बड़ी खबर LIVE: पहले चरण में बंपर वोटिंग से तेजस्वी गदगद, बोले- लोगों ने महागठबंधन की जीत पर मुहर लगाने का काम किया
तेजस्वी यादव ने कहा, "आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। बंपर वोटिंग हुई है। मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुहर लगाने का काम किया है। महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा ये जुनून ये जज्बा ये हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए।"

121 सीटों में से 80 सीटें महागठबंधन को मिलेंगी, प्रचंड बहुमत से हम जीत रहे हैं- कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला
चुनाव में INDIA गठबंधन लीड कर रहा है, कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
बंपर वोटिंग से गदगद तेजस्वी यादव, बोले- लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुहर लगाने का काम किया है
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। बंपर वोटिंग हुई है। मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुहर लगाने का काम किया है। महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा ये जुनून ये जज्बा ये हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए। चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं।"
अगर मुझे समर्थन मिला, तो हम बिहार को बेहतर बनाएंगे- खेसारी लाल यादव
गुरुग्राम : अतिथि गृह में युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित एक अतिथि गृह में ठहरी 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी अंजलि के रूप में हुई है। उसकी शादी फरवरी 2025 में हुई थी।
उसने बताया कि अंजलि मंगलवार रात अपने दोस्त कौशल के साथ होटल आई थी, जिसने अगली सुबह उसे छत से लटका हुआ पाया।
पुलिस ने बताया कि अंजलि की उसकी मर्जी के खिलाफ शादी हुई थी और वह विवाह के कुछ महीने बाद ही कौशल के साथ रहने लगी थी। उस समय गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन परिवार के दबाव में वह घर लौट आई थी।
चेन्नई: उत्तरी चेन्नई के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
पटना: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "प्रशासन इन्हीं की है। हम तो कहते हैं कि गुंडा राज चल रहा है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "प्रशासन इन्हीं की है। हम तो कहते हैं कि गुंडा राज चल रहा है। आज गुंडाराज खुद भुगतना पड़ गया है। लोगों के मन में गुस्सा है।"
हरियाणा की तरह बिहार में ‘चुनाव चोरी’ करने की तैयारी में एनडीए, प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हरियाणा की तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव को चोरी करने की तैयारी में है।
उन्होंने पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि निर्वाचन आयोग देश के संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के हरियाणा में कथित ‘वोट चोरी’ से संबंधित संवाददाता सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जिस तरह उन्होंने (एनडीए) हरियाणा में पूरा चुनाव चुरा लिया, उसी तरह वे बिहार में भी 65 लाख वोटों को नामावली से हटाकर ऐसा ही करने की तैयारी कर रहे हैं।’’
महाराष्ट्र: दीघा में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लग गई
महाराष्ट्र: दीघा में स्थित स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: उप्र पुलिस ने राज्य के सात जिलों की सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई
बिहार में विधानसभा चुनाव-2025 के मतदान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीमावर्ती जिलों से लगी राज्य की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए चौकसी बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बिहार की करीब 524 किलोमीटर की सीमा उत्तर प्रदेश के सात जिलों महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, चंदौली, और सोनभद्र जिलों से मिलती है, जो 40 पुलिस थानों को कवर करती है।
पहले चरण का मतदान आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, बलिया और गाजीपुर जिलों से सटे बिहार के 15 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है।
उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जिसमें महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र की सीमा से लगे पांच निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे।
सरकार के दावे के बावजूद किसानों को अभी तक नहीं मिली कोई मदद : उद्धव ठाकरे
शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सबसे बड़े राहत पैकेज संबंधी महाराष्ट्र सरकार के दावे के बावजूद परेशान किसानों को अभी तक कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है।
ठाकरे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के अपने चार दिवसीय दौरे के दूसरे दिन धाराशिव जिले के करजखेड़ा गांव में किसानों से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर के पैठण तालुका के नांदर गांव से अपने चार दिवसीय मराठवाड़ा दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने इस मानसून में भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को हुई कठिनाइयों का जायजा लिया और उनसे बात की।
युवा लगातार परीक्षा देते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक हो जाता है, ऐसे में परीक्षा और नियुक्तियों के इंतजार में युवाओं के जीवन के कई साल बर्बाद हो जाते हैं- प्रियंका गांधी
बिहार के लोग हर प्रदेश में मेहनत-मजदूरी करते हैं, इस देश के निर्माण में बिहारवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन मोदी सरकार आपकी सुध तक नहीं लेती- प्रियंका गांधी
नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं। वे देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?- प्रियंका गांधी
BJP ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी कर ली। वहां 25 लाख फर्जी वोट पाए गए। ऐसी 'वोट चोरी' से आपके अधिकार छीने जाते हैं- प्रियंका गांधी
बिहार में पिछले तीन सालों में 27 पुल ढह गए: मोतिहारी में चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का दावा
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस पलटने से 20 घायल
उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने से लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
हसनगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हसनपुर थाना क्षेत्र के पास हुई।
आजम खान के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, आपराधिक कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने फर्जी पासपोर्ट हासिल करने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी से संबंधित दो मामलों में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी थी
शाहजहांपुर में घर के बाहर सो रहे दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत
शाहजहांपुर जिले में घर के बाहर सो रहे दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया, जबकि उनकी दस वर्ष की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार रात थाना पुवाया अंतर्गत पुवायां निगोही मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली जब सुनारा बुजुर्ग गांव पहुंची तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन ने घर के बाहर सो रहे दंपति को रौंद दिया ।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामशंकर (48) एवं उनकी पत्नी तारावती (45) के रूप में की गई है। हादसे में अपनी दादी के पास सो रही वंदना (10) गंभीर रूप से घायल हो गई।
मोती बाग चौराहे पर धुंध की पतली परत देखी गई, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज वायु गुणवत्ता 'खराब' दर्ज होने की बात कही
रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 88.62 प्रति डॉलर पर
रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 88.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को बल मिला।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव ने तेज बढ़त को रोक दिया।
फिलीपीन में तूफान से 241 लोगों की मौत , आपातकाल की घोषणा की
फिलीपीन के राष्ट्रपति ने कालमेगी तूफान के कारण कम से कम 241 लोगों की मौत होने तथा कई के लापता होने के बाद आपातकाल की घोषणा की।
दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की चादर छाई हुई है। मयूर विहार इलाके से ड्रोन से ली गई तस्वीरें
दिल्ली: ITO के आसपास आज सुबह हवा में धुंध की एक परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इलाके का AQI 287 के साथ 'खराब' श्रेणी में है।
जम्मू-उत्तराखंड में बर्फबारी, महाराष्ट्र-कर्नाटक में आज होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी के मौसम का हाल
दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों ठंड महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ प्रदूषण से भी लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर कमी आने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्माीर में में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। उधर, महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia