बड़ी खबर LIVE: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सांसद मनोज झा बोले- बादशाह हिल गया है

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि गिरफ्तारी का यह सिलसिला जारी रहेगा। संजय सिंह को नहीं, बल्कि स्वतंत्र सोच को गिरफ्तार किया गया है। आज की कार्रवाई से साफ है कि बादशाह हिल गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

04 Oct 2023, 11:16 PM

लक्षद्वीप के NCP सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा से अयोग्य घोषित किया गया

लक्षद्वीप के एनसपी सांसद मोहम्मद फैजल को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हत्या के प्रयास के एक मामले में केरल उच्च न्यायालय द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद यह फैसला आया है।

04 Oct 2023, 10:30 PM

असम में डॉक्टरों ने जिस नवजात को बताया मृत, दाह संस्कार से पहले मिला जीवित

असम के सिलचर शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिस नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया था, वह अंतिम संस्कार से ठीक पहले जीवित पाया गया। यह घटना बुधवार तड़के हुई।

04 Oct 2023, 10:29 PM

कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान हुई

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कुज्जर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि दोनों की हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के स्थानीय आतंकवादियों के रूप में पहचान की गई है।


04 Oct 2023, 10:03 PM

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव बोले- जिन लोगों को जनता ने चुना है, वे अन्याय कर रहे हैं

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। दुख की बात यह है कि जिन लोगों को जनता ने चुना है, वे अन्याय कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है और उन्होंने (बीजेपी) अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए। सभी विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। सिर्फ विपक्षी नेता ही नहीं बल्कि बीजेपी नेता भी इसे गलत बता रहे हैं।

04 Oct 2023, 10:01 PM

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) का चुनाव आज संपन्न,  ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में लाया गया

5वें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) का चुनाव आज संपन्न हो गया। मतदान के बाद चुनाव प्राधिकार कारगिल की देखरेख में विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में लाया गया।


04 Oct 2023, 10:01 PM

संजय सिंह के परिवार से मिलकर अरविंद केजरीवाल बोले- इंडिया गठबंधन के गठन के बाद, पीएम मोदी हताश

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मिलकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी अधिकारियों ने उनके पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला और शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चुनाव आ रहे हैं और इंडिया गठबंधन के गठन के बाद, पीएम मोदी हताश हैं... वे 2024 तक कई लोगों को गिरफ्तार करेंगे। संजय सिंह शेर हैं...हम कोर्ट में केस दायर करेंगे।

04 Oct 2023, 8:59 PM

आतंकवादियों ने अनंतनाग निवासी एक व्यक्ति पर गोलीबारी की, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा निवासी साहिल बशीर डार नामक व्यक्ति पर आज आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।


04 Oct 2023, 8:43 PM

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सांसद मनोज झा बोले- बादशाह हिल गया है

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार से मुलाकात करने पहुंचे आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि गिरफ्तारी का यह सिलसिला जारी रहेगा। संजय सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है बल्कि स्वतंत्र सोच को गिरफ्तार किया गया है। अडानी के खिलाफ बोलोगे तो घर पर छापा मारा जाएगा। गिरफ्तारी हो जाएगी। आज की कार्रवाई के बाद साफ है कि बादशाह हिल गया है।

04 Oct 2023, 8:38 PM

दिल्ली में ईडी कार्यालय के बाहर पुलिस की भारी तैनाती की गई, सांसद संजय सिंह को यहीं रखा गया है


04 Oct 2023, 8:37 PM

अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह के आवास पहुंचे, परिवार से जताएंगे एकजुटता 

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंचे। संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज दिन भर की छापेमारी के बाद देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

04 Oct 2023, 8:35 PM

मनोज तिवारी ने जल्द ही अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई, कहा- उन तक जल्द पहुंचेगी शराब घोटाले की आंच

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। आंच सिर्फ संजय सिंह या मनीष सिसौदिया या सत्येन्द्र जैन पर नहीं रहेगी, ऐसा मेरा मानना है यह जल्द ही अरविंद केजरीवाल तक पहुंच जाएगी।


04 Oct 2023, 8:31 PM

सिक्किम में बादल फटने की घटना के बाद लापता सेना के 23 जवानों में से एक को बचाया गया, अस्पताल में भर्ती

04 Oct 2023, 8:00 PM

तानाशाह खुद डरे हुए हैं, इस डर का जवाब जल्द ही दिया जाएगा- AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर राजद सांसद मनोज झा


04 Oct 2023, 8:00 PM

सरकार के इशारे पर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा, जांच एजेंसी खुद भी जांच के घेरे में आ गई है- संजय सिंह की गिरफ्तारी के.सी. त्यागी

04 Oct 2023, 7:56 PM

संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी ,ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


04 Oct 2023, 7:35 PM

गाजियाबाद में पूर्व विधायक असलम चौधरी और उनके बेटे पर जमीन कब्जाने की एफआईआर दर्ज

गाजियाबाद पुलिस ने बीएसपी के पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ जमीन हड़पने और रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा अदील यामीन उर्फ राजा दीवान ने गाजियाबाद के थाना मसूरी में दर्ज कराया है। इसमें पूर्व विधायक असलम चौधरी, उनके पुत्र शाहनवाज, उमरी सहित करीब 20-25 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं।

04 Oct 2023, 7:34 PM

हिन्दू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी पर लगा गुंडा एक्ट, दो दिनों में तीन मुकदमे हुए दर्ज

गाजियाबाद पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पिंकी चौधरी पर यह कार्रवाई हिंदुओं के लिए आपत्तिजनक शब्द बोलने को लेकर हुई है। बीते दो दिनों पर उन पर तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनके खिलाफ थाना साहिबाबाद में गुंडा एक्ट का नया मुकदमा दर्ज किया गया है।


04 Oct 2023, 7:32 PM

ऐसे ईमानदार आदमी को इस तरह गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए: आप सांसद संजय सिंह की मां

04 Oct 2023, 7:12 PM

यह प्रधानमंत्री और बीजेपी की बौखलाहट को दर्शाता है: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर मंत्री आतिशी


04 Oct 2023, 7:07 PM

संजय सिंह को जिस प्रकार से बिना किसी सबूत, बिना किसी ठोस कारण गिरफ्तार किया गया गया है, इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री जी जानते हैं कि वे चुनाव हार रहे हैं: सौरभ भारद्वाज

04 Oct 2023, 6:49 PM

उनपर (ED) गिरफ़्तारी का दबाव था और उन्होंने गिरफ़्तार किया गया: AAP सांसद संजय सिंह की गिफ़्तारी पर उनकी पत्नी अनिता सिंह, दिल्ली


04 Oct 2023, 6:45 PM

सच बोलेंगे, जनता की आवाज़ उठाेंगे तो वहां पर आपकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जाएगा: AAP सांसद संजय की गिरफ़्तारी पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

04 Oct 2023, 6:44 PM

दिल्ली आबकारी नीति मामला: AAP सांसद संजय सिंह को आवास उनके आवास से ले जाया गया


04 Oct 2023, 6:31 PM

देश में अघोषित आपातकाल, BJP 2024 का चुनाव हार रही: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप विधायक सोमनाथ भारती

04 Oct 2023, 6:29 PM

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया


04 Oct 2023, 6:27 PM

एशियन गेम्स: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, किशोर जेना ने रजत पदक जीता

04 Oct 2023, 6:04 PM

एशियन गेम्स: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले दौड़ में भारत ने रजत पदक हासिल किया


04 Oct 2023, 6:04 PM

एशियन गेम्स: भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा ने पोल पोजीशन हासिल की

04 Oct 2023, 5:46 PM

आप नेता संजय सिंह गिरफ्तार, सुबह से पूछताछ कर रही थी ED

दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।


04 Oct 2023, 5:42 PM

एशियन गेम्स: नायब सूबेदार अविनाश साबले ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

04 Oct 2023, 5:41 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान अभी भी जारी


04 Oct 2023, 5:40 PM

जम्मू-कश्मीर: INDIA गठबंधन से डरी हुई है बीजेपी, इसलिए ED का इस्तेमाल हो रहा है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

04 Oct 2023, 5:39 PM

एशियन गेम्स 2023: महिलाओं की 800 मीटर फाइनल में भारत की हरमिलन बैंस ने रजत पदक जीता


04 Oct 2023, 5:39 PM

कोलकाता: TMC नेताओं पर हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के छात्र विंग का विरोध प्रदर्शन

04 Oct 2023, 5:02 PM

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के छात्र विंग ने दिल्ली में TMC नेताओं पर हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया


04 Oct 2023, 4:40 PM

अभिनेता रणबीर कपूर की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला

अभिनेता रणबीर कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समन मिला है। जल्दी ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

रणवीर कपूर का नाम इस मामले में इसलिए सामने आया है, क्योंकि वह महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे। सौरभ के ऊपर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है।

04 Oct 2023, 4:33 PM

हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, जहां हमने अपनी बात रखी और हमें न्याय मिला- तेजस्वी यादव

लैंड फॉर जॉब मामले में ज़मानत मिलने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है, जहां हमने अपनी बात रखी और हमें न्याय मिला लेकिन जो भी सच बोलते हैं, जो जनता की आवाज उठाते हैं, जो मौजूदा सरकार से सवाल करते हैं उनपर कार्रवाई हो जाती है। आप अगर भाजपा में हैं तो आपके सभी दाग धुल जाते हैं और अगर आप खिलाफ हैं तो आप पर कार्रवाई हो जाती है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को ज़मानत दी।


04 Oct 2023, 4:31 PM

मध्य प्रदेश: उज्जैन में नगर निगम की टीम ने दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया

04 Oct 2023, 3:57 PM

उज्जवला लाभार्थियों को अब 600 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। रक्षा बंधन के मौके पर गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की गई थी। आज से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी 200 रुपए से बढ़ाकर 300 की जा रही है।"


04 Oct 2023, 3:40 PM

सिक्किम में बादल फटने के बाद एनडीआरएफ ने सात लोगों को बचाया

सिक्किम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने वहां तीन टीमों को तैनात किया है और अब तक सात लोगों को बचाया है।

राष्ट्रीय राजधानी में एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक सिक्किम के सिंगतम इलाके से सात लोगों को बचाया गया है, जहां बुधवार सुबह बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम गंगटोक में और दो टीमें पश्चिम बंगाल के सिक्किम से सटे इलाकों में तैनात हैं।

04 Oct 2023, 3:29 PM

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद मरम्मत का काम जारी


04 Oct 2023, 3:03 PM

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप कैप्टन्स डे कार्यक्रम थोड़ी देर में अहमदाबाद में शुरू हो रहा है

04 Oct 2023, 2:29 PM

आसनसोल: पश्चिम बंगाल बीजेपी महासचिव अग्निमित्रा पॉल को बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया

आसनसोल में पश्चिम बंगाल बीजेपी महासचिव अग्निमित्रा पॉल को बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया। आसनसोल में भाजपा की ओर से 'मेरी माटी मेरा देश' पर रैली हो रही थी।


04 Oct 2023, 2:21 PM

पश्चिम बंगाल: बादल फटने के बाद कलिम्पोंग में अचानक बाढ़ आ गई। बचाव अभियान जारी

04 Oct 2023, 2:05 PM

हमारे यहां टिकट वितरण प्रणाली स्पष्ट है- कांग्रेस नेता सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हमारे यहां टिकट वितरण प्रणाली स्पष्ट है। हमारे पर्यवेक्षक, प्रभारी, सह प्रभारी ज़िलों में घूम रहे हैं और रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। पार्टी जीतने वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाएगी। यह आश्चर्य की बात है कि जो सरकार दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ है और जिनके 25 सांसद राजस्थान से हैं वे अपने आप को अधर में पा रहे हैं। वे निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि किस दिशा में जाना है। वे प्रदेश की जनता को स्पष्ट नहीं बता पा रहे कि वे क्या करेंगे और ना ही नेतृत्व तय कर पा रहे हैं। उनके आपसी विवाद और तनाव जनता तक पहुंच रहे हैं।"


04 Oct 2023, 2:03 PM

तमिलनाडु: ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची

04 Oct 2023, 1:13 PM

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी


04 Oct 2023, 1:00 PM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी की प्रतिक्रिया

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "पिछले 15 महीने से इस तथाकथित शराब घोटाले में CBI-ED जांच कर रही है। लेकिन अभी तक 1 रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां न साबित कर पाई हैं और न ही कोई सबूत दे पाई हैं। यह दिखाता है कि भाजपा को AAP से डर लगता है और PM मोदी को पता है कि वे लोकसभा चुनाव हार रहे हैं।"

04 Oct 2023, 12:47 PM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई। कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और इनको (भाजपा) लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नज़र आ रही हैं।"


04 Oct 2023, 12:24 PM

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से अधिक छात्र बीमार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में फूड पॉइजनिंग के कारण 100 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए, जिनमें से कई बच्चों को LNIPE ग्वालियर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

04 Oct 2023, 11:37 AM

सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 23 सैनिकों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं- सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में 23 सैनिकों के लापता होने की खबर से बहुत चिंतित हूं। इस मामले पर हमारी सरकार की ओर से सहायता और एकजुटता का वादा करते हुए, मैं उत्तर बंगाल के सभी संबंधित लोगों से आपदाओं को रोकने के लिए वर्तमान मौसम में अधिकतम सतर्कता बरतने का भी आग्रह करती हूं। मैंने पहले ही अपने मुख्य सचिव से आपदा प्रबंधन तैयारी उपायों का समन्वय करने के लिए कहा है। कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं। बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों और वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उत्तर बंगाल भेजा गया है।"


04 Oct 2023, 11:17 AM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की प्रतिक्रिया  

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह (BJP) सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर जोर-जबरदस्ती, दमन, भय और आतंक का माहौल पत्रकारों के खिलाफ और उन नेताओं के खिलाफ कायम करना चाहती है जो विरोधी दल के है, विशेषकर जो INDIA गठबंधन से जुड़े हैं। जिस तरह संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है वह निंदनीय है।"

04 Oct 2023, 10:56 AM

संजय सिंह के घर जिस तरह से छापेमारी चल रही है उससे मुझे लगता है कि यह तानाशाही की हद है- संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "संजय सिंह सांसद हैं और निर्भय पत्रकार रहे हैं। उनके घर में छापेमारी हो रही है। हमारे ऊपर छापेमारी होती है, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड में होती है, लेकिन गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और अन्य जहां उनकी (बीजेपी) सरकार है उधर छापेमारी क्यों नहीं होती? अगर जानकारी चाहिए तो हम जानकारी देंगे कि किधर घपले हो रहे हैं। संजय सिंह के घर जिस तरह से छापेमारी चल रही है उससे मुझे लगता है कि यह तानाशाही की हद है।"


04 Oct 2023, 10:50 AM

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी, मीसा भारती को राहत, दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कथित जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और आरजेडी सांसद मीसा भारती को जमानत दी।

04 Oct 2023, 10:03 AM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। PM मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों व तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है। हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।"


04 Oct 2023, 10:03 AM

शियाई खेल: तीरंदाज ज्योति वेन्नम और ओजस देओताले ने फाइनल में सर्वश्रेष्ठ कोरियाई जोड़ी को 159-158 से हराकर कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

04 Oct 2023, 10:02 AM

न्यूज़क्लिक मामले में प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया


04 Oct 2023, 9:19 AM

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवानों के लापता होने की खबर है।

04 Oct 2023, 8:59 AM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता की प्रतिक्रिया

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा, "विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उस समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी।"


04 Oct 2023, 8:59 AM

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता की प्रतिक्रिया

AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर बोलीं AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा, "यह सिर्फ PM मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।"

04 Oct 2023, 8:58 AM

सिक्किम: बादल फटने के बाद सिंगतम में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुई

सिंगतम में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा लिया।


04 Oct 2023, 8:20 AM

लद्दाख: कारगिल में  5वें लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के चुनाव आज आयोजित किए जाएंगे  

04 Oct 2023, 7:50 AM

दिल्ली: रामलीला मैदान के पास 25 साल के युवक की बेहरमी से हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय दीपक नाम के युवक की अज्ञात युवकों ने रामलीला मैदान के पास हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किया और उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। हमलावरों की पहचान की जा रही है। आगे की जांच जारी है।


04 Oct 2023, 7:45 AM

बिहार जाति जनगणना रिपोर्ट पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की प्रतिक्रिया

बिहार जाति जनगणना रिपोर्ट पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में हमने जातीय जनगणना कर दिया है और ये पूरे देश में होना चाहिए क्योंकि इससे पूरे देश के गरीबों, दलितों और अन्य लोगों को लाभ होगा और सबको हक मिलेगा।

04 Oct 2023, 7:42 AM

दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। बुधवार सुबह ही ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर पहुंची है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia