बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस घोषणा पत्र समिति ने मेनिफेस्टो का मसौदा अध्यक्ष खड़गे को सौंपा, कार्यसमिति में होगा विचार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें 2024 चुनाव के घोषणापत्र का मसौदा सौंपा। मसौदा को सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा जहां से अनुमोदित या संशोधित होने के बाद घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

फोटो: @ShashiTharoor
फोटो: @ShashiTharoor
user

नवजीवन डेस्क

06 Mar 2024, 10:35 PM

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति ने मेनिफेस्टो का मसौदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा, कार्यसमिति में होगा विचार

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर उन्हें 2024 चुनाव के घोषणापत्र का मसौदा सौंपा। मसौदा को सीडब्ल्यूसी में पेश किया जाएगा जहां से अनुमोदित या संशोधित होने के बाद घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम, शशी थरूर, गुरदीप सप्पल, केराजू और इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद थे।

06 Mar 2024, 10:27 PM

बिहारः बीजेपी विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या

बिहार के कटिहार जिले में बुधवार को हथियारबंद हमलावरों ने भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कटिहार के कोरहा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजे नीरज पासवान (35) के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस एक हमलावर को पकड़ने में कामयाब रही और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए।

कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तहत संतोषी इलाके में नीरा पासवान पर उनके घर से कुछ मीटर की दूरी पर बुधवार को लगभग 8 बजे कुछ सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया था। पासवान पर गोली चलाने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए।’’ हालांकि, स्थानीय पुलिस कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने एक हमलावर को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चार आग्नेयास्त्र बरामद किए।

पासवान को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पासवान कथित तौर पर हत्या के मामले में आरोपी थे। उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी।

06 Mar 2024, 10:25 PM

पंजाब में गन हाउस चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 12 हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने गन हाउस चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 हजार से अधिक किलोमीटर पीछा करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 कारतूसों के साथ 12 हथियार बरामद किए हैं।


06 Mar 2024, 9:49 PM

मुंबई के उपनगर बांद्रा में 17 मंजिला इमारत में लगी आग, अग्निशमन दल बुझाने की कोशिश में जुटा

06 Mar 2024, 9:37 PM

संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित सीबीआई कार्यालय लाया गया


06 Mar 2024, 9:11 PM

दिल्ली-NCR में सस्ती हुई CNG, दाम में 2.50 रुपये की हुई कटौती

मुंबई के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी सीएनजी के दामों में कटौती की गई है। दिल्ली समेत आसपास के शहरों में सीएनजी 2.5 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल और कैथल में भी सीएनजी के दाम कम हुए हैं। नई दरें कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

06 Mar 2024, 8:54 PM

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने सिपाही भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में छह आरोपियों को मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगलातांशी इलाके से गिरफ्तार किया।


06 Mar 2024, 8:53 PM

आंध्र प्रदेश के मंत्री के काफिले का एक वाहन ऑटो से टकराया, एक की मौत, एक अन्य घायल

आंध्र प्रदेश के मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता अदीमुलापू सुरेश के काफिले का एक वाहन ऑटो से टकरा गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

06 Mar 2024, 8:26 PM

संदेशखाली के आरोपी शाहजहां को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई की टीम मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची


06 Mar 2024, 8:25 PM

CBI ने जमीन के बदले नौकरी के कथित घोटाले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया 

06 Mar 2024, 8:06 PM

दिल्ली में ‘सुरक्षाबलों की भारी’ तैनाती कर केंद्र ने स्वीकार किया कि किसान आंदोलन राष्ट्रव्यापी: पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र ने किसानों को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर स्वीकार कर लिया है कि किसान आंदोलन राष्ट्रव्यापी है।

पंधेर ने दावा किया कि राजस्थान में करीब 100 किसानों को तब हिरासत में लिया गया जब वे दिल्ली जा रहे थे। अंबाला के नजदीक पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पंधेर ने कहा, ‘‘ दिल्ली में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि विरोध प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी है और यह पंजाब एवं हरियाणा तक सीमित नहीं है।’’


06 Mar 2024, 7:55 PM

चंपई सोरेन ने कल्याणकारी योजनाओं के तहत 2.04 लाख लाभार्थियों के बीच 43.85 करोड़ रुपये वितरित किए

 झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बुधवार को करीब 2.04 लाख लाभार्थियों के बीच 43.85 करोड़ रुपये की राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1.58 लाख लाभार्थियों के खाते में कुल 31.64 करोड़ रुपये अंतरित किए जबकि ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के तहत तीन हजार लोगों में आठ करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

प्रत्यक्ष अंतरण के तहत 4,500 लड़कियों के खाते में ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना’ की राशि अंतरित की गई।

06 Mar 2024, 7:41 PM

मद्रास हाईकोर्ट ने सनातन धर्म के खिलाफ उदयनिधि की टिप्पणियों की आलोचना की, पर वारंट जारी करने से इनकार

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी.के. शेखरबाबू और सांसद ए. राजा की सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणियां विकृत और विभाजनकारी थीं, लेकिन उन्होंने उनके खिलाफ वारंट जारी करने से इनकार कर दिया।


06 Mar 2024, 7:16 PM

कांग्रेस सत्ता में आई तो जाति आधारित जनगणना कराएगी और एमएसपी पर कानून बनाएगी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उसकी प्राथमिकता जाति आधारित जनगणना कराने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी बनाने की होगी।

06 Mar 2024, 6:44 PM

आंध्र प्रदेश: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने आज तिरूपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की 


06 Mar 2024, 6:43 PM

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को मेडिकल जांच के बाद पुलिस मुख्यालय वापस लाया गया 

06 Mar 2024, 6:30 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के दिग्गज नेता श्रीकांत कुमार जेना कांग्रेस में लौटे


06 Mar 2024, 6:04 PM

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर लीक कराने वाले कथित गिरोह के सात सदस्यों को मेरठ एवं दिल्ली से पेपर तथा उत्तर कुंजी के साथ गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक (फील्ड यूनिट मेरठ) बृजेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह का सदस्य दीपू उर्फ दीपक के मकान में पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त हो जाने के बाद पेपर आउट कराने में हुए खर्चे को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।

सिंह ने बताया कि इस सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मंगलवार की रात छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 18 फरवरी को उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (द्वितीय पाली) का एक प्रश्न पत्र और एक उत्तर कुंजी भी बरामद की गई।

पीटीआई

06 Mar 2024, 5:52 PM

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी की तस्वीर जारी, 10 लाख का इनाम घोषित

 रामेश्वरम कैफे बम ब्लास्ट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ब्लास्ट को अंजाम देने वाले संदिग्ध आरोपी की तस्वीर जारी की है। इसके अलावा जो कोई भी उसके बारे में जानकारी देगा, उसे 10 लाख रुपए का इनाम भी दिए जाने का ऐलान किया गया है।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “जांच एजेंसी को मामले की जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा है।” उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की जांच एनआईए और सीसीबी की स्पेशल विंग मिलकर कर रही है।


06 Mar 2024, 5:44 PM

एक बात तो साफ है कि केंद्र सरकार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने पर आमादा है- किसान नेता सरवण सिंह पंढेर 

06 Mar 2024, 5:42 PM

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला मंदिर का दौरा किया


06 Mar 2024, 5:21 PM

मुंबई: महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर कोई मतभेद नहीं, जल्द किया जाएगा ऐलान- संजय राउत 

06 Mar 2024, 4:56 PM

मुंबई में MVA की बैठक पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया

मुंबई में MVA की बैठक पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "सीट शेयरिंग हो गई है और बहुत ही ठीक तरह से सीट शेयरिंग हुई है। प्रकाश अंबेडकर की चर्चा पूरी हो गई। उनके साथ पूरी चर्चा हुई है। अगर फिर एक बार जरूरत पड़ी तो हम उनके साथ बैठक करेंगे।"


06 Mar 2024, 4:08 PM

बीजेपी आपको आदिवासी कहेंगे तो उन्हें आपको जंगल, जल और ज़मीन का अधिकार देना पड़ेगा, इसलिए नहीं कहते: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "उन्होंने (बीजेपी) आदिवासियों को 'वनवासी' कहना शुरू कर दिया है। आदिवासी का मतलब वो व्यक्ति जो इस जमीन का सबसे पहला मालिक था। ये लोग नहीं चाहते कि आपको पता चले, लेकिन ऐसा समय था जब इस पूरे देश में आदिवासी रहते थे। क्योंकि अगर वे (बीजेपी) आपको आदिवासी कहेंगे तो उन्हें आपको जंगल, जल और ज़मीन का अधिकार देना पड़ेगा।"

06 Mar 2024, 3:51 PM

मध्य प्रदेश के रतलाम में राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा- उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ाई है  

मध्य प्रदेश के रतलाम के बदनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय पहले मुझे किसी ने वीडियो भेजा, प्रदेश का कोई नेता था। मैंने वीडियो को चेक किया, उस वीडियो में आदिवासी युवा के ऊपर वो पेशाब कर रहा था। मैंने सोचा कि कैसी सोच रही है, बीजेपी के नेता आदिवासी पर पेशान कर रहा है, दूसरी साइड में कोई वीडियो बना रहा है। वो वीडियो मध्य प्रदेश में नहीं पूरे देश में वायरल हुआ। शायद देश के बाहर भी गया होगा। ये है विचारधारा बीजेपी की। सिर्फ आदिवासियों के साथ नहीं, दलितों, आदिवासियों, गरीब पिछड़ों के साथ, जहां भी कमजोर लोग हैं वहां उनका ये हाल करते हैं। कुछ दिन पहले उनके भाषण में सुना कि वो आदिवासी को वनवासी कहना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि आदिवासी वो है, जो जमीन का सबसे पहला मालिक था। आदिवासी हिंदुस्तान के असली मालिक हैं। आपको रोजगार नहीं मिलेगा। क्यूंकि मोदी सरकार ने छोटे-मझोले को व्यापारियों को बंद कर दिया है। पूरा का पूरा काम सिर्फ कुछ पूंजीपुतियों के लिए है।


06 Mar 2024, 3:27 PM

MP में खड़गे बोले- झूठों के सरदार हैं मोदी, 2 करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपये का किया था वादा, लेकिन नहीं दिया

मध्य प्रदेश के बदनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश में आज हर तरफ गड़बड़ी है। इससे पहले भी गड़बड़ी (बीजेपी सरकार) करते रहे थे। 15 दिन पहले शिवराज सिंह चौहान जी गुलबर्गा आए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जी मिलकर कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। जब मैं एयरपोर्ट पर उतरा तो वहां के लोगों ने मुझसे पूछा कि शिवराज सिंह चौहान ने ऐसा कहा। तो मैंने पूछा कि शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी से क्यों निकाला गया। क्या बीजेपी खत्म हो रही है, इसलिए आपको निकाला गया। मैंने कहा कि आप पहले इसका जवाब दीजिए, बाद मैं जवाब दूंगा। शिवराज सिंह यह भूल गए हैं कि व्यापम घोटाले में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ। हम लोगों ने इस मुद्दे को संसद में उठाया, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने इस पर कुछ नहीं बोला।

खड़गे ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि जल, जंगल, जमीन जो लोग कब्जा कर रहे हैं, इसे आपको रोकना चाहिए। इसे रोकने के लिए आपकी एकता चाहिए। आप लोगों को यह कहना होगा कि यह हमारी प्रॉपर्टी है हम इसे बेचने नहीं देंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव में आपको यह भी कहना होगा कि 3 लाख वन अधिकार पट्टे को उन्होंने खारिज कर दिया। क्या यह गरीबों के लिए काम करने वाले लोग हैं। जो लोग आपके पट्टे खारिज करते हैं, जो लोग जंगल लूटते हैं, क्या वह लोग गरीबों के लिए काम कर सकते हैं? कभी नहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी गारंटी की बात कर रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, क्या उन्होंने दिया? नहीं दिया। वह हमेशा झूठ बोलते रहते हैं। वह झूठों के सरदार हैं। वह ईडी पीछे लगाते हैं, सीबीआई पीछे लगाते हैं, यहां के विधायकों को खरीद कर हमारी सरकार गिराई। जीतने के बाद भी गिराने वाले लोग बीजेपी के लोग हैं।

06 Mar 2024, 2:31 PM

कर्नाटक के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, मंत्री पीके शेखर बाबू और DMK सांसद ए राजा के खिलाफ दायर क्वो वारंटो याचिका खारिज

मद्रास उच्च न्यायालय ने सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर कर्नाटक के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, मंत्री पीके शेखर बाबू और DMK सांसद ए राजा के खिलाफ दायर क्वो वारंटो याचिका को खारिज कर दिया।


06 Mar 2024, 2:30 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बदनावर पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बदनावर पहुंचे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

06 Mar 2024, 2:17 PM

मुंबई में लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महा विकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई 


06 Mar 2024, 1:47 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटाया

06 Mar 2024, 1:16 PM

क्या प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की हाल ही में आई राष्ट्रीय आपदाओं के बाद एक भी रुपये की मदद की थी?: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

राज्य सरकार द्वारा केंद्र से 37,000 करोड़ रुपये की आपदा राहत सहायता के अनुरोध पर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा है, क्या प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु की हाल ही में आई राष्ट्रीय आपदाओं के बाद एक भी रुपये की मदद की थी?


06 Mar 2024, 1:04 PM

सीट बंटवारे के मुद्दे पर वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर की प्रतिक्रिया

सीट बंटवारे के मुद्दे पर वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कहा, जब मैंने बालासाहेब थोरात से मुलाकात की, तो मैंने उनसे कहा कि कांग्रेस और शिवसेना के बीच 10 सीटों का और एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के बीच 5 सीटों का मामला है। उन्होंने कहा कि निर्णय दिल्ली में लिया जाएगा। मेरा मानना है कि मुंबई की बजाय अगर बैठक दिल्ली में होती है, तो समाधान निकल सकता है।

06 Mar 2024, 12:34 PM

शरद पवार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर एनसीपी (एससीपी) नेता अनिल देशमुख की प्रतिक्रिया

शरद पवार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर एनसीपी (एससीपी) नेता अनिल देशमुख ने कहा, "अमित शाह को महाराष्ट्र की जनता से पूछना चाहिए कि शरद पवार ने राज्य की जनता के लिए क्या किया है? देश की जनता जानती है कि उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है? पीएम मोदी ने शरद पवार को किसानों का मसीहा कहा था।"

लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा, " एमवीए 40 सीटें जीतने जा रही है।


06 Mar 2024, 12:05 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर करनाल में 'लखपति दीदी सम्मेलन' के दौरान ड्रोन उड़ाते हुए दिखे

06 Mar 2024, 11:41 AM

कलकत्ता HC के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के बीजेपी में शामिल होने की खबर पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "वे जब तक जज की कुर्सी पर थे तब उन्होंने कई टिप्पणी ममता बनर्जी के सरकार के ऊपर की थी। जब वे जज थे तब उनके रिश्ते बीजेपी के साथ थे। जज साहब न्यायतंत्र के स्वायत्त पर बड़ा आघात करके गए हैं। इससे लोगों का विश्वास न्यायिक संस्था पर कम होगा।"


06 Mar 2024, 10:54 AM

पश्चिम बंगाल की आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ममता सरकार की सौगात, वेतन वृद्धि की हुई घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के वेतन वृद्धि को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा, "अप्रैल महीने से आशा कार्यकर्ताओं के 750 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। अप्रैल से आंगनवाड़ी वर्कर और आंगनबाडी सहायिकाओं के वेतन में भी 750 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी।अभी आंगनवाड़ी वर्कर को वर्तमान में 8,250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। ICDS हेल्पर के लिए 500 रुपए प्रति माह बढ़ाए जाएंगे। वर्तमान में ICDS हेल्पर को 6000 रुपए प्रति माह के आसपास दिए जा रहे हैं।"

06 Mar 2024, 10:28 AM

प्रधानमंत्री जानते हैं कि बंगाल में बीजेपी को ज़्यादा सीटें नहीं मिलती है इस कारण से वे पश्चिम बंगाल के पीछे पड़े हैं- TMC सांसद सौगत राय

प्रधानमंत्री की पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, "प्रधानमंत्री जानते हैं कि बंगाल में बीजेपी को ज़्यादा सीटें नहीं मिलती है इस कारण से वे पश्चिम बंगाल के पीछे पड़े हैं। यह दुख की बात है कि एक प्रधानमंत्री को एक हफ्ते में तीन बार चुनावी प्रचार के लिए यहां आना पड़ता है, यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री को बंगाल भाजपा इकाई पर भरोसा नहीं है। लेकिन इससे कुछ नहीं होगा। यहां लोग ममता बनर्जी को पसंद करते हैं।"


06 Mar 2024, 9:40 AM

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र के एक धूपबत्ती-अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र के एक धूपबत्ती-अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। नीचे दिए गए वीडियो लिंक में आप देख सकते हैं फैक्ट्री में आग कितनी भीषण लगी हुई है। चारों तरफ धुंआ-धुआं नजर आ रहा है।

06 Mar 2024, 9:07 AM

अयोध्या: संतूर वादक और संगीतकार पंडित अभय रुस्तम सोपोरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में संतूर बजाया 


06 Mar 2024, 7:56 AM

किसानों का 'दिल्ली चलो मार्च, पुलिस अलर्ट, धारा 144 लागू, रेलवे स्टेशनों-बस स्टैंड्स पर सुरक्षा कड़ी

पंजाब के किसान संगठनों ने 'दिल्ली चलो' मार्च की अपील की है। आज बड़ी संख्या में किसानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। किसान प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है।

किसान प्रदर्शन का नेतृत्व दो किसान संगठन 'किसान मजदूर मोर्चा' (केएमएम) और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) कर रहे हैं। दोनों संगठनों ने 3 मार्च को देशभर के किसानों से अपील की थी कि वे 6 मार्च को बड़ी संख्या दिल्ली पहुंचें। दिल्ली आने के लिए ट्रेन और बसों का सहारा लें।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia