बड़ी खबर LIVE: मोदी सरकार की ‘विफलताओं के स्मारक’ में एक कमरा ‘पीएम इंटर्नशिप’ योजना के नाम होगा: कांग्रेस
कांग्रेस ने संसद में सरकार द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि जब मोदी सरकार की विफलताओं का स्मारक बनाया जाएगा, तो उसमें एक पूरा कमरा ‘पीएम इंटर्नशिप’ योजना के नाम होना चाहिए

इंडिगो को अगले साल 10 फरवरी तक उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद
गहरे परिचालन संकट से गुजर रही इंडिगो ने बृहस्पतिवार को विमानन नियामक डीजीसीए को सूचित किया कि वह आठ दिसंबर से उड़ानों की संख्या कम करेगी और 10 फरवरी, 2026 तक पूरी तरह से स्थिर संचालन बहाल हो जाएगा।
इंडिगो की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में आए व्यवधान की पृष्ठभूमि में नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनी के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की।
डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) मानदंडों के दूसरे चरण के कार्यान्वयन में गलत निर्णय और योजनागत अंतराल के कारण उड़ानों में व्यवधान हुआ क्योंकि चालक दल की जरूरतें अपेक्षा से अधिक हो गईं।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब विभिन्न हवाई अड्डों पर 500 से अधिक उड़ानें रद्द की गई हैं।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज, आईएमडी ने पांच दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी दी
प्रदूषण में कई दिनों तक तेज वृद्धि और गिरावट दर्ज किये जाने के बाद, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार शाम को एक बार फिर ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में पहुंच गई, जिससे सुबह की अल्पकालिक राहत खत्म हो गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 रहा, जो "बहुत खराब" श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह के समय शहर की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया था और यह आंकड़ा 299 रहा, लेकिन दोपहर बाद वायु गुणवत्ता स्तर फिर से ‘बहुत खराब’ हो गया।
सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के 40 में से 27 निगरानी केंद्रों में पूरे दिन वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही, जबकि नेहरू नगर में एक्यूआई का स्तर 362 दर्ज किया गया।
देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है: अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने 'एक्स' पर कहा, “देश में लगातार विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। विदेश के नेताओं को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से न मिलने देना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। लोकतंत्र में प्रतिपक्ष की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है, शब्द 'प्रतिपक्ष ' के अपने आप में मायने हैं।”
उन्होंने कहा, “पंडित नेहरू जी के जमाने से डॉ. मनमोहन सिंह जी के समय तक कोई भी विदेशी नेता आते तो वो दोनों पक्षों से मिलने के लिए स्वतंत्र होते थे।”
मोदी सरकार की ‘विफलताओं के स्मारक’ में एक कमरा ‘पीएम इंटर्नशिप’ योजना के नाम होगा: कांग्रेस
कांग्रेस ने संसद में सरकार द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि जब मोदी सरकार की विफलताओं का स्मारक बनाया जाएगा, तो उसमें एक पूरा कमरा ‘पीएम इंटर्नशिप’ योजना के नाम होना चाहिए
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार की विफलताओं का जब स्मारक बनाया जाएगा, तो उसमें एक पूरा कमरा ‘पीएम इंटर्नशिप’ योजना के नाम होना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने संसद को बताया कि पहले साल इस योजना के तहत 1.25 लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य था, लेकिन सिर्फ 2066 उम्मीदवारों ने इंटर्नशिप पूरी की, यानी लक्ष्य का मात्र 1.6 प्रतिशत हासिल हुआ।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर BJP की प्रतिक्रिया पर कहा, "अब क्यों नहीं मिलने दे रहे?"
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर BJP की प्रतिक्रिया पर कहा, "अब क्यों नहीं मिलने दे रहे?"
साउथ अफ्रीका मेन्स ODI क्रिकेट टीम #INDvsSA ODI सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मैच के लिए विशाखापत्तनम के लिए रवाना
साउथ अफ्रीका मेन्स ODI क्रिकेट टीम #INDvsSA ODI सीरीज़ के तीसरे और आखिरी मैच के लिए विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होने के लिए रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। साउथ अफ्रीका ने सीरीज़ के दूसरे ODI में इंडिया को 4 विकेट से हराया; 3 मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर है।
ममता बनर्जी का दावा, देशभर में एसआईआर से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा लोग हिंदू
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को एसआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि देशभर में इस कवायद से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा लोग हिंदू हैं। मुख्यमंत्री ने BJP को आगाह करते हुए कहा कि वह ''उसी डाल को काट रही है जिस पर बैठी है''।
BJD सांसद का BJP पर तीखा तंज: 400 पार का नारा सफल, दिल्ली में AQI 400 पार
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी के लोकसभा चुनाव के दौरान एक नारे को लेकर बीजू जनता दल की सुलता देव ने कटाक्ष किया कि सत्तासीन दल का ‘‘400 पार’’ का नारा सफल हो गया और दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘400 पार’’ जा चुका है।
शून्यकाल के दौरान सुलता ने कहा कि दिल्ली में तो वायु प्रदूषण खतरनाक रूप ले चुका है और यहां पर एक्यूआई 400 पार हो चुका है। उन्होंने कहा ‘‘ ‘‘400 पार का नारा सफल हो गया है। दिल्ली में एक्यूआई 400 पार जा चुका है।’’
लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सत्ताधारी बीजेपी ने ‘‘अब की बार, 400 पार’’ का नारा दिया था। सुलता इसे लेकर ही सत्तारूढ़ दल पर तंज कर रही थीं।
नरेंद्र मोदी हमेशा बहाना ढूंढते हैं कि कैसे जनता की जेब से पैसा निकालकर सरकारी कोष को भरा जाए- प्रमोद तिवारी
दिल्ली: पालम एयर बेस के आसपास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूसी राष्ट्रीय झंडे लगाए गए
मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, 180 यात्री सवार
आजकल, विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं, तो सरकार उन्हें LoP से न मिलने का सुझाव देती है- राहुल गांधी
लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर यह एक परंपरा है कि जो भी बाहर से आता है, वह LoP से मिलता है। ऐसा वाजपेयी जी, मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आजकल, विदेशी मेहमान या जब मैं विदेश जाता हूं, तो सरकार उन्हें LoP से न मिलने का सुझाव देती है। यह उनकी पॉलिसी है और वे हमेशा ऐसा करते हैं।
सम में सड़कों की हालत बहुत खराब है। गाड़ियों को चलाने में बहुत परेशानी आती है और असम के लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे टोल टैक्स क्यों दे रहे हैं?- तरूण गोगई
जब पूरी दिल्ली में GRAP के कड़े प्रतिबंध लागू थे और हर तरीके के निर्माण और ध्वस्तीकरण पर रोक थी, तब DDA ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस पवित्र स्थल पर बुल्डोजर चला दिया- अजय माकन
अजय माकन ने कहा कि दिल्ली के झंडेवालान में स्थित ऐतिहासिक बाबा पीर रतन नाथ मंदिर परिसर में DDA द्वारा तोड़फोड़ की गई। 29 नवंबर को जब पूरी दिल्ली में GRAP के कड़े प्रतिबंध लागू थे और हर तरीके के निर्माण और ध्वस्तीकरण पर रोक थी, तब DDA ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस पवित्र स्थल पर बुल्डोजर चला दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के मंदिर की प्राचीन दीवारों और संरचनाओं को गिरा दिया गया।
प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो प्रदूषण के खिलाफ कुछ करे- सोनिया गांधी
जयपुर, राजस्थान: करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में आग लगने पर फायर टेंडर मौके पर पहुंचे
कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें कौन सा मौसम एन्जॉय करना चाहिए? बाहर के हालात तो देखो
BJP और AAP दिल्ली में प्रदूषण रोकने में पूरी तरह फेल हो गए हैं- अजय माकन
कांग्रेस MP अजय माकन ने कहा, दिल्ली में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पार्टी हैं। अब दोनों में से कोई भी एक-दूसरे पर इल्ज़ाम नहीं लगा सकता, जब तक दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर नहीं होता, प्रदूषण की समस्या हल नहीं होगी। कांग्रेस के 15 साल के राज में सब कुछ हमारे कंट्रोल में था।
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैंने कहा है कि रुपये की कीमत कम हो रही है, इसका मतलब है कि इस देश की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है।
US डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट पर कांग्रेस चीफ और राज्यसभा LoP मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैंने कहा है कि रुपये की कीमत कम हो रही है, इसका मतलब है कि इस देश की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। वे हमेशा कहते हैं कि हम डेवलप कर रहे हैं और आर्थिक हालत अच्छी है। लेकिन जब रुपया गिरता है, तो यह दिखाता है कि आपकी आर्थिक हालत क्या है।"
दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने एयर पॉल्यूशन के मुद्दे पर संसद परिसर में मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 28 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए निर्णय की घोषणा शुक्रवार को किए जाने से पहले केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप और आयातकों की डॉलर की भारी मांग के कारण रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट आ रही है।
गुजरात ATS ने 2 पाकिस्तानी जासूसों को किया गिरफ्तार
तेलंगाना: इंडिगो की फ्लाइट्स की आवाजाही में देरी के कारण हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली: US डॉलर के मुकाबले रुपये के 90 के पार जाने पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कहा, "जब मनमोहन सिंह सरकार के समय डॉलर की कीमत (रुपये के मुकाबले) ज़्यादा थी, तो वे क्या कहते थे? आज उनका क्या जवाब है? उनसे पूछो। आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं?"
कांग्रेस MP विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में एयर पॉल्यूशन को लेकर लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया।
दिल्ली- आज सुबह राव तुला राम मार्ग के आस-पास के नज़ारे, जब शहर में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई थी
दिल्ली: तीन मूर्ति मार्ग पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में फ्लेक्स बोर्ड और रूसी झंडे लगाए गए
आनंद विहार में दिखी धुंध की चादर
दिल्ली-NCR में नहीं सुधरी आबो-हवा, कई इलाकों में AQI 300 पार
दिल्ली-एनसीआर जहरीली हवा की गिरफ्त में है और भीषण प्रदूषण का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गुरुवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' दर्ज की गई। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से अधिक दर्ज किया गया। सुबह 6 बजे वजीरपुर- DPCC में एक्यूआई 321, जहांगीरपुरी- 340, पंजाबी बाग में 304 और ITO- 304 दर्ज किया गया. जबकि ग्रेटर नोएडा में 321 और गाजियाबाद में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia