बड़ी खबर LIVE: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण चार लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। इस चक्रवाती घटना में घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

31 Mar 2024, 11:09 PM

ममता बनर्जी सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचीं, हालात का जायजा लेने और चक्रवात प्रभावित लोगों से मिलने जलपाईगुड़ी जाएंगी

31 Mar 2024, 10:45 PM

बंगाल के मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर कूच बिहार में हमला, BJP नेता निसिथ प्रमाणिक के समर्थकों पर आरोप

पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा के काफिले पर कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार इलाके में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के समर्थकों ने हमला किया। उदयन गुहा ने कहा कि उनका निशाना उदयन गुहा हैं क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे मुझे बैठा देंगे तो उनके लिए यह आसान हो जाएगा। ऐसी ही घटना आज दिनहाटा में घटी, उन्हीं (निसिथ प्रमाणिक) के इशारे पर हमला किया गया। हमने साफ देखा कि उनके इशारा करने पर उनके गुंडे लाठी-डंडे लेकर आये और मुझ पर हमला कर दिया। उस दौरान वह हाथ जोड़कर वोट मांग रहे थे। उन्होंने इशारा किया और फिर मेरी गाड़ी पर हमला हो गया।

31 Mar 2024, 10:38 PM

पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी चक्रवात की तबाही का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से मिलने जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुईं


31 Mar 2024, 10:13 PM

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका, शिवकुमार, सचिन पायलट के नाम शामिल

31 Mar 2024, 10:10 PM

भारी बारिश के कारण असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर छत का एक हिस्सा गिरा


31 Mar 2024, 9:38 PM

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में आए चक्रवात में 200 से ज्यादा लोग घायल, इमरजेंसी में 170 लोग भर्ती

31 Mar 2024, 9:26 PM

दिल्ली में आईजीएल गैस पाइपलाइन में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तरी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की गैस पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।


31 Mar 2024, 8:30 PM

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण चार लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। इस चक्रवाती घटना में घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

31 Mar 2024, 7:17 PM

मणिपुर के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि, थौबल सापम लीकाई और खोंगजोम गांवों में घरों, इमारतों और फसलों को नुकसान पहुंचा


31 Mar 2024, 7:16 PM

बिहार को लेकर कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी

31 Mar 2024, 7:15 PM

आईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

मोहित शर्मा (25 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी और डेविड मिलर (नाबाद 44) की अगुवाई में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गुजरात जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल मुकाबले में रविवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से पीट दिया।


31 Mar 2024, 6:33 PM

असम के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि, घरों, इमारतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ

31 Mar 2024, 6:29 PM

अरविंद केजरीवाल बाहर से ज्यादा जेल के अंदर खतरनाक, इस बार का चुनाव एक क्रांति का रूप ले चुका हैः गोपाल राय

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के बाद दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा "देश भर से गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। आज रैली में हमने जो विशाल जनसमूह देखा, वह इस बात का संकेत देता है कि अरविंद केजरीवाल बाहर रहने से ज्यादा जेल के अंदर रहकर खतरनाक हैं। इस बार का चुनाव एक क्रांति का रूप ले चुका है..."


31 Mar 2024, 6:07 PM

लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी पर ईडी की कार्रवाई, गैंगस्टर चीकू की 18 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ कथित संबंधों वाले हरियाणा के कुख्यात अपराधी सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू की 17.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं।

31 Mar 2024, 6:07 PM

हार्दिक और सलीमा को हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में प्लेयर ऑफ द ईयर का सम्मान

राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह और सलीमा टेटे को राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 के लिए बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हार्दिक और सलीमा को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।


31 Mar 2024, 4:58 PM

प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग के सामने रखी पांच मांगें, कहा- लोकसभा चुनावों में सभी दलों समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में कहा कि इंडिया गठबंधन की पांच मांगें हैं: पहला- भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए। दूसरा- चुनाव आयोग को चुनाव में हेरफेर करने के इरादे से विपक्ष के खिलाफ आयकर, सीबीआई और ईडी की बलपूर्वक कार्रवाई रोकनी चाहिए। तीसरा- हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। चौथा- विपक्षी दलों का आर्थिक रूप से गला घोंटने की कोशिशें बंद की जाएं। और पांचवां- बजेपी द्वारा बदले की भावना से लगाए गए जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए।

31 Mar 2024, 4:41 PM

प्रियंका गांधी ने पीएम को याद दिलाया भगवान राम को संदेश- सत्ता आती है और जाती है, अहंकार एक दिन टूट जाता है

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में कहा कि मैं सत्ता में बैठे लोगों को बताना चाहती हूं, मैं पीएम मोदी को भगवान राम का संदेश याद दिलाना चाहती हूं कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, सत्ता आती है और जाती है।अहंकार एक दिन टूट जाता है। यही भगवान राम और उनके जीवन का संदेश था।


31 Mar 2024, 4:36 PM

BJP को चुनाव में 200 सीट भी नहीं मिलने वाली, इसलिए वे निराश और हताश हैंः सुप्रिया श्रीनेत 

31 Mar 2024, 4:06 PM

ओडिशा: नीलगिरि विधायक और पूर्व बीजेपी नेता सुकांत नायक बीजेडी में शामिल हुए


31 Mar 2024, 4:00 PM

21 मार्च से BJP का ग्राफ गिरने लगा है और अरविंद केजरीवाल को लेकर लोगों के मन में सहानुभूति है- AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज

31 Mar 2024, 3:37 PM

लोकतंत्र बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की पांच मांगें रखीं

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने INDIA गठबंधन की पांच मांगे बताई, "पहली मांग- भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने चाहिए। दूसरी मांग- चुनाव आयोग को चुनाव में हेरा-फेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी राजनीतिक दलों के खिलाफ IT, ED और CBI द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को बलपूर्वक रोकना चाहिए। तीसरी मांग- हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की तत्काल रिहाई की जाए। चौथी मांग- चुनाव के दौरान विपक्षी दलों का आर्थिक रूप से गला घोटने की जबरन कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए। पांचवी मांग- चुनावी बांड का उपयोग करके भाजपा द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और धनशोधन के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक SIT गठित हो जानी चाहिए।"


31 Mar 2024, 2:51 PM

लोकतंत्र बचाओ रैली से राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज कल आईपीएल के मैच चल रहे हैं। मैच फिक्सिंग आपने सुना है? जब बेईमानी से अंपायर पर दवाब डालकर, खिलाड़ी को खरीदकर, कैप्टन को डराकर मैच जीता जाता है। क्रिकेट में उसे मैच फिक्सिंग कहा जाता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। अंपायर किसने चुने, नरेंद्र मोदी ने। हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को अरेस्ट करके अंदर कर दिया। यह जो चुनाव हो रहा है। नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उनका (बीजेपी) जो 400 सीट का नारा है, बिना ईवीएम, बिना मैच फिक्सिंग के, बिना सोशल मीडिया और प्रेस पर दबाव डाले ये 180 सीट के पार नहीं जाने वाले हैं। आप देखिए कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी पार्टी के सभी अकाउंट बंद कर दिए गए। हमें कैंपेन चलाना है। हमें पोस्टर और बनर लगवाने हैं। लेकिन सारे रिसोर्सेस, बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये कैसे चुनाव हो रहा है। नेताओं को धमकाया जाता है। पैसे देकर सरकारों को गिराया जाता है। नेताओं को जेल में डाला जाता है। केजरीवाल जी को, सोरेन जी को। ये पूरी की पूरी मैच फिक्सिंग की कोशिश की जा रही है। यह मैच फिक्सिंग देश के तीन से चार बड़े उद्योगपति मिलकर कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह मैच फिक्सिंग क्यों की जा रही है? इसका सिर्फ एक ही मकसद है। हिंदुस्तान का संविधान जिसने इस देश के गरीब लोगों को भविष्य दिया, सपने देखने का हक दिया, उस संविधान को देश की गरीब जनता से छीनने के लिए यह मैच फिक्सिंग की जा रही है। मैं आपको कहना चाहता हूं कि जिस दिन यह संविधान खत्म हो गया, उस दिन यह हिंदुस्तान नहीं बचेगा। इसकों पुलिस से, धमकी से नहीं चलाया जा सकता है। संविधान, हिंदुस्तान की जतना की आवाज है। दिल की धड़कन है। इसको जिस दिन खत्म कर दिया गया, उस दिन हिंदुस्तान नहीं बचेगा। यही इनका लक्षय है। ये सोचते हैं कि संविधान के बिना धमका कर, डराकर पुलिस, सीबीआई, ईडी, आईटी के साथ देश चलाया जा सकता है। ये सोचते हैं कि मीडिया के बिना देश चलाया जा सकता है। आप मीडिया को खरीद सकते हो, दबा सकते हो, रिपोटर्स को खरीद सकते हो, लेकिन देश की जनता की आवाज को नहीं दबा सकते। देश की जनता की आवाज को कोई नहीं दबा सकता है। दुनिया में कोई ताकत नहीं जो इस आवाज को दबा सके।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के सांसद ने कहा, जैसे ही हम चुनाव जीतेंगे, वैसे हम संविधान को बदल देंगे। यह ऐसे ही नहीं बोला गया। यह टेस्ट करने के लिए बीजेपी के सांसद ने बोला। यह लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। जैसे अखिलेश ने कहा कि संविधान चला जाएगा, गरीबों के हक चले जाएंगे, आरक्षण चला जाएगा। जो गरीबों, किसानों और मजदूरों का धन है। पांच, छह लोगों के हाथ में चला जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी की, जीएसटी लागू किया, मुझे बताइए जीएसटी से और नोटबंदी से किस किसान, गरीब और बेरोजगार युवा को फायदा हुआ? किसी को नहीं। 40 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज देश में है। एक फीसदी लोगों के पास देश का पूरा धन है। जितना धन इन लोगों के पास है, उतना धन देश की 70 फीसदी जनता के पास है। यह संविधान को क्यों मिटाना चाहते हैं। क्योंकि आपका धन ये आप से छीनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने जातिगत जनगणना की बात की, महंगाई की बात की युवाओं को नौकरी देने की बात की। यही देश के सामने सबसे बड़े मुद्दे हैं। एक बात याद रखिए, अगर आपने पूरे दम से वोट नहीं दिया। तो इनकी मैच फिक्सिंग कामयाब हो जाएगी। जिस दिन मैच फिक्सिंग कामयाब हो गई। उस दिन संविधान खत्म हो जाएगा। जिस दिन संविधान खत्म हुआ, उस दिन हिंदुस्तान के दिल पर एक बहुत बड़ी चोट लगेगी। यह जो चुनाव है, कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह चुनाव को देश को संविधान को बचाने, गरीबों, किसानों और पिछड़े लोगों के हक को बचाने का चुनाव है।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में मैच फिक्सिंग का चुनाव बीजेपी जीत गई और उसके बाद संविधान को बदला तो पूरे देश में आग लगने जा रही है। जो मैंने कहा उसे याद रखिएगा। यह देश नहीं बचेगा। यह चुनाव वोट वाला चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को बचाने वाला चुनाव है। संविधान की रक्षा वाला चुनाव है।

31 Mar 2024, 1:54 PM

देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है- तेजस्वी यादव

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है। नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले। जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे (बीजेपी) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है। देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया। हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में 5 लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे।"


31 Mar 2024, 1:47 PM

कल्पना सोरेन बोलीं- कोई भी दल जनता से बड़ी नहीं हो सकती

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी ताकत भारत की 140 करोड़ की जनता है, जिनका ताकत हम सभी को मिला है। संविधान से प्राप्त जितनी भी गारंटियां हैं, उन्हें एनडीए सरकार द्वारा नष्ट किया जा रहा है। कल्पना सोरेन ने कहा कि भगवान राम ने भी अपने विरोधियाों का सम्मान किया था।

कल्पना सोरेन ने कहा कि भगवान राम ने सदैव अपने सिद्धांतों का पालन किया था। वह धैर्यवान था. अपने शत्रुओं को परास्त करने के बावजूद उन्होंने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से देश में बेरजोगारी है, महंगाई सातवें आसमान पर है और नफरत की आग फैलाई जा रही है। हर जाति-वर्ग की रक्षा के लिए भी यहां कोई खड़ा नहीं हुआ। भारत की जनता सबसे बड़ी है. कोई भी दल 140 करोड़ की जनता से शक्तिशाली और ताकतवर नहीं हो सकती।

31 Mar 2024, 1:38 PM

लोकतंत्र बचाओ रैली में सुनीता केजरीवाल बोलीं- शेर हैं केजरीवाल, ज्यादा दिन तक उन्हें जेल में नहीं रख पाएंगे

INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिया, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज़्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे।"

सुनीता केजरीवाल ने इंडिया रैली के मंच से अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा। इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के सामने 6 गारंटी रखी।

  1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली, कोई पावर कट नहीं होगा।

  2. पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री की जाएगी।

  3. हर गांव और मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाई जाएगी. हर गांव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा।

  4. किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी दी जाएगी।

  5. दिल्लीवासियों को पूर्ण सरकार दी जाएगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

  6. हर जिले में मल्टि स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल बनाई जाएगी।


31 Mar 2024, 1:35 PM

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने राजस्थान के भीलवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से दामोदर अग्रवाल की उम्मीदवारी की घोषणा की

31 Mar 2024, 12:53 PM

लोकतंत्र बचाओ रैली से उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना, बीजेपी के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रेली जारी है। रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "आप (कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल) चिंता मत करो, सिर्फ हम ही नहीं पूरा देश आपके साथ है। कुछ दिन पहले आशंका थी कि क्या हमारा देश तानाशाही की ओर चल रहा है? लेकिन अब ये आशंका नहीं सच्चाई है। बीजेपी को लग रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से लोग डर जाएंगे लेकिन उन्होंने अपने देशवासियों को कभी पहचाना नहीं। मेरे भारत का हर कोई डरने वाला नहीं, लड़ने वाला है। और अगर आपमे (बीजेपी) हिम्मत है तो बीजेपी को मैं चुनौती देता हूं कि आप बाकी सब लोगों को छोड़ दो और अपने बैनर पर लगा दो कि बीजेपी के साथ जो पार्टी है वो ED, CBI और IT है।"


31 Mar 2024, 12:29 PM

इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव भी रामलीला मैदान पहुंचे

इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव भी रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय राउत भी रैली में पहंचे हैं।

31 Mar 2024, 11:09 AM

INDIA ब्लॉक की 'महारैली' पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया

INDIA ब्लॉक की 'महारैली' से पहले बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "वो (बीजेपी) परिवार का मतलब ही नहीं समझे। मेरा परिवार कहने से कुछ नहीं होता है, परिवार की जिम्मेदारी लेनी होती है। आपके परिवार में सिर्फ कुर्सी और आप हैं। अब उनके पास कोई और विषय नहीं रह गए हैं। जब से चुनावी बांड का मामला सामने आया है उनका असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। भाजपा यानी 'भ्रष्ट जनता पार्टी'।"


31 Mar 2024, 11:08 AM

रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर CPI के महासचिव डी राजा की प्रतिक्रिया

रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर CPI के महासचिव डी राजा ने कहा, "आज की रैली बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है। यह रैली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रही है। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है। इसलिए आज की रैली को 'लोकतंत्र बचाओ' रैली कहा गया है। यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है।"

31 Mar 2024, 11:06 AM

दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है- मंत्री आतिशी

रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री आतिशी ने कहा, "सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर से लोग आ गए हैं। दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।"


31 Mar 2024, 9:30 AM

दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में आंखों पर पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

31 Mar 2024, 9:18 AM

INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया

आज रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली पर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''हम दिल्ली की सड़कों पर निकले और हमने देखा कि लोगों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुस्सा है। लोगों को ये पसंद नहीं आया कि एक सीएम को जेल हो। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया जा रहा है। INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता इसमें हिस्सा लेंगे। देश में एक बड़ा संदेश जाएगा और यह बीजेपी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।''


31 Mar 2024, 8:10 AM

दिल्ली: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन की महारैली के लिए रामलीला मैदान में तैयारी चल रही

31 Mar 2024, 7:52 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आज, कई बड़े नेता होंगे शामिल

दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की आज महारैली है। महारैली के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। रामलीला मैदान के आस आपस अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, शरद पवार समेत कई बड़े नेता महारैली में शामिल होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia