बड़ी खबर LIVE: IPL 2023: मुंबई की लगातार दूसरी हार, रहाणे के विस्फोटक पारी की बदौलत चेन्नई ने 7 विकेट से दी मात

आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मैच में चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। रहाणे ने 6ा रनों की विस्फोट पारी खेली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Apr 2023, 11:09 PM

उत्तर प्रदेश: मथुरा में पार्किंग चार्ज को लेकर अवैध पार्किंग स्टाफ ने श्रद्धालुओं को पीटा, वीडियो वायरल

08 Apr 2023, 10:53 PM

IPL 2023: मुंबई की लगातार दूसरी हार, रहाणे के विस्फोटक पारी की बदौलत चेन्नई ने 7 विकेट से हराया

आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में भी मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मैच में चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। रहाणे ने 6ा रनों की विस्फोट पारी खेली।

08 Apr 2023, 10:30 PM

बिहार : रखरखाव कार्य में लगी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आवागमन बाधित

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य में लगी एक मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बीच मोहम्मदपुर यार्ड में रखरखाव कार्य के दौरान शनिवार को किमी 48/9-10 के निकट मालगाड़ी की खाली 3 डब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है।


08 Apr 2023, 10:28 PM

झारखंड: रांची के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआटोली गांव में चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

08 Apr 2023, 10:22 PM

IGL ने दिल्ली-NCR में 6 रुपये सस्ते किए CNG के दाम


08 Apr 2023, 9:58 PM

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में दो पक्षों में झड़प, एक की मौत

08 Apr 2023, 9:32 PM

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया


08 Apr 2023, 9:16 PM

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 158 रनों का टारगेट दिया, जडेजा की शानदार गेंदबाजी

08 Apr 2023, 9:14 PM

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 535 नए मामले


08 Apr 2023, 9:00 PM

दिल्ली पुलिस की टॉप 10 लिस्ट में शामिल अपराधी बिहार के छपरा से गिरफ्तार

दिल्ली के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक और कुख्यात रवि गंगवाल-रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार के छपरा में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी 35 वर्षीय मनीष साहू उर्फ नाटा के रूप में हुई है। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एच.जी.एस. धालीवाल ने कहा कि साहू हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में शामिल है।

08 Apr 2023, 8:34 PM

गुरुग्राम : स्टोन क्रशर कंपनी पर बिजली चोरी के आरोप में 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

हरियाणा के मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने गुरुग्राम के नौरंगपुर क्रशर जोन में केटीसी क्रशर पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। छापेमारी के दौरान 583 किलोवाट लोड चोरी करते पकड़ा गया। इसके बाद बिजली निगम ने दोषी पर 3.13 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी बिजली निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।जम्मू-कश्मीर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर


08 Apr 2023, 8:22 PM

जम्मू-कश्मीर में ट्रक ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू की कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार हादसे की शिकार हो गई। दरअसल उनकी कार कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और किरन रिजिज भी ठीक हैं।

08 Apr 2023, 8:21 PM

बिहार के बांका में पेड़ से लटके मिले भाभी-देवर

बिहार के बांका जिले में शनिवार को एक महिला और एक युवक पेड़ से लटके पाए गए, पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान रघु दास (25) और उसकी भाभी सविता देवी (30) के रूप में हुई है। पता चला है कि रघु और सविता के बीच अवैध संबंध थे। रघु की शादी किसी और से तय होने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया।

जैसा कि परिवार के सदस्यों को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता था, उन्होंने रघु की शादी तय कर दी। शनिवार को बरगुनिया गांव में तिलक समारोह का आयोजन किया गया। बाद में रघु और सविता दोनों सुनसान जगह पर जाकर पेड़ से लटक गए।


08 Apr 2023, 8:21 PM

पंजाब सरकार के कार्यालय 15 जुलाई तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

जाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐतिहासिक फैसले में व्यापक जनहित में सरकारी कार्यालयों के समय को मौजूदा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की घोषणा की। फैसले की घोषणा करते हुए मान ने कहा कि संशोधित समय 2 मई से लागू होगा और 15 जुलाई तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के दौरान सरकारी कार्यालयों में आसानी से अपना काम कराने के लिए आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

08 Apr 2023, 7:57 PM

जिन इलाकों में हिंसा हुई है वहां पुलिस और प्रशासन काम कर रही है। हम इससे पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


08 Apr 2023, 7:49 PM

द्वारका वकील हत्याकांड का आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार

 एनसीआर और उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर तक पीछा करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने आखिरकार उस व्यक्ति को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया, जिसने हाल ही में दिल्ली के द्वारका में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी, एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान नरेला निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण (39) के रूप में हुई है। वह पहले भी शहर भर में दर्ज 12 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है।

08 Apr 2023, 7:48 PM

राघव चड्ढा ने गेहूं की फसल के नमूने भेजे निर्मला सीतारमण को, किसानों को राहत देने की मांग की

आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पंजाब में बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय मंत्री को गेहूं की फसल के नमूने भी भेजे।

राघव चड्ढा ने पंजाब के विभिन्न खेतों का दौरा किया और भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों ने उन्हें अपनी क्षतिग्रस्त फसल के नमूने भी दिए। इसके बाद चड्ढा ने इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा और क्षतिग्रस्त गेहूं की फसल के नमूनों के साथ इसे भेज दिया।


08 Apr 2023, 7:39 PM

आकांक्षा दुबे मर्डर केस: आरोपी समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

08 Apr 2023, 7:35 PM

IPL 2023: दिल्ली की लगातार तीसरी हार, राजस्थान ने 57 रनों से दी मात


08 Apr 2023, 7:35 PM

IPL 2023: चेन्नई ने जीता टॉस, मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता

08 Apr 2023, 6:55 PM

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट, मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने कहा है कि "उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट हैं। अस्पतालों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही हो रही है।"

सपा मुखिया अखिलेश ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि "यूपी की स्वास्थ्य व्यस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अस्पतालों में न डाक्टर है और न ही दवाएं हैं। जांच की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गंभीर मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।"


08 Apr 2023, 6:54 PM

पीएम के बार-बार दौरे से पता चलता है कर्नाटक में बीजेपी कितनी कमजोर है : कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिणी राज्य के बार-बार दौरे से पता चलता है कि कर्नाटक में भाजपा कितनी कमजोर है। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा सरकार को गिराने का फैसला लिया है, जिसे भगवा दल के नेता जानते हैं और इसीलिए भाजपा के केंद्रीय नेता बार-बार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

08 Apr 2023, 6:45 PM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इफ्तार पार्टी में शामिल हुए


08 Apr 2023, 6:33 PM

चेतेश्वर पुजारा ने शतक के साथ ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप 2023 की शुरुआत की

08 Apr 2023, 6:17 PM

ग्रेटर नोएडा : एनआरआई से 2.75 करोड़ की ठगी, 10 महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा, महिला समेत 4 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस ने एक अमेरिकन एनआरआई से तंत्र-मंत्र कर इलाज करने के नाम पर ठगी करने वाले ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 महिला और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अमेरिकी एनआरआई को करीब 10 महीने तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया।

दरसअल पीड़िता किरण शर्मा के पति संजय शर्मा मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उनका अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। वहां पर बीमार होने पर वह पंजाब वापस लौट आए थे और उनका बिजनेस वहां उनकी पत्नी किरण संभाल रही हैं। पंजाब से वह इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एनआरआई सिटी में आकर रहने लगे।


08 Apr 2023, 6:17 PM

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिले के पुलिस अधीक्षक बदले

 बिहार सरकार ने शनिवार को बड़े पैमाने पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, सीतामढ़ी, सुपौल, वैशाली, पश्चिम चंपारण, सहरसा, रोहतास के पुलिस अधीक्षक सहित 26 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, बीएमपी 16, पटना के कमांडेट पुष्कर आनंद को बीएमपी 3, बोधगया का कमांडेंट बनाया गया है। हिमांशु शंकर द्विवेदी को बीएमपी-11, जमुई का समादेष्टा बनाया गया है। इसके अलावा तौहीद परवेज को मुजफ्फरपुर का समादेष्टा, अनिल कुमार को आपात अनुक्रिया और सहयोग प्रणाली का एसपी बनाया गया है, जबकि हरकिशोर राय को पटना का समादेष्टा, अवकाश कुमार को दरभंगा का समादेष्टा, रविरंजन कुमार को वैशाली का एसपी, रमन कुमार चौधरी को जमालपुर (रेल) एसपी, मनोज कुमार तिवारी को सीतामढ़ी का एसपी और डी अमरकेश को पश्चिम चंपारण का एसपी बनाया गया है।

मनीष को वैशाली एसपी से हटाकर अपराध अनुसंधान विभाग, पटना का एसपी, उपेंद्र नाथ वर्मा को सहरसा का एसपी, विशाल शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण), पटना, तथा अशोक कुमार प्रसाद को समादेष्टा, सुपौल का दायित्व सौंपा गया है।

08 Apr 2023, 5:50 PM

बिहार: नालंदा हिंसा में शामिल शोभा यात्रा के आयोजक और बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर को SIT ने कुर्क किया

बिहार के नालंदा हिंसा में शामिल शोभा यात्रा के आयोजक और बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार के घर को SIT ने कुर्क किया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया, "फरार अपराधियों के ख़िलाफ़ न्यायोचित कार्रवाई कर रहे हैं। हम न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई कर रहे। इस कार्रवाई के बाद 7 लोगों ने सरेंडर किया है।"


08 Apr 2023, 5:30 PM

रामगढ़, बोकारो और लोहरदगा में नक्सलियों ने एक दर्जन वाहन फूंके

 झारखंड के रामगढ़, बोकारो और लोहरदगा जिले में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा वाहन फूंक डाले हैं। तीनों वारदात बीती रात की हैं। नक्सलियों ने जिन ठेकेदारों और कन्स्ट्रक्शन कंपनियों को निशाना बनाया है, उनसे काम करने के एवज में लेवी (रंगदारी) मांगी गई थी।

08 Apr 2023, 5:30 PM

रामनवमी हिंसा के सात आरोपितों ने नालंदा पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

बिहार के नालंदा जिले में रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी सात लोगों ने अपनी संपत्ति की कुर्की के डर से शनिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जिला प्रशासन ने जैसे ही सुबह नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की, उनमें से बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार सहित सात ने नालंदा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार, मोहम्मद शेरू, मोहम्मद चांद, मोहम्मद राशिद, मनीष वर्मा और सोनू वर्मा के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने सरेंडर करने वाले आरोपियों की संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हालांकि, दो आरोपी पप्पू और मुन्ना अभी भी फरार हैं और इसलिए जिला प्रशासन उनकी संपत्ति कुर्क कर रहा है।


08 Apr 2023, 5:21 PM

IPL 2023 DC vs RR : दिल्ली कैपिटल्स को 200 रनों का टारगेट, बटलर-यशस्वी ने जड़ा पचासा

08 Apr 2023, 5:15 PM

 नोएडा : जिले में पकड़ी गई सबसे बड़ी गांजे की खेप, 700 किलो गांजा बरामद, कीमत 1.5 करोड़ से ज्यादा, 5 गिरफ्तार

 नोएडा में दो थाने की टीम और दो स्पेशल फोर्स के लोगों ने शुक्रवार रात को जिले में गांजे की सबसे बड़ी खेप को पकड़ा है। पकड़ी गई खेप में 700 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ-साथ 5 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग गांजे की तस्करी कर उसे एनसीआर में कई जगह पर पहुंचाते थे। शुक्रवार रात में थाना बीटा-2, थाना जेवर पुलिस, एन्टी ऑटो थैफ्ट टीम व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 5 गांजा तस्कर अभियुक्त 1.लवलेश साहू 2.राम मूरत 3.अंजनी कुमार तिवारी 4.नदीम 5.नाजिम को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से कब्जे से 704 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए से अधिक), तस्करी में इस्तेमाल 1 ट्रक और 1 स्विफ्ट डिजायर कार, 6 मोबाइल फोन और गांजा की बिक्री से प्राप्त 45 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।


08 Apr 2023, 4:53 PM

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

08 Apr 2023, 4:45 PM

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के कपड़ों वाले बयान पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की प्रतिक्रिया 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का महिलाओं के कपड़ों वाले बयान पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि बीजेपी के नेताओं के ऐसे बयान बीजेपी की संस्कृति को दर्शाती है। भाजपा का यही रुख है। मैं चाहता हूं कि जनता इस पर बहस करे।


08 Apr 2023, 4:32 PM

2 मई से राज्य में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे: पंजाब सीएम भगवंत मान

08 Apr 2023, 4:22 PM

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में रोड शो किया


08 Apr 2023, 4:21 PM

उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के बहोर धनौती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

08 Apr 2023, 3:56 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया


08 Apr 2023, 3:45 PM

पुलवामा जिले में जम्मू-कश्मीर बैंक का एटीएम चोरी

पुलवामा जिले में चोरों ने जम्मू-कश्मीर बैंक की एक ऑटोमेटिड टेलर मशीन (एटीएम) को चुरा लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। चोरों ने 7 और 8 अप्रैल की दरमियानी रात को पुलवामा शहर के बॉयज डिग्री कॉलेज से जम्मू-कश्मीर बैंक के एटीएम में सेंध लगा दी।

सूत्रों ने कहा, चोरी हुए एटीएम में कितनी रकम थी इसका पता लगाया जा रहा है। पुलवामा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

08 Apr 2023, 3:39 PM

ओडिशा में बाघों की आबादी कम, पहली बार ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट विफल रहा

 ऐसा लगता है कि प्रकृति से भरपूर ओडिशा बाघों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। जबकि भारत में बड़ी बिल्लियों (बाघों) की आबादी में 2006 से 2018 के बीच ड्रमैटिक वृद्धि देखी गई है। इसी के साथ ओडिशा में जंगली जानवरों की संख्या स्थिर हो गई है।


08 Apr 2023, 3:28 PM

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन की प्रदर्शनियों का दौरा किया

08 Apr 2023, 2:40 PM

उत्तर प्रदेश में कोरोना का खौफ! अब विदेश से आने वाले यात्रियों की होगी कोरोना जांच

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, यूपी में विदेश से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच होगी। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 200 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 1 हजार हो गई है।


08 Apr 2023, 1:56 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे

08 Apr 2023, 12:38 PM

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री पीएम मोदी चेन्नई पहुंचे हैं जहां वे 11,360 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे


08 Apr 2023, 12:09 PM

तेलंगाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

08 Apr 2023, 11:50 AM

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरने के बाद तेजपुर वायु सेना स्टेशन में उतरीं


08 Apr 2023, 11:36 AM

दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है

08 Apr 2023, 11:12 AM

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरी  उड़ान


08 Apr 2023, 10:41 AM

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर उड़ान भरेंगी 

08 Apr 2023, 10:39 AM

अडानी मुद्दे पर विपक्ष द्वार JPC की मांग पर NCP प्रमुख शरद पवार का बयान

अडानी मुद्दे पर विपक्ष द्वार JPC की मांग पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि JPC की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि JPC में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी।


08 Apr 2023, 10:05 AM

यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस, ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 20 घायल

उत्तर प्रदेश के महोबा की सीमा में खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से टकराई गई। हादसे में टूरिस्ट बस के चालक की मौत हो गई। जबकि बीस से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को मौदहा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

08 Apr 2023, 9:12 AM

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की 


08 Apr 2023, 8:24 AM

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे

08 Apr 2023, 8:23 AM

दिल्ली के थाना सिविल लाइंस में हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत


08 Apr 2023, 8:13 AM

दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई है। 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलते ही 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेज हवा के कारण आग जल्दी फैल रही थी। इस आग को मध्यम श्रेणी का घोषित किया गया है। स्थिति कंट्रोल में है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia