बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल को टिकट

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

08 Mar 2024, 10:18 PM

मणिपुर के थोउबल जिले में सेना के अगवा किये गए अधिकारी को सुरक्षा बलों ने मुक्त कराया

भारतीय सेना के जिस अधिकारी का मणिपुर के थोउबल जिला स्थित उनके आवास से असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार सुबह अपहरण कर लिया, उन्हें शाम में सुरक्षा बलों ने मुक्त करा लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘जूनियर कमीशंड ऑफिसर’ (जेसीओ) की पहचान चरांगपट ममांग लेइकई निवासी कोनसाम खेड़ा सिंह के रूप में हुई है। वह अभी थोउबल जिले के वाइकहोंग पुलिस थाने में हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि जेसीओ को मुक्त कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों ने एक समन्वित तलाश अभियान शुरू किया, जिसके चलते आखिरकार शाम साढ़े छह बजे उन्हें सुरक्षित रूप से मुक्त कराया जा सका। सिंह अभी अवकाश पर हैं। पूर्वाह्न नौ बजे उनका अपहरण कर लिया गया था।अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह फिरौती का मामला लगता है क्योंकि उनके परिवार को पूर्व में भी इस तरह की धमकियां मिली थीं। अपहरण के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

मणिपुर में संघर्ष शुरू होने के बाद से यह चौथी घटना है जब अवकाश पर गए, या ड्यूटी पर मौजूद किसी सैन्य कर्मी या उनके रिश्तेदार को निशाना बनाया गया है। राज्य में पिछले साल तीन मई को शुरू हुए जातीय संघर्ष के बाद से कम से कम 219 लोग मारे गए हैं। मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिये जाने की मांग के खिलाफ पर्वतीय जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ के बाद राज्य में हिंसा भड़क गई थी।

08 Mar 2024, 9:45 PM

कांग्रेस से छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से टिकट मिलने पर ज्योत्सना महंत बोलीं- हमारी सरकार के किए काम के आधार पर चुनाव लड़ूंगी

छत्तीसगढ़ की कोरबा संसदीय सीट से टिकट पाने वाली कांग्रेस नेता ज्योत्सना महंत ने कहा कि मैं इसे चुनौती नहीं मानती। मैं एक आम आदमी हूं जो हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ूंगी।

08 Mar 2024, 9:40 PM

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महाशिवरात्रि के अवसर पर 'शिव बारात' जुलूस निकाला गया


08 Mar 2024, 9:39 PM

एपीसीआर ने फिल्म 'रजाकार' की रिलीज रोकने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (एपीसीआर) ने विवादास्पद फिल्म 'रजाकार : द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ हैदराबाद' की रिलीज रोकने के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

08 Mar 2024, 9:19 PM

भारत में शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज हुआ सस्ताः क्रिसिल

भारत में शाकाहारी खाना महंगा और नॉन-वेज खाना सस्ता साबित हो रहा है। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत बीते साल फरवरी की तुलना में इस साल (फरवरी में) 7 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि नॉन-वेज थाली में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है।


08 Mar 2024, 8:50 PM

समीर वानखेड़े की पत्नी और अभिनेत्री क्रांति रेडकर को जान मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबरों से आए अश्लील मैसेज, पुलिस में केस दर्ज

मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी अभिनेत्री क्रांति रेडकर को पाकिस्तानी नंबरों से जान से मारने की धमकियां और अश्लील मैसेज आ रहे हैं, समीर वानखेड़े की पत्नी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है

08 Mar 2024, 8:23 PM

उम्मीदवारों की लिस्ट से साफ, कांग्रेस यह चुनाव केवल जीतने के लिए लड़ रही हैः पवन खेड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसे नाम हैं जो बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी यह चुनाव केवल जीतने के लिए लड़ रही है।


08 Mar 2024, 8:05 PM

हमारी प्राथमिकता इस चुनाव में PM मोदी को हराना और कांग्रेस पार्टी के लिए अधिकतम लोकसभा सीटें जीतना है- कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल

08 Mar 2024, 7:38 PM

राष्ट्रपति मुर्मू 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से मॉरीशस के तीन-दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगी, जहां वह इस द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। दो युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।

विदेश मंत्रालय ने दौरे की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराजसिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी।


08 Mar 2024, 7:27 PM

कांग्रेस ने जारी की 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, वायनाड से राहुल गांधी, राजनांदगांव से भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें राहुल गांधी, भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल है।

08 Mar 2024, 7:26 PM

17 मार्च को मुंबई में खत्म होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, रैली होगी- केसी वेणुगोपाल


08 Mar 2024, 7:24 PM

असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे

08 Mar 2024, 7:12 PM

एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी राजनीतिक अवसरवादिता की पराकाष्ठा : तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की घोषणा की आलोचना की। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस कदम को ‘‘राजनीतिक अवसरवादिता की पराकाष्ठा’ करार दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने इसे ‘ सांकेतिक कटौती’ और ‘सस्ता राजनीतिक हथकंडा’ भी करार दिया। आम चुनावों से महज कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 100 रुपये प्रति सिलेंडर कटौती की घोषणा की ताकि परिवारों पर से कुछ बोझ कम हो।


08 Mar 2024, 7:01 PM

न्यायालय ने नागपुर की फुटाला झील पर निर्माण गतिविधियों पर रोक 21 मार्च तक बढ़ाई

उच्चतम न्यायालय ने नागपुर की प्रसिद्ध फुटाला झील पर किसी भी तरह की निर्माण गतिविधि पर लगी रोक को 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। पूर्व में न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार और उसके मेट्रो रेल निगम को झील पर कोई भी निर्माण गतिविधि न करने को कहा था।

प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने 25 जनवरी को झील पर चल रहे निर्माण पर रोक लगा दी थी। भोसले राजवंश ने इस झील को बनवाया था। मराठा शासक छत्रपति शिवाजी इसी वंश से संबंधित थे।

08 Mar 2024, 6:51 PM

ग्रेटर नोएडा : दो तस्कर गिरफ्तार, 1.75 करोड़ का गांजा बरामद

ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने 3 क्विंटल, 51 किग्रा गांजे को जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.75 करोड़ रुपए से ज्यादा है।


08 Mar 2024, 6:51 PM

पीएम मोदी शनिवार को अरुणाचल में सेला सुरंग परियोजना का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी राज्य के तवांग जिले में महत्वपूर्ण सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश में पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में एक समारोह में करीब 20 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और सुरंग को देश को समर्पित करेंगे। इसके बाद वह असम के लिए रवाना हो जाएंगे।

08 Mar 2024, 6:41 PM

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा 27 साल के बाद राजनीति से लेंगी संन्यास

ब्रिटेन की 2016 से 2019 तक प्रधानमंत्री रहीं थेरेसा मे ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं। 27 साल तक संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामन्स की सदस्य रहीं मे ने अगला आम चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

थेरेसा मे (67) को जून 2016 के जनमत संग्रह के मद्देनजर संसद के माध्यम से ब्रेक्जिट समझौता कराने में मुश्किल का सामना करना पड़ा और अंतत: 2019 में उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।


08 Mar 2024, 5:53 PM

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे युवक को बीएसएफ ने मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक कथित घुसपैठिये को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार यह घटना बीएसएफ की सुंदरपुरा चौकी के पास बीती रात हुई। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने लगभग 30 साल के एक युवक को पाकिस्तान की ओर से आते देखा। इस पर जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।

08 Mar 2024, 5:36 PM

2-3 प्रतिशत लोग बाकि लोगों पर कर रहे राज, जनता सवाल पुछना शुरू करे- राहुल गांधी


08 Mar 2024, 5:17 PM

ट्रक के टक्कर मारने पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज गति से गुजर रहे ट्रक (मिनी ट्रक) ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थानाधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिंग रोड के पास रेवाड़ी से सांगानेर की तरफ जा रहे तेज गति वाले मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी पुरुषोत्तम (50), पाली निवासी महेन्द्र (30) और कानाराम (35) की मौत हो गई।

08 Mar 2024, 5:02 PM

दिल्ली के इंद्रलोक में नमाजियों को लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, बवाल के बाद कार्रवाई

दिल्ली के इंद्रलोक में जुमे की नमाज के दौरान नमाजियों को लात मारने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ मनोज मीणा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। लोगों से अपील  है कि शांति बनाए रखें।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंद्रलोक में सड़क पर जुमे की नमाज चल रही थी। इस बीच एक पुलिसकर्मी नामाज पढ़ रहे युवकों को लात मारता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मी को घेर लिया।


08 Mar 2024, 4:53 PM

30 लाख सरकारी नौकरियां हैं जो आज खाली पड़ी हुई हैं, जैसे ही हमारी सरकार आएगी वो नौकरियां हम आपको भरकर दे देंगे- राहुल गांधी

गुजरात के गोधरा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "30 लाख सरकारी नौकरियां हैं जो आज खाली पड़ी हुई हैं, जैसे ही हमारी सरकार आएगी वो नौकरियां हम आपको भरकर दे देंगे। हम एक नया कानून बनाएंगे, 'शिक्षुता का कानून'। जो भी स्नातक या डिप्लोमा धारक छात्र होंगे उन्हें हम शिक्षुता का अधिकार देने जा रहे हैं। एक साल की ट्रेनिंग और नौकरी उनका अधिकार है।"

08 Mar 2024, 3:44 PM

दोषियों को दंडित करने के साथ ही पेपर लीक के मामलों को रोकेंगे: कांग्रेस 

 कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं के लिए घोषित अपनी ‘पांच गारंटी’ में से एक ‘पेपर लीक से मुक्ति’ का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस समस्या को खत्म करने के लिए मौजूदा तरीके सक्षम नहीं हैं, ऐसे में उसका लक्ष्य दोषियों को दंडित करने के साथ ही किसी भी तरह के पेपर लीक को रोकना है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान के बांसवाड़ा में गुरुवार को युवाओं के लिए पांच बड़ी घोषणाएं कीं जिनमें भर्ती भरोसा, पहली नौकरी पक्की, पेपर लीक से मुक्ति, ‘गिग इकॉनमी’ में सामाजिक सुरक्षा एवं युवा रोशनी शामिल हैं।


08 Mar 2024, 3:32 PM

PhD कर चुकी एक काबिल दलित लड़की को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से हटाया गया है- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि PhD कर चुकी एक काबिल दलित लड़की को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से हटाया गया है। भारत की बेटी को प्रधानमंत्री की सलाह मानते हुए आज पकौड़े बेचने पड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें वो भी नहीं करने दिया जा रहा है। रितु जी की इस लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है।

08 Mar 2024, 2:53 PM

कोटा में बच्चों के बिजली के तार के चपेट में आने पर कोटा एसपी अमृता दुहन का बयान

राजस्थान के कोटा एसपी अमृता दुहन ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। यहां काली बस्ती के लोग अपने कलश के साथ जुटे थे, एक बच्चा 20-22 फीट का पाइप लेकर जा रहा था, जो हाईटेंशन तार से छू गया। उस बच्चे को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें उचित इलाज देना प्राथमिकता है। एक की हालत गंभीर है और वह 100 प्रतिशत जल चुका है। जांच शुरू कर दी गई है और अगर किसी की ओर से कोई लापरवाही हुई है तो रिपोर्ट में सामने आ जाएगा। एक घायल की उम्र 25 साल है, बाकी बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं।


08 Mar 2024, 2:46 PM

राजस्थान के कोटा में बच्चों के करंट की चपेट में आने पर राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर का बयान

राजस्थान के कोटा में बच्चों के करंट की चपेट में आने पर राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और एक 100% जल गया है। हर संभव उपचार प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है कि ऐसा कैसे हुआ है,  किसकी लापरवाही रही है।"

08 Mar 2024, 2:22 PM

पश्चिम बंगाल: सीबीआई की टीम ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में अपनी जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया


08 Mar 2024, 2:18 PM

हरियाणा के झज्जर में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक के खिलाफ दर्ज एफआई पर डीएसपी शमशेर सिंह का बयान

हरियाणा के झज्जर में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी पेपर लीक के खिलाफ दर्ज एफआई पर डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा, "झज्जर के बाल विद्या स्कूल में परीक्षा पेपर की फोटो खींची गईं। अगर कोई परीक्षा के पेपर की तस्वीरें खींच लेता है तो कंट्रोल रूम में हमें जानकारी मिल जाती है। इस प्रक्रिया के माध्यम से, टीम उस व्यक्ति को पकड़ने में सफल रही जिसने वास्तव में तस्वीरें क्लिक की थीं और आईपीसी की धारा 188 और 417 के तहत FIR दर्ज़ की गई है। फिलहाल जांच जारी है।"

08 Mar 2024, 2:11 PM

राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि पर जुलूस के दौरान हादसा, कई बच्चे बिजली के तार की चपेट में आए

राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक जुलूस निकाली जा रही थी। इस दौरान कई बच्चों बिजले के तार के चपेट में आ गए। कई बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है।


08 Mar 2024, 1:30 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभों पर खड़ा हुआ- जयराम रमेश

गुजरात के दाहोद में कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय के पांच स्तंभों पर खड़ा हुआ, नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय,  श्रमिक न्याय, हिस्सेदारी न्याय। इन 5 में से 3 पर कांग्रेस पार्टी ने गारंटी दी है। ये कांग्रेस पार्टी की गारंटी है। किसानों के न्याय के लिए हमने कहा है कि MSP लोकसभा और राज्यसभा में पारित होकर कानून बनेगा।"

08 Mar 2024, 1:03 PM

विकासशील देश में हम सबको हमेशा प्रयास करना चाहिए कि समाधान का रास्ता हम सब बैठकर कैसे निकाल सकते हैं- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "विकासशील देश में हम सबको हमेशा प्रयास करना चाहिए कि समाधान का रास्ता हम सब बैठकर कैसे निकाल सकते हैं और आगे कैसे आगे बढ़ सकते हैं। पीएम मोदी हमेशा किसानों के मुद्दों के बारे में सोचते हैं और उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं। कल, हमने जूट किसानों के लिए एमएसपी तय किया, जिससे उन्हें लाभ होने वाला है। केंद्र सरकार व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ काम करती है।”


08 Mar 2024, 12:22 PM

पश्चिम बंगाल: शेख शाहजहां को मेडिकल जांच के लिए सीबीआई की टीम कोलकाता के ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंची 

08 Mar 2024, 11:24 AM

हिमाचल प्रदेश: मनाली से सोलंग नाला तक भारी ट्रैफिक जाम देखा गया


08 Mar 2024, 10:58 AM

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में पहले 'राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार' प्रदान किया

08 Mar 2024, 10:51 AM

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भरोहिया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की


08 Mar 2024, 10:36 AM

एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम होने पर एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया

एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम होने पर एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। वे पिछले 9 वर्षों से सत्ता में हैं। उन्होंने इस बारे में पहले क्यों नहीं सोचा? ये और एक जुमला है, हमारी सरकार में सिलेंडर 430 रुपए थे। वे इसकी बराबरी क्यों नहीं करते?"

08 Mar 2024, 10:30 AM

चुनावी मौसम में देश की जनता को बड़ी राहत, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें नई कीमत

देश में चुनावी मौसम में जनता को सरकारी राहत मिलने का सिलसिला जारी है। देश में एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हो गया है। दिल्ली में 100 रुपये की राहत के बाद अब एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये का मिलेगा। वहीं, कोलकाता में सिलेंडर 929 रुपये का था जो अब 829 रुपये का हो जाएगा। मुंबई में अभी तक एलपीजी सिलेंडर 902.50 रुपये का मिल रहा था जो अब सस्ता होने के बाद 802.50 रुपये का मिलेगा।


08 Mar 2024, 9:51 AM

झारखंड: रांची में महाशिवरात्रि उत्सव के अवसर पर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा की 

08 Mar 2024, 9:32 AM

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के श्याम अगरबत्ती दुर्गा औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग


08 Mar 2024, 8:43 AM

आज, कल और परसो हम गुजरात में रहेंगे- जयराम रमेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "आज, कल और परसो हम गुजरात में रहेंगे। गुजरात में हमारा बहुत अच्छा स्वागत हुआ है। आज दोपहर में हम गोधरा में जाएंगे और वहीं रहेंगे।..."

08 Mar 2024, 8:09 AM

पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से ठंड की वापसी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। आने वाले दिनों में भी पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और बारिश फिर हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 11 से 13 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 और 13 मार्च को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को नई दिल्ली में दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। 09 और 10 मार्च को लखनऊ में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है। 9 और 10 मार्च को दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। 7 और 9 मार्च के दौरान ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट बारिश होगी। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia