बड़ी खबर LIVE: कर्नाटक चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, CM से मंत्री तक अपनी सीट से लड़ने को तैयार नहीं- सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर नहीं लड़ना चाहते। उनके मंत्री भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सब अपनी-अपनी सीट छोड़ कर भाग रहे हैं। बीजेपी में भगदड़ मच गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Apr 2023, 10:26 PM

कर्नाटक में अपने दम पर बहुमत से सरकार बनाएगी कांग्रेस, 130 से अधिक सीट आएंगी- सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस बार 130 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी अपने दम पर पर्याप्त बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं क्योंकि मेरा पैतृक गांव इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह मेरा आखिरी चुनाव होगा। मैं चुनावी राजनीति से संन्यास लूंगा।

07 Apr 2023, 10:16 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 733 नए केस सामने आए, कोरोना से 460 मरीज ठीक हुए

07 Apr 2023, 9:18 PM

दिल्ली के होटल में व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 29 वर्षीय एक महिला को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक होटल में एक व्यवसायी की हत्या करने और फिर उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उषा के तीन उपनाम अंजलि, निक्की और निकिता हैं और उसके पास फर्जी आधार कार्ड भी है।


07 Apr 2023, 8:52 PM

कर्नाटक चुनाव से पहले BJP में मची भगदड़, CM से मंत्री तक अपनी सीट से लड़ने को तैयार नहीं- सुरजेवाला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनके मंत्री भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सब अपनी-अपनी सीट छोड़ कर भाग रहे हैं। बीजेपी में भगदड़ मच गई है। बीजेपी का मतलब अब भगदड़ पार्टी हो गया है।

07 Apr 2023, 8:49 PM

कुड़मी आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, हावड़ा-मुंबई रूट पर 225 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहीं

कुड़मी जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर हजारों लोग बुधवार सुबह से ही हावड़ा-मुंबई रूट में कई स्टेशनों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से बीते तीन दिनों में रेलवे को कम से 225 से ज्यादा ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं।


07 Apr 2023, 8:48 PM

कलकत्ता हाईकोर्ट का नाबालिग लड़की के 28 हफ्ते के गर्भ को खत्म करने की इजाजत देने से इनकार

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 12 साल की एक नाबालिग लड़की के 28 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नाबालिग बलात्कार के बाद गर्भवती हो गई थी।

07 Apr 2023, 8:13 PM

दिल्ली के होटल में व्यवसायी की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 29 वर्षीय एक महिला को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में एक होटल में एक व्यवसायी की हत्या करने और फिर उसे लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान हरियाणा के पानीपत की रहने वाली उषा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उषा के तीन उपनाम अंजलि, निक्की और निकिता हैं और उसके पास फर्जी आधार कार्ड भी है।


07 Apr 2023, 8:03 PM

दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन से मुलाकात की

07 Apr 2023, 7:48 PM

मुंबई: एमएस धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में 2011 विश्व कप विजय स्मारक का उद्घाटन किया


07 Apr 2023, 7:38 PM

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी पिता से पैदा हुए दो नाबालिगों के लिए भारतीय नागरिकता की मांग वाली याचिका खारिज की

बेंगलुरु में रहने वाले पाकिस्तानी पिता और भारतीय मां से पैदा हुए दो नाबालिगों को कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली कर्नाटक उच्च न्यायालय की पीठ ने बच्चों के लिए भारतीय नागरिकता की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ने के लिए 21 वर्ष की आयु प्राप्त करने का कानून दो नाबालिगों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने में बाधा बन गया है, जो वर्तमान में बेंगलुरु में अपनी अलग हुई मां के साथ रह रहे हैं। बुधवार को कोर्ट का फैसला आया।

07 Apr 2023, 7:37 PM

खालसा साजना दिवस के लिए इकट्ठा हों, सरबत खालसा के लिए नहीं : अकाल तख्त प्रमुख

सिख धर्म की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को सिखों से बैसाखी (14 अप्रैल) को 'खालसा साजना दिवस' मनाने के लिए तलवंडी साबो में इकट्ठा होने की अपील की, जो श्री दमदमा साहिब की पांच अस्थायी सीटों में से एक है। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अपील को सरबत खालसा के आह्वान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, जिसका अर्थ सिखों के सभी गुटों की एक सभा है, सरबत खालसा स्वयंभू सिख उपदेशक और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह द्वारा बुलाया गया था, जो 18 मार्च से फरार चल रहा है।


07 Apr 2023, 7:21 PM

IPL 2023: हैदराबाद का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला, लखनऊ की टीम करेगी गेंदबाजी

07 Apr 2023, 6:57 PM

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, 1000 के करीब पहुंचा आंकड़ा, बीते 24 घंटे में 3 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 926 मरीज मिले हैं। वहीं 3 लोगों को कोविड 19 की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4487 हो गई है।


07 Apr 2023, 6:41 PM

दिल्ली में चीनी लोन धोखाधड़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख वित्त कंपनियों की आड़ में संचालित एक चीनी ऋण (लोन) धोखाधड़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस ने सात महिलाओं सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोटिर्ंग पोर्टल पर एक शिकायत साइबर नॉर्थ पुलिस थाने में प्राप्त हुई थी, जिसमें मजनू का टीला निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 25 फरवरी को शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक महिला का फोन आया था। महिला ने बताया था कि आपकी बेटी ने 3500 रुपये का कर्ज लिया है, आप लिंक के माध्यम से रुपये जमा करें अन्यथा आपकी बेटी की नग्न फोटो वायरल कर दी जाएगी।

07 Apr 2023, 6:31 PM

दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन से मुलाकात की


07 Apr 2023, 6:22 PM

दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सौम्या भट्ट आम आदमी पार्टी में हुई शामिल

उत्तर प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता सौम्या भट्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सौम्या भट्ट को पार्टी में शामिल करवाया। संजय सिंह ने पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में सौम्या भट्ट को टोपी और पटका पहनाकर आप में शामिल कराया। इस दौरान सौम्या भट्ट ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो हैं।

07 Apr 2023, 6:20 PM

केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 प्रबंधन की पूरी तैयारी रखने को कहा

कोविड-19 के दोबारा बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की और उनसे कोविड-19 प्रबंधन को लेकर पूरी तरह तैयार रहने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के छह हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं।


07 Apr 2023, 6:08 PM

बिहार: CM नीतीश कुमार के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए

07 Apr 2023, 6:06 PM

बंगाल में दिनदहाड़े तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली में एक चौंकाने वाली घटना में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमोद अली बिस्वास के रूप में हुई है, जो हंसखली में तृणमूल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष था।

चश्मदीदों के मुताबिक, बिस्वास शुक्रवार सुबह बाजार आया और चाय की दुकान पर चाय का ऑर्डर दिया, ऐसा वह रोज करता था। अचानक करीब आठ बाइक सवार बदमाशों की टोली मौके पर पहुंची और करीब से बिस्वास पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। खून से लथपथ बिस्वास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वहां से फरार हो गए।


07 Apr 2023, 6:04 PM

एन चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को सेल्फी का दिया चैलेंज

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को सेल्फी चैलेंज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी टीडीपी सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाए गए घरों के सामने ली गई सेल्फी पोस्ट करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और जगन मोहन रेड्डी को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के चार साल के शासन के दौरान बनाए गए घरों की सेल्फी पोस्ट करने की चुनौती दी। नायडू ने नेल्लोर में टाउनशिप इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीआईडीसीओ) द्वारा निर्मित घरों के साथ सेल्फी पोस्ट की।

एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाईएस जगन को देखें। ये हमारी सरकार द्वारा अकेले नेल्लोर में गरीबों के लिए बनाए गए हजारों टिडको (टीआईडीसीओ) घर हैं। यह राज्य में बने लाखों टीआईडीसीओ घरों का जीता जागता उदाहरण है।

07 Apr 2023, 5:46 PM

बिहार: बिहारशरीफ हिंसा मामले में अब तक 130 लोग गिरफ्तार, 15 केस दर्ज


07 Apr 2023, 5:41 PM

शोध में हुआ खुलासा- मौसमी इन्फ्लुएंजा से ज्यादा घातक है ओमिक्रोन

ऑमिक्रॉन वैरिएंट के साथ अस्पताल में भर्ती वयस्कों में मौसमी इन्फ्लूएंजा के साथ अस्पताल में भर्ती होने वालों की तुलना में मृत्यु दर ज्यादा है। एक नए शोध में यह जानकारी सामने आई है। इजराइल के बेलिनिसन अस्पताल में राबिन मेडिकल सेंटर के डॉ. अला आत्मना और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि 2021-2022 के इन्फ्लूएंजा सीजन के दौरान ओमिक्रोन के साथ अस्पताल में भर्ती होने वालों की तुलना में इन्फ्लूएंजा के साथ अस्पताल में भर्ती वयस्कों में 30 दिनों के भीतर मरने की संभावना 55 प्रतिशत कम थी।

07 Apr 2023, 5:38 PM

बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान उच्चायोग नई दिल्ली ने सिख तीर्थयात्रियों के लिए 2,856 वीजा जारी किए


07 Apr 2023, 5:19 PM

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गज उत्सव 2023 का उद्घाटन करने से पहले काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक हाथी को खिलाती दिखीं 

07 Apr 2023, 5:17 PM

छत्तीसगढ़: IED ब्लास्ट में DRG का जवान घायल


07 Apr 2023, 4:53 PM

 हमे कोरोना के साथ रहना सीखना होगा: कोरोना पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज 

07 Apr 2023, 4:52 PM

दिल्ली: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे


07 Apr 2023, 4:37 PM

दिल्ली: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे

07 Apr 2023, 4:07 PM

पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं 


07 Apr 2023, 3:57 PM

दिल्ली: दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। कोरिया के विदेश मंत्री की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। भारत-कोरिया गणराज्य इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह यात्रा हमारी विशेष रणनीतिक।

07 Apr 2023, 3:53 PM

माफिया अतीक अहमद की और बढ़ेंगी मुश्किलें! व्यापारी से मारपीट मामले में अतीक के खिलाफ आरोप तय

सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को देवरिया जेल में एक व्यवसायी के अपहरण और मारपीट के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके बेटे उमर के खिलाफ आरोप तय किए हैं। तब अतीक देवरिया जेल में ही था। आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अतीक की कोर्ट में पेशी हुई। अतीक ने कथित तौर पर देवरिया जेल में लखनऊ के एक व्यवसायी मोहित जायसवाल के साथ मारपीट की थी, जहां दिसंबर 2018 में उसे अगवा करके रखा गया था।


07 Apr 2023, 3:36 PM

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर में कोझिकोड ट्रेन आग की घटना के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की

07 Apr 2023, 1:55 PM

पश्चिम बंगाल: 4 अप्रैल को हुए पथराव के बाद RPF ने हुगली जिले के रिषड़ा रेलवे स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया


07 Apr 2023, 1:53 PM

पुडुचेरी में आज कोविड-19 के 71 नए मामले सामने आए, सक्रिय मामले 206 हैं  

07 Apr 2023, 1:52 PM

दिल्ली जा रहा हूं, कल हमारी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है- बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक चुनाव पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं, कल हमारी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। हम जल्द से जल्द सभी सीटों को पर फैसला करने वाले हैं।


07 Apr 2023, 12:47 PM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की

07 Apr 2023, 12:12 PM

दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल


07 Apr 2023, 12:11 PM

BMC ने मुंबई के मध-मारवे क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित फिल्म स्टूडियो को ध्वस्त किया

07 Apr 2023, 10:41 AM

बिहार के गोपालगंज में शादी में मचा कोहराम! दूल्हे की कार ने 7 लोगों को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है।


07 Apr 2023, 10:19 AM

देश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नए मामले सामने

देश में कोरोना का कहर जारी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 6,050 नए मामले सामने आए हैं।

07 Apr 2023, 10:02 AM

मध्य प्रदेश: वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की


07 Apr 2023, 9:17 AM

असम: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में 'योग महोत्सव 2023' का उद्घाटन किया  

07 Apr 2023, 8:51 AM

मध्य प्रदेश के धार बच्चा चोर समझकर कुछ फकीरों को लोगों ने पीटा, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के धार में कुछ फकीर लोग भिक्षा मांग रहे थे। इन पर बच्चा चोरी के शक होने पर राजोद ग्राम के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को बचाया। हमने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।


07 Apr 2023, 8:49 AM

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड के विधायकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। जगरनाथ महतो का निधन 6 अप्रैल को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ था।

07 Apr 2023, 8:48 AM

असम: मोरीगांव जिले में बीती रात पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, और नगदी के साथ 386 एटीएम कार्ड बरामद


07 Apr 2023, 8:26 AM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विजय चौक से निर्माण भवन तक वॉकथॉन में भाग लिया

07 Apr 2023, 8:18 AM

मुंबई के दहिसर इलाके में स्कूल से घर लौट रही 8 साल की विद्या संतोष बनसोडे की डंपर से कुचलने से मौत

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कल मुंबई के दहिसर इलाके में स्कूल से घर लौट रही 8 साल की विद्या संतोष बनसोडे की डंपर से कुचलने से मृत्यु हो गई। यह घटना CCTV में कैद हो गई। दहिसर पुलिस ने डंपर चालक मुकेश ढाले के खिलाफ IPC की धारा 304 (A) के तहत मामला दर्ज किया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है:


07 Apr 2023, 8:07 AM

केरल: तिरुवनंतपुरम के पालयम में सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च के बाहर 'गुड फ्राइडे' का जुलूस निकाला गया

07 Apr 2023, 8:03 AM

'बढ़ते कोविड मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे'

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि बढ़ते कोविड मामलों को लेकर राज्यों को दिशानिर्देश दिए गए हैं और PM मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।


07 Apr 2023, 7:56 AM

उत्तराखंड के देहरादून में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

उत्तराखंड के देहरादून जिले के तुनी पुल के पास घर में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia