बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश के बैतूल के कोयला खदान में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, तीन की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। खबरों के मुताबिक तीन मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

06 Mar 2025, 10:52 PM

पंजाब: एसकेएम की 10 मार्च को आप विधायकों के आवासों के बाहर धरना देने की घोषणा

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 10 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के आवासों के बाहर धरना देगा।

06 Mar 2025, 10:33 PM

ओडिशा: पारादीप फिशिंग पोर्ट पर कई नावों में आग लगी

06 Mar 2025, 10:33 PM

झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन अटूट है : कांग्रेस नेता राजू

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार की स्थिरता को लेकर किसी को भी ‘‘भ्रम’’ नहीं होना चाहिए क्योंकि झामुमो नीत गठबंधन ‘‘अटूट’’ है।

राजू ने यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राज्य में मौजूदा सरकार के साथ ‘‘एकजुटता बनाए रखने’’ में सफल रही है और इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।


06 Mar 2025, 9:48 PM

उत्तर प्रदेश: अदालत ने संभल हिंसा के 16 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की                                                  

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत ने 24 नवंबर को हई हिंसा में शामिल 16 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 104 याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं और शेष याचिकाओं पर अगली तारीख पर सुनवाई होगी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश सैनी ने जमानत याचिकाओं के खारिज होने की पुष्टि करते हुए पत्रकारों को बताया, “संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में 16 आरोपियों की जमानत याचिकाएं बृहस्पतिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निर्भय नारायण राय की अदालत में खारिज कर दी गयीं।”

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बुधवार को 10 याचिकाएं खारिज की गयी थीं और कुल मिलाकर अब तक 104 जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं।

06 Mar 2025, 9:03 PM

रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 87.12 प्रति डॉलर पर

 व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितता और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन दिन से जारी तेजी पर विराम लगा और यह छह पैसे के नुकसान के साथ 87.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रुपये में गिरावट कई कारकों से प्रभावित हुई, जिसमें क्षेत्रीय मुद्राओं का कमजोर होना, विदेशी निवेशकों का बिकवाली दबाव और वैश्विक जिंस कीमतों में सुधार शामिल है, जिससे स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.96 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 86.86 प्रति डॉलर की ऊंचाई को छू गया। बाद में रुपये में उतार-चढ़ाव देखने को मिला तथा 87.16 के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद यह कारोबार के अंत में 87.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की गिरावट है।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे बढ़कर 87.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।


06 Mar 2025, 8:37 PM

छत्तीसगढ़: दो सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत, 16 लोग घायल

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर रायपुर जिले में पांच लोगों की मौत हुई जबकि बुधवार रात नारायणपुर जिले में चार लोगों की मौत हुई और 16 अन्य लोग घायल हो गए।

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर ने बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर उमरिया गांव के करीब एक कार के डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

06 Mar 2025, 8:36 PM

दिल्ली सरकार अपनी सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली का सुरक्षा आडिट कराएगी

 दिल्ली सरकार अपनी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रणाली का साइबर सुरक्षा ऑडिट कराएगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस कवायद का उद्देश्य किसी भी तरह के सुरक्षा चूक और डेटा चोरी को रोकने के लिए जोखिमों का पता लगाना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने तीन साल की परियोजना के लिए सीईआरटी-इन (इंडियन कम्प्युटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम) पैनल वाली एजेंसी की सेवा लेने की तैयारी की है।


06 Mar 2025, 8:02 PM

मध्य प्रदेश के बैतूल के कोयला खदान में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। कोयला खदान में स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे के तत्काल बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया है।

06 Mar 2025, 7:46 PM

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल मर्डर: अदालत ने आरोपी सचिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद गुरुवार को आरोपी सचिन को रोहतक की अदालत में पेश किया गया।

इस दौरान पुलिस ने अदालत से कुछ और जानकारी हासिल करने के लिए आरोपी की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, जिला न्यायालय दंडाधिकारी अमित श्योराण ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए आरोपी सचिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


06 Mar 2025, 6:53 PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- हरियाणा में समस्याएं ही समस्याएं हैं, यहां बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की समस्या है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "हरियाणा में समस्याएं ही समस्याएं हैं। यहां बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की समस्या है। आज हरियाणा कर्ज में डूब चुका है। हरियाणा पिछड़ गया है..."

06 Mar 2025, 6:14 PM

वन अधिनियम पर उच्चतम न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के लिए कड़ी फटकार: कांग्रेस

कांग्रेस ने वन संरक्षण अधिनियम, 2023 के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश की बृहस्पतिवार को सराहना की और कहा कि यह देश में पारिस्थितिक संरक्षण के लिए संस्थानों के साथ-साथ नियामक प्रणालियों को कमजोर करने के ‘‘मोदी सरकार के व्यवस्थित प्रयासों’’ के लिए एक ‘‘कड़ी फटकार’’ है।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया था कि वे एक महीने के भीतर वन जैसे क्षेत्रों, अवर्गीकृत और सामुदायिक वन भूमि सहित विभिन्न भूमि का समेकित रिकॉर्ड तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन करें।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा था कि विशेषज्ञ समिति वन (संरक्षण एवं संवर्धन) नियम, 2023 के नियम 16 ​​(1) के तहत आवश्यक कार्य छह महीने के भीतर पूरा करेगी।


06 Mar 2025, 5:53 PM

बाबूलाल मरांडी को BJP विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हमें खुशी है कि सदन के विपक्ष के नेता कल से आएंगे

बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "हमें खुशी है कि सदन के विपक्ष के नेता कल से आएंगे और पूरे सदन को इसकी खुशी होनी चाहिए..."

06 Mar 2025, 4:20 PM

कांग्रेस का बिहार सरकार पर हमला, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि बिहार के नालंदा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर, उसकी लाश जंगल में फेंक दी गई। इस निर्मम हत्याकांड में झकझोर देने वाली बात है कि महिला को टॉर्चर करने के लिए हर पैर में 6-6 कीलें ठोकी गई थीं। ये वीभत्स मामला बिहार में महिलाओं के हालात बयां कर रहा है, जहां वे प्रताड़ना और अपराध की शिकार हो रही हैं।

• 5 मार्च 2025- बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया गया

• 1 मार्च 2025- राजधानी पटना में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई

• 1 फरवरी 2025- कटिहार में एक दिव्यांग महिला से दरिंदगी की गई

• 24 जनवरी 2025- मामूली विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय महिला का सामूहिक बलात्कार किया गया

ये महज कुछ ही उदाहरण हैं...

बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी है।

सच्चाई यही है कि BJP और उनकी सरकारें महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं।

जहां वे डर और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।


06 Mar 2025, 3:36 PM

महाकुंभ में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में था बब्बर खालसा का आतंकी लाजर, पाकिस्तान से लाया था हथियार- UP DGP

बब्बर खालसा इंटरनेशन के एक सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह महाकुंभ में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में था। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस करके ये जानकारी दी।

06 Mar 2025, 3:07 PM

India's Got Latent row: राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए रणवीर इलाहाबादिया-अपूर्वा मखीजा

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के सिलसिले में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। सूत्रों ने बताया कि शो के निर्माता सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी तथा कमेडियन जसप्रीत सिंह और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के वकील भी पैनल के समक्ष पेश हुए। आयोग ने शो में इलाहाबादिया, मखीजा, रैना, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी द्वारा की गई अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया था।


06 Mar 2025, 2:28 PM

डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) की गोल्डन मेट्रो लाइन के लिए वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन पर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हुआ।

06 Mar 2025, 1:33 PM

मां गंगा के प्रति इतनी उदासीनता क्यों?, खड़गे ने PM मोदी पर साथा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि उनको ‘मां गंगा ने बुलाया है’ पर सच ये है कि उन्होंने गंगा सफ़ाई की अपनी गारंटी को “भुलाया” है। करीब 11 वर्ष पहले, 2014 में, नमामि गंगे योजना लॉन्च की गई थी।नमामि गंगे योजना में मार्च 2026 तक ₹42,500 करोड़ का फंड इस्तेमाल किया जाना था, पर संसद में दिए गए प्रश्नों के जवाब से पता चलता है कि दिसंबर 2024 तक केवल ₹19,271 करोड़ रुपये ख़र्च हुए हैं।यानि मोदी सरकार ने नमामि गंगे योजना के 55% फंड ख़र्च ही नहीं किये हैं।मां गंगा के प्रति इतनी उदासीनता क्यों?


06 Mar 2025, 12:26 PM

जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, MEA ने कहा- लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग

भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी उल्लंघन की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम चरमपंथियों के एक छोटे समूह की उकसावे की गतिविधियों की निंदा करते हैं। हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं।

06 Mar 2025, 12:01 PM

बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास लिया

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने तत्काल प्रभाव से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

यह 37 वर्षीय खिलाड़ी बांग्लादेश की उस टीम का हिस्सा था जो चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण से बाहर हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की घोषणा की।


06 Mar 2025, 11:55 AM

बस्ती में ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंदा, बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश में बस्ती में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से उस समय टल गया जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को रौंद दिया।

यह घटना बरगदवा गांव के पास हुई, जब ट्रक ने तेज गति से आते हुए दो कारों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों कारें सड़क किनारे खड़ी थीं और कार में कोई सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

06 Mar 2025, 11:44 AM

महाराष्ट्र: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मुंबई पहुंचे  


06 Mar 2025, 9:15 AM

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए हैं 

06 Mar 2025, 9:15 AM

कोटा में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या  

कोटा में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह पिछले तीन सालों से कोटा में रह रहा था। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है


06 Mar 2025, 8:53 AM

दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने आवास से रवाना हुए; वह आज मुंबई जाएंगे

06 Mar 2025, 8:52 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे


06 Mar 2025, 8:52 AM

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।

06 Mar 2025, 8:12 AM

बब्बर खालसा इंटरनेशल से जुड़ा आतंकी यूपी के कौशांबी से गिरफ्तार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को गुरुवार की सुबह यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। यूपी एसटीएफ के मुताब‍िक, आतंकी के पास से 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी प‍िस्‍टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।


06 Mar 2025, 8:11 AM

आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास बस हादसा, 3 की मौत, 20 घायल

आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक बस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल है।

06 Mar 2025, 7:57 AM

'370 हटाया-चुनाव कराया अब बारी PoK की', लंदन में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे पर हैं। बीते दिन लंदन के चैथम हाउस में कश्मीर मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के बाद सब हल हो जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia