बड़ी खबर LIVE: राजस्‍थान में बड़ा ‌विमान हादसा, चुरू में फाइटर प्लेन क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का एक जगुआर प्लेन क्रैश हो गया है. यह हादसा रतनगढ़ के भाणुदा बीदावतान गांव में हुआ. मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं. वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

09 Jul 2025, 4:49 PM

हिमाचल प्रदेश : जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और नाहन की जिला अदालतों को बुधवार को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अधिकारी तुरंत हरकत में आए और शिमला, नाहन, कुल्लू और रामपुर की जिला अदालतों के परिसरों को खाली करा लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बम निरोधक और खोजी कुत्तों के दस्ते तैनात कर दिए गए हैं और अदालत भवनों व आसपास के इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।

09 Jul 2025, 4:21 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के बग्सियाड़ राहत शिविर में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

09 Jul 2025, 2:54 PM

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प 

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी के बागराकोट इलाके में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पथराव की भी खबर है। इलाके में पुलिसकर्मी तैनात हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है


09 Jul 2025, 1:45 PM

राजस्‍थान में बड़ा ‌विमान हादसा, प्लेन क्रैश में पायलट की मौत की खबर

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का एक जगुआर प्लेन क्रैश हो गया है. यह हादसा रतनगढ़ के भाणुदा बीदावतान गांव में हुआ. मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं. वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

09 Jul 2025, 12:21 PM

महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव में भी वोट की लूट हुई :राहुल ने साधा निशाना

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मार्च को चुनाव आयोग जाने से रोका गया। इसी के बाद राहुल गांधी ने कहा, महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव में भी वोट की लूट हुई। चुनाव में गरीब और दलित के वोट काटे गए। साथ ही उन्होंने कहा, हमारी मांग पर चुनाव आयोग चुप रहा। आज तक हमें महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट नहीं मिली। जहां वोटर्स बढ़े वहां बीजेपी जीती। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार आए हैं, यहां लोग संविधान के लिए शहीद हुए। हमारे संविधान में लिखा है कि हिंदुस्तान के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार है। मैं हिंदुस्तान और बिहार की जनता को बताना चाहता हूं कि जैसे महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया गया था, उसी तरह बिहार का चुनाव भी चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें पता चल गया है कि हमें महाराष्ट्र मॉडल समझ आ गया है, इसलिए अब वे बिहार मॉडल लेकर आए हैं। मैं आपको साफ बताना चाहता हूं कि यह गरीबों का वोट छीनने का तरीका है, लेकिन इनको पता नहीं है कि ये बिहार है और बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होनी देगी।


09 Jul 2025, 12:19 PM

बिहार बंद, वोट छीनने का तरीका है वोटर लिस्ट रिवीजन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर कहा निशाना साधते हुए कहा, वोटर लिस्ट रिवीजन वोट छीनने का तरीका है. साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में वोट की चोरी हुई वो ऐसी चोरी बिहार में नहीं होने देंगे.

09 Jul 2025, 12:17 PM

विशेष NIA अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ा दी है


09 Jul 2025, 11:31 AM

नागपुर नगर निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा

09 Jul 2025, 11:14 AM

गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढहा

गुजरात के वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया, स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। बचाव अभियान जारी है।


09 Jul 2025, 10:37 AM

बिहार बंद के बीच पटना में प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी चुनाव आयोग दफ्तर तक मार्च में हुए शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में इस मार्च में लोग शामिल हुए हैं।

09 Jul 2025, 10:23 AM

बिहार बंद: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पहुंचे पटना


09 Jul 2025, 10:21 AM

बिहार बंद: पटना में प्रदर्शन में शामिल होंगे राहुल गांधी और तज्सवी यादव

पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

09 Jul 2025, 10:18 AM

बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता शकील अहमद की प्रतिक्रिया

'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, "आप देख सकते हैं कि लोग हमारे विरोध प्रदर्शन के आह्वान को गंभीरता से ले रहे हैं। सत्तारूढ़ दल, चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता को परेशान कर रहे हैं। कई सवाल हैं- क्या 2024 के चुनावों में मतदान करने वालों का वोट वैध नहीं था? मौजूदा सरकार जारी नहीं रह पाएगी।"


09 Jul 2025, 10:15 AM

'बिहार बंद' पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

'बिहार बंद' पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है। क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन सा बिहारी वोटर वोट दे सकता है और कौन नहीं?"

उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गरीब लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशन और उनके राशन भी छीन लिए जाएंगे।"

09 Jul 2025, 10:13 AM

बिहार बंद के दौरान पटना में RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ महागठबंधन द्वारा बुलाए गए 'बिहार बंद' के तहत पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

एक आरजेडी कार्यकर्ता ने कहा, "तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व में, महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मोदी सरकार और भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।"


09 Jul 2025, 10:10 AM

'बिहार बंद' के दौरान सड़क पर लेटकर रास्ता रोक रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता का बयान

'बिहार बंद' के दौरान सड़क पर लेटकर रास्ता रोक रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, "पूरे बिहार को सफलतापूर्वक बंद करा दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा की गई धांधली के खिलाफ महागठबंधन एकजुट है। अगर कोई गाड़ी हमें कुचल भी दे तो भी हम नहीं उठेंगे।"

09 Jul 2025, 10:07 AM

'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर लाइन बनाकर प्रदर्शन किया

'बिहार बंद' में हिस्सा ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर लाइन बनाकर प्रदर्शन किया। महागठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ 'बिहार बंद' का आह्वान किया है।


09 Jul 2025, 9:39 AM

हरियाणा के चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव

09 Jul 2025, 9:38 AM

बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 'बिहार बंद' के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ते हुए 'चुनाव आयोग होश में आयो' का नारा लगाया


09 Jul 2025, 9:38 AM

ओडिशा- भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) की खोरधा जिला इकाई के सदस्यों ने 'भारत बंद' का समर्थन किया

09 Jul 2025, 9:32 AM

गुजरात: वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल पादरा में ढह गया 


09 Jul 2025, 8:59 AM

कोलकाता में भारत बंद का असर, हेलमेट पहन कर चला रहे बस

09 Jul 2025, 8:57 AM

पश्चिम बंगाल- वामपंथी दलों के यूनियनों ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' में भाग लिया, टायर जलाए


09 Jul 2025, 8:57 AM

Bihar Bandh: पटना - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को जाम किया

09 Jul 2025, 8:36 AM

वामपंथी दलों के संगठनों ने कोलकाता के जादवपुर में पैदल मार्च निकालकर 'भारत बंद' में भाग लिया


09 Jul 2025, 8:09 AM

‘भारत बंद’ आज, बैंक से लेकर डाक सेवाएं तक रहेंगी बंद

पूरे देश में आज भारत बंद का ऐलान किया गया है. हड़ताल की वजह से बैंकिंग, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और कई अन्य जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी

09 Jul 2025, 8:08 AM

Bihar Bandh: तेजस्वी यादव ने की लोकतंत्र को बचाने की अपील

तेजस्वी यादव ने आज की बंदी को लेकर बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपील की है कि बिहार बंद और चक्का जाम में शामिल होइए और लोकतंत्र को बचाइए! गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की चुनाव आयोग और भाजपा की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे! आज नहीं जागे तो कल वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा।!!" अपने इस पोस्ट में तेजस्वी ने राहुल गांधी के साथ तस्वीर शेयर की है।


09 Jul 2025, 8:01 AM

Bihar Bandh: दरभंगा में नमो भारत ट्रेन को रोका

बंद समर्थकों ने जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर रोका. आरजेडी सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता ट्रेन के आगे खड़े हो गए और सरकार के विरोध में नारे लगाए. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को वापस लेने की मांग करते दिखे।

09 Jul 2025, 7:57 AM

 राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो रहे हैं, वह फ्लाइट लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं 


09 Jul 2025, 7:57 AM

वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम', सड़कों पर टायर जलाए

09 Jul 2025, 7:49 AM

वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ बिहार में INDIA ब्लॉक का 'चक्का जाम'

बिहार में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के खिलाफ महागठबंधन ने आज राज्यभर में चक्का जाम का एलान किया है। इस आंदोलन में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी समेत सभी सहयोगी दल शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia