बड़ी खबर LIVE: वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा से मुलाकात खत्म, डेढ़ घंटे चली बैठक, आश्वासन पर असमंजस

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधायकों की बाड़बंदी के आरोपों पर अपना पक्ष रखने पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात खत्म हो गई है। मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Dec 2023, 10:54 PM

निर्मला की भारतीय उद्योग जगत से अपील, विनिर्माण क्षेत्र को बड़े पैमाने पर दें बढ़ावा

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को उद्योग जगत के दिग्गजों से नई प्रौद्योगिकियों के सहयोग से देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया, जिसका नेतृत्व देश के स्टार्टअप कर रहे हैं, क्योंकि भारत की तेजी से बढ़ती बाज़ार अर्थव्यवस्था ने बड़ी पेशकश की है।

07 Dec 2023, 10:23 PM

वसुंधरा राजे की जेपी नड्डा से मुलाकात खत्म, डेढ़ घंटे चली बैठक, आश्वासन पर असमंजस

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच विधायकों की बाड़बंदी की खबरों के बीच अपना पक्ष रखने पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात खत्म हो गई है। नड्डा के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात लगभग डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में वसुंधरा राजे के बेटे और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद वसुंधरा बिना कुछ कहे चली गईं।

07 Dec 2023, 10:15 PM

राष्ट्रपति ने केंद्रीय कैबिनेट से नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह का केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल और श्रीमती रेणुका सिंह सरुता के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

प्रधानमंत्री की सलाह के आधार पर कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा मंत्रालय के अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है, वहीं राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, जल शक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्यमंत्री का प्रभार सौंपा गया है।


07 Dec 2023, 10:14 PM

वसुंधरा राजे दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास से निकलीं

07 Dec 2023, 10:13 PM

नवाब मलिक ने देवेंद्र फड़णवीस द्वारा अजित पवार को लिखे पत्र पर बोलने से इनकार किया


07 Dec 2023, 9:50 PM

बेटे दुष्यंत के साथ जेपी नड्डा से मिलने पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया

 राजस्थान में मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी जताने और आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए विधायकों के एक रिजॉर्ट में बाड़ाबंदी करने के आरोपों का सामना कर रही वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सफाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच गई हैं।

07 Dec 2023, 9:25 PM

बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के कारण चेन्नई में कल 8 दिसंबर को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे


07 Dec 2023, 8:38 PM

नवाब मलिक पर महराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन में बवाल, BJP ने अजित पवार की NCP में शामिल होने का किया विरोध

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट में शामिल होने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार को पत्र लिखकर विरोध जताया है। फड़णवीस की चिट्ठी पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है। हमारे लिए सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण देश है। सत्ता आती है और जाती है लेकिन हम कुछ बिंदुओं पर समझौता नहीं कर सकते और न ही करेंगे। जिस तरह के आरोप नवाब मलिक पर लगे हैं, बीजेपी ऐसे किसी व्यक्ति का समर्थन स्वीकार नहीं कर सकती।

07 Dec 2023, 8:34 PM

वसुंधरा राजे दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचीं


07 Dec 2023, 8:17 PM

BJP खेल रही है गंदा खेल, उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों के बीच दरार पैदा करने की कर रही है कोशिशः अधीर रंंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी बहुत चालाकी से बेहद गंदा खेल खेल रही है। वे उत्तरी और दक्षिणी भारत के लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जानते हैं कि दक्षिणी राज्यों से वोट प्राप्त करना कठिन है।

07 Dec 2023, 8:06 PM

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास बाघ ने महिला पर किया हमला, मौत

 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ फॉरेस्ट एरिया के पास एक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


07 Dec 2023, 7:54 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुक्का के अवसर पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं दीं

07 Dec 2023, 7:15 PM

पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग के संदकफू क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई


07 Dec 2023, 6:59 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की

07 Dec 2023, 6:57 PM

लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित


07 Dec 2023, 6:42 PM

एनआईए ने निज़ामाबाद पीएफआई मामले में चार्जशीट दायर की, आरोपियों की कुल संख्या 17 हुई

 एनआईए ने निजामाबाद पीएफआई मामले में आरोपी नोसाम मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रतिबंधित संगठन से संबंधित आतंकवादी और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए लोगों को भर्ती करने, कट्टरपंथी बनाने की आपराधिक साजिश से संबंधित चार्जशीट दायर की है।

07 Dec 2023, 6:14 PM

राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित 


07 Dec 2023, 6:13 PM

भूपेश बघेल का सवाल- EVM के सवाल पर बीजेपी को इतनी जोर से मिर्ची क्यों लगती है?

07 Dec 2023, 6:08 PM

गाजियाबाद में बदमाशों ने की गोल्ड कारोबारियों से लूट, गन पॉइंट पर 10 किमी तक घुमाया

 गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात दो गोल्ड कारोबारियों से बड़ी रकम लूट ली। शुरुआत में 50 लाख लुटने की जानकारी आ रही थी, लेकिन अब खबर ये है कि लूट एक करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। दोनों कारोबारी कार में बैठकर रुपयों का लेनदेन कर रहे थे। तभी बदमाश आ धमके और गन पॉइंट पर लेकर उन्हीं की कार में बैठ गए। बदमाशों ने कारोबारियों को शहर में करीब 10 किलोमीटर घुमाया और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर उतारकर फरार हो गए।


07 Dec 2023, 5:39 PM

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने संभाला कार्यभार, सचिवालय में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कार्यभार संभाल लिया है। सीएम रेवंत रेड्डी ने डॉ बी आर अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

07 Dec 2023, 5:32 PM

हैदराबाद: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तेलंगाना राज्य सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया


07 Dec 2023, 5:31 PM

दिल्ली के एक थाने में शख्स की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

 दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिचित व्यक्तियों से जुड़े डकैती के प्रयास की शिकायत की थी। उसकी दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया, ''मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल की थी, जिसमें उसने आजाद और परिचित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसके बारे में उसने दावा किया था कि यह लूट का प्रयास था।''

07 Dec 2023, 5:25 PM

महाराष्ट्र : ठाणे में नाबालिग की हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने 19 वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने कथित तौर पर झगड़े के बाद एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी और बाद में उसके शव को दफना दिया।

यह घटना 25 नवंबर को शाम को भिवंडी शहर के पास काल्हेर गांव में हुई थी। आरोपी आयुष वीरेंद्र झा और मनोज नारायण टोपे का नाबालिग योगेश आर. शर्मा के साथ झगड़ा हो गया था।


07 Dec 2023, 5:25 PM

जम्मू-कश्मीर: जोजिला दर्रे पर वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत

कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर एक सड़क दुर्घटना में गुरुवार को पांच लोगों की मौत हो गई। एक हफ्ते में ये दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने बताया कि कारगिल से घाटी की ओर आ रहा एक वाहन जोजिला दर्रे पर पानीमथा में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में गिर गया।

07 Dec 2023, 4:45 PM

अगर वे (अमित शाह) सच में कश्मीरी पंडितों के बारे में गंभीर होते तो वे नामांकन के बजाय यहां सीट आरक्षित करते: महबूबा मुफ्ती 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, "अगर वे(अमित शाह) सच में कश्मीरी पंडितों के बारे में गंभीर होते तो वे नामांकन के बजाय यहां सीट आरक्षित करते... हमारे कश्मीरी पंडित लोग कश्मीर से चुनाव जीतते थे... अगर वे कश्मीरी पंडितों को वापस लाने के लिए गंभीर थे तो यह एक सुनहरा मौका था... अगर कश्मीर में सीटें आरक्षित होती, कश्मीरी पंडित यहां से चुनाव में खड़े होते तो यहां नई शुरूआत होती।"


07 Dec 2023, 4:25 PM

जब दिल्ली के लिए चुनाव होंगे तब भी जनता परिवर्तन के लिए वोट डालेगी: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "इस बार परिवर्तन के लिए वोट डाले गए हैं, इसलिए ये बीजेपी के लिए चिंता का विषय है। जब दिल्ली के लिए चुनाव होंगे तब भी जनता परिवर्तन के लिए वोट डालेगी..."

07 Dec 2023, 4:13 PM

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "मेरा दृढ़ मत है कि सावरकर की तस्वीर विधानसभा में नहीं होनी चाहिए"

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "मेरा दृढ़ मत है कि सावरकर की तस्वीर विधानसभा में नहीं होनी चाहिए। अगर बीजेपी को इससे दिक्कत है तो ये उनकी परेशानी है। मेरी राय है कि जिसकी भी विचारधारा नफरत भड़काती हो, बंटवारा करती हो उसे वहां नहीं होना चाहिए, सावरकर का चित्र वहां नहीं होना चाहिए।"


07 Dec 2023, 3:31 PM

भारत में डीपफेक के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है : आईटी राज्य मंत्री 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित डीपफेक ने दुनिया भर के लॉ-मेकर्स को चिंतित कर रखा है। भारत सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि किसी भी ऑनलाइन जानकारी के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है जो स्पष्ट रूप से गलत, गलत सूचना और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है।

लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ''इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मध्यस्थों या प्लेटफार्मों को सलाह जारी की है।

07 Dec 2023, 3:11 PM

तेलंगाना: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे से रवाना


07 Dec 2023, 2:58 PM

बिहार: पटना में आज बारिश हुई

आशीष कुमार (पटना आईएमडी वैज्ञानिक) ने कहा, "आज राज्य में हल्की बारिश होगी और कल से ये स्थिति साफ हो जाएगी। अगले 6 दिनों तक ड्राई मौसम रहेगा। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में 3-5 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी देखी जाएगी। ये अगले तीन दिनों के दौरान देखा जाएगा। कल से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे और कई जगह घने कोहरे भी देखे जाएंगे।"

07 Dec 2023, 2:28 PM

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया


07 Dec 2023, 2:22 PM

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने नवनियुक्त मंत्रिमंडल और राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन के साथ तस्वीरें ली

07 Dec 2023, 2:02 PM

हैदराबाद: पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा और अनसूया सीथाक्का ने तेलंगाना कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली


07 Dec 2023, 1:25 PM

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बने रेवंत रेड्डी, हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में ली सीएम पद की शपथ

रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में राज्यपाल ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई। भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री बने हैं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

07 Dec 2023, 12:37 PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में चक्रवात मिचौंग से प्रभावित लोगों के बीच बाढ़ राहत सामग्री और भोजन वितरित किया


07 Dec 2023, 12:28 PM

NIA ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क कीं

07 Dec 2023, 12:25 PM

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने कहा, "मैं तेलंगाना की जनता को धन्यवाद करता हूं, हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें पूरा करेंगे।"


07 Dec 2023, 12:14 PM

कोरोना के बाद चीन में जिस बीमारी से मचा है कोहराम उसके 7 मरीज दिल्ली AIIMS में मिले, दहशत में लोग!

कोरोना के बाद चीन में जिस बीमारी ने सबसे ज्यादा कोहराम मचा रखा है, उसके 7 मरीज दिल्ली एम्स में मिले हैं। बीमारी का नाम माइकोप्लाज्मा निमोनिया है। चीन में इस बीमारी ने सबसे ज्यादा बच्चों को शिकार बनाया है। एम्स में अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के 7 मामले सामने आ चुके हैं।

07 Dec 2023, 12:04 PM

तेलंगाना के भावी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैदराबाद पहुंचे


07 Dec 2023, 11:43 AM

यह कोई छोटा (PoK) मामला नहीं है, इसपर दिन भर सदन में चर्चा होनी चाहिए- अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "यह कोई छोटा (PoK) मामला नहीं है, इसपर दिन भर सदन में चर्चा होनी चाहिए। 2019 में जब 370 हटाया गया तब अमित शाह ने PoK, सियाचिन को लेकर कहा कि उसे वापस लाया जाएगा। PoK को वापस लाने में बीजेपी और इन्हें (प्रधानमंत्री-गृह मंत्री) किसने रोका? अगर हिम्मत है तो आप PoK छीनकर लाकर दिखाइए, जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई आप करके दिखाइए।"

07 Dec 2023, 11:05 AM

तेलंगाना सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका गांधी पहुंचे हैदराबाद

तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया।


07 Dec 2023, 9:41 AM

तमिलनाडु: चेन्नई में हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव, वीडियो मदिपक्कम क्षेत्र से है 

07 Dec 2023, 9:39 AM

हैदराबाद: तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे


07 Dec 2023, 8:50 AM

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसके लिए हैदराबाद में तैयारियां की गई हैं

07 Dec 2023, 8:18 AM

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन लाया गया


07 Dec 2023, 8:17 AM

दिल्ली में सुबह धुंध छाई रही, AQI का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में है, वीडियो राजघाट से है

07 Dec 2023, 7:38 AM

तेलंगाना के नए सीएम के रूप में आज शपथ लेंगे रेवंत रेड्डी, हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में होगा समारोह

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia