बड़ी खबर LIVE: न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप, म्यांमार में भी 5.8 तीव्रता का झटका लगा

अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। म्यांमार में भी शुक्रवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Apr 2024, 10:48 PM

चुनाव आयोग का निर्देश : नई बहुओं का वोट न छूटे, पर्दानशीं महिलाएं परेशान न हों

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) को निर्देश दिया है कि ससुराल में शिफ्ट हुई नई बहुओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं जो पर्दानशीं हैं, उनकी पहचान के लिए बूथों पर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

05 Apr 2024, 10:13 PM

राजस्थान में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सूरतगढ़ शहर में अस्पताल के शवगृह के बाहर धरना दिया।

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि 25 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था और 26 मार्च को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने घर में फंदा लगा लिया, जिसके बारे में बृहस्पतिवार सुबह पता चला। उन्होंने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को शवगृह के बाहर धरना दिया और मामले को सुलझाने के लिए पुलिस तथा प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि ‘‘ वे अब पोस्टमॉर्टम के लिए सहमत हो गए हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे बचा लिया। इसके बाद ही उसने सामूहिक दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया और 25 मार्च को राजियासर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के आरोपों की विस्तृत जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

05 Apr 2024, 9:58 PM

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने विधानसभा चुनाव के लिए BJD उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा की

बीजू जनता दल (बीजेडी) ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को राज्य की 9 और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।


05 Apr 2024, 9:56 PM

IPL2024: चेन्नई सुपर किंग्स का 20 ओवर में स्कोर 165/5, हैदराबाद को मिला 166 रन का लक्ष्य

05 Apr 2024, 9:34 PM

चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पर त्रिपुरा के एसपीओ निलंबित

चुनाव आयोग ने पश्चिम त्रिपुरा संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को निलंबित कर दिया।


05 Apr 2024, 9:33 PM

भारत ने मालदीव की मदद के लिए आवश्यक वस्तुओं के सीमित निर्यात को मंजूरी दी

मालदीव के साथ पिछले कुछ समय से रिश्तों में खटास के बावजूद भारत ने शुक्रवार को सद्भावना के संकेत के रूप में पड़ोसी देश को चीनी, गेहूं, चावल, प्याज और अंडे सहित आवश्यक वस्तुओं के सीमित निर्यात की अनुमति दे दी।

05 Apr 2024, 9:32 PM

पुणे के शिवाजी नगर के खैरेवाड़ी इलाके के निवासियों ने 'पानी नहीं तो वोट नहीं' का बैनर लगाया


05 Apr 2024, 8:30 PM

न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप, म्यांमार में भी 5.8 तीव्रता का झटका लगा

अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। म्यांमार में भी शुक्रवार को 5.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

05 Apr 2024, 8:03 PM

इतना अच्छा घोषणापत्र वर्षों से पेश नहीं हुआ, देश में बड़े बदलाव होंगेः सलमान खुर्शीद

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि क्या वे जानते हैं कि झूठ क्या होता है? अगर वे इसके बारे में जानना चाहते हैं तो उन्हें जो कहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इतना अच्छा घोषणापत्र वर्षों से पेश नहीं किया गया है। देश में बड़े बदलाव होंगे।


05 Apr 2024, 7:27 PM

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया

05 Apr 2024, 7:26 PM

बिहारः गोपालगंज में वाहन चेकिंग के दौरान तीन साइबर अपराधी पकड़े गए, 8,774 सिम कार्ड, 18,800 नेपाली रुपये, 1 कार और 5 मोबाइल बरामद

बिहार पुलिस ने गोपालगंज जिले में वाहन चेकिंग के दौरान तीन साइबर अपराधियों को पकड़ा और 8,774 सिम कार्ड, 18,800 नेपाली रुपये, 1 कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए।


05 Apr 2024, 7:24 PM

IPL2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया

05 Apr 2024, 6:49 PM

छत्तीसगढ़ः रायपुर में बिजली विभाग के गोदाम में आग, सैकड़ों ट्रांसफॉर्मर जलकर खाक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बिजली विभाग के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में सैकड़ों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गए हैं। आग को बुझाने की कोशिश जारी है, हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है।

जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के करीब बिजली विभाग के सब डिविजनल कार्यालय का गोदाम है। यहां हजारों की तादाद में ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई और कुछ ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट भी हुआ। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। आखिर यह आग कैसी लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। जिस गोदाम में यह आग लगी है, वहां कई हजार ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं।


05 Apr 2024, 6:46 PM

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक जारी

05 Apr 2024, 6:45 PM

नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, कहा- जेडीयू 2024 में ख़त्म हो जाएगी, इसका कोई भविष्य नहीं


05 Apr 2024, 6:41 PM

लेह जिले में धारा 144 लागू की गई, किसी भी जुलूस, रैली या मार्च पर लगा प्रतिबंध

05 Apr 2024, 5:52 PM

गुजरात: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की


05 Apr 2024, 5:34 PM

लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल राज्य के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है 

05 Apr 2024, 5:03 PM

रायपुर के कोटा क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए पानी की बौछारें की जा रही  


05 Apr 2024, 4:27 PM

जो लोग '400 पार' का नारा लगा रहे हैं, उन्हें बिहार की धरती सबक सिखाएगी: तेजस्वी यादव

05 Apr 2024, 4:25 PM

छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस के सामने 8-8 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया 


05 Apr 2024, 3:59 PM

रायपुर के कोटा क्षेत्र में बिजली वितरण कंपनी के पास स्थित अपने घरों में भीषण आग लगने के बाद लोगों ने उन्हें खाली कर दिया; पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

05 Apr 2024, 3:56 PM

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने हजरतबल दरगाह में शुक्रवार की नमाज अदा की


05 Apr 2024, 3:54 PM

छत्तीसगढ़: रायपुर की बिजली कंपनी के दफ्तर में लगी भयानक आग, लोगों को निकाला गया

05 Apr 2024, 2:48 PM

SC ने 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004' को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद HC के फैसले पर लगाई रोक, AIMPLB ने फैसले का किया स्वागत

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, "...हम इस फैसले का स्वागत करते हैं... यूपी में लगभग 17 लाख छात्र मदरसा बोर्ड के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसमें हजारों शिक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। उनके भविष्य पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लग गया था...आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस पर रोक लगाने के बाद लोगों में खुशी है...यह फैसला ऐतिहासिक है..."


05 Apr 2024, 1:39 PM

SC ने 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004' को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद HC के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 'यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004' को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 22 मार्च के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों पर नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि हाई कोर्ट के फैसले से 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा और छात्रों को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करने का निर्देश देना उचित नहीं है।

05 Apr 2024, 12:46 PM

दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, हमारा घोषणापत्र शानदार है


05 Apr 2024, 12:32 PM

पट्टुकोटई: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने पट्टुकोटई में चुनाव अभियान शुरू किया

05 Apr 2024, 12:24 PM

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में 'न्याय के दस्तावेज़' के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच स्तंभों पर केंद्रित थी, यात्रा के दौरान: युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटियां निकलती हैं और हर 25 गारंटियों में किसी न किसी को लाभ मिलेगा।"


05 Apr 2024, 12:18 PM

ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है- राहुल गांधी

कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर पत्रकारों का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ NDA और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है।

05 Apr 2024, 12:09 PM

सीनियर नागरिकों के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया ये ऐलान

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत सीनियर नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन में केंद्र सरकार का योगदान 200 रुपये से 500 रुपये प्रति माह है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि इस राशि को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि स्वास्थ्य देखभाल के लिए 25 लाख रुपये तक कैशलेस बीमा का राजस्थान मॉडल अपनाया जाएगा।


05 Apr 2024, 12:06 PM

सुनिश्चित करेंगे प्रत्येक नागरिक की तरह, अल्पसंख्यकों को कपड़ा, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की पसंद की स्वतंत्रता हो- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक नागरिक की तरह, अल्पसंख्यकों को भी कपड़ा, भोजन, भाषा और व्यक्तिगत कानूनों की पसंद की स्वतंत्रता हो। हम व्यक्तिगत कानूनों में सुधार को प्रोत्साहित करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि ऐसा सुधार संबंधित समुदायों की भागीदारी और सहमति से किया जाना चाहिए।

05 Apr 2024, 11:57 AM

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

  1. ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की धनराशि दोगुनी की जाएगी, खासकर हाइयर एजुकेशन के लिए। एससी और एसटी छात्रों को विदेश में पढ़ने में सहायता और उनके लिए पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप की संख्या दोगुनी की जाएगी।

  2. गरीबों, एससी और एसटी छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा और इसे हर ब्लॉक तक बढ़ाया जाएगा।

  3. एक साल के अंदर एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित पदों की सभी बैकलॉग रिक्तियों पर भर्ती।

  4. कांग्रेस सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में नियमित नौकरियों की संविदा व्यवस्था को खत्म कर देगी।

  5. घर-निर्माण, व्यवसाय शुरू करने और संपत्ति खरीदने के लिए एससी और एसटी को संस्थागत ऋण बढ़ाया जाएगा।

  6. भूमि सीमा अधिनियम के तहत गरीबों को सरकारी भूमि और अधिशेष भूमि के वितरण की निगरानी के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी।

  7. जातियों और उपजातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना के लिए एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना आयोजित की जाएगी। आंकड़ों के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई के एजेंडे को मजबूत किया जाएगा।

  8. एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।

  9. आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 प्रतिशत का आरक्षण बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और समुदायों के लिए लागू किया जाएगा।

  10. एससी और एसटी समुदायों से संबंधित ठेकेदारों को ज्यादा सार्वजनिक कार्य कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए पब्लिक खरीद पॉलिसी का दायरा बढ़ाया जाएगा।


05 Apr 2024, 11:37 AM

लोकसभा चुनाव के लिए 'न्याय पत्र' के नाम से कांग्रेस पार्टी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए 'न्याय पत्र' के नाम से कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पांच न्याय शामिल किया है। इसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र है। कांग्रेस का कहना है कि हम मिलकर इस अन्याय काल के अंधेरे को दूर करेंगे और भारत के लोगों के लिए एक समृद्ध, न्याय से भरे और सामंजस्यपूर्ण भविष्य का रास्ता बनाएंगे।

05 Apr 2024, 11:30 AM

दिल्ली शराब नीति मामले में हाल ही में जेल रिहा हुए AAP नेता संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना

दिल्ली शराब नीति मामले में हाल ही में जेल रिहा हुए AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "ये शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने किया है। मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उसके बेटे ने 7 बयान दिए। पहले और दूसरे बयान में उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली के CM केजरीवाल से चैरिटेबल ट्रस्ट के मामले में मिला था। उसके बाद उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। तब वह (मंगुटा रेड्डी) अपना बयान बदल देता है। मंगुटा रेड्डी के 2 बयान और उसके बेटे के 6 बयान गायब कर दिए जाते हैं, जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे। ED ने कहा हमें उस बयान पर भरोसा नहीं है।"


05 Apr 2024, 11:05 AM

मध्य प्रदेश: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों की आवाजाही बढ़ गई है, हाल ही में पर्यटकों को पवन चीता देखने को मिला

05 Apr 2024, 10:51 AM

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की प्रतिक्रिया

मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, "हम उनका स्वागत करते हैं, वो भी हिमाचल प्रदेश की बेटी है। हिमाचल के लिए काम करना चाहती हैं इसलिए इस क्षेत्र में आई हैं। उन्होंने सक्रिय तौर पर काम करना भी शुरू कर दिया है।हम भी जल्द चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमें विकास पर फोकस करना है। इस बार भी हम विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैंने सभी 17 हल्कों में बराबर धनराशि बांटी है। हमें मुद्दों की लड़ाई लड़नी है। मैं लोगों से भी अपील करूंगी कि वो (कंगना) एक महिला हैं, उनके बारे में किसी तरह की टीका टिप्पणी न करें।"


05 Apr 2024, 10:28 AM

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शालीमार बाग में शीश महल का दौरा किया

05 Apr 2024, 10:13 AM

RBI का ऐलान- रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं


05 Apr 2024, 9:42 AM

कांग्रेस पार्टी आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, सुबह 11.30 बजे खड़गे-राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। सुबह साढ़े ग्याहर बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस को संबोधित करेंगे और घोषणा पत्र को न्याय पत्र के नाम से जारी करेंगे।

05 Apr 2024, 8:57 AM

शिवसेना (UBT) का नजरिया स्पष्ट है कि हमें सभी सीटें जीतनी हैं- संजय राउत

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महा विकास अघाड़ी की हैं। शिवसेना (UBT) का नजरिया स्पष्ट है कि हमें सभी सीटें जीतनी हैं। सांगली सीट शिवसेना के पास है जिससे कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। हम सांगली की सीट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।"


05 Apr 2024, 8:42 AM

उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला

05 Apr 2024, 7:59 AM

हीट वेव, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR, बिहार-राजस्थान समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग रविवार को देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी आने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में अगले तीन दिन तक हीट वेव चलेगी। ओडिशा, झारखंड और उत्तरी कर्नाटक में कुछ हिस्सों पर इसका असर ज्यादा होगा। दिल्ली के मौसम में खास बदलाव नहीं होगा।

ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में 5-6 अप्रैल को हीट वेव चलेगी। अलर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रात में भी ताममान ज्यादा बढ़ेगा। कर्नाटक में भी यही स्थिति रहेगी। ऐसे में तीनों राज्यों में दिन के अलावा रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि विदर्भ और तेलंगाना में 5 और 6 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में आने वाले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मेघालय और असम में आज भारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, राजस्थान के दक्षिण हिस्से में मध्यम से हल्की बारिश होने की आज संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक का आंतरिक हिस्सा और केरल की कुछ जगहों पर शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। ये 7-8 अप्रैल को भी जारी रहेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia