बड़ी खबर LIVE: बिहार में पशुपति कुमार पारस ने कहा- हम जल्द से जल्द RJD गठबंधन, महागठबंधन में शामिल होंगे

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, "हमारी बात हो चुकी है... हम जल्द से जल्द RJD गठबंधन, महागठबंधन में शामिल होंगे... अभी सीटों का सवाल नहीं है..

(फोटो: सोशल मीडिया)
(फोटो: सोशल मीडिया)
user

नवजीवन डेस्क

03 Jul 2025, 11:00 PM

पुतिन और ट्रंप इस साल छठी बार फोन पर बात करेंगे

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।

इस साल व्हाइट हाउस में वापसी के बाद ट्रंप की पुतिन के साथ सार्वजनिक रूप से छठी बार फोन पर बातचीत होगी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि यह कॉल अमेरिकी पूर्वी तटीय समयानुसार पूर्वाह्न 10 बजे होगी। किसी भी नेता ने इस विषय पर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया।

उनकी पिछली सार्वजनिक रूप से ज्ञात बातचीत 14 जून को हुई थी। उक्त बातचीत इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के एक दिन बाद की गई थी।

03 Jul 2025, 10:06 PM

बिहार चुनाव: महागठबंधन में शामिल होने के लिए AIMIM ने लालू को लिखा पत्र 

AIMIM के बिहार अध्यक्ष अख्त़रुल ईमान ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव को AIMIM को महागठबंधन में शामिल करने के लिए पत्र लिखा है।

03 Jul 2025, 9:44 PM

कोट्टायम में सरकारी अस्पताल का एक हिस्सा ढहने से महिला की मौत, तीन अन्य लोग घायल

कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढहने से 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज से इस्तीफा देने और घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।


03 Jul 2025, 9:44 PM

IND vs ENG दूसरा टेस्ट: पहली पारी में भारतीय टीम 587 पर ऑलआउट

03 Jul 2025, 8:56 PM

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, " बिहार के 20% वोटर हट जाएंगे, ये बहुत भयानक बात है

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, "चुनाव आयोग ने बिहार में ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिस पर उन्होंने खुद कहा है कि इससे बिहार के 20% वोटर हट जाएंगे, ये बहुत भयानक बात है। अगर चुनाव आयोग ऐसा सोच रहा है तो मेरा निवेदन है कि अगर 20% लोगों को हटाना है तो सीधा 20% लोगों को वोटर लिस्ट से हटा दीजिए, ये सब करने की क्या ज़रूरत है? उनकी ज़िम्मेदारी हर वोटर के वोट के अधिकार की रक्षा करना और उसे सुनिश्चित करना है... लेकिन चुनाव आयोग इसके उलट कर रहा है..."


03 Jul 2025, 8:04 PM

बिहार में पुनरीक्षण की कवायद का विवरण राजनीतिक दलों को दिया गया: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर कई राजनीतिक दलों द्वारा अपनी चिंता जताए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि उसने विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों को उनकी आशंकाओं को दूर करने के मकसद से पूरी कवायद के बारे में ब्यौरा दे दिया है।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन समेत 11 दलों के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की थी और राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले किए जा रहे विशेष पुनरीक्षण को लेकर आपत्ति जताई थी।

आयोग ने राजनीतिक दलों से कहा कि सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए यह प्रक्रिया योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से की जा रही है।

03 Jul 2025, 7:36 PM

निर्वाचन आयोग को अपने भवन में बैठने की क्या जरूरत, BJP मुख्यालय में बैठे: कांग्रेस

कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला और उस पर भारतीय जनता पार्टी की ‘‘गुलामी करने’’ तथा प्रदेश के 20 प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

मुख्य विपक्षी दल ने आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों पर निशाना साधते हुए यह तंज भी कसा कि उन्हें निर्वाचन भवन में बैठने की क्या जरूरत है, उन्हें बीजेपी मुख्यालय की एक मंजिल पर बैठना चाहिए।


03 Jul 2025, 6:18 PM

BJP की राज्य सरकारों में बढ़े एससी-एसटी के खिलाफ अपराध के मामले : कांग्रेस

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन वाले राज्यों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं, लेकिन इसे रोकने में सरकारों का रवैया शर्मनाक है।

पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और सभी राज्य सरकारें जातिगत उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

गौतम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। खासकर भाजपा शासित राज्यों में बुरा हाल है और इन घटनाओं पर सरकार का रवैया बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना नजर आता है।’’

03 Jul 2025, 5:49 PM

शिमला: राज्य में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं पर राजस्व विभाग ने बताया, "अभी तक लगभग 400 करोड़ के करीब नुकसान

शिमला: राज्य में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं पर विशेष सचिव आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग डी.सी. राणा ने बताया, "अभी तक लगभग 400 करोड़ के करीब नुकसान का आंकड़ा हमारे सिस्टम पर दर्ज़ हुआ है लेकिन वास्तविक आंकड़ा इसके काफी ज्यादा है। काफी सड़कें अभी भी बंद हैं, बिजली और पानी की सेवाओं में भी समस्या आ रही है। रिस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।"


03 Jul 2025, 4:56 PM

फडणवीस को आदित्य से माफी मांगनी चाहिए: राउत ने दिशा सालियान मौत मामले में कहा

संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री नितेश राणे से बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें दिशा सालियान मौत मामले में शिवसेना के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ की गई अपनी पिछली टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

03 Jul 2025, 4:21 PM

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा- हम जल्द से जल्द RJD गठबंधन, महागठबंधन में शामिल होंगे

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, "हमारी बात हो चुकी है... हम जल्द से जल्द RJD गठबंधन, महागठबंधन में शामिल होंगे... अभी सीटों का सवाल नहीं है... हमने बिहार के 25 जिलों का दौरा किया है, लोग कह रहे हैं कि एक व्यक्ति, एक पार्टी की सरकार 20 साल से है लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं..."


03 Jul 2025, 3:27 PM

पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली आरती

03 Jul 2025, 12:59 PM

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 4 घायल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम गढ़ा परिसर में गुरुवार सुबह हुए एक दुखद हादसे में टेंट गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि 3 से 4 अन्य घायल हो गए


03 Jul 2025, 12:34 PM

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 26 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.4-6.7 प्रतिशत की सीमा में बढ़ेगी

03 Jul 2025, 11:06 AM

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के कंजल मांडू में संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है


03 Jul 2025, 10:11 AM

उत्तराखंड: अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, रुद्रप्रयाग में छोटे मंदिर और इमारतें डूबीं

03 Jul 2025, 10:11 AM

दिल्ली के लाजपत नगर में डबल मर्डर, मां-बेटे की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस


03 Jul 2025, 10:11 AM

तकनीकी कारणों से एयर इंडिया की दिल्ली-वाशिंगटन फ्लाइट रद्द, यात्रियों को वियना में उतारा गया

03 Jul 2025, 10:00 AM

मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करें गे,आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है - राहुल गांधी


03 Jul 2025, 9:14 AM

जम्मू और कश्मीर- स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों के लिए रामबन जिले में एनएच 44 के किनारे अमरनाथ यात्रा मार्ग पर 17 चिकित्सा शिविर स्थापित किए हैं

03 Jul 2025, 9:13 AM

फ्रांस के ला कैवेलरी के कैंप लार्ज़ाक में भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति-VIII के दौरान संयुक्त भारतीय और फ्रांसीसी सैनिकों ने रस्साकशी की


03 Jul 2025, 9:13 AM

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि का हवाई दृश्य

03 Jul 2025, 7:49 AM

हिमाचल में बारिश से अबतक करीब 25 से ज्यादा लोगों की मौत, 34 लापता

आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा का कहना है कि मानसून ने 19 जून को हिमाचल में प्रवेश किया था और तब से लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि 29 और 30 जून को पूरे क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे काफी नुकसान हुआ। बारिश से अब तक मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा हो गई है। कल मंडी में 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 34 लोग लापता हैं।


03 Jul 2025, 7:47 AM

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के बाद फंसे लोगों को निकाल रही SDRF की टीम, 40 श्रद्धालु बचाए गए

03 Jul 2025, 7:47 AM

बालटाल, जम्मू और कश्मीर- श्रद्धालुओं ने बालटाल आधार शिविर से श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर अपनी यात्रा शुरू की

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia