बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, बीमारियों का बढ़ा खतरा

दिल्ली में यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और राहत शिविरों तक में पानी घुस गया है। इससे वहां रह रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अब उन पर वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

फोटो: विपिन
i
user

नवजीवन डेस्क

05 Sep 2025, 10:02 AM

हिमाचल प्रदेश: मणिमहेश यात्रा पर गए लगभग 50 तीर्थयात्रियों को आज सुबह भारतीय वायु सेना के चीरुक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया और उन्हें भरमौर से चंबा ले जाया गया

05 Sep 2025, 10:00 AM

यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण निगम बोध घाट क्षेत्र में अभी भी भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है

05 Sep 2025, 9:06 AM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद यमुना नदी में बाढ़ आने से NCR के कुछ इलाके अभी भी जलमग्न हैं। नोएडा सेक्टर 151 के दृश्य


05 Sep 2025, 9:06 AM

पंजाब- भारी बारिश के कारण सतलज नदी में बाढ़ आने से फिरोजपुर का फाजिल्का इलाका अभी भी जलमग्न है

05 Sep 2025, 8:02 AM

भारी बारिश के बाद भूस्खलन से उधमपुर की सुलगढ़ पंचायत में कई घर नष्ट हो गए


05 Sep 2025, 8:02 AM

दिल्ली: यमुना नदी में बाढ़ के कारण सिविल लाइंस इलाके की मॉनेस्ट्री मार्केट में अभी भी पानी भरा हुआ है और शहर के कुछ हिस्से जलमग्न हैं

05 Sep 2025, 8:01 AM

लोहा पुल के ड्रोन वीडियो, जहां लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है


05 Sep 2025, 8:01 AM

दिल्ली: वासुदेव घाट के आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गईं

05 Sep 2025, 8:00 AM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद यमुना नदी में बाढ़ आ गई है और पानी शहरों में घुस गया है


05 Sep 2025, 7:57 AM

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, कई रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, बीमारियों का बढ़ा खतरा

दिल्ली में यमुना नदी का पानी लगातार बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और राहत शिविरों तक में पानी घुस गया है। इससे वहां रह रहे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। अब उन पर वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia