बड़ी खबर LIVE: राष्ट्रपति से मिलकर नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 9 जून को शपथग्रहण

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

फोटो - Getty Images
फोटो - Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

07 Jun 2024, 11:19 PM

भारतीय दूतावास ने रूस में भारतीय छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की

07 Jun 2024, 10:18 PM

चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू 12 जून को विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

एन. चंद्रबाबू नायडू अपने सलाहकारों द्वारा तय शुभ समय सुबह 11.27 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

07 Jun 2024, 9:53 PM

रायपुर: यह अटलजी नहीं हैं, यह मोदी जी हैं, ये किसी की सुनते नहीं हैं, मजबूरी में इन्होंने समानांतर कुर्सियां लगाई थी- भूपेश बघेल


07 Jun 2024, 8:41 PM

दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी CWC बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे 

07 Jun 2024, 8:16 PM

प्रधानमंत्री ने हार की खीझ निकालने के लिए गांधी, शिवाजी और आंबेडकर की प्रतिमाएं हटवाईं: कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संसद परिसर में महात्मा गांधी, बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की प्रतिमाओं को उनके मूल स्थानों से इसलिए हटाया गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव में हार की खीझ निकाली है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सदनों के निकट संवैधानिक तरीके से कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो।


07 Jun 2024, 7:51 PM

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, विजय वडेट्टीवार और अन्य नवनिर्वाचित सांसदों ने शरद पवार से मुलाकात की

07 Jun 2024, 7:50 PM

दिल्ली: BJP की सरकारें देश भर में पेपर लीक के लिए जानी जाती है- AAP नेता आतिशी


07 Jun 2024, 7:05 PM

भारत में मई की लू देश की अब तक की सबसे गर्म लहर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म 

देश में मई में महसूस की गई लू अब तक के सबसे अधिक गर्म ग्रीष्म लहर से डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म थी। जलवायु वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के एक स्वतंत्र समूह द्वारा एक नए अध्ययन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

‘क्लाइमामीटर’ के शोधकर्ताओं ने कहा कि मई में भारत में प्रचंड एवं लंबे समय तक चलने वाली गर्मी की लू प्राकृतिक रूप से होने वाली घटना अल नीनो प्रक्रिया का परिणाम थी।

शोधकर्ताओं ने विश्लेषण किया कि भारत की मई में उच्च तापमान जैसी घटनाएं अतीत (1979-2001) की तुलना में वर्तमान (2001-2023) में कैसे बदल गयी।

07 Jun 2024, 6:58 PM

दिल्ली: राष्ट्रपति से मिलकर नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, 9 जून को शपथग्रहण 

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। बताया जा रहा है कि मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।


07 Jun 2024, 6:39 PM

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला कॉन्स्टेबल का राकेश टिकैत ने किया बचाव

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की एक महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

 राकेश टिकैत ने महिला कॉन्स्टेबल का बचाव करते हुए कहा कि दोनों में बहस हुई थी, थप्पड़ नहीं मारा। महिला कॉन्स्टेबल कंगना के बयानों से आहत थी। हम सब उस परिवार और बेटी के साथ हैं। देश का किसान और किसान संगठन महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर और उनके परिवार के साथ है।

07 Jun 2024, 6:14 PM

पोर्श कार हादसा: दो डॉक्टर, अस्पताल कर्मी एवं बिचौलिये को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुणे की एक अदालत ने 19 मई के पोर्श दुर्घटना मामले में शुक्रवार को ससून अस्पताल के दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मध्यप्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की उस दिन तड़के कल्याणी नगर में उस समय मौत हो गई जब उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर नशे में धुत्त एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पोर्श कार ने टक्कर मार दी।


07 Jun 2024, 6:14 PM

मध्य प्रदेश के मुरैना में दलित सरपंच को पेड़ से बांधकर पीटा गया; एक व्यक्ति गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक दलित सरपंच को कथित तौर पर एक पेड़ से बांधकर पीटा गया, जिससे उसे अपना पैतृक गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

07 Jun 2024, 6:10 PM

दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पहुंचे


07 Jun 2024, 6:09 PM

रांची: जो भ्रष्टाचारी लोग हैं वह अब मनमानी नहीं कर पाएंगे क्योंकि विपक्ष मजबूत है- JMM नेता मनोज मनोज पांडे

07 Jun 2024, 6:08 PM

कर्नाटक: बेंगलुरु में तेज़ बारिश हुई


07 Jun 2024, 5:26 PM

चमोली में बोलेरो खाई में गिरने से दोनों यात्रियों की मौत 

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग के निकट बोलेरो कार खाई में गिरने से उसमें सवार वाहन चालक समेत दोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने यहां बताया कि हादसा देवलीबगड़ के पास बने पुल पर हुआ जब वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे जा गिरा। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।

07 Jun 2024, 5:24 PM

दिल्ली: यह सही समय है कि BJP समझे कि नफरत फैलाने वाली राजनीति को जनता ने रिजेक्ट किया है- AAP नेता सौरभ भारद्वाज


07 Jun 2024, 5:24 PM

‘नैतिकता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए’, पीएम मोदी पर उदित राज का बयान

नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि नैतिकता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। 

 उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “नैतिकता के आधार पर नरेंद्र मोदी को तो प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। बीजेपी से ही अगर किसी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो आठ लाख वोटों से शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीते हैं। अमित शाह भी लगभग सात लाख वोटों से जीते हैं। वैसे तो बीजेपी ने चुनाव में नरेंद्र मोदी को मुख्य चेहरा बनाया था, लेकिन वो हारते-हारते बच गए।“

07 Jun 2024, 5:06 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के आवास से रवाना हुए


07 Jun 2024, 4:56 PM

संसद परिसर से गांधी, छत्रपति शिवाजी और आंबेडकर जी की मूर्ति हटा दीं गईं, ये सब खीझ निकालने के लिए किया गया- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि संसद परिसर से महात्मा गांधी जी, छत्रपति शिवाजी महाराज जी और बाबासाहेब आंबेडकर जी की मूर्ति हटा दीं गईं। ये सब खीझ निकालने के लिए किया गया, क्योंकि जब नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांधी फिल्म आने से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन जनता ने जवाब दिया तो गांधी जी की प्रतिमा हटा दी। हमने चुनावों में संविधान को बचाने की मुहिम छेड़ी तो खीझ निकलने के लिए आंबेडकर जी की मूर्ति कहीं पीछे धकेल दिया। फिर जब महाराष्ट्र की जनता ने चुनावों में करारा जवाब दिया तो बदला लेने के लिए शिवाजी महाराज जी की मूर्ति हटा दी।

07 Jun 2024, 4:49 PM

अभी तो तय ही नहीं है कि वे (PM मोदी) शपथ लेंगे या नहीं- कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "पहले 8 तारीख निर्धारित हुआ, फिर 9 तारीख निर्धारित हुआ। सवाल उठ रहे हैं कि कौनसा विभाग किसे देना है। अच्छी बात है कि वे शपथ लेंगे लेकिन अभी तो तय ही नहीं है कि वे (PM मोदी) शपथ लेंगे या नहीं।"


07 Jun 2024, 4:42 PM

हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे- रमेश चेन्निथला

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "हम महाविकास अघाड़ी को 31 सीटें देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों के आभारी हैं। हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।"

07 Jun 2024, 4:24 PM

दो दिन में देश की जनता के करोड़ों रुपए लूटे गए- नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "जैसे-जैसै बीजेपी के सांसद नीचे जा रहे थे वैसे-वैसे शेयर बाजार भी गिर रहा था। दो दिन में देश की जनता के करोड़ों रुपए लूटे गए हैं। प्रधानमंत्रीऔर अमित शाह ने इस बारे में पहले कहा था, तो राहुल गांधी ने सच बात कही है।"


07 Jun 2024, 4:09 PM

बीजेपी अपने सहयोगियों को ठगने का काम करती है- उदयवीर सिंह

समाजवादी पार्टी नेता उदयवीर सिंह ने कहा, "सभी सांसद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से चर्चा करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष से निर्देश लेंगे। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हमेशा जनहित में फैसला लेती रही है और आगे भी लेगी। बीजेपी अपने सहयोगियों को ठगने का काम करती है। इसलिए जो भी सहयोगी दल बीजेपी के साथ रहा है उसके मूल मतदाता उसे छोड़कर चले गए।"

07 Jun 2024, 3:29 PM

नरेंद्र मोदी के लिए 'प्रचंड हार' है 2024 का चुनाव, नहीं चला पाएंगे गठबंधन- जयराम रमेश 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "2024 का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए 'प्रचंड हार' है। वे एक तिहाई प्रधानमंत्री हैं - नरेंद्र-नायडू-नीतीश। वे गठबंधन नहीं चला पाएंगे। वे (बीजेपी) डेमोक्रेसी में नहीं, बल्कि 'डेमो-कुर्सी' में विश्वास करते हैं।"


07 Jun 2024, 2:24 PM

अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है- IMD 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर बारिश/आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना।

07 Jun 2024, 2:19 PM

जनता ने फैसला सुना दिया है, उन्होंने यह दिखा दिया कि ताकत लोगों की है- फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जनता ने फैसला सुना दिया है। उन्होंने यह दिखा दिया कि ताकत लोगों की है। यह बहुत बड़ी कामयाबी है। मैं समझता हूं कि एग्जिट पोल को बंद कर देना चाहिए। इस बार विपक्ष मजबूत होगा।"


07 Jun 2024, 2:11 PM

आज कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता प्रसन्न है, खुश है, गौरवान्वित महसूस कर रहा है- उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, "आज कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता प्रसन्न है, खुश है, गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी फिर से ताकतवर हुई है। मैं अपने कार्यकर्ता और INDIA गठबंधन के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा।"

07 Jun 2024, 12:59 PM

NEET परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली पर चुप है सरकार, शक के घेरे में NTA- NSUI अध्यक्ष

एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि NEET परीक्षा में पेपर लीक और रिजल्ट में धांधली पर सरकार चुप है। NTA शक के घेरे में है, क्योंकि पेपर लीक की बात सामने आई थी। फिर परीक्षा में जो स्कोर संभव नहीं था, वे भी छात्रों को मिले।

यही नहीं, NEET का रिजल्ट जल्दबाजी में पहले ही रिलीज कर दिया गया, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई। ये सारी बातें NTA पर कई सवाल खड़े करती हैं।


07 Jun 2024, 12:45 PM

दिल्ली: कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से रवाना हुए

कांग्रेस नेता कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ से रवाना हुए। कमलनाथ ने कहा, "हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे पर कमलनाथ ने कहा, "मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है। अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।''

07 Jun 2024, 12:26 PM

NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह ने चंद्रबाबू नायडू-नीतीश की मौजूदगी में रखा प्रस्ताव

पुराने संसद भवन में एनडी संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा। इस दौरान सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव के दौरान टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे।


07 Jun 2024, 12:22 PM

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने भाजपा द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी को जमानत दी

07 Jun 2024, 10:52 AM

सरकार गठन से पहले ही जेडीयू का दावा, रेल मंत्रालय मिलना तय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू संसदीय दल की बैठक पर गैंगस्टर से नेता बने आनंद मोहन ने कहा, "रेल मंत्रालय की मांग पक्की हो गई है। यह बिहार के हिस्से में रहा है... पिछड़े बिहार को रेल मंत्रालय की जरूरत है... सीएम ने पिछले 16 सालों में बिहार को 'जंगल-राज' से बाहर निकाला और विकासशील बिहार बनाया। अगर हम इसे पंख देना चाहते हैं, तो 'विशेष' राज्य की मांग पूरी होनी चाहिए..."


07 Jun 2024, 10:01 AM

दिल्ली: JD(S) के निर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी एनडीए सांसदों की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे

07 Jun 2024, 9:37 AM

दिल्ली: JDU सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे


07 Jun 2024, 9:07 AM

पुणे पुलिस ने एक स्थानीय व्यापारी के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नाबालिग आरोपी के पिता और दादा तथा तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज

पुणे पुलिस ने एक स्थानीय व्यापारी के बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक अलग मामले में नाबालिग आरोपी (पुणे कार दुर्घटना मामले में शामिल) के पिता और दादा तथा तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला चंदननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

07 Jun 2024, 8:26 AM

महाराष्ट्र: पुणे शहर के शनिपर इलाके में एक लड़की के पीजी आवास में कल रात हुई आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के पुणे शहर के शनिपर इलाके में एक लड़की के पीजी आवास में कल रात हुई आग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 42 अन्य को बचा लिया गया। मृतक की पहचान बिल्डिंग के चौकीदार के रूप में की गई है और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद लड़कियों को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बचा लिया। आग पर काबू पा लिया गया।


07 Jun 2024, 8:13 AM

असम: पुलिस ने कछार जिले में 8.5 करोड़ रुपए मूल्य की 1.7 किलोग्राम हेरोइन जब्त की 

07 Jun 2024, 7:57 AM

पंजाब में गैंगस्टर गोल्डी बरार के 9 ठिकानों पर NIA की रेड, जबरन वसूली मामले में कार्रवाई

पंजाब में NIA ने भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके साथियों से जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ने जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले से जुड़ी रेड में डिजिटल डिवाइस समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

एनआईए ने यह कार्रवाई चंडीगढ़ में एक पीड़ित के घर पर जबरन वसूली और गोलीबारी से संबंधित मामले की। यह मामला स्थानीय पुलिस ने इस साल 20 जनवरी को दर्ज किया था और एनआईए ने 18 मार्च को जांच अपने हाथ में ले ली थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia