बड़ी खबर LIVE: छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीद रहा केंद्र, बीजेपी को हर चीज में राजनीति दिखती हैः भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर राज्य से चावल नहीं खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी हमारे साथ ऐसा ही किया गया था और हमें खुले बाजार में धान बेचना पड़ा। हमने किसान को घाटा नहीं सहने दिया। बीजेपी को हर चीज में राजनीति दिखती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

07 Sep 2023, 11:07 PM

मुंबई में जन्माष्टमी पर आयोजित दही हांडी के दौरान अलग-अलग जगहों पर 35 गोविंदा घायल, चार को गंभीर चोटें आईं

मुंबई में कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दही हांडी के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 35 गोविंदा घायल हो गए। इन 35 गोविंदाओं में से चार को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 22 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

07 Sep 2023, 11:06 PM

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग पर यूके अंतरिक्ष एजेंसी ने बधाई संदेश भेजा

07 Sep 2023, 11:01 PM

महाराष्‍ट्र में  160 किलो की महिला बिस्तर से गिरी, उठाने के लिए बुलानी पड़ी आपदा टीम, फायर ब्रिगेड

महाराष्ट्र के ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र और फायर ब्रिगेड को गुरुवार को जन्माष्टमी के दिन वाघबिल क्षेत्र में विजय एनेक्सी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से एक असामान्य 'आपातकालीन कॉल' पर जाना पड़ा। सुबह लगभग 7 बजे घबराए हुए आईटी पेशेवर प्रसाद वर्तक ने सूचित किया कि उनकी मां छाया वर्तक "अपने बिस्तर से गिर गई हैं" और उन्हें वापस उठाने में मदद के लिए उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

अजीब अनुरोध पर टीमें सोसायटी की छठी मंजिल पर वर्तक के घर पहुंचीं, जहां महिला एक नर्स के साथ अकेली रहती है। वहां, 62 वर्षीय विधवा छाया वर्तक को फर्श पर लेटे हुए देखा गया, वह असहाय थीं, खुद को हिलाने में असमर्थ थीं क्योंकि उनका वजन 160 किलोग्राम से अधिक था, हालांकि उन्हें कोई दर्द नहीं था। बचावकर्मियों ने अपास में सलाह के बाद एक सरल लेकिन तेज़ ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और कुछ मोटी चादरें बिछाईं और महिला को लोटाकर उस पर ले लिया। इसके बाद उसे वापस बेड पर लिटा दिया। बाद में, एक पारिवारिक डॉक्टर ने उनकी जांच की और कहा कि उन्हें कोई आंतरिक या बाहरी चोट नहीं लगी है और वह ठीक हैं।


07 Sep 2023, 10:26 PM

आरक्षण पर भागवत का बयान संविधान की आत्मा पर हमला है: कांग्रेस

आरक्षण पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का बयान आने के अगले दिन गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि यह संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है। संविधान में आरक्षण का बहुत स्पष्ट स्थान है।

07 Sep 2023, 10:26 PM

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों का दावा, चंद्रबाबू नायडू होंगे गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने गुरुवार को दावा किया कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को 118 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।


07 Sep 2023, 10:25 PM

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, मुंगेर में 2 शक्तिशाली केन आईईडी बम बरामद

बिहार के मुंगेर जिला के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने सड़क पर बिछाकर रखे शक्तिशाली केन आईईडी बम बरामद को बरामद कर लिया।

07 Sep 2023, 10:01 PM

कर्नाटक में बीजेपी की हार से पीएम मोदी परेशान, इसीलिए अब तक राज्य में नेता विपक्ष नहीं तय कर पाएः सिद्धारमैया

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने आज कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बात से परेशान हैं कि बीजेपी कर्नाटक चुनाव हार गई है। यही कारण है कि उन्होंने अब तक राज्य में एक नेता विपक्ष नहीं चुना है”


07 Sep 2023, 9:58 PM

जी20 सम्मेलन के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दिल्ली पहुंचीं, मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया स्वागत

07 Sep 2023, 9:57 PM

ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों की एक टीम ने अन्य गोविंदाओं के साथ आज पुणे शहर में दही हांडी में भाग लिया


07 Sep 2023, 9:16 PM

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से चावल नहीं खरीदने पर केंद्र पर बोला हमला, कहा- बीजेपी को हर चीज में राजनीति दिखती है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर राज्य से चावल नहीं खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले भी हमारे साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया था और हमें खुले बाजार में धान बेचना पड़ा। हमने घाटा सह लिया लेकिन किसान को घाटा नहीं सहने दिया। बीजेपी को हर चीज में राजनीति दिखती है।

07 Sep 2023, 9:08 PM

बिहार के मुंगेर में आदिवासी महिला से 6 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में एक आदिवासी महिला का 6 लोगों द्वारा अपहरण करने और उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और छठे के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


07 Sep 2023, 9:06 PM

मणिपुर मानवाधिकार आयोग ने कुकी परिवारों को 'जबरन स्थानांतरित' करने के खिलाफ लिया स्वत: संज्ञान

मणिपुर मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) ने कथित तौर पर राज्य अधिकारियों द्वारा इम्‍फाल से कुकी परिवारों को हाल ही में "जबरन स्थानांतरित" किए जाने के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

07 Sep 2023, 8:20 PM

जी-20 सम्मेलन को लेकर सेना ने दिल्ली के चार अस्पतालों में अपनी त्वरित प्रतिक्रिया चिकित्सा टीमों को तैनात किया


07 Sep 2023, 8:17 PM

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के एक साल पूरे होने पर कर्नाटक के रामनगर में निकाली जा रही यात्रा में हिस्सा लिया

07 Sep 2023, 8:04 PM

गुजरात: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सूरत में दही हांडी उत्सव जारी


07 Sep 2023, 7:39 PM

कलकत्ता हाई कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को 'परेशान' करने के लिए दो पुलिस अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक बलात्कार पीड़िता को परेशान करने के आरोप में कोलकाता के दो थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) पर जुर्माना लगाया है।

07 Sep 2023, 7:14 PM

गुरुग्राम के उपायुक्त ने 8 सितंबर को कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी

दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने गुरुवार को जिले के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को 8 सितंबर को घर से काम करने के लिए कहने की सलाह दी।


07 Sep 2023, 7:09 PM

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने रामनगर जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' में भाग लिया

07 Sep 2023, 6:48 PM

उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में दर्शन के लिए कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी 


07 Sep 2023, 6:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के समापन के बाद दिल्ली पहुंचे

07 Sep 2023, 6:30 PM

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में 'जन्माष्टमी उत्सव' समारोह में शामिल हुए


07 Sep 2023, 6:07 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल 10 सितंबर को दोपहर के भोजन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

07 Sep 2023, 5:56 PM

पटना: वे (बीजेपी) लोग पूरी तरह से डर गए हैं इसलिए ये सब कर रहे हैं- भारत-इंडिया विवाद पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव


07 Sep 2023, 5:52 PM

बंगाल के मंत्रियों, विधायकों के वेतन में भारी वृद्धि की घोषणा

07 Sep 2023, 5:46 PM

दिल्ली में तैनात की गई डीआरडीओ की काउंटर-ड्रोन प्रणाली


07 Sep 2023, 5:45 PM

सिंगापुर में कार्यस्थल पर लापरवाही के चलते भारतीय मूल के शख्स को सजा

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर को उसकी लापरवाही के लिए 18 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके चलते कार्यस्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सिंगापुर के मिनिस्ट्री ऑफ मैनपावर (एमओएम) ने ये बात कही है।

07 Sep 2023, 5:44 PM

चीन में बारिश से हुए भूस्खलन में 7 लापता, 3 घायल

उत्तर पश्चिम चीन के गांसु प्रांत में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोग लापता हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


07 Sep 2023, 5:35 PM

दही हांडी उत्सव: मुंबई में मानव पिरामिड बनाने के दौरान 35 'गोविंदा' घायल हो गए

07 Sep 2023, 5:21 PM

नकली जीएसटी चालान, ई-वे बिल जारी करना आर्थिक अपराध: दिल्‍ली हाई कोर्ट

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जीएसटी चोरी के लिए फर्जी चालान और ई-वे बिल जारी करने की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध की श्रेणी में रखा है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान होता है।


07 Sep 2023, 4:54 PM

दिल्ली पुलिस आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यमुना नदी में नाव से गश्त कर रही  

07 Sep 2023, 4:37 PM

दिल्लीमें G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं


07 Sep 2023, 3:43 PM

अखिलेश यादव का BJP पर तंज, पार्टी का नाम बदलने की दी सलाह, सुझाया ये अनोखा नाम

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि 'वैसे तो भाषाओं का मिलन और परस्पर प्रयोग बड़ी सोच के लोगों के बीच मानवता और सौहार्द के विकास का प्रतीक माना जाता है, फिर भी अगर संकीर्ण सोचवाली भाजपा और उसके संगी-साथी किसी भाषा के शब्द को गुलामी का प्रतीक मानकर बदलना ही चाहते हैं तब तो सबसे पहले बीजेपी को भी अपना एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए और अपने नाम में से अंग्रेज़ी का शब्द ‘पार्टी’ हटाकर स्वदेशी परंपरा का शब्द ‘दल’ लगाकर अपना नाम भाजपा से भाजद कर देना चाहिए।'

07 Sep 2023, 3:37 PM

मौसम विभाग 10 सितंबर तक दिल्ली का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने को लेकर लगातार काम कर रहा है: मौसम वैज्ञानिक

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया, “मौसम विभाग 10 सितंबर तक दिल्ली का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। इसके लिए हमने अलग वेबपेज भी तैयार किया गया है। इस वेबपेज पर दिल्ली के 9 स्थानों के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। ये वो स्थान हैं जहां जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों के मौजूद होने की उम्मीद है।”


07 Sep 2023, 3:28 PM

जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की साख वैश्विक मंचों पर बढ़ती जा रही है। जी-20 के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होने जा रही है। मैं इस अवसर पर सभी का स्वागत करता हूं।

07 Sep 2023, 3:15 PM

IMD 10 सितंबर तक दिल्ली का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा

IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया, "IMD 10 सितंबर तक दिल्ली का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है। इसके लिए हमने एक अलग वेबपेज भी बनाया गया है। इस वेबपेज पर हम दिल्ली के 9 स्थानों के लिए विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। ये वो स्थान हैं जहां जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों के मौजूद होने की उम्मीद है।"


07 Sep 2023, 2:51 PM

उत्तर प्रदेश: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों ने कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

07 Sep 2023, 2:50 PM

आदित्य-एल1 ने ली सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें आईं सामने


07 Sep 2023, 2:13 PM

महाराष्ट्र: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई में दही हांडी का उत्सव मनाया गया जिसमें ISRO को सम्मान दिया गया

07 Sep 2023, 2:12 PM

दिल्ली: G-20 शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सेंट्रल दिल्ली पुलिस ने मोबाइल पुलिस स्टेशन लॉन्च किया


07 Sep 2023, 1:42 PM

गुजरात: वडोदरा शहर के कई हिस्सों में आज तेज़ बारिश हुई 

07 Sep 2023, 12:46 PM

हमें 'भारत' शब्द से कोई घबराहट नहीं है। हमारे नारे में भी 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' है- मनोज झा 

RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि हमें 'भारत' शब्द से कोई घबराहट नहीं है। हमारे नारे में भी 'जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया' है। जिसे 'भारत' से आपत्ति होगी वह हिंदुस्तानी नहीं है। पहले प्रधानमंत्री ने इंडियन मुजाहिदीन बोला, वह नहीं चला। ईस्ट इंडिया कंपनी बोला, वह भी नहीं चला। घमंडिया जैसा शब्द इस्तेमाल किया, जो शब्दकोश तक में नहीं, वह भी नहीं चला। यह निराशा आपको बहुत कमजोर, बेबस दिखा रहा है।


07 Sep 2023, 12:15 PM

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर विकासनगर में यमुना घाट एवं जमुना कृष्ण धाम के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना की

07 Sep 2023, 11:56 AM

गुजरात: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर द्वारका में रैली का आयोजन


07 Sep 2023, 11:55 AM

मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं था- कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे 

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, "मेरा बयान किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं था। मैंने कहा था कि जो भी धर्म इंसानों के बीच भेदभाव करता है, वह धर्म नहीं है। मैं संविधान को मानता हूं, मेरा धर्म संविधान है। अगर वे चाहें तो मेरे खिलाफ FIR दर्ज़ करा सकते हैं या मुझे गिरफ्तार करा सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है। ये लोग न कन्नड़ समझते हैं, न हिंदी समझते हैं और न अंग्रेजी समझते हैं। मैंने केवल इतना कहा है कि संविधान मेरा धर्म है। क्या भाजपा को इससे कोई समस्या है ?"

07 Sep 2023, 11:15 AM

'भारत जोड़ो यात्रा' की पहली वर्षगांठ पर राहुल गांधी बोले- यात्रा जारी है - नफ़रत मिटने तक, भारत जुड़ने तक 


07 Sep 2023, 11:08 AM

दिल्ली: G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली गेट के पास कोणार्क सूर्य मंदिर, महात्मा गांधी और चरखा के कटआउट लगाए गए

07 Sep 2023, 10:22 AM

मैंने अयोध्या के संत परमहंस आचार्य के खिलाफ शिकायत दी है- डीएमके लीगल विंग समन्वयक जे. देवसेनन 

डीएमके लीगल विंग समन्वयक जे. देवसेनन ने कहा कि आज मैंने अयोध्या के संत परमहंस आचार्य के खिलाफ शिकायत दी है। मदुरै सिटी क्राइम ब्रांच ने शिकायत पर मामला दर्ज़ किया है। उन्होंने (संत परमहंस आचार्य) हमारे राज्य के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बारे में एक बयान में कहा था कि उदयनिधि स्टालिन का सिर लाने वाले को 10 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान से तमिलनाडु के लोगों के बीच सद्भाव प्रभावित हुआ है।


07 Sep 2023, 10:06 AM

दिल्ली: G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ दिल्ली पहुंचे

07 Sep 2023, 9:49 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं


07 Sep 2023, 9:15 AM

जन्माष्टमी के अवसर पर हैदराबाद के इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी

07 Sep 2023, 8:48 AM

उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया

उत्तर प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।


07 Sep 2023, 8:23 AM

वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है- पीएस मोदी

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे।

07 Sep 2023, 8:09 AM

बिहार के नवादा में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

बिहार के नवादा के वारिसलीगंज थाना इलाके में एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की गौतम कुमार के रूप में की गई है। बाइक सवार आए दो बदमाशों ने गौतम के सीने में गोली मारी और फरार हो गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia