बड़ी खबर LIVE: गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे

टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को नया कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ दिया था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर कोच बने
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर कोच बने
user

नवजीवन डेस्क

09 Jul 2024, 10:42 PM

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी, पश्चिमी हिस्सों में तापमान बढ़ा

राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहा वहीं पश्चिमी हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक जालौर में 16 मिलीमीटर, बाड़मेर में 13.2 मिलीमीटर, डबोक (उदयपुर) में 11.6 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में 40.7 डिग्री, बीकानेर में 40.4 डिग्री, फलोदी में 40.2 डिग्री, फतेहपुर में 39.3 डिग्री और राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर 38.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

09 Jul 2024, 9:57 PM

आज सात और लोगों की मृत्यु के साथ असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 79 हुई

09 Jul 2024, 9:17 PM

बारिश से आपूर्ति प्रभावित, दिल्ली में 90 रुपये किलो पर पहुंचे टमाटर के दाम

श के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से राजधानी के बाजारों में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को कई सब्जी विक्रेताओं ने यह जानकारी दी।

आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी सहित दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।


09 Jul 2024, 9:13 PM

उत्तर प्रदेश: मथुरा में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ

09 Jul 2024, 9:12 PM

रूस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए मास्को से ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए


09 Jul 2024, 8:11 PM

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे

टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को नया कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ दिया था।

09 Jul 2024, 8:04 PM

बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

उप जिलाधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी रानी देवी (19) तथा शिवाकांत (12) खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, कि इसी दौरान बारिश होने लगी, तभी गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से रानी देवी तथा शिवाकांत की मौके पर ही मौत हो गई।


09 Jul 2024, 7:28 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली पहुंचे

09 Jul 2024, 7:23 PM

आतंकी गतिविधियों का केंद्र बना जम्मू क्षेत्र, सरकार उपयुक्त कदम उठाए: कांग्रेस 

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को कहा कि कश्मीर घाटी के बाद अब जम्मू क्षेत्र आतंकवादी गतिविधियों का नया केंद्र बन गया है और सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए उपयुक्त कदम उठाना चाहिए।

पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले पर सरकार को देश को भरोसे में लेना चाहिए कि वह आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रही है।


09 Jul 2024, 7:07 PM

सरकार बजट में एमएसएमई के लिए 45-दिन में भुगतान के नियम में दे सकती है ढील

सरकार बड़ी कंपनियों को अन्य स्रोतों की ओर देखने से रोकने के लिए वस्तुओं व सेवाओं की खरीद के 45 दिन के भीतर एमएसएमई को भुगतान करने की आवश्यकता में ढील दे सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती हैं। इसकी घोषणा बजट में की जा सकती है।

09 Jul 2024, 6:40 PM

कठुआ: जांच के लिए आतंकी हमले वाली जगह पहुंची NIA टीम


09 Jul 2024, 6:39 PM

वर्ली हिट एंड रन केस: कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने मृतक कावेरी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की

09 Jul 2024, 6:37 PM

'सिख फॉर जस्टिस' संगठन पर लगे प्रतिबंध को सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ाया


09 Jul 2024, 6:12 PM

नोएडा : वाहन चलाते पकड़े गए नाबालिग तो अभिभावक पर होगी कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट जल्द ही एक अभियान शुरू कर रहा है। जिसके तहत सड़कों पर नाबालिग अगर दो पहिया और चार पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो उनके अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। साथ ही एक साल तक वाहन का रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा। 

09 Jul 2024, 5:53 PM

गैस सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

इस घटना में माता-पिता भी घायल हो गए हैं जिनका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में जारी है । उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गयी।


09 Jul 2024, 5:38 PM

जैसा कि राहुल गांधी ने कहा, इन हमलों का समाधान सख्त कार्रवाई है, खोखले भाषण नहीं, कठुआ आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

09 Jul 2024, 5:17 PM

हैदराबाद: क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की


09 Jul 2024, 5:16 PM

मुंबई: हिट एंड रन केस में सीवरी कोर्ट ने ड्राइवर राजऋषि बिदावत की पुलिस हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ाई

09 Jul 2024, 5:15 PM

मोहन लाल बडौली को बीजेपी का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया


09 Jul 2024, 4:23 PM

मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, शिवसेना नेता का बेटा मिहिर शाह गिरफ्तार

मुंबई के वर्ली हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिहिर शाह की मां और बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी मिहिर को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था।

09 Jul 2024, 4:07 PM

रायगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से ईवीएम भेजी जा रही हैं


09 Jul 2024, 4:06 PM

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली AIIMS का दौरा किया

09 Jul 2024, 3:12 PM

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में शहीद स्मारक पार्क में पौधारोपण किया


09 Jul 2024, 3:07 PM

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा, झोपड़ी में घुसी बस, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे बनी झोपड़ी में बस घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

09 Jul 2024, 1:54 PM

हिट एंड रन मामले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सरकार चाहती है कि ऐसे ही अमीरों के बच्चों के माध्यम से आम लोगों को कुचला जाए और सरकार आरोपियों को हिफाजत में रखे। इसलिए हिट एंड रन मामले में आरोपी महाराष्ट्र में ऐसे ही घूम रहे हैं।


09 Jul 2024, 1:52 PM

हाथरस भगदड़ की घटना पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

वकील एडवोकेट विशाल तिवारी ने कहा, "हाथरस भगदड़ की घटना पर हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पारित किया है कि वह इस मामले को सूचीबद्ध करने के लिए तैयार है और जल्द ही इस पर सुनवाई होगी। हम मांग करते हैं कि इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया जाए और दिशा-निर्देश भी तय किए जाएं। सरकार को घटना की स्थिति रिपोर्ट भी तलब करनी चाहिए।"

09 Jul 2024, 12:38 PM

ओडिशा: पुरी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई


09 Jul 2024, 12:19 PM

दिल्ली-नोएडा में झमाझम बारिश, जलभराव के चलते कई जगहों पर ट्रैफिक जाम, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है। दिल्ली-नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली है।

09 Jul 2024, 12:13 PM

दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव


09 Jul 2024, 12:09 PM

उत्तर प्रदेश: नोएडा के कई इलाकों में बारिश हुई

09 Jul 2024, 11:20 AM

उत्तराखंड: सीएम धामी ने राज्य के कुमाऊं मंडल के टनकपुर, बनबसा, खटीमा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया


09 Jul 2024, 11:07 AM

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बछरावां के चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

09 Jul 2024, 11:06 AM

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा


09 Jul 2024, 10:27 AM

अमरोहा: लगातार बारिश के कारण टमाटर की खेती खराब हो रही

09 Jul 2024, 10:24 AM

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति शील नागू को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई


09 Jul 2024, 8:27 AM

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना 

09 Jul 2024, 8:26 AM

मुंबई: वडाला में भारी बारिश के कारण मुंबई के रेलवे ट्रैक पर जलभराव


09 Jul 2024, 7:57 AM

नेपाल ने कोसी बैराज के सभी 56 गेट खोले, बिहार के कई जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा

नेपाल में हो रही मूसलाधार बारिश और उसके बाद वहां के कोसी बराज के 56 के 56 गेट खोल दिए गए हैं। रविवार को 3 लाख 94 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। हजारों की आबादी प्रभावित हुई है।

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जैसे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इस बार जुलाई महीने में ही कोसी नदी में जलस्तर जबरदस्त तरीके से बढ़ गया है। पिछले 44 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जुलाई के महीने में तकरीबन 4 लाख क्यूसेक पानी कोसी बराज से छोड़ा गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia