बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी पर SC के फैसले पर केरल के वायनाड में जश्न, कलपेट्टा में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केरल के वायनाड जिले के कलपेट्टा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर जश्न मनाया और लोगों की बीच मिठाइयां बांटीं। राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

04 Aug 2023, 10:01 PM

पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा बरार ने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया संविधान और लोकतंत्र की जीत

04 Aug 2023, 9:58 PM

मणिपुर हिंसा के बीच राज्य सरकार ने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश की

04 Aug 2023, 9:12 PM

राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले पर केरल के वायनाड में जश्न, कलपेट्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

'मोदी' उपनाम मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केरल के वायनाड जिले के कलपेट्टा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर जश्न मनाया और लोगों की बीच मिठाइयां बांटीं। राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।


04 Aug 2023, 9:07 PM

चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान TDP और YSRCP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, दोनों तरफ से पथराव की भी खबर

आज सुबह अन्नामय्या में टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू की रैली के दौरान टीडीपी और वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव की भी खबर है।

04 Aug 2023, 8:22 PM

ठाणे के पाटली पाड़ा ब्रिज पर बस दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए, सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया


04 Aug 2023, 8:20 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचे

04 Aug 2023, 7:59 PM

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश


04 Aug 2023, 7:44 PM

बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लिए धर्म सिर्फ कारोबार है। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत आने वाले दुकान और मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए बिना उजाड़ा जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित लोगों ने ज्ञापन सौंपे और उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। 

04 Aug 2023, 7:29 PM

नितिन देसाई आत्महत्या: रायगढ़ पुलिस ने ईसीएल/एडलवाइस के पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार को आर्ट डायरेक्‍टर नितिन चंद्रकांत देसाई की आत्महत्या के मामले में ईसीएल/एडेलवाइस समूह और उसके पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।


04 Aug 2023, 7:20 PM

सीएम अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस राजस्थान में फिर से सरकार बनाएगी

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सब कुछ सही दिशा में चल रहा है और कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी करेगी। गहलोत ने कहा कि फासीवादी ताकतों में देश में चिंताजनक ट्रेंड है। आजादी के बाद मानहानि के मामले में भी राहुल गांधी पहले शख्स हैं जिन्हें दो साल की पूरी सजा मिली है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज कर दिया है। अब सब कुछ सही दिशा में चल रहा है, कांग्रेस राजस्थान में सत्ता में वापसी करेगी।

04 Aug 2023, 7:08 PM

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने खुली अदालत में दिया इस्तीफा

एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ के जज जस्टिस रोहित बी. देव ने शुक्रवार दोपहर यहां खुली अदालत में अपना इस्तीफा दे दिया। पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह "अपने आत्मसम्मान के खिलाफ काम नहीं कर सकते"।उस वक्त वो जस्टिस एम. डब्ल्यू. चंदवानी के साथ एक खंडपीठ का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने वकीलों से माफ़ी मांगी और उन्हें अपना परिवार बताया।


04 Aug 2023, 7:06 PM

अपराधियों को फर्जी सिम और ऐप प्रोवाइड करवाने वाला हुआ गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे जालसाज, धोखेबाज, फ्रॉड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 32 सिम कार्ड, 27 आधार कार्ड, 6 पैन कार्ड और 5 मोबाइल बरामद हुए हैं।

04 Aug 2023, 7:00 PM

गाजियाबाद की सोसाइटी में टमाटर खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन, दूसरी ओर हुई मारपीट

 टमाटर के दाम ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं। एक तरफ लोगों को सस्ता टमाटर मिल सके इसलिए गाजियाबाद नगर निगम ने कई सोसाइटी में 130 रुपए किलो टमाटर बेचने की व्यवस्था की है। दूसरी ओर गाजियाबाद के बाजार में टमाटर को लेकर खरीदार और दुकानदार में जमकर मारपीट हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

गाजियाबाद स्थित महागुन पुरम में नगर निगम की तरफ से 130 रुपये किलो टमाटर बेचे गए। जिसके लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान टमाटर खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर यहां टमाटर बेचने वाले लोगों के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद उन्होंने महिलाओं को लाइन में लगाकर टमाटर बेचे। इस दौरान 100 मीटर लंबी लाइन देखने को मिली।


04 Aug 2023, 6:49 PM

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला

04 Aug 2023, 6:34 PM

मुझे पूरा विश्वास है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मज़बूत होगा, सत्यमेव जयते...: राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद कमलनाथ


04 Aug 2023, 6:18 PM

यह बेहद चौंकाने वाली खबर है, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा कैसे हो गया, मुझे यकीन ही नहीं हो रहा: कला निर्देशक नितिन देसाई की मौत पर आमिर खान

04 Aug 2023, 5:55 PM

आज का फैसला बहुत महत्वपूर्ण, लोकसभा में सच बोलने वाले लोग वापस आ रहे हैं: राहुल गांधी की सजा पर रोक पर आदित्य ठाकरे


04 Aug 2023, 5:52 PM

एएसआई टीम ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण पूरा किया

04 Aug 2023, 5:52 PM

कला निर्देशक नितिन देसाई का अंतिम संस्कार किया गया


04 Aug 2023, 5:34 PM

राहुल गांधी की संसद से अनुपस्थिति महसूस की गई, उनकी सदस्यता जल्द से जल्द बहाल की जानी चाहिए: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी

04 Aug 2023, 5:32 PM

दिल्ली: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक का दौरा किया


04 Aug 2023, 5:19 PM

राहुल गांधी की सजा पर रोक: राबड़ी देवी बोलीं- यह लोकतंत्र की जीत,  अदालत ने उन्हें न्याय दिया

04 Aug 2023, 5:08 PM

सुप्रीम कोर्ट ने उनकी (बीजेपी) साजिश को विफल कर दिया: राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस नेता रवनीत सिंह


04 Aug 2023, 4:39 PM

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी बोले- हमेशा सच्चाई की जीत होती है

मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाने के बाद प्रेस से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमेशा सच्चाई की जीत होती है। मुझे क्या करना है यह बात मेरे दिमाग में बहुत साफ है। जनता ने मुझे जो सपोर्ट किया उसके लिए मैं उसे धन्यवाद कहता हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है। हम लोग बहुत खुश हैं। मैं तहेदिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं है यह आम लोगों की जीत है। यह संविधान के वसूलों की जीत है।

खड़गे ने कहा कि अब देखना है कि लोकसभा के स्पीकर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने में कितना समय लेते हैं। क्योंकि जब सूरत कोर्ट से जब फैसला आया था तो राहुल गांधी की सदस्यता तुरंत रद्द कर दी गई थी।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि आज सत्य, साहस की जीत हुई है, केवल राहुल गांधी की जीत नहीं है, लोकतंत्र, संविधान और आम जनमानस की जीत है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि बीजेपी अपने विशेष विभाग (जो कई चालबाजी के खेल खेलता है) पर ताला लगाएगी, इस विभाग के जरिए विपक्ष के नेताओं को अनर्गल रूप से निशाना बनाया जाता है, उम्मीद है कि इस पर रोक लगेगी।

सिंघवी ने कहा, “हम संसद में राहुल गांधी की बुलंद आवाज सुनने को तैयार हैं। मोदी सरकार को बुनियादी मुद्दों पर संसद के अंदर भी जिम्मेदार बनाएंगे। फिर से चलेगी सवालों की आंधी, जब संसद में बोलेंगे राहुल गांधी।”

04 Aug 2023, 4:32 PM

भारतीय महिला तीरंदाजी कंपाउंड टीम ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता


04 Aug 2023, 4:01 PM

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार 

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि एएसआई ने स्पष्ट किया है कि पूरा सर्वेक्षण बिना किसी खुदाई और संरचना को बिना कोई नुकसान पहुंचाए पूरा किया जाएगा।

04 Aug 2023, 3:57 PM

दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी 

'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद वे दिल्ली में AICC मुख्यालय पहुंचे।


04 Aug 2023, 3:26 PM

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में 6 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत आरोप पत्र दायर किया

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में 6 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत आरोप पत्र दायर किया है। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 17 अगस्त को सूचीबद्ध किया है।

04 Aug 2023, 3:00 PM

राहुल गांधी की सदस्यता को निरस्त करने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए- कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल

'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “अब स्पीकर को फैसला लेना है। पूरे देश और दुनिया की नजर अब स्पीकर पर है। राहुल गांधी की सदस्यता को निरस्त करने के फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। लोकसभा में हमारे विपक्ष के नेता फैसले की कॉपी के साथ अध्यक्ष से आधिकारिक तौर पर अनुरोध करेंगे।”


04 Aug 2023, 2:59 PM

हम उत्साहित हैं क्योंकि शेर फिर से सदन में दहाड़ेगा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी

'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में ये भी कहा है कि 162 साल के IPC में पहली बार किसी व्यक्ति को 2 साल की सजा मिली जिससे उसकी सदस्यता चली जाए। हम उत्साहित हैं क्योंकि शेर फिर से सदन में दहाड़ेगा।

04 Aug 2023, 2:16 PM

आज खुशी का दिन है...मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा- अधीर रंजन चौधरी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज खुशी का दिन है...मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।


04 Aug 2023, 1:43 PM

'मोदी सरनेम' केस में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है।

04 Aug 2023, 1:29 PM

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछे सख्त सवाल, कहा- कम सजा भी तो दी जा सकती थी

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी के विरोध में दलीलें दे रहे महेश जेठमलानी से पूछा कि अदालत ने अधिकतम सजा देने के क्या ग्राउंड दिए हैं। कम सजा भी तो दी जा सकती थी। उससे संसदीय क्षेत्र की जनता का अधिकार भी बरकरार रहता।


04 Aug 2023, 12:43 PM

'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का मूल उपनाम 'मोदी' नहीं है और उन्होंने बाद में यह उपनाम अपनाया। गांधी ने अपने भाषण के दौरान जिन लोगों का नाम लिया था, उनमें से एक ने भी मुकदमा नहीं किया। इस समुदाय से केवल भाजपा के पदाधिकारी मुकदमा कर रहे हैं।

04 Aug 2023, 12:19 PM

राज्यसभा की कार्यवाही 7 अगस्त सुबह 11 बजे से तक के लिए स्थगित

राज्यसभा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे मिलने के लिए दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसद मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।


04 Aug 2023, 12:17 PM

चंडीगढ़: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई

04 Aug 2023, 12:17 PM

हमने चर्चा की है कि कर्नाटक मॉडल को देश में कैसे लागू किया जा सकता है: डी.के. शिवकुमार


04 Aug 2023, 10:56 AM

दिल्ली: BRS सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली सेवा विधेयक को वापस लेने की मांग की 

04 Aug 2023, 10:56 AM

हरियाणा प्रशासन ने कल नूंह जिले के तावडू में अवैध अतिक्रमण हटाया


04 Aug 2023, 10:55 AM

INDIA गठबंधन दलों के नेताओं ने आज संसद भवन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में मुलाकात की

04 Aug 2023, 10:22 AM

नूंह हिंसा के बाद बड़ा एक्शन, एसपी वरुण सिंगला को हटाया गया

नूंह हिंसा के बाद अब नूंह के एसपी वरुण सिंगला पर गाज गिरी है। हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का एसपी बनाया गया है। बिजारनिया पहले से ही नूंह की कमान अस्थाई तौर पर संभाल रहे थे।


04 Aug 2023, 10:02 AM

बिहार: इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 की पटना हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई

पटना हवाई अड्डे के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 2433 ने प्रस्थान के 3 मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना दी। विमान 9:11 बजे सुरक्षित रूप से उतरा। हवाई अड्डे पर सभी परिचालन सामान्य हैं।

04 Aug 2023, 9:33 AM

31 जुलाई को दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद लगाए गए कर्फ्यू के बीच हरियाणा के नूंह में सुरक्षा बढ़ाई गई


04 Aug 2023, 9:13 AM

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने जेजे अस्पताल में कला निर्देशक नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि

04 Aug 2023, 8:50 AM

कर्नाटक: अग्निवीरों ने बेंगलुरु के ASC सेंटर और कॉलेज में पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया


04 Aug 2023, 8:49 AM

हरियाणा: शुक्रवार की नमाज से पहले गुरुग्राम में सदर बाजार, जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

04 Aug 2023, 7:58 AM

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू, परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ASI की एक टीम ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सभी लोग (ASI अधिकारियों समेत) वहां पहुंच गए हैं। सर्वे शुरू हो गया है। हम भी अंदर जा रहे हैं। ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia