बड़ी खबर LIVE: अयोध्या में एक घर में हुए ब्लास्ट से गिरा मकान, 5 लोगों की मौत, कई घायल, पुलिस बल मौजूद
यूपी के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

जम्मू कश्मीर: लापता सैनिक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक सैनिक का शव बरामद किया जबकि एक अन्य लापता सैनिक का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मणिपुर पुलिस के 30 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला
मणिपुर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 अधिकारियों सहित 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए तथा उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए। यहां एक आधिकारिक अधिसूचना में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
अयोध्या में एक घर में हुए ब्लास्ट से गिरा मकान, 5 लोगों की मौत, कई घायल, पुलिस बल मौजूद
यूपी के अयोध्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव में धमाके की आवाज के साथ एक मकान गिर गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोग घायल हुए हैं।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "NDA की सरकार आरोप लायक ही है, रोजगार की बात करना आरोप नहीं है
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "NDA की सरकार आरोप लायक ही है। रोजगार की बात करना आरोप नहीं है। पलायन की बात करना आरोप नहीं है हकीकत है। NDA बताए कि वे क्या-क्या काम किए हैं। वे इधर-उधर की बात करते हैं। वे ये बताएं कि 12 करोड़ नौकरी मिली क्या?...100 दिनों में काला धन लाने की बात थी आई क्या?... "
मध्य प्रदेश: कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई मौतों के खिलाफ कैंडल मार्च
मध्य प्रदेश: कोल्ड्रिफ कफ सिरप से हुई मौतों के खिलाफ कैंडल मार्च निकाले जाने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "हमारी मांग यही है कि (राज्य के)स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें..."
BJP का ‘मनुवादी तंत्र’ कमजोर वर्गों के लिए अभिशाप बन चुका है: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वाई. पूरण कुमार की कथित आत्महत्या के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी का मनुवादी तंत्र इस देश के अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग और कमज़ोर वर्गों के लिए अभिशाप बन चुका है।
वाई. पूरण कुमार (52) 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और वह मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। अधिकारी के सेक्टर 11 स्थित आवास के भूतल के एक कमरे में उनका शव मिला। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी का मनुवादी तंत्र इस देश के एससी, एसटी, ओबीसी और कमज़ोर वर्गों के लिए एक अभिशाप बन चुका है।’’
बरेली हिंसा का मकसद कानपुर के अखिलेश दुबे मामले से ध्यान भटकाना : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर में अखिलेश दुबे मामले से जुड़े विवाद से जनता का ध्यान भटकाने के लिए बरेली में “जानबूझकर हिंसा करवाई।”
अखिलेश ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार पर “कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल” होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने हिंसा के बाद उन्हें और पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाने से रोकने के लिए राजनीतिक दबाव में काम किया।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा -इस (सरकारी नौकरी देने के) फैसले के बाद पूरे बिहार के लोग खुश होंगे
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "इस (सरकारी नौकरी देने के) फैसले के बाद पूरे बिहार के लोग खुश होंगे..."
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "यहां पर INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। यहां लगभग 55 विभाग हैं जिसमें करीब 4 लाख पद रिक्त हैं। यदि हमारी सरकार बनेगी तो हम इन सभी पदों को भरने का प्रयास करेंगे..."
बिहार: कांग्रेस ने बिहार में NDA सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।
बिहार: कांग्रेस ने बिहार में NDA सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
झारखंड के लोहरदगा में आठ साल के बच्चे समेत परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
झारखंड के लोहरदगा जिले में आठ वर्षीय एक लड़के सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव में रात करीब एक बजे यह घटना घटी।
लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आठ साल के एक लड़के और उसके दादा-दादी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बच्चे की मां को एक कमरे में कथित तौर पर बंद कर दिया गया था। जादू-टोना व जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’
बिहार विधानसभा चुनाव; गहलोत ने कहा, "...यहां हर क्षेत्र में सरकार फेल हो रही है, इस बार बदलाव होगा
हार विधानसभा चुनाव 2025 पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "...यहां हर क्षेत्र में सरकार फेल हो रही है। मौका बदलाव करने के लिए मिलता है और पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि इस बार बदलाव होगा..."
तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी के वादे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया
आरजेडी नेता द्वारा सरकार बनने पर बिहार के हर घर में सरकारी नौकरी देने के वादे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "उन्होंने पहले भी सरकारी नौकरी दी थी। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। यह वादा नहीं बल्कि संकल्प है जो पूरा होगा।"
'हमारे लिए यह एक भुला दिया गया अध्याय है', जूता हमले पर सीजेआई ने दोहराया अपना रुख
भारत, ब्रिटेन ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की, प्रधानमंत्री स्टार्मर ने गाजा शांति योजना का स्वागत किया
बीजेपी जयप्रकाश नारायण के नाम पर बने पटना हवाई अड्डे को बेचने की योजना बना रही है: अखिलेश यादव
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी जयप्रकाश नारायण के नाम पर बने पटना हवाई अड्डे को बेचने की योजना बना रही है। उन्होंने लखनऊ में जयप्रकाश संग्रहालय को भी बंद कर दिया है।"
असम बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 17 अन्य ने पार्टी से इस्तीफा दिया
अगर हम लोगों से जुड़े रहेंगे, तो निकट भविष्य में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हमें मिलकर पीडीए को मजबूत करना होगा और उत्तर प्रदेश में एक लोकतांत्रिक सरकार के लिए अपनी लड़ाई जारी रखनी होगी। हमने राज्य में सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया है। अगर हम लोगों से जुड़े रहेंगे, तो निकट भविष्य में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा।"
2027 से पहले सभी ठोस कचरे का इस्तेमाल सड़क निर्माण में किया जाएगा: नितिन गडकरी
तेजस्वी का बड़ा वादा, बोले- बिहार के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले, इसके लिए लाएंगे कानून
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी बिहार में सरकार में आती है तो वह राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए "एक कानून" लाएंगे।
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आईपीएस वाई पूरन कुमार के आवास पर पहुंचे
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आईपीएस वाई पूरन कुमार के आवास पर पहुंचे, जो 7 अक्टूबर को अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान: सभी सीटों पर उम्मीदवार फाइनल, जल्द होगा INDIA गठबंधन का ऐलान
बिहार की मतदाता सूची को लेकर चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछे 7 सवाल, कहा- बिहार जानना चाहता है इसका जवाब
बिहार में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कांग्रेस द्वारा कड़ी आलोचना के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को चुनाव आयोग से 7 सवालों का जवाब मांगा है। ये सवाल बिहार विधानसभा चुनावों से पहले 'मतदाता शुद्धिकरण' अभियान में कथित अनियमितताओं से जुड़े हैं।
पी. चिदंबरम ने आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट के जरिए कहा है कि वे चुनाव आयोग पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन भारत के लोगों, खासकर बिहार के मतदाताओं को इन सवालों के जवाब जानने का अधिकार है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद हमज़ा नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है , वह मेरठ में हुई एक हत्या के मामले में वांछित था।
उत्तर प्रदेश: आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम कानपुर में विस्फोट स्थल पर जांच कर रही है।
बरेली: 1 लाख का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बरेली में 1 लाख रुपए के इनामी डकैत के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार सोल्जर मुठभेड़ में ढेर हुआ. डकैत इफ्तेखार पर 7 जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं. उसके पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 17 कारतूस और 28 हजार रुपए बरामद हुए हैं. मुठभेड़ के बाद एक बदमाश मौके से फरार हुआ. 2012 में ये बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था।
उत्तर प्रदेश: 'दीपोत्सव 2025' से पहले अयोध्या में 'राम की पैड़ी' की सफाई की जा रही है
कातिल कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार
हमास-इजरायल ने पीस प्लान के लिए मिलाया हाथ, डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia