बड़ी खबर LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग अफसर को तलब किया, 19 फरवरी को होना होगा पेश

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में "मतपत्रों को विकृत" करने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह को अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए 19 फरवरी को शीर्ष अदालत में उपस्थित होने के लिए तलब किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Feb 2024, 10:58 PM

उत्तराखंड में पहाड़ों पर जारी रही बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी कनकनी

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी रही। आज भी 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ ही मौसम सुहाना बना हुआ है। पर्यटक भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जमकर लुफ्त भी उठा रहे हैं।

05 Feb 2024, 10:43 PM

जाकिर हुसैन के ग्रैमी अवार्ड जीतने पर अनूप जलोटा ने जताई खुशी, कहा- यह सभी कलाकारों और सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात

05 Feb 2024, 10:39 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी, पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ में प्रवेश पर प्रदेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे। यात्रा 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से बाहर निकलेगी। पूरे राज्य से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे और यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा से पार्टी को काफी फायदा होगा।


05 Feb 2024, 10:04 PM

दिल्ली के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटका मिला एमबीबीएस की छात्रा का शव

राष्ट्रीय राजधानी के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार को एमबीबीएस फाइनल ईयर की 23 वर्षीय छात्रा का शव उसके हॉस्टल में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कॉलेज छात्रावास के एक कमरे में आत्महत्या के संबंध में सूचना मिली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "मृतक का शव छात्रावास में छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया।" उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अधिकारी ने कहा, "कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए दोस्तों और परिवार से पूछताछ की जा रही है।"

05 Feb 2024, 9:48 PM

उत्तराखंडः नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक ने कार्य मंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें 6 फरवरी के सदन के एजेंडा पर चर्चा की गई। लेकिन, विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने समिति से इस्तीफा दे दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से संविधान का उल्लंघन कर रही है। जो नियम-कायदे बनाए गए हैं, उसे दरकिनार कर काम किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को पत्र जारी किया है। जिसमें प्रश्न काल से लेकर कार्य स्थगन की सूचना देने की बात है। लेकिन, यह सरकार इस सत्र को विशेष सत्र बताकर ना तो प्रश्न काल चला रही है और ना ही कार्य स्थगन के सवाल ले रही है। यह सत्र विशेष रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ही बुलाया गया है।


05 Feb 2024, 9:22 PM

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग अफसर को तलब किया, 19 फरवरी को होना होगा पेश

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में "मतपत्रों को विकृत" करने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह को अपने आचरण के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए 19 फरवरी को शीर्ष अदालत में उपस्थित होने के लिए तलब किया है।

05 Feb 2024, 9:12 PM

मेरठ में 21 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के छीलौरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मेरठ के मऊखास गांव निवासी टीशा (21) के रूप में हुई है।


05 Feb 2024, 8:58 PM

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा का ऐलान किया

05 Feb 2024, 8:14 PM

संसद में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा- महंगाई और बेरोजगारी पर चुप क्यों हैं?

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी के जवाब पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि हर नेता और हर पार्टी को आगामी चुनावों के बारे में आकांक्षाएं रखने का पूरा अधिकार है। लेकिन इस देश के लोग क्या फैसला करेंगे यह स्थिति पर निर्भर करेगा।" वह इस समय देश में है। प्रधानमंत्री को महंगाई के बारे में क्या कहना है? वह बेरोजगारी के बारे में चुप क्यों हैं? मुद्दों को संबोधित करने के बजाय और जब कड़वी सच्चाई यह है कि लोग महंगाई और बेरोजगारी के कारण पीड़ित हैं, तो प्रधानमंत्री व्यस्त हैं ऐसी भविष्यवाणी कर रहे हैं मानो वह कोई ज्योतिषी हों कि 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या होने वाला है। हालांकि वह हमारे नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन इससे वह जिस मिशन पर हैं, उससे पीछे नहीं हटेंगे।


05 Feb 2024, 7:57 PM

कल्पना ने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट्स का मोर्चा संभाला, बोलीं- 'झारखंड झुकेगा नहीं'

हेमंत सोरेन के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पारिवारिक या तकनीकी अड़चनों की वजह से भले सीएम की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन, उन्होंने अब घर की दहलीज से बाहर आकर सियासी मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है। सोमवार को कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खुद संभालने का ऐलान कर दिया।

05 Feb 2024, 7:53 PM

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता, दिल्ली दौरा रद्द

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अपनी प्रस्तावित दिल्ली यात्रा रद्द कर दी है।


05 Feb 2024, 7:44 PM

इतना अहंकारी भाषण प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता, बहुत अहंकारी भाषण था- दानिश अली

05 Feb 2024, 7:30 PM

प्रधानमंत्री व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी का पाठ पढ़ाते गए, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी के जवाब पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई


05 Feb 2024, 7:29 PM

PM का लोकसभा में आखिरी भाषण था कुछ तो नया बोलना चाहिए था- कांग्रेस सांसद शशि थरूर

05 Feb 2024, 7:04 PM

बंगाल : स्कूल-नौकरी मामले के पीड़ितों ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन किया

 पश्चिम बंगाल विधानसभा के सामने सोमवार को बड़ी संख्‍या में प्रदर्शनकारी जुट गए। पुलिस उन्‍हें जेल वैन में भरकर ले गए।

बजट सत्र के शुरुआती दिन में भाग लेने के लिए जब विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश करना शुरू किया, तो पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल नौकरी घोटाला मामले के शिकार वंचित उम्मीदवारों ने प्रवेश की मांग करते हुए विधानसभा गेट के पास विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में उन्‍हें अपनी शिकायतें बताने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की अनुमति दी गई।


05 Feb 2024, 6:38 PM

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी दिखाती है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई, BJP जनता की आवाज दबाने के लिए लोकतंत्र को कुचल रही है- प्रियंका गांधी

05 Feb 2024, 5:50 PM

एक आदिवासी मुख्यमंत्री बीजेपी को नहीं हो रहे बर्दाश्त- राहुल गांधी


05 Feb 2024, 5:47 PM

आरक्षण की मांग कर रहे जाट समदुाय की धमकी, 'मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक कर देंगे ब्लॉक'

 आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय ने धमकी दी है कि अगर केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 7 फरवरी को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया, तो वो राजस्थान के भरतपुर जिले के मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर देंगे।

05 Feb 2024, 5:20 PM

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना से मिले राहुल गांधी, लड़ाई में साथ देने का दिया भरोसा

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के साथ सोमवार को रांची पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास जाकर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात की।

कांग्रेस पार्टी के मुताबिक राहुल गांधी ने कल्पना सोरेन से कहा, "हम सभी एकजुट होकर न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे, जनता की आवाज बुलंद करेंगे।"

कल्पना सोरेन ने बुके देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। वह करीब 10 मिनट तक वहां रुके।

कल्पना सोरेन ने उनसे कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति को गिरफ्तार किया गया। हम परेशान जरूर हैं, लेकिन, हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि न्याय की हर लड़ाई साथ लड़ी जाएगी।

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अब तक खुद को राजनीति से दूर रखा है, लेकिन, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनके खुलकर मैदान में आने की संभावना जताई जा रही है।

--आईएएनएस


05 Feb 2024, 5:16 PM

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर बोले CJI- यह लोकतंत्र की हत्या है

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में तीन जजों ने मामले को सुना। चीफ जस्टिस ने प्रिजाइडिंग ऑफिस का वो वीडियो भी देखा जिसमें वह वोटों को कथित रूप से रद्द कर रहे हैं। सीजेआई ने कहा कि यह लोकतंत्र का मजाक है। जो कुछ हुआ उससे हम बस स्तब्ध हैं। सीजेआई ने कहा कि हम इस तरह लोकतंत्र की हत्या की इजाजत नहीं दे सकते।

05 Feb 2024, 4:54 PM

हमारे देश की अल्पसंख्यक आबादी के बीच आशंकाएं, भय पैदा कर दिया है: अधीर रंजन चौधरी 

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''स्वामी विवेकानन्द ने दुनिया के लोगों से गर्व से कहा था- मुझे ऐसे धर्म से होने पर गर्व है जिसने दुनिया को सार्वभौमिक स्वीकृति और सहिष्णुता की शिक्षा दी है, जिसने दुनिया को न केवल सार्वभौमिक स्वीकृति और सहिष्णुता की शिक्षा दी है बल्कि यह विश्वास भी सिखाया है कि दुनिया के सभी धर्म सच्चे हैं। मुझे उस देश से होने पर गर्व है जिसने सभी सताए हुए धार्मिक व्यक्तियों और शरणार्थियों को आश्रय दिया है। यही वह देश है जो हमें विरासत में मिला है। अब, स्थिति खराब हो गई है यह इतनी तेजी से बदल रहा है कि इसने हमारे देश की अल्पसंख्यक आबादी के बीच आशंकाएं, भय पैदा कर दिया है।"


05 Feb 2024, 3:42 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा- हेमंत सोरेन ने जो भी योजनाएं तय की हैं उसको हम तीव्र गति से शुरू करेंगे 

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, "हेमंत सोरेन ने जो भी योजनाएं तय की हैं उसको हम तीव्र गति से शुरू करेंगे। प्रदेश की जनता के हित में जो भी होगा हम करेंगे...2-3 दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।"

05 Feb 2024, 3:28 PM

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा- 2-3 दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा


05 Feb 2024, 3:27 PM

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा- फ्लोर टेस्ट में वही हुआ जो हमने सोचा था

05 Feb 2024, 3:26 PM

चुनाव से पहले पाकिस्तान के एक थाने पर आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए

 पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में सोमवार तड़के एक थाने पर हुए एक और लक्षित आतंकी हमले में कम से कम 10 पुलिस अधिकारी शहीद हो गए और छह गंभीर रूप से घायल हो गए।


05 Feb 2024, 3:17 PM

रांची: बीजेपी ने जो साजिश रची थी वह आज लोकतंत्र के मंदिर में बेनकाब हो गई- झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता

05 Feb 2024, 3:15 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में भाग लेने के बाद राज्य विधानसभा से बाहर निकले


05 Feb 2024, 3:13 PM

रांची: यह लोकतंत्र की जीत, जिस तरह से सभी विधायक एकजुट रहे, यह हेमंत सोरेन की सुझबूझ से ही संभव हुआ है- JMM सांसद महुआ माजी

05 Feb 2024, 2:52 PM

दिल्ली: AAP नेता मनीष सिसोदिया को कस्टडी पैरोल में सप्ताह में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली


05 Feb 2024, 2:41 PM

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर 

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट 106 रन से जीत लिया है। सोमवार को इंग्लैंड दूसरी पारी में 399 रन के लक्ष्य के जवाब में 292 रन पर सिमट गई। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। इस जीत में भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक टर्निंग पॉइंट रहा। यहीं से मैच में भारत ने अपना कब्जा जमाना शुरू किया।

05 Feb 2024, 2:15 PM

फ्लोर टेस्ट जीत गई चंपई सोरेन की सरकार, समर्थन में 47 वोट पड़े, विपक्ष को 29 वोट मिले

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सरकार के समर्थन में 47 वोट पड़े हैं। वहीं विपक्ष में 29 वोट गए।


05 Feb 2024, 1:21 PM

हेमंत सोरेन ने कहा- मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय, साजिश में राजभवन भी शामिल

झारखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य विधानसभा में राजभवन और केंद्र सरकार की एजेंसियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की रात को मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का एक काला अध्याय है। एक सुनियोजित साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है और राजभवन भी इस साजिश में शामिल है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा सदन में पेश किए विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्होंने मुझे साढ़े आठ एकड़ जमीन के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है, लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि अगर ये इससे जुड़ा एक भी कागज ये पेश कर दें, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

हेमंत ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर वर्षों से अत्याचार करते आए हैं और 31 जनवरी को मेरी गिरफ्तारी भी इसी तरह के अत्याचार का हिस्सा है। ये लोग चाहते हैं 50-100 साल पहले की तरह आदिवासी जंगलों में जाकर रहे।

05 Feb 2024, 12:35 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं..."

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हेमंत सोरेन का पार्ट-2 हूं..."


05 Feb 2024, 11:32 AM

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य विधानसभा को संबोधित किया। बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट आज होगा।

05 Feb 2024, 11:15 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्य विधानसभा पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्य विधानसभा पहुंचे। आज झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है।


05 Feb 2024, 11:15 AM

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा लाया गया

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा लाया गया। आज झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है।

05 Feb 2024, 10:59 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा


05 Feb 2024, 10:25 AM

अगर प्रधानमंत्री बोलते हैं कि मैं महाराष्ट्र में आ रहा हूं तो लोग डर जाते हैं: संजय राउत

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "...प्रधानमंत्री बार-बार महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे हैं... लगभग पूरी मुंबई लूट ली गई है। पूरी लूट गुजरात में जा रही है... केवल महाराष्ट्र से ही नहीं पूरे देश से लूटकर जो कुछ भी मिल सकता है, वो पूरा एक राज्य में जा रहा है। अगर प्रधानमंत्री बोलते हैं कि मैं महाराष्ट्र में आ रहा हूं तो लोग डर जाते हैं।"

05 Feb 2024, 9:41 AM

जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर में बर्फबारी जारी है

जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर में बर्फबारी जारी है। हिमपात के बाद शहर बर्फ की सफेद चादर में ढक गया।


05 Feb 2024, 8:31 AM

जयराम रमेश का बीजेपी पर हमला, कहा-बिहार INDIA गठबंधन के कुछ विधायकों की तोड़ने की कोशिश जारी

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "... 28 जनवरी को नीतीश कुमार इस्तीफा देते हैं। 28 जनवरी को ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलवाई जाती है। 31 जनवरी को हेमंत सोरेन इस्तीफा करते हैं लेकिन चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के लिए 2 दिन का समय लगता है... बीजेपी का मानना है कि झारखंड में विधायकों का लेन-देन आसान होगा और हम INDIA गठबंधन को यहां तोड़ेंगे... बिहार में भी प्रयास किया जा रहा है कि INDIA गठबंधन के कुछ विधायक NDA में शामिल हों..."

05 Feb 2024, 8:13 AM

दिल्ली: कोहरे और शीत लहर के कारण कई ट्रेनों के संचालन में देरी हु


05 Feb 2024, 7:57 AM

झारखंड में आज चंपई सरकार साबित करेगी बहुमत, होगा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज अपने विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वे 2 फरवरी को सीएम बने थे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट मेंं शामिल होंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia