बड़ी खबर LIVE: नेहरू को बदनाम करना वर्तमान सत्ता प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज न सिर्फ उनके व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को कमतर करने के प्रयास हो रहा है, बल्कि उनकी बहुआयामी विरासत को भी कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

05 Dec 2025, 10:14 PM

एयरलाइन अब भी उड़ान में देरी और रद्द होने के बारे में सूचित नहीं कर रही: इंडिगो यात्री

इंडिगो यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है तथा कई यात्रियों की शिकायत है कि एयरलाइन अब भी उन्हें उड़ान में देरी और रद्द होने के बारे में सूचित नहीं कर रही है, जिससे यात्रा की लागत बढ़ रही है।

मुनीब चौरसिया को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अपने एक दोस्त और मां के साथ मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन जब वह शाम चार बजे की उड़ान पकड़ने के लिए अपने घर से 44 किलोमीटर दूर गोरखपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उड़ान में देरी हो रही है।

रात नौ बजे एयरलाइन ने उन्हें बताया कि उड़ान रद्द कर दी गई है और शुक्रवार के लिए पुनर्निर्धारित कर दी गई है।

05 Dec 2025, 9:21 PM

मध्यप्रदेश में इंडिगो की 85 उड़ानें रद्द, हजारों यात्री फंसे

मध्यप्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों से दिल्ली और मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों के लिए विमानन कंपनी इंडिगो की कुल 85 उड़ानें शुक्रवार को रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे के निदेशक सुनील मगगीर ने फोन पर बताया कि यहां इंडिगो की 49 उड़ानें रद्द की गई हैं।

भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि विमानन कंपनी की 18 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

उन्होंने बताया कि भोपाल हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानों में से 28 इंडिगो की थीं, जिनमें से 18 को रद्द किया गया है।

जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे के निदेशक राजीव रतन पांडे ने बताया कि यहां से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द हुई हैं।

05 Dec 2025, 8:32 PM

नेहरू को बदनाम करना वर्तमान सत्ता प्रतिष्ठान का मुख्य उद्देश्य: सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के ‘प्रोजेक्ट’ को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य भी यही है।

उन्होंने यहां ‘जवाहर भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि इस ‘प्रोजेक्ट’ का सामूहिक रूप से मुकाबला करना होगा।

सोनिया गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज न सिर्फ उनके व्यक्तित्व एवं उनके योगदान को कमतर करने के प्रयास हो रहा है, बल्कि उनकी बहुआयामी विरासत को भी कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्तित्व एवं उसके योगदान का विश्लेषण अलग विषय है, लेकिन जानबूझकर की जाने वाली शरारत अलग बात है। उनका कहना था, ‘‘यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।’’


05 Dec 2025, 7:20 PM

दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ महारैली में बिहार से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी : राजेश राम 

कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शुक्रवार को कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ दिल्ली में आयोजित होने वाली पार्टी की महारैली में बिहार से नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

राजेश राम कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में महारैली की तैयारियों को लेकर जिला पर्यवेक्षकों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह महारैली 14 दिसंबर को नयी दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर ‘‘सरकार की चुप्पी और जनता की चिंताओं की अनदेखी’’ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली यह महारैली देशभर के प्रभावित नागरिकों की आवाज को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुंचाएगी और इस प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की मनमानी को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करेगी।

05 Dec 2025, 6:45 PM

गुजरात के चार हवाई अड्डों पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द, फंसे यात्री नाराज

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को गुजरात के चार मुख्य हवाई अड्डों पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए निर्धारित 100 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे फंसे हुए यात्रियों के चेहरों पर निराशा और गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था । ये हवाई अड्डे अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट हैं।

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन में संकट तीसरे दिन भी जारी रहा तथा हवाई अड्डों पर अराजकता की स्थिति बनी रही, परेशान यात्री इंडिगो प्रबंधन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद हवाई अड्डे से आने और जाने वाली इंडिगो की 86 उड़ानें (50 प्रस्थान और 36 आगमन) भारतीय समयानुसार बृहस्पतिवार रात 12 बजकर एक मिनट से शुक्रवार अपराह्न चार बजे तक रद्द कर दी गईं।


05 Dec 2025, 5:33 PM

मध्य प्रदेश में आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ स्वास्थ्य सेवा पाना : कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के आम आदमी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पाना आसान नहीं रहा है। मध्य प्रदेश में आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना असंभव होता जा रहा है।

विधानसभा में पेश किए गए तथ्य बताते हैं कि भोपाल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों से कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं।

सरकारी अस्पतालों की स्थिति का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि यह ज्ञात तथ्य है कि सार्वजनिक अस्पतालों में बड़ी संख्या में समाज के कमजोर तबके के लोग उपचार कराने आते हैं। ऐसे में इन गरीब लोगों से जांच की कई गुना फीस वसूलना एक तरह से सरकारी संरक्षण में की जा रही लूट है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार हर महीने यह कहकर कई हजार करोड़ कर्ज लेती है कि उसके पास वित्तीय संकट है तो दूसरी तरफ सरकार निजी कंपनियों को करोड़ों रुपया फालतू का दे रही है।

सरकारी तंत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का संकट हो या वित्तीय संकट, समस्या की जड़ें सरकार के संरक्षण में चल रहा भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची है। पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जहां इस तरह की व्यवस्था चल रही है, उसकी विस्तृत जांच कराई जाए और आम आदमी के साथ हो रही लूट तथा सरकारी खजाने में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।

05 Dec 2025, 4:58 PM

लोकतंत्र के सिद्धांतों को ताक पर रखने की कोशिश कर रही सरकार: प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार असुरक्षित महसूस होने की वजह से विपक्ष के नेता को रूस के राष्ट्रपति से मिलने नहीं दे रही है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने बातचीत में कहा कि 2014 के बाद से लगातार केंद्र सरकार विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ऐसा करके यह सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम लोग नए प्रकार के लोकतंत्र को आकार लेते हुए दिख रह रहे हैं, जिसके तहत सिर्फ सत्तापक्ष के नेताओं की ही आवाज सुनी जा रही है, जबकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। ऐसा करके ये लोग लोकतंत्र के सिद्धांतों को ताक पर रखने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है।


05 Dec 2025, 4:28 PM

किसानों की समस्या, आघात, शिक्षा प्रणाली सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए राज्यसभा में

राज्यसभा में शुक्रवार को सदस्यों ने बारिश की वजह से फसल खराब होने पर किसानों की समस्याओं, आघात की स्थिति में इलाज के लिए जिला स्तर पर अस्पतालों की कमी और उच्च शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता में कथित कमी जैसे मुद्दे उठाए और सरकार से इनके समाधान की मांग की।

शून्यकाल के दौरान उच्च सदन में कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश से किसानों की फसल खराब होने का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में उत्पन्न हालात के चलते किसान बेहाल है और आत्महत्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात में दीपावली आते आते फसल तैयार होती है और फिर कटाई होती है लेकिन इस बार तैयार फसल बारिश से खराब हो गयी।

उन्होंने दावा किया कि देश भर में किसानों के लिए फसल बीमा योजना है गुजरात में यह बंद हो गई है। ‘‘किसानों को अगर उचित मुआवजा मिलता तो वह आत्महत्या क्यों करते। किसान किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है।’’

उन्होंने सरकार से मांग की किसानों को उनकी फसल का अविलंब मुआवजा दिया जाए ताकि उनकी गुजरबसर हो सके।

05 Dec 2025, 3:50 PM

सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि उम्मीद है कि आज आधी रात तक सभी फ़्लाइट शेड्यूल स्टेबल हो जाएँगे और अगले कुछ दिनों में पूरी सर्विस और स्टेबिलिटी वापस आ जानी चाहिए 


05 Dec 2025, 2:10 PM

इंडिगो ने फ्लाइट्स में हो रही बड़ी देरी और कैंसलेशन के बीच एक बयान जारी किया

इंडिगो ने फ्लाइट्स में हो रही बड़ी देरी और कैंसलेशन के बीच एक बयान जारी किया है- "हम कन्फर्म करते हैं कि 5 दिसंबर, 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट (DEL) से निकलने वाली इंडिगो की सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स रात 11:59 PM तक कैंसल कर दी गई हैं। हम अपने सभी कीमती कस्टमर्स और स्टेकहोल्डर्स से बहुत माफी मांगते हैं, जिन पर इन अचानक हुई घटनाओं का बहुत असर पड़ा है।

हमारे प्रभावित कस्टमर्स की मदद के लिए, हम उन्हें रिफ्रेशमेंट, उनकी पसंद के हिसाब से अगली फ्लाइट के ऑप्शन, होटल में रहने की जगह, उनका सामान वापस पाने में मदद और पूरा रिफंड, जैसा भी लागू हो, दे रहे हैं।

05 Dec 2025, 1:31 PM

DGCA ने इंडिगो संकट के बाद दी बड़ी राहत, क्रू-मेंबर्स की छुट्टी को लेकर जारी की गाइडलाइन


05 Dec 2025, 1:30 PM

इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने पर कांग्रेस MP मल्लू रवि ने कहा, "इंडिगो ने सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल की हैं, तो इसके लिए कौन ज़िम्मेदार है? इससे निपटने के लिए कोई रेगुलेटरी सिस्टम होना चाहिए 

05 Dec 2025, 1:00 PM

सिंगापुर के भारत में हाई कमिश्नर साइमन वोंग भी एयरपोर्ट में फंसे हुए हैं 


05 Dec 2025, 12:51 PM

इंडिगो उड़ान रद्द होने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान

इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बड़े पैमाने पर आई बाधा को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "आज राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान मैंने शिष्टाचार और मर्यादा के महत्व पर सवाल उठाते हुए एक पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया। भारत में लाखों यात्री 500 से अधिक इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के कारण यात्रा बाधित होने का सामना कर रहे हैं। यह मुद्दा सीधे सदन से जुड़ा हुआ है।

आज शुक्रवार है, और कई सदस्यों की शनिवार और रविवार को बैठकें नहीं होतीं, इसलिए वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे समय में, जब सभी के पास आरक्षण हैं और उन्हें यात्रा करनी होती है, उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है और फिर रद्द कर दिया जाता है। यह सदन की मर्यादा का मामला है और इसे उठाया जाना आवश्यक था।

मुझे खुशी है कि माननीय सभापति ने इस मुद्दे को स्वीकार किया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को निर्देश दिया, जिन्होंने बताया कि उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से इस विषय पर तैयारी के साथ सदन में जानकारी देने को कहा है। यह सवाल सिर्फ सांसदों का नहीं है। यह भारत के यात्रियों से जुड़ा हुआ है। यह सरकार की उस एकाधिकारवादी नीति का परिणाम है, जिसमें सब कुछ एक या दो लोगों के हाथ में सौंप दिया जाता है।"

05 Dec 2025, 12:15 PM

हम सब जानते हैं कि पूरे देश में ज़्यादातर चीज़ें कुछ ही लोगों की हैं और यह सरकार कर रही है, और यह ठीक नहीं- प्रियंका गांधी

इंडिगो फ्लाइट्स में हाल ही में हुई देरी और कैंसलेशन को लेकर लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सरकार पर 'मोनोपॉली' वाले तंज पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "हम सब जानते हैं कि पूरे देश में ज़्यादातर चीज़ें कुछ ही लोगों की हैं और यह सरकार कर रही है, और यह ठीक नहीं है। यह इकॉनमी के लिए ठीक नहीं है, यह डेमोक्रेसी के लिए ठीक नहीं है, यह देश के लिए ठीक नहीं है।"


05 Dec 2025, 12:14 PM

यह बहुत अजीब है कि विपक्ष के नेता और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मीटिंग तय नहीं थी- राजीव शुक्ला

लोकसभा LoP और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता और MP राजीव शुक्ला ने कहा, "... यह बहुत अजीब है कि विपक्ष के नेता और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मीटिंग तय नहीं थी। यह एक पार्लियामेंट्री ट्रेडिशन रहा है, जिसका पालन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह ने किया था। दुर्भाग्य से, अब यह ट्रेडिशन टूट रहा है। गांधी परिवार ने रूस और भारत के रिश्ते बनाए।

05 Dec 2025, 11:52 AM

महाराष्ट्र- इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन की वजह से देश भर में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है 


05 Dec 2025, 11:51 AM

तेलंगाना- इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन की वजह से देश भर में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है 

05 Dec 2025, 11:48 AM

दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर के लिए एडवाइज़री जारी की है: इंडिगो की सभी डोमेस्टिक उड़ानें आज आधी रात तक कैंसिल कर दी गई हैं 


05 Dec 2025, 11:48 AM

दिल्ली- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।

05 Dec 2025, 11:06 AM

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "रुपया 90 के पार चला गया है, यह ICU में है"


05 Dec 2025, 10:28 AM

RBI ने रेपो रेट में की 25 बेसिस पॉइंट की कटौती  

05 Dec 2025, 10:28 AM

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज अब तक इंडिगो की 52 आने वाली और 50 जाने वाली उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं।


05 Dec 2025, 10:20 AM

आज सुबह से दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की 225 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

05 Dec 2025, 9:49 AM

दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 09:02 बजे पैसेंजर एडवाइजरी जारी की 

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हवाई यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। उसने यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके। इंडिगो की उड़ानों पर संकट के बीच 1300 फ्लाइट चार दिनों के भीतर कैंसिल हुई हैं। कुछ घरेलू उड़ानों में ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से देरी और कैंसिलेशन हो रहे हैं।हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति सीधे एयरलाइन से जरूर चेक कर लें।हमारी टीम और सभी साझेदार मिलकर स्थिति को संभालने और यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं


05 Dec 2025, 9:06 AM

महाराष्ट्र- 5 दिसंबर को रात 12 बजे से सुबह 8 बजे के बीच 16 आने वाली और 16 जाने वाली फ्लाइट कैंसिल, एक नागपुर-पुणे फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट की गई: एयरपोर्ट डायरेक्टर पुणे 

05 Dec 2025, 8:33 AM

शिवसेना (UBT) MP मनीष तिवारी ने इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में एडजर्नमेंट मोशन नोटिस दिया, जिससे देश भर के यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है।


05 Dec 2025, 8:13 AM

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तस्वीरें, जब इंडिगो को देश भर में फ्लाइट्स में देरी और कैंसलेशन का सामना करना पड़ रहा है।

05 Dec 2025, 7:54 AM

दिल्ली की जहरीली हवा से नहीं मिल रही राहत, AQI 400 के पार

दिल्ली में राहत की सांस लेना अब परेशानी का सबब बन गया है, आसमान पर धुंध की चादर और AQI के आंकड़े बता रहे हैं कि शहर का हर कोना दम घुटने की कगार पर है । शुक्रवार शहर का औसत एक्यूआई 325 दर्ज किया गया, मुंडका में एक्यूआई 436 पहुंच गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia