बड़ी खबर LIVE: पहाड़ों में हुई बर्फबारी से दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड शुरू, कोहरे का भी दिख रहा है असर
उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार पारा नीचे गिर रहा है।

i
09 Dec 2025, 9:08 AM
इंडिगो संकट: चेन्नई एयरपोर्ट पर आज भी IndiGO की 41 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की 18 डिपार्चर और 23 अराइवल कैंसिल कर दी गई हैं। इसकी जानकारी चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ से दी गई है।
09 Dec 2025, 8:23 AM
ओडिशा- कानून-व्यवस्था की स्थिति के बाद मलकानगिरी जिले में इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं।
09 Dec 2025, 8:00 AM
दिल्ली - ITO इलाके से ज़हरीले स्मॉग की एक परत शहर को ढकती हुई।
09 Dec 2025, 8:00 AM
दिल्ली- आज सुबह अक्षरधाम इलाके की तस्वीरें, जब शहर में ज़हरीले स्मॉग की एक परत छाई हुई है
09 Dec 2025, 7:57 AM
पहाड़ों में हुई बर्फबारी से दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड शुरू, कोहरे का भी असर दिखना शुरू
उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में लगातार पारा नीचे गिर रहा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia