बड़ी खबर LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, तानाशाही से लड़ाई जारी रखने का फैसला, सही समय का इंंतेजार करने का एलान

दिल्ली में जारी इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि तानाशाही से लड़ना जारी रखेंगे। खड़गे ने साथ ही कहा कि सभी दलों ने फैसला लिया है कि उचित समय पर सही कदम उठाया जाएगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Jun 2024, 10:49 PM

उत्तराखंड के भीमताल में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार 10 में से 5 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। यह हादसा नैनीताल के भीमताल के ओखलकांडा स्थित पतलोट के पास हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को एक सवारी गाड़ी (यूके 04 टीए 4243) नैनीताल के भीमताल के ओखलकांडा में पतलोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय गाड़ी में 10 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। जबकि, पांच शवों को भी बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार यह सवारी गाड़ी खंस्यू से पतलोट जा रही थी, तभी हादसा हुआ।

05 Jun 2024, 10:44 PM

मुंबई के माहिम में खाली पड़ी इमारत का बड़ा स्लैब गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौत,  एक अन्य महिला घायल, मजदूर स्लैब के नीचे फंसा

मुंबई के माहिम इलाके में खाली पड़ी इमारत की पहली मंजिल का बड़ा स्लैब गिरने से 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। पहली मंजिल पर मलबा हटाने के दौरान एक मजदूर स्लैब के नीचे फंस गया।

05 Jun 2024, 10:41 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने दिल्ली एयरपोर्ट पर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। स्टालिन ने कहा कि मैंने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि हम भाईचारे वाले राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, दक्षिणी राज्यों की वकालत करेंगे और हमारे अधिकारों की रक्षा करेंगे।


05 Jun 2024, 10:39 PM

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में रोड शो किया

05 Jun 2024, 9:35 PM

जनता के जनादेश ने BJP और उसकी नफरत व भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दियाः खड़गे

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता के जनादेश ने बीजेपी और उसकी नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी और क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। इंडिया ब्लॉक मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।


05 Jun 2024, 9:26 PM

जनादेश पूरी तरह से बीजेपी सरकार के खिलाफ हैः दीपांकर भट्टाचार्य

इंडिया अलायंस की बैठक के बाद सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "यह एक सार्थक बैठक थी। हमने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें हमारे चुनाव अभियान को समर्थन देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया गया और कहा गया कि जनादेश पूरी तरह से बीजेपी सरकार के खिलाफ है।

05 Jun 2024, 9:19 PM

सही समय पर सरकार बदलने की लोगों की इच्छा को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगेः संजय राउत

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमने तय किया है कि यह जनादेश बढ़ते फासीवाद और संविधान को नष्ट करने वालों के खिलाफ है। सही समय पर हम सरकार बदलने की लोगों की इच्छा को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।


05 Jun 2024, 9:00 PM

इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, तानाशाही से लड़ाई जारी रखने का फैसला, सही समय पर उठाएंगे सही कदम

दिल्ली में जारी इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि तानाशाही से लड़ना जारी रखेंगे। खड़गे ने साथ ही कहा कि सभी दलों ने फैसला लिया है कि उचित समय पर सही कदम उठाया जाएगा।

05 Jun 2024, 8:43 PM

इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, खड़गे कर रहे हैं प्रेस को संबोधित


05 Jun 2024, 8:19 PM

कांग्रेस नेता जयराम रमेश इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने के बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे के आवास से निकले

05 Jun 2024, 7:51 PM

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ 15वीं विधानसभा भंग की


05 Jun 2024, 7:40 PM

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

05 Jun 2024, 7:27 PM

इंडिया गठबंधन की बैठक से खड़गे का संदेश- उन सभी दलों का स्वागत जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में जारी इंडिया गठबंधन की बैठक जारी है। बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई! 18वीं लोकसभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने बीजेपी को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ़ संदेश दिया है। व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ़ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाक़िफ़ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे। हम यहाँ से यह भी संदेश देते हैं कि इंडिया गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते हैं और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध हैं।


05 Jun 2024, 6:58 PM

शिवसेना नेता संजय राउत का तंज- पीएम मोदी को जल्द से जल्द शपथ लें, मैं उनकी ओर से मिठाई बांटूंगा

05 Jun 2024, 6:56 PM

एनडीए की बैठक में भाग लेने के बाद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में जयदेव गल्ला के आवास पहुंचे


05 Jun 2024, 6:55 PM

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सभी घटक दलों के नेता पहुंचे

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, कल्पना सोरेन, एमके स्टालिन, अभिषेक बनर्जी समेत सभी घटक दलों के नेता शामिल हैं।

05 Jun 2024, 6:46 PM

NDA नेता 7 जून को बैठक के बाद राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राजनाथ, अमित शाह और नड्डा सहयोगियों से सरकार गठन पर करेंगे चर्चा 


05 Jun 2024, 6:39 PM

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पहुंचे

05 Jun 2024, 6:37 PM

झारखंड के सीएम और JMM नेता चंपई सोरेन इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पहुंचे


05 Jun 2024, 6:35 PM

दिल्ली में बैठक में पारित प्रस्ताव में NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना

05 Jun 2024, 6:30 PM

RJD नेता तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे


05 Jun 2024, 6:29 PM

JMM विधायक कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंची

05 Jun 2024, 6:26 PM

आप सांसद राघव चड्ढा इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे


05 Jun 2024, 6:24 PM

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी इंडिया अलायंस की बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पहुंचे

05 Jun 2024, 6:22 PM

NCP-SCP नेता शरद पवार और सुप्रिया सुले इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पहुंचे


05 Jun 2024, 6:20 PM

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे

05 Jun 2024, 6:08 PM

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष खड़गे के आवास पर पहुंचे


05 Jun 2024, 5:59 PM

राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सलाह पर 17वीं लोकसभा को भंग किया

05 Jun 2024, 5:58 PM

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस लीक हुई, मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंची


05 Jun 2024, 5:56 PM

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता एन.के. प्रेमचंद्रन का अपने आवास पर स्वागत किया

05 Jun 2024, 5:46 PM

थोड़ी देर में शुरू होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, खड़गे के आवास पर पहुंचने लगे नेता

अब से कुछ ही देर में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक शुरू होगी। बैठक के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक में ममता बनर्जी भी शामिल होंगी।


05 Jun 2024, 5:43 PM

BJD के नवनिर्वाचित विधायक पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक से मिलने भुवनेश्वर पहुंचे

05 Jun 2024, 5:30 PM

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे


05 Jun 2024, 5:19 PM

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे

05 Jun 2024, 4:38 PM

जनता ने भाजपा का बहुमत खींच लिया है इसलिए अब जोड़-तोड़ की सरकार बनाने की कोशिश हो रही है: संजय राउत

शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "NDA की बैठक NDA वाले जानें, NDA में नीतीश बाबू, चंद्रबाबू, चिराग बाबू हैं, देख लेंगे। जनता ने भाजपा का बहुमत खींच लिया है इसलिए अब जोड़-तोड़ की सरकार बनाने की कोशिश हो रही है, करने दीजिए। अगर उनके पास आंकड़ा है तो उन्हें सरकार बनाने दीजिए..."


05 Jun 2024, 4:35 PM

नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर NDA की बैठक शुरू 

एनडीए की बैठक प्रधानमंत्री आवास पर शुरू हो गई है। इस बैठक में चिराग पासवान, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी सहित बीजेपी के कई नेता शामिल हैं।

05 Jun 2024, 4:04 PM

शशि थरूर ने कहा- जनता ने हम पर विश्वास जताया है

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से विजयी कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा, "हम काफी खुश है, जनता ने हम पर विश्वास जताया है। INDIA गठबंधन की बैठक होने वाली है, देखते हैं क्या होता है... जनता बदलाव चाहती थी और यह उन्होंने नतीजों में दिखाया है। जब एग्जिट पोल आए थे तभी मैंने उसे गलत बताया था..."


05 Jun 2024, 3:55 PM

दिल्ली: कल्पना सोरेन ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, हम बैठक के लिए जा रहे हैं, देखते हैं क्या होता है

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन ने INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "हम बैठक के लिए जा रहे हैं। देखते हैं क्या होता है।

05 Jun 2024, 3:51 PM

अगर हमें 25-30 सीटें और मिलतीं तो (INDIA) गठबंधन के लिए बेहतर होता- प्रियांक खड़गे

कर्नाटक कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा, "अगर हमें 25-30 सीटें और मिलतीं तो (INDIA) गठबंधन के लिए बेहतर होता। गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता आज शाम को बैठक करेंगे।" बिहार CM नीतीश कुमार और TDP से बातचीत पर उन्होंने कहा, "जो भी है उसपर हमारे वरिष्ठ नेता तय करेंगे।"


05 Jun 2024, 3:49 PM

PDA की रणनीति और INDIA गठबंधन का साथ जनता ने दिया है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, "PDA की रणनीति और INDIA गठबंधन का साथ जनता ने दिया है। आगे की रणनीति के लिए जा रहे हैं, बातचीत होगी।  उसी हिसाब से रणनीति होगी।"

05 Jun 2024, 3:25 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के इस्तीफे पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है इसपर हमें बोलने की आवश्यकता नहीं है। बीजेपी को जनता ने नकारा है। आंकड़ों से पता चलता है कि चाहे केंद्र हो या राज्य का नेतृत्व हो वह फेल हो चुका है। महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व देवेन्द्र फडणवीस ही करते हैं, चाहे कोई भी नेता हो जब जीत की जिम्मेदारी मिलती है तो हार की भी जिम्मेदारी मिलेगी ही।"


05 Jun 2024, 3:17 PM

TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में जयदेव गल्ला के आवास पर पहुंचे

05 Jun 2024, 2:54 PM

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे


05 Jun 2024, 2:53 PM

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश, लोकसभा चुनाव में BJP की हार की ली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में बीजेपी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है। देवेंद्र फडणवीस राज्य के डिप्टी सीएम हैं। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं। मैं पार्टी का नेतृत्व कर रहा था। मैं बीजेपी आलाकमान से अनुरोध करता हूं कि मुझे सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए ताकि मैं आगामी चुनावों में पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर सकूं।

05 Jun 2024, 2:42 PM

'मुझे नहीं लगता कि चंद्र बाबू और नीतीश कुमार जैसे लोग उनके साथ जाएंगे जिनसे देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है'

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि चंद्र बाबू और नीतीश कुमार जैसे लोग उनके साथ जाएंगे जिनसे देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है।"


05 Jun 2024, 2:35 PM

राष्ट्रपति ने मंजूर किया पीएम मोदी का इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक पीएम बने रहने का आग्रह

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंच कर राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

05 Jun 2024, 2:18 PM

दिल्ली: सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका गांधी से मिले किशोरी लाल शर्मा

अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान अपना जीत का प्रमाण पत्र दिखाते हुए।


05 Jun 2024, 2:00 PM

प्रभु राम आए तो इंसाफ आया- अभिषेक बनर्जी

फैजाबाद लोकसभा सीट(अयोध्या) पर बीजेपी की हार को लेकर TMC महासचिव और डायमंड हार्बर सीट से नव निर्वाचित सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, "जिस राम मंदिर को आप पोल एजेंडा बनाकर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के हर व्यक्ति के पास गए कि राम मंदिर हमने बनाया है, आखिर भगवान की प्रतीष्ठा कोई कैसे कर सकता है? मैं यही कहूंगा प्रभु राम आए तो इंसाफ आया।"

05 Jun 2024, 1:53 PM

नीतीश कुमार और तेजस्वी की एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाते हुए तस्वीर वायरल! मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

बिहार के सीएम-जेडी(यू) नेता नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाते हुए तस्वीर वायरल हुई। दोनों ही NDA मीटिंग और INDIA ब्लॉक मीटिंग के लिए दिल्ली जा रहे थे।


05 Jun 2024, 1:44 PM

जनता ने समाजवादियों को सेवा का मौका दिया है- अखिलेश यादव

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से विजयी उम्मीदवार अखिलेश यादव ने कहा, "जनता ने समाजवादियों को सेवा का मौका दिया है। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि कन्नौज में जो विकास की गति समाजवादियों ने दी थी उसे बढ़ाने का काम करेंगे। देश के पैमाने पर जनता ने जो संविधान बचाने के लिए लोकतंत्र बचाने के लिए आरक्षण बचाने के लिए जो समर्थन दिया है। मैं उसके लिए जनता का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं।"

05 Jun 2024, 1:44 PM

दिल्ली: INDIA ब्लॉक मीटिंग पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम आज INDIA गठबंधन की बैठक कर रहे हैं वहां हम निर्णय लेंगे।"


05 Jun 2024, 1:32 PM

सोनिया गांधी से मिले किशोरी लाल शर्मा, बोले- मैंने लिया उनका आशीर्वाद, उन्हें सौंपने आया था विजयी प्रमाण पत्र

मेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "मैं राहुल गांधी जी का विजयी प्रमाण पत्र उन्हें सौंपने के लिए लेकर आया था, वह उन्हें सौंपा और सोनिया गांधी का आशीर्वाद लिया। उनकी तरफ से कहा गया कि आप जैसे हैं वैसे ही रहना है किसी प्रकार का घमंड नहीं करना है। मैं इस निर्देश का पालन करूंगा। जीत के साथ जिम्मेदारी भी आती है।"

05 Jun 2024, 1:09 PM

400 पार सीटे हासिल करने का दम भरने वाली पार्टी को 300 पार भी नहीं मिला- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "400 पार सीटे हासिल करने का दम भरने वाली पार्टी को 300 पार भी नहीं मिला। देश के लोगों ने उन्हें बहुमत भी नहीं दिया। इसका मतलब साफ है कि इस देश के लोगों ने साफ जनादेश दिया है कि बीजेपी के 10 साल के कार्यकाल में जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी, महंगाई , तानाशाही बढ़ी है। विपक्ष को खत्म करने का अभियान चला था उससे जनता खुश नहीं थी। वह बीजेपी को सत्ता में नहीं देखना चाहती है। ये अभी समय बताएगा कि कौन कैसे सरकार बनाता है?"


05 Jun 2024, 1:03 PM

INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे तेजस्वी बोले- हान है मेरा देश, जनता ने PM मोदी को हराया

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मेरा देश महान है और इस देश की जनता ने पीएम मोदी को हराया है। मैं देशवासियों का धन्यवाद देता हूं। तानाशाही के खिलाफ वोट किया गया है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट किया गया है। जनता मालिक है। शाम की बैठक में देखते हैं क्या निर्णय होता है।"

05 Jun 2024, 11:45 AM

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद और बारामती से विजयी उम्मीदवार सुप्रिया सुले आज होने वाले INDIA गठबंधन बैठक के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे 


05 Jun 2024, 11:42 AM

दिल्ली: अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा- यह जनता की जीत

05 Jun 2024, 11:13 AM

चुनाव के नतीजों पर टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का बयान

आंध्र प्रदेश में टीडीपी, बीजेपी और जन सेना पार्टी गठबंधन ने आंध्र प्रदेश चुनाव में जीत हासिल की और यहां कुल 175 सीटों में से 164 पर जीत हासिल की। टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटें भी जीतीं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, " आज मैं दिल्ली जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। मैं मतदाताओं के समर्थन से बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर कर दिया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक ​​कि विदेशों से भी मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के लिए अपने गृहनगर लौट आए हैं।”


05 Jun 2024, 10:45 AM

पटना से रवाना होते समय तेजस्वी बोले- 'INDIA ब्लॉक की सरकार बने, इसलिए जा रहे हैं दिल्ली'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना होते समय पटना एयरपोर्ट पर कहा कि मोदी फैक्टर खत्म हो गया है। INDIA ब्लॉक की सरकार बने, इसलिए हम लोग कोशिश करने दिल्ली जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार भी इस फ्लाइट से ही दिल्ली जा रहे हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि नीतीश भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं।

05 Jun 2024, 10:41 AM

दिल्ली: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे


05 Jun 2024, 10:22 AM

कल से चल रहा है NDA की सरकार NDA की सरकार। लाने जा रहे थे मोदी की सरकार, मोदी जी की सरकार कहां है?: संयज राउत

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "बीजेपी को 240 सीट मिली है। उन्हें बहुमत नहीं मिला है। कल से चल रहा है NDA की सरकार NDA की सरकार। लाने जा रहे थे मोदी की सरकार, मोदी जी की सरकार कहां है? चंद्रबाबू नायडू और नीतीश जी के साथ जो सरकार बनेगी वो कभी भी हिल सकती है। पीएम मोदी की तो नाक कट गई है, हमें बिना नाक वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए।"

05 Jun 2024, 9:26 AM

महाराष्ट्र: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद और बारामती से विजयी उम्मीदवार सुप्रिया सुले आज होने वाले INDIA गठबंधन बैठक के लिए मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना


05 Jun 2024, 8:58 AM

आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने अपनी जीत पर दी प्रतिक्रिया

आजमगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने अपनी जीत पर कहा, "ये अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले की जीत है। आजमगढ़ के लोग किसी भी तरह से ये स्वीकार नहीं करेंगे कि देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खतरा हो। मैं आजमगढ़ के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ये भरोसा दिलाता हूं कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने हमें जिताया है, हम आजमगढ़ के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।"

05 Jun 2024, 8:35 AM

मुंबई: शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो माटुंगा क्षेत्र से है


05 Jun 2024, 8:29 AM

राजस्थान: भरतपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजना जाटव ने अपनी जीत का जश्न मनाया

05 Jun 2024, 8:01 AM

INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, सरकार बनाएंगे या विपक्ष में बैठेंगे? होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद INDIA गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज बैठक करेगा। शाम को यह बैठक होगी। बैठक में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद में आगे बढ़ेगा करेगा।

INDIA गठबंधन की यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। बैठक के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में क्या रुख अपनाना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia