बड़ी खबर LIVE: मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केइसम मेघचंद्र ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में नए साल में शांति और सामान्य स्थिति तभी बहाल हो सकती है, अगर विधानसभा को भंग कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाए।

चमोली में पीपलकोटी सुरंग में दो लोको ट्रेन की टक्कर से हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन 444 मेगावाट विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में दो लोको ट्रेन के आपस में टकराने से हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।
पीपलकोटी में परियोजना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने लोको ट्रेन की टक्कर से हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी कर दिए।
मंगलवार रात श्रमिकों व कर्मचारियों को ले जा रही एक लोको ट्रेन तथा सामग्री ढोने वाली दूसरी लोको ट्रेन की आपस में टक्कर के कारण 88 लोग घायल हो गए थे।
गुरुग्राम, हरियाणा: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गुरुग्राम में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मणिपुर में विधानसभा भंग करने के बाद ही शांति और समान्य स्थिति बहाल की जा सकती है: कांग्रेस
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केइसम मेघचंद्र ने बुधवार को कहा कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में नए साल में शांति और सामान्य स्थिति तभी बहाल हो सकती है, अगर विधानसभा को भंग कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाए।
केइसम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब हर जगह लोग नव वर्ष मना रहे हैं, मणिपुर में हमें उत्सव का माहौल देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य की जनता के कल्याण का एकमात्र उपाय वर्तमान विधानसभा को भंग करना है। हमारी मांग विधानसभा को भंग करने और नए सिरे से विधानसभा गठित करने की है। राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने का यही एकमात्र उपाय है।’’
वांगखेम से विधायक केइसम ने कहा, ‘‘मौजूदा संकट ने लोगों की आकांक्षाओं और शिकायतों को दूर करने में वर्तमान सरकार की विफलता को उजागर कर दिया है।’’
प्रलय मिसाइल का यूजर ट्रायल साल्वो फायरिंग आज सफलतापूर्वक किया गया
हड़ताल से डरे स्विगी जोमैटो?बढ़ा दिए गिग वर्कर्स के इंसेंटिव्स
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और ज़ोमैटो ने व्यस्त समय और नए साल के आखिरी दिनों में डिलीवरी कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव बढ़ाने की घोषणा की है। कर्मचारियों और मामले से परिचित लोगों को भेजे गए संदेशों के अनुसार, जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर्स को शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच व्यस्त समय में प्रति ऑर्डर 120-150 रुपए का भुगतान देने की पेशकश की है।
प्लेटफॉर्म ऑर्डर की मात्रा और उपलब्धता के आधार पर पूरे दिन में 3,000 रुपए तक की कमाई का भी वादा कर रहा है। इसके अलावा, ज़ोमैटो ने ऑर्डर अस्वीकार करने और कैंसल करने पर लगने वाले जुर्माने को अस्थायी रूप से माफ कर दिया है। डिलीवरी कर्मचारियों का कहना है कि इस कदम से अनियमित ऑर्डर फ्लो और बढ़ी हुई डिमांड के दौरान आय के नुकसान का जोखिम कम होता है।
पश्चिम बंगाल में SIR विवाद के बीच TMC का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा
कन्नौज में यात्रियों से भरी स्लीपर बस बनी आग का गोला, टायर फटने के बाद लगी आग
कन्नौज में पानीपत से बिहार जा रही डबल डेकर बस में अचानक से आग लग गई। बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद बस में आग लगी थी। ड्राइवर और परिचालक ने आग की संभावित स्थिति को भांपते हुए पहले ही सभी यात्रियों को बस से उतरवा दिया था। कुछ ही देर में पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
दिल्ली एयरपोर्ट से तस्वीरें, आज 78 अराइवल, 70 डिपार्चर कैंसिल किए गए, और दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया: दिल्ली एयरपोर्ट
जम्मू और कश्मीर- कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों, जिसमें मशहूर टूरिस्ट स्पॉट सोनमर्ग भी शामिल है, पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है।
बांग्लादेश: ढाका में पूर्व पीएम खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए
बांग्लादेश के ढाका में पूर्व पीएम खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। खालिदा जिया की जनाज़े की नमाज़ दोपहर 2 बजे होगी।
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 89.90 पर आया
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टनल के अंदर दो लोको ट्रेनों की टक्कर में 60 लोग घायल
उत्तराखंड के चमोली में THDC हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टनल के अंदर दो लोको ट्रेनों की टक्कर हुई है। हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-NCR में घना कोहरा, हवाई यातायात बाधित, नए साल पर बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे सड़क और हवाई यातायात दोनों पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने दिनभर घने कोहरे की संभावना जताई है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम समेत कई इलाकों से आई तस्वीरों में सड़कों पर घनी धुंध साफ देखी गई।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली की हवा 'सीवियर' श्रेणी में जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, खराब वेंटिलेशन इंडेक्स और 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रफ्तार की हवाएं इसकी मुख्य वजह हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia