बड़ी खबर LIVE: मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट समेत दो लोग जख्मी

मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए।

प्रतिकात्मक फोटो
i
user

नवजीवन डेस्क

08 Dec 2025, 10:52 PM

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के यात्री फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन के कारण फंसे हुए हैं।

08 Dec 2025, 10:19 PM

मध्य प्रदेश के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट समेत दो लोग जख्मी

मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए।

08 Dec 2025, 10:06 PM

चीन की यात्रा करते समय सावधानी बरतें: भारत ने अपने नागरिकों से की अपील

भारत ने सोमवार को अपने नागरिकों को परामर्श दिया कि वे चीन की यात्रा करते समय या किसी अन्य गंतव्य पर जाने के लिए वहां से गुजरते समय उचित सावधानी बरतें।

नयी दिल्ली ने अपने नागरिकों को यह परामर्श अरुणाचल प्रदेश की एक महिला को शंघाई हवाई अड्डे पर प्रताड़ित किए जाने के दो सप्ताह बाद दिया है। चीन के अधिकारियों ने पारगमन के दौरान उसके भारतीय पासपोर्ट को वैध मानने से इनकार कर दिया था।

नयी दिल्ली ने यह भी कहा कि वह चीनी अधिकारियों से यह आश्वासन देने की अपेक्षा करता है कि चीन के हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों को "चुनिंदा रूप से निशाना बनाकर परेशान नहीं किया जाएगा"।

भारत ने यह भी आशा व्यक्त की कि चीन के अधिकारी अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा संबंधी नियमों का सम्मान करेंगे।


08 Dec 2025, 9:58 PM

जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म की पायरेसी के आरोप में दो और गिरफ्तार

जुबिन गर्ग की 31 अक्टूबर को रिलीज हुई आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' की कथित पायरेसी के संबंध में बेंगलुरु से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मौसम गोगोई के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हुसैन को शनिवार को, जबकि गोगोई को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

08 Dec 2025, 9:36 PM

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "नेहरू जी से बड़ा व्यक्तित्व किसी का नहीं हुआ है

कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा पर कहा, "नेहरू जी से बड़ा व्यक्तित्व किसी का नहीं हुआ है... वंदे मातरम् देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। उस पर इस तरह की बात करना देश के लिए उचित नहीं है..."


08 Dec 2025, 8:22 PM

घोसी में मतदाता सूची बदलने का आरोप, सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने मऊ जनपद की घोसी विधानसभा में मतदाता सूची बदलने और बीएलओ पर दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को त्वरित जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सपा का कहना है कि मतदाता स्थलों पर दो अलग-अलग मतदाता सूचियां उपलब्ध कराकर एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि जनपद मऊ की घोसी विधानसभा में 2003 की मतदाता सूची को बदलकर 7 दिसंबर 2025 को बीएलओ को दूसरी सूची उपलब्ध कराई गई। पार्टी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

08 Dec 2025, 7:10 PM

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की गरिमा को इन्होंने बहुत धुमिल करने की कोशिश की है: प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा पर कहा, "मैंने सुबह इस पर होने वाले चर्चा का स्वागत किया था और मैंने ये भी कहा था इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। एक व्यापक चर्चा होनी चाहिए कि आनी वाली पीढ़ियां उसका मतलब समझे और जाने और जो देश की आत्मा को जोड़ता है देश के इतिहास में उसका एक गौरवशाली योगदान रहा है देश की इतिहास में सबको एकजुट करने का काम करके हमने अंग्रेजो को बाहर निकाला है उस पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन शुरुआत बंगाली से हुई उससे पता चल गया था कि किस आधार पर ये चर्चा हो रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की गरिमा को इन्होंने बहुत धुमिल करने की कोशिश की है....लेकिन देश का इतिहास गवाह है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी देश के मॉडर्न इंडिया मेकर कहलाए जाएंगे जिन्होंने देश का उस समय नेतृत्व किया जब देश सबसे संवेदनशील पड़ाव पर था...देश के बच्चों और जनता के सामने सही इतिहास रखना जरूरी है।"


08 Dec 2025, 6:19 PM

केंद्र सरकार आम लोगों के बारे में नहीं सोचती : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंदे मातरम पर दिए गए वक्तव्य की आलोचना की। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंदे मातरम के सिर्फ एक हिस्से को भारतीय राष्ट्रीय गीत के तौर पर शामिल करने की बात कही थी। ममता ने दावा किया कि भाजपा इस मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर थे, जिन्होंने राष्ट्रीय गीत के लिए वंदे मातरम के हिस्से को चुना था। बीजेपी को उस पर भी आपत्ति थी। उन्हें हर बात पर आपत्ति है। कभी वे गुरुदेव का विरोध करते हैं, और कभी वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस का विरोध करते हैं।”

दूसरी तरफ, इंडिगो संकट पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की योजना की कमी यात्रियों की परेशानी के लिए जिम्मेदार है। मैंने देखा है कि पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट में गड़बड़ी के कारण यात्रियों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि योजना की बिल्कुल कमी थी। मुझे लगता है कि यात्रियों को हुई दिक्कतों के कारण कोर्ट जाने का उनका अधिकार है, अगर केंद्र सरकार सही से काम करती तो आज यात्रियों को परेशान न होना पड़ता।

08 Dec 2025, 5:30 PM

वंदे मातरम् पर संसद में चर्चा: लोकसभा में प्रियंका गांधी ने कहा- सत्तापक्ष के हमारे साथी घमंडी हो गए हैं

वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में बहस के दौरान, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने कहा, "सत्तापक्ष के हमारे साथी इतने घमंडी हो गए हैं कि वे खुद को महात्मा गांधी, रवींद्रनाथ टैगोर, राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब अंबेडकर, मौलाना आज़ाद, सरदार पटेल और सुभाष चंद्र बोस से बड़ा समझने लगे हैं। PM मोदी का अपने भाषण में यह कहना कि राष्ट्रगीत को एक विभाजनकारी सोच द्वारा काटा गया। उन सभी महान लोगों का अपमान है जिन्होंने इस देश की आज़ादी की लड़ाई में अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी..."


08 Dec 2025, 5:00 PM

प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है

लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं। पहला, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानी दी उन सरकार नए आरोप लगाने का मौका चाहती है। ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है..."

08 Dec 2025, 4:55 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आप (BJP) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "आप (BJP) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं। हम चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहां बैठकर आपसे और आपकी विचारधारा से लड़ते रहेंगे। हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे। आप हमें रोक नहीं सकते..."


08 Dec 2025, 4:15 PM

राज्यसभा में कांग्रेस सहित कई दलों ने पान मसाले पर प्रतिबंध नहीं लगाने को लेकर सरकार को घेरा

राज्यसभा में सोमवार को कांग्रेस सहित कई दलों ने पान मसाले पर केंद्र सरकार के उपकर लगाये जाने के प्रस्तावित कदम पर सवाल उठाते हुए जानना चाहा कि लाखों लोगों के जान को जोखिम में डालने वाली इस चीज पर देश भर में पूर्ण प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा सकता?

उच्च सदन में स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि इस विधेयक पर संशोधन देने के लिए राज्यसभा के सदस्यों को बहुत कम समय दिया गया। उन्होंने इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि जब सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उपकर लगाने की खातिर संसद में आयी है तो उसे यह बताना चाहिए कि जब धन नहीं था तो नया संसद भवन और नया प्रधानमंत्री कार्यालय परिसर बनाने की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने दावा किया कि इस सरकार का विरोध करने वालों को ‘देशद्रोही’ करार दे दिया जाता है।

08 Dec 2025, 3:50 PM

इंडिगो ने 500 उड़ानें रद्द कीं, आज 1,802 सेवाएं संचालित करेगी: मंत्रालय


08 Dec 2025, 3:35 PM

उत्तराखंड: चमोली के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई

08 Dec 2025, 3:26 PM

इंडिगो के अधिकारियों ने पूरा ऑपरेशन फिर से शुरू करने, रिफंड और बैगेज वापसी में तेजी लाने के लिए क्राइसिस ग्रुप बनाया


08 Dec 2025, 2:46 PM

वंदे मातरम् पर संसद में चर्चा, अखिलेश बोले- 'वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए भी...'

लोकसभा में गौरव गोगोई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वंदेमातरम् पर चर्चा का जवाब देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हर चीज पर कब्जा करना चाहता है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग हर बात का श्रेय लेने चाहते हैं। जो महापुरुष इनके नहीं हैं, ये उन्हें भी कब्जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों से लगता है कि वंदे मातरम इन्हीं का बनवाया हुआ गीत है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए भी है।

08 Dec 2025, 2:46 PM

वंदे मातरम् की चर्चा पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई का जवाब

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा- मैं बंगाल की उस भमि को नमन करता हूं, जहां से बंकीम चंद्र, रवींद्र नाथ टैगोर, खुदीरामबोस सहित कई महापुरुष आए। बंगाल की धरती ने न हमें सिर्फ राष्ट्रगान दिया, बल्कि राष्ट्रीय गीत भी दिया।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसी कविताएं रची, ऐसी गीत रचे, जिन शब्दों की प्रेरणाओं के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा मिली।

पीएम मोदी ने वंदे मातरत् के इतिहास की और उसके जन्म की बात की। मंगल पांडे के विद्रोह के बाद अंग्रेजों का जुल्म और बढ़ गया था। उस क्रांति की धारा में बंकीम चंद्र भी एक थे। उन्होंने आनंदमठ लिखा.आनंदमठ उस संदर्भ में लिखा गया, जिस समय ईस्ट इंडिया कपंनी उस तरह के टैक्स हमारे किसानों पर लगा रही थी कि जीना मुश्किल हो गया था, लेकिन वंदे मातरम एक गीत था, जो1905 में बना।


08 Dec 2025, 2:34 PM

भारत में चीनी दूतावास 22 दिसंबर को ऑनलाइन वीज़ा एप्लीकेशन सिस्टम लॉन्च करेगा

08 Dec 2025, 2:33 PM

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस: स्पेशल NIA कोर्ट ने डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, मुफ्ती इरफान, डॉ. शाहीन सईदा की NIA कस्टडी 4 दिन के लिए बढ़ाई


08 Dec 2025, 2:25 PM

वंदे मातरम पर पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया

वंदे मातरम पर पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "क्या यह गाना उनका था? RSS के किस नेता ने इसे गाया, जेल गया और कौन सड़कों पर नारे लगा रहा था? वे सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। रवींद्रनाथ टैगोर ने गाने में 2 पैराग्राफ जोड़े, क्या वे उनके खिलाफ भी बोलेंगे? नेहरू ने हमें देश में फूड इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनाया, साइंटिफिक सोच पैदा की, राज्य को आगे ले जाने का ब्लूप्रिंट बनाया। उन्होंने (BJP) नेहरू का बनाया हुआ बेचा। क्या बंकिम चंद्र चटर्जी PM की विचारधारा के थे? RSS नेताओं ने एक बार भी वंदे मातरम नहीं गाया।"

08 Dec 2025, 1:09 PM

दिल्ली: IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की तस्वीरें, जहां फ्लाइट कैंसिल होने और देरी के बीच इंडिगो के यात्रियों का सामान पड़ा है


08 Dec 2025, 12:37 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

08 Dec 2025, 12:21 PM

मुंबई क्राइम ब्रांच से पवन सिंह ने की श‍िकायत, लारेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद पुलिस में पहुंचे

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिग बॉस 19 में गेस्ट बनने के बाद मुसीबत में फंस गए हैं। उन्होंने रियलिटी शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया था। ऐसा ना करने के लिए पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी। बावजूद इसके पवन सिंह ने धमकी की परवाह नहीं की और सलमान संग स्क्रीन शेयर किया

अब पवन सिंह की तरफ से मुंबई पुलिस को 2 अलग अलग शिकायत दी गई। उनसे पैसे की डिमांड भी गई है और धमकी भी दी गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जबरन वसूली विरोधी सेल को शिकायत दी गई है।


08 Dec 2025, 11:46 AM

TMC सांसदों ने दिल्ली में संसद परिसर में केंद्र से राज्य को मिलने वाले MNREGA फंड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

08 Dec 2025, 10:14 AM

कोच्चि: मलयालम फिल्म एक्टर दिलीप, जो 2017 के एक्ट्रेस असॉल्ट केस में आठवें आरोपी हैं, एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट सेशंस कोर्ट के लिए रवाना हुए


08 Dec 2025, 9:02 AM

लोकसभा में आज 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर खास चर्चा होगी, पीएम मोदी सदन को संबोधित करेंगे 

08 Dec 2025, 8:27 AM

अगर ग्लोबल चुनौतियों से घरेलू ग्रोथ पर असर पड़ता है तो RBI और रेट कट कर सकता है: केयरएज रिपोर्ट


08 Dec 2025, 8:26 AM

नॉर्थ गोवा के अरपोरा में बर्च रेस्टोरेंट में आग लगने की जगह से लेटेस्ट विज़ुअल्स, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई

08 Dec 2025, 7:38 AM

दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार जारी, आज भी AQI 300 के पार

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की मार जारी है। आज सुबह 6:06 बजे अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 है, जो ‘बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia