बड़ी खबर LIVE: CWC 2023 में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, श्रीलंका को वर्ल्ड कप में पहली बार हराया

वर्ल्ड कप 2023 में आज के मैच में बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंका के 279 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 3 विकेट से मैच जीत लिया है।

फोटोः @ICC
फोटोः @ICC
user

नवजीवन डेस्क

06 Nov 2023, 11:22 PM

ED ने मुंबई की पूर्व मेयर और उद्धव ठाकरे गुट की नेता किशोरी पेडनेकर को 8 नवंबर को तलब किया

06 Nov 2023, 11:21 PM

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की

06 Nov 2023, 11:21 PM

मध्‍य प्रदेश चुनाव: वायरल वीडियो में नरेंद्र तोमर के बेटे को करोड़ों के लेन-देन पर चर्चा करते देखा गया

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के कथित वायरल वीडियो में उन्‍हें करोड़ों रुपये की रिश्‍वत के लेन-देन पर चर्चा करते हुए देखा गया, जिससे मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। राज्‍य में इसी महीने मतदान होना है।


06 Nov 2023, 10:24 PM

CWC 2023: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, श्रीलंका को वर्ल्ड कप में पहली बार हराया

वर्ल्ड कप 2023 में आज के मैच में बांग्लादेश टीम ने इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंका के 279 रन के जवाब में बांग्लादेश ने 3 विकेट से मैच जीत लिया है।

06 Nov 2023, 10:23 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर का दौरा किया


06 Nov 2023, 9:42 PM

उद्धव ठाकरे ने कसा तंज, बोले- BJP में शामिल हो गए बघेल तो महादेव ऐप हर हर महादेव ऐप बन जाएगा

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महादेव एप्प मामले पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे लेकिन अगर वह शामिल होते हैं तो यह महादेव सट्टेबाजी ऐप हर हर महादेव ऐप बन जाएगा और उनके खिलाफ सभी मामले खत्म हो जाएंगे।

06 Nov 2023, 9:35 PM

राजस्थान चुनाव पर अशोक गहलोत बोले- लोग हमारे पक्ष में, सरकार इस बार दोहराई जाएगी

राजस्थान में आगामी चुनावों पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग हमारे पक्ष में हैं। सरकार इस बार दोहराई जाएगी। हमने कोविड के दौरान बहुत अच्छा काम किया और हमने लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं पेश की हैं।


06 Nov 2023, 9:24 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड के केदारनाथ में श्री केदार सभा के सदस्यों से मुलाकात की

06 Nov 2023, 9:00 PM

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की


06 Nov 2023, 8:29 PM

भारत से नौ टन मूल्य की आपातकालीन राहत सहायता लेकर दूसरी उड़ान नेपाल में उतरी

06 Nov 2023, 8:02 PM

नीदरलैंड के खिलाफ 12 नवंबर को होने वाले आईसीसी विश्व कप मैच के लिए टीम इंडिया बेंगलुरु पहुंची


06 Nov 2023, 7:33 PM

दिल्ली: कार के पास मृत मिला व्यक्ति, पुलिस कर रही जांच

 दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार को रहस्यमय परिस्थितियों में 31 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति अपनी कार के पास मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी अंकित के रूप में हुई। द्वारका के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे द्वारका साउथ थाने के द्वारका सेक्टर-8 इलाके से एक व्यक्ति के कार के पास मृत पड़े होने की सूचना मिली।

06 Nov 2023, 7:33 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केदारनाथ में दूसरा दिन, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया

अपने केदारनाथ दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राहुल गांधी ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन किए और पुजारी ने राहुल गांधी को वहां पूजा-अर्चना कराई।

केदारनाथ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी ने भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया। केदारनाथ आए श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। राहुल गांधी ने खुद श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता भी केदारनाथ पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि यह राहुल गांधी का धार्मिक कार्यक्रम है।


06 Nov 2023, 7:08 PM

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी से बात की,  इसराइल-हमास संघर्ष पर हुई बात

06 Nov 2023, 7:06 PM

इंदौर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सवाल- जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है वो 10 साल तक क्यों लागू नहीं किया गया?

इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "क्या महिलाओं को ये पूछने का हक नहीं है कि आपने हमारे लिए क्या किया? क्या महिलाओं ये पूछने का हक नहीं है कि जो महिला आरक्षण बिल लाया गया है वो 10 साल तक क्यों लागू नहीं किया गया? मैं चाहती हूं कि आपको आपका हक मिले।"


06 Nov 2023, 6:50 PM

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरातियों पर टिप्पणी के लिए तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

प्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद में उनकी कथित "केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं" टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी।

06 Nov 2023, 6:37 PM

प्रधानमंत्री किसी तरीके से दिल्ली की सत्ता से अरविंद केजरीवाल को हटाया जाए- दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज


06 Nov 2023, 6:05 PM

बिहार में फेरीवाला कपड़ा बेचने की आड़ में बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में पर्व त्योहार के मौसम में शराब तस्करों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। इस दौरान शराब तस्कर कई नए तरीके भी ढूंढ लेते हैं। ऐसा ही मामला गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जब पुलिस ने एक फेरी वाले के पास से 30 लीटर शराब बरामद की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फेरीवाला कपड़ा बेचने की आड़ में शराब की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक फेरीवाले को शक के आधार पर रोक लिया और मोटर साइकिल में बंधे उसके कपड़े के बंडल की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस भी चौंक गई। इसमें अलग से तहखाना बनाकर शराब की बोतलें रखी गई थी।

06 Nov 2023, 6:05 PM

साधारण स्‍पर्श को नहीं माना जा सकता प्रवेशन यौन हमला : दिल्‍ली हाईकोर्ट

 दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को फैसला सुनाया कि यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्‍सो) की धारा 3 (सी) के तहत साधारण स्पर्श को प्रवेशन यौन हमले के अपराध के लिए समान नहीं माना जा सकता।

न्यायमूर्ति अमित बंसल ने छह साल की बच्ची से बलात्कार के लिए अपनी दोषसिद्धि और 10 साल की सजा को चुनौती देने वाले एक व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि स्पर्श के एक साधारण कार्य को अधिनियम की धारा 3 (सी) के तहत हेरफेर नहीं माना जा सकता है।


06 Nov 2023, 5:48 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने विमान में ई-सिगरेट पर रोक के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को विमान में ई-सिगरेट ले जाने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। याचिका में पिछले साल मार्च में नागरिक उड्डयन सुरक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसमें विमान में ई-सिगरेट ले जाने पर रोक लगा दी गई थी।

06 Nov 2023, 5:45 PM

कर्नाटक: बेंगलुरु में आज तेज बारिश हुई।


06 Nov 2023, 5:34 PM

उत्तराखंड: केदारनाथ में भैरव मंदिर के दर्शन करने के बाद रवाना हुए राहुल गांधी

06 Nov 2023, 5:32 PM

दिल्ली: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


06 Nov 2023, 5:05 PM

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सुरक्षा कड़ी की गई

06 Nov 2023, 4:30 PM

दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले चार दिनों में दूसरी बार भूकंप आया है, जिससे लोग सहम गए हैं। भूकंप के झटके 4 बजकर 18 मिनट पर लगे हैं।


06 Nov 2023, 4:11 PM

23 करोड़ लोग पीएम मोदी के समय में गरीब से गरीब होते जा रहे हैं: अधीर रंजन चौधरी 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "भूख की कगार में देश के करोड़ लोग आज जर्जर हालत में हैं। विश्व के रिपोर्ट में ये प्रतीत होता है कि 117 देश में भुखमरी सूचकांक पर हमारा देश 107 पर आ गया है। 23 करोड़ लोग पीएम मोदी के समय में गरीब से गरीब होते जा रहे हैं और हमारी ये शिकायत है कि जब पीएम मोदी सदन में कहते हैं कि आप नौकरी देने में सक्षम होंगे। वो इसी मकसद के साथ चलते हैं लेकिन आज पीएम मोदी स्वीकार कर लिए हैं कि गरीबी को रोकने का कोई रोकथाम नहीं है गरीबी बढ़ती जा रही है...."

06 Nov 2023, 3:46 PM

प्रियंका गांधी का बीजेपी पर हमला, कहा, मध्य प्रदेश में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है...आपके प्रदेश(मध्य प्रदेश) में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है... महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं...अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े? ... कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं...वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है..."


06 Nov 2023, 3:45 PM

राजस्थान: खड़गे ने कहा- बीजेपी और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है

राजस्थान: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "बीजेपी और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है... जो लोग अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें काम करने दीजिए... इससे देश की जनता को फायदा होगा...

06 Nov 2023, 3:09 PM

महुआ मोइत्रा मामला: लोकसभा की आचार समिति की बैठक 9 नवंबर तक स्थगित


06 Nov 2023, 3:00 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा, “एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन कोटेरंका से राजौरी की ओर जा रहा था और पाल्मा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। “घटना में कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

06 Nov 2023, 2:53 PM

छत्तीसगढ़: ईडी ने बदनाम करने के लिए प्रेस अभिव्यक्ति जारी की है, निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए- भूपेश बघेल


06 Nov 2023, 2:30 PM

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते हल्द्वानी, काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली डीजल बसों का संचालन बंद

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली में डीजल बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते हल्द्वानी काठगोदाम से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली डीजल बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया है।

06 Nov 2023, 2:05 PM

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू, बढ़ते प्रदूषण के बीच केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली में 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया गया है। प्रदूषण के चलते ये फैसला लिया गया है।


06 Nov 2023, 1:36 PM

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है  

06 Nov 2023, 12:45 PM

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "केरल में 76 साल तक लगातार सरकार बदलती थी। सिर्फ कोरोना के मैनेजमेंट के कारण वहां की जनता ने सरकार रिपीट कर दी। हमारा कोरोना का मैनेजमेंट शानदार और बेहतर था। WHO ने भी तारीफ की थी। फिर हम क्यों नहीं उम्मीद करें कि हमारी सरकार(राजस्थान में) रिपीट होगी।


06 Nov 2023, 12:44 PM

उत्तराखंड: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रसाद बांटा

06 Nov 2023, 12:44 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की 


06 Nov 2023, 12:11 PM

राजस्थान: अशोक गहलोत ने सरदारपुरा से भरा नामांकन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।

06 Nov 2023, 12:10 PM

राजस्थान चुनाव: RLD ने अपना एक उम्मीदवार घोषित किया

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आरएलडी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। सुभाष गर्ग भरतपुर से उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगी आरएलडी को 1 सीट दी है।


06 Nov 2023, 11:25 AM

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हॉटस्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

06 Nov 2023, 11:19 AM

राजस्थान: नामांकन दाखिल से पहले सीएम गहलोत जोधपुर में अपने परिवार के सदस्यों से मिले 

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सदरपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में अपने परिवार के सदस्यों से मिले।


06 Nov 2023, 11:18 AM

तमिलनाडु: चेन्नई शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई

06 Nov 2023, 11:03 AM

नेपाल: जाजरकोट में भूकंप के कारण काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर भूकंप में क्षतिग्रस्त हुए हैं


06 Nov 2023, 10:45 AM

पंजाब: फ़िज़ोरपुर में पराली जलाना जारी है। (टिब्बी कलां गांव के दृश्य) 

06 Nov 2023, 10:26 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को पद की शपथ दिलाई


06 Nov 2023, 10:07 AM

ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को 7-7 हजार रुपए का बोनस  देगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7,000 रुपये बोनस के रूप में प्रदान करेंगे। वर्तमान में, लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं।" .इस बोनस को प्रदान करने के लिए कुल 56,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

06 Nov 2023, 10:06 AM

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है।


06 Nov 2023, 9:50 AM

आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की  

06 Nov 2023, 9:17 AM

बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।


06 Nov 2023, 9:05 AM

तिरुवन्नमलाई में लोक निर्माण एवं राजमार्ग विभाग मंत्री ईवी वेलु से जुड़े परिसरों पर लगातार चौथे दिन आयकर की छापेमारी जारी है

06 Nov 2023, 8:10 AM

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की


06 Nov 2023, 8:10 AM

महाराष्ट्र: मुंबई में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज़ की गई

महाराष्ट्र: मुंबई में वायु गुणवत्ता में गिरावट दर्ज़ की गई। शहर में आज सुबह धुंध की चादर देखी गई।

06 Nov 2023, 8:09 AM

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। वीडियो आज सुबह 6:52 बजे इंडिया गेट से रिकॉर्ड किया गया है।


06 Nov 2023, 7:51 AM

राजस्थान में दौसा में भीषण हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी अनियंत्रित बस, 4 लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान में सोमवार तड़के सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, हादसा दौसा के कलेक्ट्रेट सर्किल के पास हुआ है, जहां एक बस अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia