बड़ी खबर LIVE: साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से टीम इंडिया को हराया, जीता दूसरा वनडे मैच
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से टीम इंडिया को हराया, जीता दूसरा वनडे मैच
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।
दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को भेजे गए बम की धमकी भरे ई-मेल फर्जी निकले
दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बुधवार को बम की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई और विद्यार्थियों को परिसर से बाहर निकाला गया, हालांकि बाद में बम की धमकी अफवाह निकली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित रामजस कॉलेज और दक्षिण में स्थित देशबंधु कॉलेज को परिसर में बम रखे होने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अन्य एजेंसियों को तुरंत तैनात किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों परिसरों की घेराबंदी कर दी और जांच कई घंटों तक जारी रही। उन्होंने बताया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एसआईआर को लेकर सरकार के इरादे नेक नहीं हैं : रामगोपाल यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राम गोपाल यादव ने बुधवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पीछे सरकार के इरादे नेक नहीं हैं और इसका इस्तेमाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।
यादव ने जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि जो सरकारें ‘गलत तरीकों’ से सत्ता पर काबिज होने की कोशिश करती हैं उन्हें नेपाल और बांग्लादेश के राजनीतिक हालात से सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘एसआईआर के पीछे सरकार के इरादे नेक नहीं है। इसका इस्तेमाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।’’
उत्तर प्रदेश: बस्ती में गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 2 लोगों की मौत, 2 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बस्ती में गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, 2 अन्य लोग घायल हैं।
रायपुर वनडे मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रनों का लक्ष्य, कोहली का शानदार शतक
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को पांच विकेट पर 358 रन बनाए।
भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 105 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 102 रन बनाए। कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 66 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने दो विकेट चटकाए। भारत तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।
‘संचार साथी ऐप’: अवधेश प्रसाद ने कहा- यह निर्णय गलत था, हमारे मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात था
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार द्वारा ‘संचार साथी ऐप’ के अनिवार्य प्री-इंस्टॉल के फैसले को वापस लेने पर कहा, "यह निर्णय गलत था। हमारे मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात था, जिसका पूरे देश में पुरजोर विरोध हुआ... मैं बधाई(इसे वापस लेने पर) देता हूं।"
रांची के बाद रायपुर में भी विराट कोहली दहाड़े, ठोकी लगातार दूसरा शतक
दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति रोजाना 50 सिगरेट पीने की तरह: सुप्रिया सुले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति का उल्लेख करते हुए लोकसभा में कहा कि दिल्ली में घूमने का मलतब एक दिन में 50 सिगरेट पीने जैसा है। उन्होंने सदन में केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की। सुले ने यह भी कहा कि सरकार को वायु प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए सांसदों का सहयोग लेना चाहिए।
कड़े विरोध और आलोचना के बाद सरकार ने लिया यू-टर्न, संचार साथी ऐप पहले से नहीं होगा किसी मोबाइल में
दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आज डॉलर की कीमत क्या है और हमारे रुपये की कीमत क्या है.. भाजपा की नीतियां लगातार सभी वर्गों के लोगों को नुकसान पहुंचा रही हैं।
मोदी सरकार की यह जाति जनगणना देश के बहुजनों के साथ खुला विश्वासघात है- राहुल गांधी
प्रज्वल रेवन्ना को हाई कोर्ट से झटका, रेप केस में जमानत याचिका हुई खारिज
कर्नाटक हाई कोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना को झटका लगा है. कोर्ट ने आज यानी बुधवार को प्रज्वल रेवन्ना की याचिका को खारिज कर दिया।
दिल्ली: देशबंधु कॉलेज को आज ईमेल से बम की धमकी मिली, पुलिस मौके पर मौजूद
गुजरात: भावनगर की पैथोलॉजी लैब में लगी आग, 19 मरीज सुरक्षित निकाले गए
दिल्ली- TMC सांसदों ने पश्चिम बंगाल के लिए बकाया सेंट्रल फंड को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
वायु प्रदूषण के विरोध में गैस मास्क पहनकर विपक्षी सांसद संसद भवन में दाखिल हुए
संचार सार्थी ऐप हटाने के बाद भी सारे फीचर डिसेबल होंगे भी या नहीं- दीपेंद्र हुड्डा
संचार सार्थी ऐप के प्रीलोड को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में पूछा कि जब सिस्टम प्रीलोड की रिक्वायरमेंट है तो उसे डिसेबल करने के बाद भी क्या सारे फीचर डिसेबल होंगे कि नहीं, दीपेंद्र हुड्डा ने पूछा इससे निजता पर प्रहार होंगे कि नहीं इस पर मंत्री जी क्या कहना चाहेंगे।
दिल्ली के रामजस कॉलेज और देशबंधु कॉलेज को बम की धमकी
MCD उपचुनाव के नतीजे: BJP ने 7, AAP ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने 1 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती।
INDIA गठबंधन के सांसदों ने नए लेबर कोड के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया
मोदी सरकार ने अरावली पहाड़ियों के लिए ‘डेथ वारंट’ जैसा कदम उठाया है : सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अरावली पहाड़ियों के लिए ‘‘डेथ वारंट’’ जैसा कदम उठाया है।
उन्होंने अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘द हिंदू’ के लिए लिखे एक लेख में इस बात का उल्लेख किया कि अरावली के 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले किसी भी क्षेत्र में खनन को छूट दे दी गई है।
सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘गुजरात से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक फैली अरावली पर्वतमाला ने लंबे समय से भारतीय भूगोल और इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी सरकार ने अवैध खनन से पहले ही बर्बाद हो चुकी इन पहाड़ियों के लिए अब लगभग ‘डेथ वारंट’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने घोषणा की है कि 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली कोई भी पहाड़ी खनन के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों के अधीन नहीं है। यह फैसला अवैध खननकर्ताओं और माफियाओं के लिए खुला निमंत्रण है कि वे इस श्रृंखला के उस 90 प्रतिशत हिस्से का भी सफाया कर दें, जो सरकार द्वारा निर्धारित ऊंचाई सीमा से नीचे आता है।’’
श्रीनगर, J&K- कश्मीर घाटी में ठंड का कहर जारी है और डल झील पर घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे बना हुआ है
रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले गिरकर हुआ 90.14 रुपये
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार ₹90 प्रति डॉलर से ऊपर निकल गया, जो अब तक का सबसे कमजोर स्तर है
दिल्ली में AQI लेवल 376 रिकॉर्ड किया गया, 'बहुत खराब' कैटेगरी में बना हुआ है
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने सदन के कामकाज को स्थगित करने का नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने श्रम कानूनों पर चर्चा की मांग की है
दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजों की गिनती चल रही है, पुष्प विहार में काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
BHU में देर रात बवाल, सुरक्षाकर्मियों और छात्रों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कैंपस में मंगलवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। मामूली सी बात पर शुरू हुए विवाद के बाद छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कैंपस में जमकर बवाल हुआ. इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की, जबकि छात्रों ने घंटों तक पथराव किया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia