में है 

31 Dec 2023, 8:29 AM

तमिलनाडु: रामनाथपुरम में साल के आखिरी सूर्योदय को देखने के लिए पर्यटक रामेश्वरम के अग्नि तीर्थम समुद्र तट पर उमड़े 


31 Dec 2023, 8:29 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और घना कोहरा देखने को मिला

31 Dec 2023, 7:57 AM

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने 6 लोगों की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गईं। आग पर काबू पा लिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia