बड़ी खबर LIVE: WPL2023: मुंबई इंडियंस ने RCB को 9 विकेट से हराया, मैथ्यूज ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया कमाल

महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी पहले खेलते हुए मुंबई को 156 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने हेली मैथ्यूज की शानदार पारी के दम पर 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

06 Mar 2023, 11:06 PM

WPL2023: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हराया, हेली मैथ्यूज ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया कमाल

महिला प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी पहले खेलते हुए मुंबई को 156 रन का टारगेट दिया था, जिसे मुंबई ने हेली मैथ्यूज की शानदार पारी के दम पर 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

06 Mar 2023, 10:28 PM

ओडिशा के खोरधा जिले में एक घर में पटाखा फटने से चार लोगों की मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

06 Mar 2023, 10:01 PM

WPL2023: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 155 रन पर समेटा, हेले मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट

महिला प्रीमियर लीग के चौथे मैच में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 155 रन पर समेट दिया। मुंबई के लिए हेले मैथ्यूज ने 3 विकेट लिए, जबकि सायका इशाक और अमेलिया केर ने दो-दो विकेट चटकाए। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।


06 Mar 2023, 9:31 PM

त्रिपुराः BJP विधायक दल का नेता चुने गए माणिक साहा, राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश किया

06 Mar 2023, 8:37 PM

बिहारी मजदूरों पर कथित हमले के मामले में चिराग पासवान तमिलनाडु के राज्यपाल से मिले


06 Mar 2023, 8:12 PM

त्रिपुरा: BJP विधायकों द्वारा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद माणिक साहा राजभवन पहुंचे 

06 Mar 2023, 8:10 PM

मुंबई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश संभावना


06 Mar 2023, 7:58 PM

बीएसएफ ने तालाब से बरामद किए 2.57 करोड़ के सोने के 40 बिस्कुट

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तस्करी रोकने के प्रयास में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक तालाब से 40 सोने के बिस्कुट बरामद किए हैं। इनका मूल्य 2.57 करोड़ बताया जा रहा है। ये बिस्कुट तस्कर द्वारा जवानों से बचने के लिए तालाब में फेंके गए थे। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गयी है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा चौकी कल्याणी के पास बीएसएफ की 158 बटालियन की टुकड़ियों ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर एक तालाब के दलदली क्षेत्र की गहन तलाशी ली और 40 सोने के बिस्कुट बरामद किए। जप्त सोने के बिस्कुट का वजन करीब 4.6 किलोग्राम है और बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 2.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

06 Mar 2023, 7:47 PM

नोएडा : पत्नी को जलाने वाला पति गिरफ्तार, शराब के नशे में धुत होकर लगाई थी आग, महिला का दिल्ली में चल रहा इलाज

नोएडा की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अपनी पत्नी को जलाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दो मार्च की रात को पीआरवी ने थाना एक्सप्रेस-वे पर सूचना दी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस, वाजिदपुर पुस्ता में रहने वाली महिला को उनके पति यादवेन्द्र यादव उर्फ टिन्कू ने आग जलाकर मारने का प्रयास किया।

आरोपी पति ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस में माली का कार्य करता था। सूचना पर पुलिस ने उक्त महिला को जली हुयी अवस्था में जिला अस्पताल, निठारी, नोएडा में एडमिट कराया। वहां डॉक्टर ने उक्त महिला को उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया था। महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। पूछताछ में उक्त महिला ने बताया गया कि उसका पति यादवेन्द्र शराब पीता है और उससे झगड़ा करता था। घटना के दिन भी यादवेन्द्र शराब पीकर आया था और अपनी पत्नी से गाली-गलौज कर झगड़ा किया था। जिस पर उसकी पत्नी ने जनरेटर के लिये रखे हुए डीजल को अपने ऊपर उड़ेल लिया। झगड़े के दौरान उसके पति यादवेन्द्र ने उसके ऊपर जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। जिससे महिला जल गयी।


06 Mar 2023, 7:47 PM

दिल्ली हाई कोर्ट ने शिक्षकों को वेतन न देने पर एमसीडी को नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एमसीडी के शिक्षा विभाग में विभिन्न कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों को जनवरी 2023 से वेतन का भुगतान नहीं करने पर कई शिक्षकों द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को नोटिस जारी किया है। याचिका में अदालत से सभी शिक्षकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को देय वेतन जारी करने और भविष्य के वेतन का भुगतान भी समय पर करने के लिए एमसीडी को निर्देश देने की मांग की गई है।

06 Mar 2023, 7:26 PM

मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, भोपाल में हुई तेज बारिश


06 Mar 2023, 7:17 PM

कांग्रेस का आरोप, केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षो में दिल्ली को ''घोटालों की राजधानी'' बना दिया

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई द्वारा रिमांड नही बढ़ाने पर शराब घोटाले में मुख्य दोषी मनीष सिसोदिया अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के साथ तिहाड़ में रहेंगे और शराब घोटाले की आंच के कारण सौरभ भारद्वाज और आतिशी पर भी जांच चल रही है, और कैलाश गहलोत 4288 करोड़ के डीटीसी घोटाला सीबीआई के अंतर्गत है। उन्होंने कहा दिल्ली को घोटले की राजधानी बनाने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तिहाड़ में सरकार होगी, जबकि शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल मास्टर माइंड हैं।

आगे अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे मांग करते हुए कहा कि दिल्ली को घोटाले की राजधानी बनाने वाले भ्रष्टाचार के संरक्षक अरविन्द केजरीवाल के 10 वर्षों के कुशासन में 10 महाघोटाले हुए, जबकि प्रशासनिक व मध्यम स्तर के भ्रष्टाचार के मामलों की कोई गिनती नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की देखरेख में शराब घोटाला, बस घोटाला, शौचायलय घोटाला, क्लॉसरुम घोटाला, विज्ञापन घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, बिजली सब्सिडी घोटाला, हॉस्पिटल घोटाला, सीसीटीवी घोटाला और पूसा डीकंपोजर घोल घोटाला हुऐ हैं। इनके अलावा राशन घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, पीडब्लूडी घोटाला भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। यह सभी भ्रष्टाचार के मामले दिल्ली की जनता के सामने है, जिनकी जांच सरकारी एजेंसिया कर रही है या कोर्ट के आधीन है।

06 Mar 2023, 7:07 PM

उत्तर प्रदेश: अखिलेश बोले, प्रशासकीय मशीनरी होली के रंग को बदरंग करने पर तुली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि होली का त्योहार हर्ष उल्लास और रंगों का पर्व माना जाता है। लेकिन भाजपा सरकार को यह गंवारा नहीं कि सामान्य व्यक्ति भी यह पर्व हंसी खुशी मना सके। प्रशासकीय मशीनरी होली के रंग को बदरंग करने पर तुली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने जारी बयान में कहा कि वाराणसी से वृंदावन तक लाठी से पुलिसिया होली खेलने का नया दौर आया है। हजारों संविदा कर्मियों को कई-कई महीनों से वेतन नहीं दिया जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने और हाल में मुख्यमंत्री ने भी होली-दीवाली पर उज्‍जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था। अभी तक तो गैस सिलेण्डर बंटे नहीं। जो सरकार होली जैसे बड़े त्योहार पर भी अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सके उसे सत्ता में बने रहने का क्या अधिकार है। एक रंगी सोच वाले भाजपाइयों को बहुरंगी पर्व कैसे सहन होगा?


06 Mar 2023, 7:06 PM

पुरानी पेंशन योजना के लिए जोरदार मांग, नकदी संकट से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार

राज्य के बजट से पहले महाराष्ट्र में 20 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं, जो सत्तारूढ़ शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को कड़ी चुनौती दे रही है। विभिन्न कर्मचारी संगठन पूरे महाराष्ट्र में मार्च और विरोध के रूप में सरकार पर दबाव बना रहे हैं, ताकि 2005 में बंद की गई ओपीएस को फिर से शुरू करने लिए मजबूर किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम पांच राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पंजाब ने पिछले महीने ओपीएस पर वापस लौटने की अपनी योजना की घोषणा है।

06 Mar 2023, 7:03 PM

कर्नाटक: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कालाबुरगी जिले के जेवारगी कस्बे में रोड शो किया


06 Mar 2023, 6:38 PM

तमिलनाडु: अफवाहें बहुत खतरनाक होती हैं और तबाही मचा सकती हैं, लोगों को ऐसी पोस्ट फॉरवर्ड नहीं करनी चाहिए जो अत्यधिक अपमानजनक हों: डीजीपी

06 Mar 2023, 6:37 PM

त्रिपुरा: माणिक साहा को बीजेपी विधायकों ने विधायक दल का नेता चुना


06 Mar 2023, 6:25 PM

मनीष सिसोदिया 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए, तिहाड़ के जेल नंबर एक में रहेंगे

आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की सेंट्रल जेल नंबर एक में रखा जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेल अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताओं पूरी करने के बाद सिसोदिया को जेल नंबर एक में रखा जाएगा।

06 Mar 2023, 6:15 PM

दिल्ली: 8 मार्च यानी होली वाले दिन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी मेट्रो ट्रेन सेवाएं


06 Mar 2023, 6:03 PM

उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होलिका दहन समारोह में शामिल हुए

06 Mar 2023, 6:00 PM

जम्मू-कश्मीर: BSF के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जम्मू के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई


06 Mar 2023, 5:50 PM

उत्तर प्रदेश: नोएडा के थाना 39 में डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगी

06 Mar 2023, 5:48 PM

पाकिस्तान: आत्मघाती विस्फोट में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के नौ जवानों की मौत

एक आतंकी घटना में पाकिस्तान के बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मियों की मौत हो गई, जबकि बोलन में एक आत्मघाती विस्फोट में नौ अन्य घायल हो गए। एसएसपी कछी महमूद नोटजई ने जियो न्यूज को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धमाका बोलन के कंबरी पुल इलाके के पास हुआ और घायलों को मंडल मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्छी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महमूद नोटजई ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्य से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था, हालांकि, जांच के बाद विस्फोट की सही प्रकृति का पता लगाया जा सकता है।


06 Mar 2023, 5:46 PM

सिंगापुर में घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय मूल की महिला को जेल की सजा

सिंगापुर में एक भारतीय मूल की महिला, जिसे अपनी घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार करने और पीड़िता के घावों को मेकअप से ढकने के लिए दोषी ठहराया गया था, उसे 10 महीने और 10 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय दीपकला चंद्रा सेचारन को भी आज घरेलू मदद एनी अगस्टिन को 4,000 सिंगापुर डॉलर का मुआवजा देने का आदेश दिया गया था।

06 Mar 2023, 5:40 PM

प्रयागराज में मुस्लिम हॉस्टल को किया गया सील, उमेश पाल को मारने की यहीं बना था प्लान


06 Mar 2023, 5:27 PM

मध्य प्रदेश: दमोह में असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर शिवलिंग तोड़ा

06 Mar 2023, 5:11 PM

उत्तराखंड: मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से टिहरी गढ़वाल में मुलाकात की 


06 Mar 2023, 4:56 PM

इस बजट में गरीबों, बेरोजगारों, आदिवासी समुदाय, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए प्रावधान किया गया है: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बजट में गरीबों, बेरोजगारों, आदिवासी समुदाय, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ जो 'धान का कटोरा' कहलाता था, हमने पिछले 4 वर्षों में अब उसको 'धन के कटोरे' के रूप में परिवर्तित किया है।

06 Mar 2023, 4:33 PM

भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर सरकार बनाई जाएगी, BJP का ये चाल चरित्र और चेहरा है: कांग्रेस

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव कैंपेन में भ्रष्टाचार पर बोला जाएगा, लेकिन चुनाव खत्म होते ही भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर सरकार बनाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का ये चाल चरित्र और चेहरा है।


06 Mar 2023, 4:08 PM

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल ले जाया गया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल ले जाया गया। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले से संबंधित मामले में 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

06 Mar 2023, 4:00 PM

निक्की यादव हत्याकांड: कोर्ट ने साहिल गहलोत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

 दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को निक्की यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल गहलोत और पांच अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने 22 फरवरी को गहलोत को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


06 Mar 2023, 3:41 PM

ओडिशा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में चार की मौत

 ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसमेंकम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

06 Mar 2023, 3:28 PM

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज अहमदाबाद में अंतिम टेस्ट के पहले दिन का मैच देखेंगे


06 Mar 2023, 3:11 PM

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: चौथे टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे स्टीव स्मिथ

06 Mar 2023, 3:09 PM

निक्की यादव हत्याकांड: दिल्ली की अदालत ने साहिल गहलोत और 5 अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई


06 Mar 2023, 2:55 PM

मुंबई में प्रदूषण के लिए आदित्य ठाकरे ने की महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में खराब वायु गुणवत्ता के लिए राज्य सरकार की खिंचाई की है। एक ट्वीट में, उन्होंने शिवसेना के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शासन पर आम आदमी की परवाह नहीं करने का आरोप लगाय। ठाकरे ने आरोप लगाया, दो महीने से अधिक समय से लोग बीमार पड़ रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्णकालिक पर्यावरण मंत्री की अनुपस्थिति ने इस स्थिति को जन्म दिया है।

06 Mar 2023, 2:54 PM

कर्नाटक रिश्वत मामला: BJP विधायक ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की

कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा ने लोकायुक्त ट्रैप मामले में गिरफ्तारी से राहत के लिए सोमवार को उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। विधायक के वकील संदीप ने कोर्ट से आपात स्थिति के आधार पर मामले की सुनवाई करने का अनुरोध किया। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस के. नटराजन की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई मंगलवार (7 मार्च) तक के लिए टाल दी। सूत्रों ने कहा कि अगर अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी, तो भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा की गिरफ्तारी हो सकती है।


06 Mar 2023, 2:47 PM

राजनीतिक दबाव में गलत काम कर रही CBI, उनको इसका एहसास: सोमनाथ भारती, AAP पक्ष के वकील

06 Mar 2023, 2:30 PM

दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है।


06 Mar 2023, 2:12 PM

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा

06 Mar 2023, 2:03 PM

मनीष सिसोदिया को लेकर कोर्ट पहुंची CBI की टीम


06 Mar 2023, 2:02 PM

जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगा: तेजस्वी यादव

राबड़ी देवी के आवास पर CBI पहुंचने पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन हमारी महागठबंधन की सरकार बनी थी तब मैंने कहा था कि यह सिलसिला चलता रहेगा। अगर आप बीजेपी के साथ रहेंगे तो राजा हरीश चंद्र कहलाएंगे। लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है,बिहार जनता सब देख रही है।

06 Mar 2023, 1:42 PM

मनीष सिसोदिया की रिमांड आज खत्म, राउज एवेन्यू कोर्ट ले जा रही है सीबीआई

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई रिमांड खत्म होने पर सीबीआई मुख्यालय से AAP नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया जा रहा है।


06 Mar 2023, 1:22 PM

भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता हुआ डबल, पेंशन राशि में भी बढ़ोतरी

सीएम भूपेश बघेल 'छत्तीसगढ़ का बजट पेश कर रहे हैं। सरकार पहली बार ई-बजट पेश कर रही है, जिसे 'भरोसे का बजट 2023' नाम दिया गया है। 

1...शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी. 25 सौ रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो साल तक दिया जाएगा.
2....आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी.10 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा.
3...मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि, मध्यान भोजन के रसोईए को मिलेंगे 1800.
4...ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपए को 3 हजार करने की घोषणा.
5...राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि.
6...मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपए किया गया.
7...रीपा की शहरी क्षेत्र में भी होगी स्थापना
8...101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे.
9...नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो.

10..मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज.
11..उद्यानिकी प्रयोगों के प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की होगी स्थापना.
12....5 नए जिलों में उप-संचालक कृषि कार्यालय की स्थापना.
13..धमधा में शास बीज प्रसंस्करण केंद्र के लिए प्रावधान.
14...पशु चिकित्सा दतरेंगा रायपुर में राज्य पशु चिकित्सा के लिए प्रावधान.

06 Mar 2023, 12:38 PM

यह गलत(राबड़ी देवी के घर CBI पहुंचने पर) है,विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गलत(राबड़ी देवी के घर CBI पहुंचने पर) है,विपक्ष के लोगों पर छापे मारना सही नहीं। मैंने कल कहा था कि यह ट्रेंड बन रहा है कि जिन राज्यों में विपक्ष है वहां उन्हें काम नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष को ED,CBI या राज्यपाल के जरिए परेशान किया जाता है।


06 Mar 2023, 12:37 PM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के बजट 2023 वाले ब्रीफकेस के साथ विधानसभा पहुंचे

06 Mar 2023, 11:46 AM

प्रयागराज (यूपी): कौंधियारा थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे

प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। जहां पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई थी।


06 Mar 2023, 11:29 AM

पश्चिम बंगल सड़क हादसे में चार की मौत

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी।

06 Mar 2023, 10:59 AM

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी के घर पर CBI की रेड

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई की एक टीम पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर रोड़ पर तीन गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है।


06 Mar 2023, 10:42 AM

BJP जैसे लोग ED-CBI जैसे हथियार का इस्तेमाल अपने विरोधियों के खिलाफ कर रहे हैं: संजय राउत

06 Mar 2023, 10:18 AM

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर अपना स्वास्थ्य अपडेट साझा किया और कहा कि वह फिलहाल अपने मुंबई स्थित घर पर आराम कर रहे हैं।


06 Mar 2023, 10:08 AM

ग्रेटर नोएडा :मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में रविवार रात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ लूट और चोरी के दर्जनों मामले थानों में दर्ज है। बीती रात पुलिस ने इसे चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इसे धर दबोचा।

06 Mar 2023, 9:21 AM

तेलंगाना: हैदराबाद सिटी पुलिस ने हैदराबाद के पीपल्स प्लाजा नेकलेस रोड पर "राइज एंड रन" मैराथन का आयोजन किया


06 Mar 2023, 7:59 AM

प्रयागराज: कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। घटनास्थाल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची।

06 Mar 2023, 7:56 AM

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

डमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार द्वीप में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए है। निकोबार द्वीप समूह में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia