बड़ी खबर LIVE: यूपी के कानपुर में दो स्कूटियों में तेज धमाका, 6 लोग घायल, मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया, "मूलगंज थाना के अंतर्गत मिश्री बाजार क्षेत्र में आज दो स्कूटी खड़ी थीं जिनमें ब्लास्ट हुआ है। यह करीब शाम 7.15 बजे की घटना है... कुल 6 लोग घायल हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

08 Oct 2025, 10:30 PM

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह ऐसी घटना है जिसमें पूरी तरीके से मध्य प्रदेश सरकार असफल रही है

मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "यह ऐसी घटना है जिसमें पूरी तरीके से मध्य प्रदेश सरकार असफल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर का काम होता है कि हर महीने सैंपल की जांच होनी चाहिए...उनकी नाकामी और भ्रष्टाचार के कारण यह घटना हुई है…"

08 Oct 2025, 10:16 PM

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के अन्ता निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए प्रमोद जैन को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा के अन्ता निर्वाचन क्षेत्र से आगामी उपचुनाव के लिए प्रमोद जैन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

08 Oct 2025, 10:07 PM

बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को ‘टीम इंडिया’ कहने से रोकने के अनुरोध वाली जनहित याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया जिसमें दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का संचालन का करने वाले सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती को बीसीसीआई की क्रिकेट टीम को ‘‘टीम इंडिया’’ के रूप में संदर्भित करने से रोकने का अनुरोध किया गया था।

याचिका में कहा गया है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय प्रतीकों के उपयोग को नियंत्रित करने वाले कानूनों का उल्लंघन करता है।


08 Oct 2025, 9:34 PM

यूपी के कानपुर में दो स्कूटियों में तेज धमाका, 6 लोग घायल, मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया, "मूलगंज थाना के अंतर्गत मिश्री बाजार क्षेत्र में आज दो स्कूटी खड़ी थीं जिनमें ब्लास्ट हुआ है। यह करीब शाम 7.15 बजे की घटना है... कुल 6 लोग घायल हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है और सभी खतरे के बाहर हैं... हमारी फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है और हम देख रहे हैं कि इसका क्या कारण हो सकता है... स्कूटी को हमने ट्रेस कर लिया है और उसे चलाने वालों से भी पड़ताल की जाएगी। यह दुर्घटना है या साजिश ये बाद में ही पता चल पाएगा।"

08 Oct 2025, 9:02 PM

अखिलेश यादव से अपनी मुलाकात पर कहा- मुलाकात में क्या था यह हमारे और उनके(अखिलेश यादव) बीच की बात है

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अपनी मुलाकात पर कहा, "...मुलाकात में क्या था यह हमारे और उनके(अखिलेश यादव) बीच की बात है जिसे हम सार्वजनिक नहीं कर सकते लेकिन हां, उनकी अपनी जिम्मेदारी थी और मेरी रिश्तों की जिम्मेदारी थी क्योंकि उस परिवार से आधी सदी के रिश्ते हैं।"


08 Oct 2025, 7:52 PM

चिराग पासवान ने कल पटना में बुलाई आपात बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए कल पटना कार्यालय में एक आपातकालीन पार्टी बैठक बुलाई है।

08 Oct 2025, 6:35 PM

तेजस्वी यादव ने कहा-  प्रधानमंत्री मोदी से जो उम्मीदें थीं, वो चकनाचूर हो गई हैं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमें तो बहुत खुशी होती अगर PoK हमारे हाथ आ जाता लेकिन पता नहीं क्यों प्रधानमंत्री ने सीजफायर कर दिया। इस देश के लोगों को इससे तकलीफ हुई... अमेरिका के राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर सीजफायर हो गया। इस बात से भारत के लोगों को निराशा है और प्रधानमंत्री से जो उम्मीदें थीं, वो चकनाचूर हो गई हैं।"


08 Oct 2025, 6:03 PM

अमित शाह ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं, मोदी को सतर्क रहना चाहिए : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का व्यवहार ‘कार्यवाहक प्रधानमंत्री’ जैसा है।

बनर्जी ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित उत्तर बंगाल के दौरे से लौटने के बाद कोलकाता हवाई अड्डे के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करना चाहती हैं कि वह शाह पर बहुत अधिक भरोसा न करें, जो ‘‘एक दिन उनके मीर जाफर बन सकते हैं।’’

बंगाल के 18वीं सदी के सैन्य जनरल मीर जाफर ने प्लासी के युद्ध में नवाब सिराजुद्दौला को धोखा दिया था और बाद में अंग्रेजों की मदद से शासक बन गए थे।

08 Oct 2025, 5:21 PM

बिहार चुनाव: मुकेश सहनी ने कहा- महागठबंधन में सब सही है, 20 साल से जनता परेशान है

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, "महागठबंधन में सब सही है...20 साल से जनता परेशान है और अगर लालू प्रसाद की विचार वाली, सामाजिक न्याय की सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग करके, एक-दूसरे का सहयोग करके और बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है...हम सब अटूट हैं और मजबूती से महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे…बिहार में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे..."


08 Oct 2025, 3:14 PM

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा बिहार की जनता एनडीए सरकार से नाराज़ है, जनता बदलाव और नया बिहार चाहती है

08 Oct 2025, 3:13 PM

कांग्रेस कल पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में बिहार की एनडीए सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल कल दोपहर 2 बजे चार्जशीट जारी करेंगे।


08 Oct 2025, 3:11 PM

आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया, मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से मुलाकात की और उनके खिलाफ चल रहे मामलों को "राजनीतिक साज़िश" करार दिया।

08 Oct 2025, 2:39 PM

गुरुग्राम के सेक्टर 12 में एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की सरकारी जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों को ढहाने के लिए एक विशाल पुलिस बल, तोड़फोड़ दस्ते के साथ पहुंचा 


08 Oct 2025, 2:10 PM

ईडी के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कुछ असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर केवल सिस्टम के माध्यम से ही समन जारी करें  

08 Oct 2025, 2:09 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर शोक व्यक्त किया


08 Oct 2025, 2:08 PM

उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामपुर में पार्टी नेता आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की

08 Oct 2025, 11:51 AM

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस पर्थ एशेज टेस्ट से बाहर, पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर


08 Oct 2025, 11:05 AM

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, सक्ती जिले में प्राइवेट पावर प्लांट में लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक प्राइवेट पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि हादसे में छह लोग घायल हो गए।

08 Oct 2025, 9:13 AM

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हिंडन एयर बेस पर परेड का निरीक्षण किया, जहां वायु सेना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। 


08 Oct 2025, 8:33 AM

जम्मू-कश्मीर: राज्य जाँच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। कुलगाम से तस्वीरें 

08 Oct 2025, 8:26 AM

हिमाचल प्रदेश- झंडूता उपमंडल के बालुरघाट क्षेत्र में कल शाम भूस्खलन में फंसी निजी बस का मलबा, जिसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई


08 Oct 2025, 7:56 AM

जयपुर-अजमेर हाईवे पर बड़ा हादसा, सिलेंडर से भरे ट्रक में आग के बाद कई धमाके, 1 शख्स की मौत

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia