बड़ी खबर LIVE: डाउन हुआ Facebook और Instagram, मेटा की कई सर्विसेज बंद, लोगों को आ रही दिक्कतें

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गई हैं। कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं। मेटा ने समस्या को स्वीकार किया है और कहा है कि इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

05 Mar 2024, 10:56 PM

किसान कल दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर मार्च करेंगे, देश भर से अन्नदाताओं के आने का दावा

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि कल 6 मार्च को पूरे भारत से किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर मार्च करेंगे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने मार्च के लिए दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है।

05 Mar 2024, 10:43 PM

आदेश के बावजूद बंगाल पुलिस ने CBI को नहीं दी शाहजहां शेख की हिरासत, अपील करेगी ईडी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्देश दिया कि संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले का मामला और टीएमसी के निलंबित नेता शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंपी जाए। उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को “पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण” आचरण के लिए फटकार लगाई और कहा कि आरोपियों को बचाने के लिए जांच में देरी का हर प्रयास किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय द्वारा प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध को स्वीकार करने के कुछ ही घंटों के भीतर पश्चिम बंगाल सरकार ने आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया, लेकिन शीर्ष अदालत की पीठ ने याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया और उसके वकील से रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष मामले का उल्लेख करने को कहा।

इस बीच, सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में लेने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया। एजेंसी की एक टीम शेख को हिरासत में लेने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ कोलकाता स्थित सीआईडी कार्यालय भी पहुंची, लेकिन उसे हिरासत नहीं सौंपी गई। सीआईडी ने कहा कि संदेशखालि के नेता को केंद्रीय एजेंसी को नहीं सौंपा गया, क्योंकि राज्य सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की है।

05 Mar 2024, 10:41 PM

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सपा और कांग्रेस ने कसा तंज

योगी सरकार के मंगलवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर चुटकी ली है।


05 Mar 2024, 9:41 PM

डाउन हुआ Facebook और Instagram, मेटा की कई सर्विसेज बंद, लोगों को आ रही दिक्कतें

फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गई हैं। कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो गए हैं। वहीं इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं। मेटा ने समस्या को स्वीकार किया है और कहा है कि इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।

05 Mar 2024, 9:12 PM

किसानों के कल 'दिल्ली चलो' आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई


05 Mar 2024, 9:09 PM

स्पेन की टूरिस्ट से गैंगरेप के पांच और आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में स्पेन की टूरिस्ट ब्लॉगर के साथ हुए गैंगरेप के पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अपनी बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकली स्पेनिश टूरिस्ट के साथ हुए गैंगरेप में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही ‍थी। एसआईटी ने कई स्थानों पर इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी।

इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। चेक की प्रतिलिपि और राशि ट्रांसफर से संबंधित पत्र पीड़िता के पति को दुमका के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रदान किया। पीड़ित विदेशी महिला अपने पति के साथ वर्ल्ड टूर पर निकली हैं। वे पांच साल से सफर कर रहे हैं।

अब तक ये जोड़ी एक लाख सत्तर हजार किलोमीटर की यात्रा बाइक से ही पूरी कर चुकी है। दोनों ने अलग-अलग मोटरसाइकिल रखी है। ईरान, इराक, सउदी अरब के बाद ये पाकिस्तान पहुंचे थे और वहां 8,000 किमी का सफर तय करने के बाद इन्होंने बाइक से ही जुलाई महीने में भारत में प्रवेश किया था।

05 Mar 2024, 9:07 PM

बिहार की जेल में कैदियों के बीच मारपीट, विचाराधीन कैदी की हत्या

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर जेल में मंगलवार को कैदियों के बीच हुई मारपीट में एक कैदी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक राय के रूप में हुई है, जो हत्या की कोशिश करने का आरोपी था।


05 Mar 2024, 8:38 PM

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी IPL के 17वें सीजन के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे

05 Mar 2024, 8:27 PM

CRPF के बम निरोधक दस्ते ने बीजापुर में बरामद की गई 5 किलो की आईईडी को निष्क्रिय किया


05 Mar 2024, 8:00 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की

05 Mar 2024, 7:37 PM

अबकी बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी और राजस्थान में कांग्रेस बहुत अच्छी संख्या में सीटें जीतेगी- गोविंद सिंह डोटासरा


05 Mar 2024, 7:25 PM

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, केलांग में पारा शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़का

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केलांग में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी मौसम कार्यालय ने दी।

मौसम संबंधी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोई बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। इसके अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी रात में ठंड रही, कल्पा में तापमान शून्य से 3.0 डिग्री नीचे, नारकंडा में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, मनाली में 0.1 डिग्री, कुफरी में 0.5 डिग्री, सराहन में 1 डिग्री, डलहौजी में 2.0 डिग्री, शिमला और सोलन में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण हुए कई बार हिमस्खलन और भूस्खलन के कारण सोमवार शाम को राज्य में पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 650 से अधिक सड़कें बंद हो गईं।

05 Mar 2024, 7:21 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट बैठक की


05 Mar 2024, 6:56 PM

दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कथित आतंकवादी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कथित आतंकवादी जावेद अहमद मट्टू के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसपर जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकी हमलों के मामलों में शामिल होने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने तीन मार्च को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) नबीला वली के समक्ष आरोप पत्र दायर किया, जिसमें दावा किया गया कि मट्टू जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों से जुड़ा था।

पुलिस ने कहा कि उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम था और वह लगभग 13 साल तक वांछित था और उसे चार जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया।

05 Mar 2024, 6:51 PM

झारखंड के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की


05 Mar 2024, 6:17 PM

कर्नाटक सरकार ने तेजाब हमला पीड़िताओं को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की

कर्नाटक सरकार ने तेजाब हमला की घटना की तीनों पीड़िताओं को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की मंगलवार को घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कन्नड़ जिले के कड़ाबा कस्बे में स्थित एक सरकारी कॉलेज में सोमवार को एक युवक ने तीन छात्राओं पर तेजाब फेंका था जिससे वे तीनों झुलस गई थीं। इस बीच राज्य महिला आयोग (एसडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष ने पीड़ित छात्राओं से अस्पताल में मुलाकात की।

05 Mar 2024, 6:16 PM

अलवर में महिला और तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या की आशंका

राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला और उसके तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि दोंदा की ढाणी की निवासी मंजू शर्मा (35) एवं उसकी बेटियों-- शिवानी (11) और दिव्यांशी (9) तथा बेटे प्रियांशु (7) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


05 Mar 2024, 5:48 PM

मुझे फंसाया और गिरफ्तार किया गया जा सकता है : जरांगे

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी और कहा कि वह ''भाजपा की राह में कांटा'' हैं। जरांगे ने साथ ही यह दावा भी किया कि उनके खिलाफ ‘एसआईटी’ जांच रिपोर्ट तैयार है।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पिछले सप्ताह सरकार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने और जरांगे द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी की व्यापक जांच का निर्देश दिया था।

05 Mar 2024, 5:21 PM

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: ओम प्रकाश राजभर, RLD विधायक अनिल कुमार और बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार किया गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर, बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनके अलाना राष्ट्रीय लोकदल के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।


05 Mar 2024, 5:07 PM

जो भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी, मैं उसे निभाऊंगा-  RLD विधायक अनिल कुमार

05 Mar 2024, 4:59 PM

योगी कैबिनेट का थोड़ी देर में होगा विस्तार, ओम प्रकाश राजभर समेत ये 4 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कुछ देर में कैबिनेट विस्तार होगा। जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर, बीजेपी के दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा।


05 Mar 2024, 3:41 PM

लोकसभा चुनाव की निगरानी में शामिल होंगी केंद्रीय एजेंसियां : मुख्य चुनाव आयुक्त 

 भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आयोग लोकसभा चुनाव की निगरानी के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भी शामिल करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निगरानी के लिए अलग से एक पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें सभी केंद्रीय एजेंसियों को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ''सी-विजिल : नागरिक सतर्क रहें' नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा। इस एप्लिकेशन के जरिए कोई भी व्यक्ति चाहे तो अपने क्षेत्र में होने वाली चुनावी अनियमितता या हिंसा के बारे में फौरन जानकारी दे सकेंगे।

05 Mar 2024, 3:29 PM

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में पीने के पानी की कोई समस्या न हो- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "कर्नाटक इस साल भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। आज हमने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य में पीने के पानी की कोई समस्या न हो। हम ग्राम पंचायतों को टैंकरों के माध्यम से पीने का पानी पहुंचा रहे हैं।''


05 Mar 2024, 2:14 PM

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मिला धमकी भरा मेल, CCB ने दर्ज किया केस

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों को धमकी भरा मेल मिला है। सीसीबी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच चल रही है।

05 Mar 2024, 1:48 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने योगेश टुंडा को उसकी शादी के लिए कस्टडी पैरोल दे दी है


05 Mar 2024, 1:39 PM

SC ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को किया रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को रद्द कर दिया है।

05 Mar 2024, 1:37 PM

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन और राहुल गांधी जी को मिल रहे प्यार-आशीर्वाद से हम अभिभूत हैं- जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन और राहुल गांधी जी को मिल रहे प्यार और आशीर्वाद से हम अभिभूत हैं। राहुल गांधी जी यात्रा के माध्यम से देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं, उसका लोग पुरजोर समर्थन कर रहे हैं।

पटवारी ने कहा कि आज राहुल गांधी जी महाकाल के दर्शन भी करेंगे और कल धार में एक विशाल जनसभा होगी, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी भी शामिल होंगे।


05 Mar 2024, 1:14 PM

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का बयान

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठक पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, "हम मुंबई सीट को छोड़कर 22 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे। फिर उम्मीदवारों की एक सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी।"

क्या प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) महा विकास अघाड़ी में शामिल होगी के सवाल पर उन्होंने कहा, " 6 मार्च को बैठक है बैठक में बालासाहेब थोराट, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और प्रकाश अंबेडकर हिस्सा लेंगे। मुझे विश्वास है कि वंचित पार्टी हमारी अघाड़ी के साथ रहेगी।”

05 Mar 2024, 12:39 PM

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने MLC चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया


05 Mar 2024, 12:04 PM

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे राहुल गांधी: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश

05 Mar 2024, 11:34 AM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की


05 Mar 2024, 10:55 AM

तमिलनाडु: बेंगलुरु जेल कट्टरपंथ मामले में NIA सात राज्यों में तलाशी अभियान चला रही 

05 Mar 2024, 10:46 AM

मोदी सरकार चुनावी बांड के जरिए संदिग्ध लेनदेन छिपाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक का कर रही इस्तेमाल- खड़गे

इलेक्टोरल बॉन्ड का विवरण देने के लिए एसबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार चुनावी बांड के माध्यम से अपने संदिग्ध लेनदेन को छिपाने के लिए हमारे देश के सबसे बड़े बैंक को ढाल के रूप में उपयोग कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "देश के सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावी बांड की मोदी सरकार की 'काला धन रूपांतरण' योजना को "असंवैधानिक", "आरटीआई का उल्लंघन" और "अवैध" करार देते हुए रद्द कर दिया था और एसबीआई को 6 मार्च तक डाटा विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा था। लेकिन बीजेपी चाहती है कि इसे लोकसभा चुनाव के बाद किया जाए।"

उन्होंने आगे लिखा, इस लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म होगा और एसबीआई 30 जून तक डेटा साझा करना चाहता है। बीजेपी इस फर्जी योजना की मुख्य लाभार्थी है। खड़गे ने इस मुद्दे पर सवाल पूछे हैं।

 खड़ेग के सवाल:

 1. क्या मोदी सरकार आसानी से बीजेपी के संदिग्ध सौदों को नहीं छिपा रही है, जहां राजमार्गों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली संयंत्रों आदि के अनुबंध इन अपारदर्शी चुनावी बांडों के बदले मोदी जी के करीबियों को सौंप दिए गए थे?

2. विशेषज्ञों का कहना है कि दानदाताओं की 44,434 स्वचालित डेटा प्रविष्टियों को केवल 24 घंटों में प्रकट और मिलान किया जा सकता है, फिर इस जानकारी को एकत्रित करने के लिए एसबीआई को 4 महीने और क्यों चाहिए?

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट थी कि चुनावी बांड योजना अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और समान अवसर को नष्ट कर देने वाली थी। लेकिन मोदी सरकार, पीएमओ और एफएम ने बीजेपी का खजाना भरने के लिए हर संस्थान - आरबीआई, चुनाव आयोग, संसद और विपक्ष पर बुलडोजर चला दिया। अब हताश मोदी सरकार, तिनके का सहारा लेकर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को विफल करने के लिए एसबीआई का उपयोग करने की कोशिश कर रही है!


05 Mar 2024, 10:28 AM

चंडीगढ़: कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

05 Mar 2024, 10:01 AM

झारखंड: पलामू जिले के बिश्रामपुर इलाके में कल एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर इलाके में कल एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 साल की पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। आरोपी व्यक्ति और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही ऑर्केस्ट्रा समूह में एक साथ काम करते हैं। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी


05 Mar 2024, 9:48 AM

यूपी के गाजियाबाद के कौशांबी में EDM मॉल के पास एक युवक को गोली मारने की घटना पर ACP पूनम पांडे का बयान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी में EDM मॉल के पास एक युवक को गोली मारने की घटना पर ACP पूनम पांडे ने कहा, "शाम लगभग आठ बजे EDM मॉल के पास फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें एक युवक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

05 Mar 2024, 8:38 AM

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 52वां दिन

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "आज यात्रा का 52वां दिन है और विशेष कार्यक्रम हमारा उज्जैन में दोपहर 2 बजे का है, राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे। उज्जैन शहर की विशेषता हमारे लिए ये है कि ये शहर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल था और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल है। कल रतलाम में कार्यक्रम होगा और 7 तारीख को हम राजस्थान जाएंगे और बांसवाड़ा में एक जनसभा को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।"


05 Mar 2024, 8:10 AM

स्पेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार मामले में झारखंड के दुमका में उपायुक्त द्वारा बलात्कार पीड़िता के पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा सौंपा गया

05 Mar 2024, 7:58 AM

बिहार, झारखंड, बंगाल में बारिश, हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी के आसार, IMD का ताजा अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। जो एक बार फिर देश के मौसम में बदलाव ला सकता है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia