बड़ी खबर LIVE: दिल्ली पहुंचे रेवंत रेड्डी, 7 दिसंबर को लेंगे तेलंगाना के CM पद की शपथ

तेंलागान कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कांग्रेस आलाकमान द्वारा तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किए जाने के बाद दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में वह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। रेवंत 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Dec 2023, 10:40 PM

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी दिल्ली पहुंचे, 7 दिसंबर को लेंगे तेलंगाना के CM पद की शपथ

तेंलागान कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कांग्रेस आलाकमान द्वारा तेलंगाना कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किए जाने के बाद दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में वह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगे। रेवंत 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।

05 Dec 2023, 10:21 PM

NDRF ने चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई के पल्लीकरनई में घरों में फंसे लोगों को बचाया

05 Dec 2023, 10:17 PM

तेलंगानाः हैदराबाद में कांग्रेस दफ्तर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को शपथ लेंगे


05 Dec 2023, 10:16 PM

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चार साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

05 Dec 2023, 9:49 PM

विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन की बैठक अब 17 दिसंबर को होगीः  लालू यादव

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन में भाजपा को जीत मिली। इसी बीच, विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक के रद्द होने की खबर आई। अब, 17 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है। बक्सर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि अब 17 दिसंबर को 'इंडिया' गठबंधन की बैठक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक में सभी लोग पहुंचेंगे।

उल्लेखनीय है कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में 6 दिसंबर को विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बैठक बुलाई थी। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बैठक से दूरी बना ली। कहा जा रहा है कि इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया।

वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार के बाद कुछ सहयोगी दलों के निशाने पर आई कांग्रेस को राजद के प्रमुख लालू प्रसाद का साथ मिला है। लालू से जब कांग्रेस के कमजोर होने के संबंध में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है। मध्य प्रदेश में कुछ नेताओं की कमी रही, जिसके कारण हार का मुंह देखना पड़ा।


05 Dec 2023, 9:37 PM

मिजोरम में लालदुहोमा के आवास पर ZPM के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक जारी

मिजोरम में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आइजोल में जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा के आवास पर हो रही है। बैठक में पार्टी के 27 जीते हुए विधायक भी मौजूद हैं।

05 Dec 2023, 9:15 PM

जोजिला दर्रा सड़क हादसे में केरल के 7 पर्यटकों की मौत

लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले जोजिला दर्रा क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में सात पर्यटकों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों और चालक को ले जा रहा एक वाहन जोजिला दर्रे पर यादव मोड़ के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में गिर गया।

“इस दुर्घटना में केरल के सात पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं।“ एक अधिकारी ने कहा, "घायल ड्राइवर को विशेष उपचार के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में स्थानांतरित कर दिया गया है।" दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।


05 Dec 2023, 9:12 PM

चक्रवात मिचौंग के कारण कडपा जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश के बाद जलजमाव

05 Dec 2023, 8:48 PM

कश्मीर में ज़ोजिला दर्रे पर एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत, दो लोग घायल


05 Dec 2023, 8:45 PM

प्रमोद तिवारी ने राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर उठाया सवाल, पूछा- अगर ये बीजेपी की शुरुआत तो आगे क्या होगा?

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये बीजेपी सरकार की आमद की शुरुआत है। ये घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं, लेकिन अगर ये है बीजेपी की शुरुआत तो आगे क्या होगा?

05 Dec 2023, 8:34 PM

शाहरुख खान अपने परिवार के साथ नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज़' के भव्य प्रीमियर में शामिल हुए


05 Dec 2023, 7:54 PM

दिल्ली नगर निगम की एक विशेष बजट बैठक 8 दिसंबर को होगी

दिल्ली नगर निगम की एक विशेष बजट बैठक शुक्रवार, 8 दिसंबर को सिविक सेंटर, दिल्ली में आयोजित की जाएगी जिसमें आयुक्त संशोधित बजट अनुमान 2023-24 और बजट अनुमान 2024-25 प्रस्तुत करेंगे।

05 Dec 2023, 7:52 PM

करणी सेना प्रमुख हत्या मामले में दी जा रही दबिश, एक आरोपी की गोली लगने से हुई मौत :DGP

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर DGP उमेश मिश्रा ने कहा, "आज जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हत्यारे बातचीत करने के बहाने उनके घर आए थे... इस घटना में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके एक अंगरक्षक को गोली लगी। हत्यारों के साथ आए एक आरोपी को भी गोली लगी, जिसकी मृत्यु हो गई है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है... हमने हरियाणा DG से बात कर सहायता मांगी है। रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"


05 Dec 2023, 7:42 PM

ये चुनाव BJP नहीं जीत रही है, एजेंसियां, पैसे की शक्ति और चुनाव आयोग ही जीत रहे हैं: महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं, इन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हम सब एक साथ हैं, फारूक अब्दुल्ला, मैं और अन्य लोग, हम सब एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे... ये चुनाव BJP नहीं जीत रही है। एजेंसियां, पैसे की शक्ति और चुनाव आयोग ही जीत रहे हैं... अगर भाजपा अकेले उतरी तो एक राज्य भी नहीं जीत पाएगी।"

05 Dec 2023, 6:15 PM

रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले CM, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री होंगे। आज दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में यह फैसला लिया गया। रेवंत 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।


05 Dec 2023, 6:12 PM

आंध्र प्रदेश: चक्रवात मिचौंग के कारण विशाखापत्तनम के कई हिस्सों में बारिश हुई

05 Dec 2023, 6:11 PM

संसद का शीतकालीन सत्र: लोकसभा और राज्यसभा की आज की कार्यवाही स्थगित


05 Dec 2023, 5:15 PM

चेन्नई पश्चिम ताम्बरम के बाढ़ग्रस्त कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले लोगों को नावों से बचाया गया

05 Dec 2023, 5:01 PM

कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है और हम उसका समर्थन कर रहे हैं- सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव के नारायण

तेलंगाना के हैदराबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने कहा कि हमें खुशी है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है और हम उसका समर्थन कर रहे हैं।


05 Dec 2023, 4:56 PM

आंध्र प्रदेश के बापटला चक्रवात मिचौंग के लैंडफॉल के बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है

05 Dec 2023, 4:32 PM

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, "तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह की हत्या की 

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, "तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए...उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है...पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है..."


05 Dec 2023, 3:40 PM

बापटला (आंध्र प्रदेश): चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं

05 Dec 2023, 3:29 PM

अगर भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रहा है तो विकास पर असर क्यों पड़ रहा है?: पी. चिदंबरम

राज्यसभा में 'देश में आर्थिक स्थिति' पर अल्पकालिक चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, “अगर भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रहा है तो विकास पर असर क्यों पड़ रहा है? जमीन पर महसूस नहीं होता? हम एक बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, हम दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रहे हैं और हमारे पास सबसे बड़ा एफडीआई आ रहा है, लेकिन यह जमीन पर क्यों नहीं दिखता? मैं विशेष रूप से पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यों नहीं है मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के आंकड़ों में देखा गया?"


05 Dec 2023, 3:15 PM

राजस्थान: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान के जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जिस अस्पताल में उन्हें ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

05 Dec 2023, 2:53 PM

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर अखिलेश यादव का आया बयान, जानें क्या कहा

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव नतीजे आने वाले दिनों में INDIA को और भी मजबूत बनाएंगे। देश की जनता बीजेपी को बाहर करना चाहती है। नतीजे बताते हैं कि लोग बदलाव चाहते हैं इसलिए बीजेपी को इस बात की चिंता होनी चाहिए। जो लोग सत्ता में थे, उनसे लोग नाराज थे और उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया। आने वाले दिनों में भी लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे।


05 Dec 2023, 2:37 PM

चक्रवात मिचौंग का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल शुरू, तेज हवाओं के साथ हो रही है मूसलाधार बारिश

चक्रवात मिचौंग का लैंडफॉल शुरू हो गया है। मिचौंग आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच लैंडफॉल कर रहा है।

05 Dec 2023, 2:11 PM

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग के पहुंचने से पहले की तैयारियों पर कृष्णा के जिला कलेक्टर की प्रतिक्रिया

आंध्र प्रदेश में चक्रवात मिचौंग के पहुंचने से पहले की तैयारियों पर कृष्णा के जिला कलेक्टर, राजा बाबू ने कहा, "सरकार ने हमें सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं, हमने उन क्षेत्रों की पहचान कर ली है, जिन पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। हमने ऐसे स्थानों से लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया है। 64 गांवों पर प्रभाव पड़ने की अधिक संभावना है। अभी तक 3000 लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है और हमने एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों को तैनात किया है अग्रिम।"


05 Dec 2023, 2:05 PM

हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा, "हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है तो 7 सेकंड के लिए दिखाए जाते हैं। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है उसके हैक होने की संभावना होती है।"

05 Dec 2023, 1:50 PM

तीन राज्यों में चुनाव के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, जो जैसी मेहनत करेंगे, वैसे ही परिणाम आएंगे


05 Dec 2023, 1:35 PM

तेलंगाना के सीएम चेहरे पर कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

तेलंगाना के सीएम चेहरे पर कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कहा कि हम यहां केवल रिपोर्ट सौंपने आए हैं। मने एक पंक्ति का प्रस्ताव दिया है कि पार्टी आलाकमान निर्णय लेगा।

05 Dec 2023, 1:35 PM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित


05 Dec 2023, 12:38 PM

बंगाल: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पहुंचे

05 Dec 2023, 12:37 PM

मेरे एक दोस्त हैं जो बीजेपी सांसद हैं उन्होंने मुझसे 2 महीने पहले ही कहा था कि वे छत्तीसगढ़ में जीतने वाले हैं- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मेरे एक दोस्त हैं जो बीजेपी सांसद हैं उन्होंने मुझसे 2 महीने पहले ही कहा था कि वे छत्तीसगढ़ में जीतने वाले हैं। अगर उन्हें पता था तो कांग्रेस को क्यों नहीं?"


05 Dec 2023, 11:47 AM

एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि वे इसे पेश करेंगे या नहीं

05 Dec 2023, 10:51 AM

चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे 

चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।


05 Dec 2023, 10:21 AM

INDIA गठबंधन के सभी गठबंधन दल एक साथ हैं- शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

INDIA गठबंधन की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "INDIA गठबंधन के सभी गठबंधन दल एक साथ हैं। जो कमियां या दिक्कतें हैं हम उससे भी एक साथ ठीक करेंगे। देश की जो समस्या हैं, वह हमारी प्राथमिकता है।"

05 Dec 2023, 10:16 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मिचौंग चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया


05 Dec 2023, 9:30 AM

मिचौंग चक्रवात: चेन्नई में आठ लोगों की मौत की खबर

05 Dec 2023, 8:41 AM

आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला में बारिश हो रही और तेज हवाएं चल रही

चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के बापटला में बारिश हो रही और तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवात आज 'गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में राज्य के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच बापटला के करीब लैंडफॉल की संभावना है।


05 Dec 2023, 8:38 AM

तमिलनाडु: 'मिचौंग' चक्रवात के प्रभाव से चेन्नई में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव

05 Dec 2023, 8:17 AM

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) कई क्षेत्रों में 'बहुत खराब' श्रेणी में है


05 Dec 2023, 8:15 AM

आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से बापटला में मध्यम बारिश हो रही और तेज हवाएं चल रही

05 Dec 2023, 8:14 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में भारी बारिश के कारण अरुम्बक्कम अमरावती नगर के आवासीय क्षेत्रों में जलभराव देखा गया


05 Dec 2023, 8:12 AM

चक्रवाती तूफान मिचौंग का कहर! अब तक 5 लोगों की मौत, मूसलाधार बारिश से चेन्नई पानी-पानी

चक्रवाती तूफान मिचौंग तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। चेन्नई में बारिश के वजह से सड़कों पर गाड़ियां नाव की तरह बहती दिखाई दी हैं। आज दोपहर तक मिचौंग तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच में तूफान टकराएगा जिसके बाद इसकी गति में कमी आएगी।

चेन्नई में भारी बारिश की वजह से 12 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। वहीं, कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। साथ ही, स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। चेन्नई में भारी बारिश के चलते पांच लोगों की मौत की खबर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia