बड़ी खबर LIVE: हिमाचल में आवासीय छोड़ सभी स्कूल 22 अगस्त तक बंद, बाहर से आने वालों को टीकाकरण या टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए आदेश दिया है कि 11 से 22 अगस्त तक आवासीय स्कूल को छोड़कर सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 अगस्त से राज्य में आने वालों को टीके की दोनों डोज या 72 घंटे के अंदर का निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

10 Aug 2021, 11:31 PM

हिमाचल प्रदेश में आवासीय को छोड़ सभी स्कूल 22 अगस्त तक बंद, राज्य में आने वालों को टीकाकरण या RT-PCR रिपोर्ट दिखाना होगा

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि 11 से 22 अगस्त तक आवासीय विद्यालयों को छोड़कर सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी स्कूल जा सकेंगे। कोरोना को रोकने के लिए शिक्षा विभाग आवासीय विद्यालयों के लिए एसओपी तैयार करेगा।

इसके अलावा सरकार ने कहा है कि 13 अगस्त से राज्य में आने के इच्छुक सभी व्यक्तियों को दोनों टीके का प्रमाण पत्र या 72 घंटे के अंदर का नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट या 24 घंटे के भीतर की आरएटी निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा।

10 Aug 2021, 11:15 PM

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह कल दिल्ली में पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

10 Aug 2021, 11:07 PM

असम में आज कोरोना के 929 नए मामले मिले, 16 लोगों की हुई मौत


10 Aug 2021, 11:06 PM

पश्चिम बंगाल का बेलूर मठ 18 अगस्त से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा, प्रोटोकॉल का पालन करना होगा

पश्चिम बंगाल का बेलूर मठ 18 अगस्त 2021 से अगले आदेश तक श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। भक्तों को मठ में प्रवेश करते समय सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

10 Aug 2021, 10:37 PM

ओलंपिक में भाग लेने वाले ओडिशा के हॉकी खिलाड़ियों का भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ, कल सीएम करेंगे सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले ओडिशा के हॉकी खिलाड़ियों, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास का आज भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कल चारों खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।


10 Aug 2021, 10:32 PM

महाराष्ट्र सरकार ने IT क्षेत्र में उत्कृष्ट संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार की घोषणा की

महाराष्ट्र के आईटी राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर एक पुरस्कार की घोषणा की है।

10 Aug 2021, 10:30 PM

दिल्ली पुलिस ने यूपी के प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद की धमकी मिलने की शिकायत की जांच शुरू की

दिल्ली पुलिस ने यूपी के प्रतापगढ़ से बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी और 5 करोड़ रुपये की मांग की।


10 Aug 2021, 10:28 PM

संसद कल अनिश्चित काल के लिए हो सकती स्थगित 

10 Aug 2021, 10:27 PM

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित तारेम गांव में दशकों बाद पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर


10 Aug 2021, 10:01 PM

भड़काऊ नारेबाजी केस में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय सहित 4 दो दिन की न्यायिक हिरासत में, विनीत और दीपक सिंह एक दिन की पुलिस हिरासत में 

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में आरोपी विनीत और दीपक सिंह को एक दिन की पुलिस हिरासत में और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय सहित अन्य चार आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

10 Aug 2021, 9:57 PM

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 639 नए केस मिले, 12 लोगों की हुई मौत


10 Aug 2021, 9:56 PM

जम्मू-कश्मीर में पुलिस और NIA ने दो दिन में टेरर फंडिंग केस में 56 स्थानों पर मारे छापे

10 Aug 2021, 9:38 PM

पंजाब सरकार ओलंपिक से लौटी महिला हॉकी की दो खिलाड़ियों और कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख देगी, राज्य के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 10 लाख

पंजाब सरकार टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम की राज्य की दो खिलाड़ियों और फाइनल में छठे स्थान पर रही डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपये देगी। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के प्रत्येक खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।


10 Aug 2021, 9:20 PM

पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के 11 सदस्यों को सम्मानित किया

पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के 11 सदस्यों को आज दिल्ली मे सम्मानित किया। वहीं राज्य के खेल मंत्री ने कहा है कि पंजाब सरकार 12 अगस्त को चंडीगढ़ में एक समारोह में सभी 11 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये का ईनाम देगी।

10 Aug 2021, 9:15 PM

राज्यसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद ने कहा- किसान एक कदम पीछे नहीं हटेंगे

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि किसान एक कदम पीछे नहीं हटेंगे, सरकार को तीन कानून वापस लेने होंगे। हम किसी भी सजा के लिए तैयार हैं, वे हमें गोली मार सकते हैं, हम भी फांसी के लिए तैयार हैं। हम किसान के बेटे हैं। सरकार हमारी सुनेगी तो अच्छा होगा।


10 Aug 2021, 9:01 PM

कश्मीर में 2 ग्रेनेड के साथ पत्रकार गिरफ्तार

श्रीनगर के अमीरा कदल में हरि सिंह हाई स्ट्रीट मार्केट में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने पर 10 नागरिकों के घायल होने के बाद एक पत्रकार को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के पत्रकार आदिल को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि और गिरफ्तारी की उम्मीद है।

10 Aug 2021, 9:00 PM

पंजाब में 2 सरकारी स्कूलों के 20 छात्र कोविड पॉजिटिव मिले

पंजाब में स्कूलों के दोबारा खुलने के साथ ही लुधियाना शहर के दो सरकारी स्कूलों के 20 छात्र मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 12 छात्र कैलाश नगर के हैं, जबकि आठ बस्ती जोधेवाल के हैं।

जिलाधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने दोनों स्कूलों को 24 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दोनों स्कूलों में सभी छात्रों और शिक्षकों की टेस्टिंग के आदेश दिए गए हैं।


10 Aug 2021, 8:46 PM

देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,85,17,148 हुआ

10 Aug 2021, 8:35 PM

किसान एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे, तीन कानून वापस लेने पड़ेंगे: कांग्रेस सांसद प्रताब सिंह बाजवा


10 Aug 2021, 8:23 PM

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की

10 Aug 2021, 8:21 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित


10 Aug 2021, 8:13 PM

ओबीसी आरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, लोकसभा से संविधान संशोधन बिल पास

लोकसभा से संविधान (127वां) संशोधन बिल पारित हो गया है। मत विभाजन के लिए जरिए ये बिल संसद से पास हुआ है। इस बिल के पक्ष में 385 वोट पड़े, जबकि विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। यानी कम से कम दो-तिहाई बहुमत से बिल पारित हो गया।

10 Aug 2021, 8:10 PM

IFS अधिकारी बी नागभूषण रेड्डी को मलेशिया में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है: MEA


10 Aug 2021, 8:09 PM

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह, पंजाब-पाक बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग

10 Aug 2021, 8:02 PM

मेघालय की राजधानी शिलांग में IED विस्फोट, दो घायल


10 Aug 2021, 7:46 PM

विनेश फोगाट को WFI ने किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता के लगे आरोप

10 Aug 2021, 7:33 PM

अंकित गुर्जर हत्याकांडः डिप्टी जेलर समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, तिहाड़ जेल के DG का एक्शन


10 Aug 2021, 7:04 PM

प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य बालाजी तांबे का 81 वर्ष की आयु में हुआ निधन

ख्यात आयुर्वेदाचार्य बालाजी तांबे का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह 81 वर्ष के थे। वह एक सप्ताह से अधिक समय से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने चिकित्सा का कोई जवाब नहीं दिया। तांबे के परिवार में उनकी पत्नी वीणा, बेटे सुनील और संजय और पोते-पोतियां हैं।

10 Aug 2021, 7:04 PM

श्रीनगर ग्रेनेड हमले में 10 नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को एक ग्रेनेड हमले में 10 नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शहर के अमीरा कदल इलाके में व्यस्त हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका, लेकिन यह लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर विस्फोट हो गया, जिसमें 10 नागरिक घायल हो गए।


10 Aug 2021, 7:01 PM

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे

10 Aug 2021, 6:51 PM

दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की


10 Aug 2021, 6:44 PM

महाराष्ट्रः 17 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, गांव में 5 से 8वीं, शहरों में 8 से 12वीं तक की चलेगी क्लास

10 Aug 2021, 6:43 PM

RSS आरक्षण का समर्थक, असमानता रहने तक रहना चाहिए जारी- दत्तात्रेय होसबोले


10 Aug 2021, 6:31 PM

उत्तराखंड में कोरोना के 39 नए मामले, बीते 24 घंटे में 41 मरीज ठीक हुए

10 Aug 2021, 6:30 PM

टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया सम्मानित


10 Aug 2021, 6:24 PM

केरल में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 21119 नए मामले, 151 मरीजों की मौत

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। राज्य में मंगलवार को एक बार फिर से 20 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। आज केरल में कोरोना के 21119 नए मामले आए हैं। वहीं 152 और मरीजों की मौत हो गई है।

10 Aug 2021, 6:09 PM

जंतर मंतर के पास भड़काऊ नारेबाजी के मामले में अश्विनी उपाध्याय और अन्य की दिल्ली पुलिस ने तीन दिन की हिरासत मांगी


10 Aug 2021, 6:07 PM

नए कृषि क़ानूनों की वापसी पर चर्चा हो, संसद की गरिमा का सत्ता पक्ष को ख़्याल नहीं: राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा

10 Aug 2021, 5:57 PM

जब मिज़ोरम और मेघालय नए राज्य बने थे तभी बॉर्डर को अच्छी तरह लिखकर एक्ट में शामिल करना चाहिए था: असम-मिज़ोरम बॉर्डर विवाद पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा


10 Aug 2021, 5:50 PM

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसदीय समिति की 36वीं बैठक की अध्यक्षता की

10 Aug 2021, 5:41 PM

बिहार: मुजफ्फरपुर में  पुलिस द्वारा बाईक सवार युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, सीटी एसपी बोले- जांच जारी, पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई


10 Aug 2021, 5:30 PM

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1461 नए मामले, बीते 24 घंटे में 15 मरीजों की मौत

10 Aug 2021, 5:29 PM

महाराष्ट्र: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान का जायज़ा लिया


10 Aug 2021, 5:03 PM

मध्य प्रदेश के बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 4 लोगों की मौत, करीब 20 घायल

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले भीषण सड़क हादसा हुआ ह। नागलवाड़ी थाना इलाके में पिकअप वाहन पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

10 Aug 2021, 4:55 PM

यमुना-बेतवा नदी में काफी मात्रा में जल छोड़ा गया है, जिसके चलके बाढ़ की स्थिति हुई: सीएम योगी

हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यमुना और बेतवा नदी में काफी मात्रा में जल छोड़ा गया है जिसकी वजह से यहां बाढ़ की स्थिति हुई है। लगभग 90 गांव बाढ़ के चपेट में आए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री बांटी जा रही हैं।”


10 Aug 2021, 4:43 PM

देश में पिछले 2 हफ्ते में 2% से भी कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल 

10 Aug 2021, 4:25 PM

दिल्ली में कोरोना के 52 नए मामले सामने आए


10 Aug 2021, 4:12 PM

तमिलनाडु तीसरी कोविड लहर से निपटने के लिए तैयार: स्वास्थ्य मंत्री

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री, मा सुब्रमण्यम ने कहा है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में कोविड संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मंत्री ने सोमवार को कहा कि यदि मामलों में वृद्धि होती है तो राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ एक लाख बिस्तर और बच्चों के वार्ड तैयार हैं।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ने दो कोविड तरंगों के दौरान लोगों की रक्षा करने में एक मिसाल कायम की है।

10 Aug 2021, 4:10 PM

मिज़ोरम और असम को अब कुछ समय तक अमन बनाने की ज़रूरत है क्योंकि इतना सब होने के बाद सब शांत होने में कुछ समय लगेगा: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मिज़ोरम और असम को अब कुछ समय तक अमन बनाने की ज़रूरत है क्योंकि इतना सब होने के बाद सब शांत होने में कुछ समय लगेगा। उसके बाद फिर किसी अंतिम समाधान के बारे में बात हो सकती है। निश्चित रूप से दोनों पक्ष शांति स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।


10 Aug 2021, 3:45 PM

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने आज श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंका।

10 Aug 2021, 3:43 PM

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा, मिनी ट्रक गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा की खबर सामने आ रही है। मिनी ट्रक गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। 21 लोग घायल होने की खबर है।


10 Aug 2021, 3:36 PM

केंद्र ने अंकलेश्वर में बायोटेक वैक्सीन उत्पादन को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने मंगलवार को गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन निर्माण और उत्पादन सुविधाओं को मंजूरी दे दी। इस कदम से भारत में कोविड-19 के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह सभी नागरिकों को टीका लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, "पीएम मोदी के ²ष्टिकोण के बाद, यह वैक्सीन की उपलब्धता में वृद्धि करेगा और दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान को गति देगा।"

मंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया, "भारत सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में भारतबायोटेक के कोवैक्सिन के उत्पादन के लिए वैक्सीन निर्माण सुविधा को मंजूरी दी। पीएम नरेंद्र मोदी जी के सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन के ²ष्टिकोण के बाद, इससे वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ेगी और दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान में तेजी आएगी।"

10 Aug 2021, 3:22 PM

मुंबई: व्यवसायी और अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोरपे की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 20 अगस्त के लिए स्थगित


10 Aug 2021, 3:21 PM

हमने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखा था: बिहार CM नीतीश कुमार

बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण को ध्यान में रखा था। हमने जनसंख्या को लेकर आकलन किया और नतीजा आया कि अगर पति-पत्नी में पत्नी पढ़ी होगी तो प्रजन्न दर घटेगी और इसी नतीजे पर चलते हुए आज राज्य की प्रजन्न दर 3% है जो कभी 4% से ज़्यादा थी।

10 Aug 2021, 3:14 PM

राहुल गांधी बोले- मेरी रगों में भी है कश्मीरियत का हिस्सा, जम्मू-कश्मीर को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के पक्ष में हैं, साथ ही यहां पर निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी रगों में भी कश्मीरियत का हिस्सा है।

राहुल गांधी ने कहा, “वे संसद में बोलने नहीं देते हैं, हमें दबा देते हैं। मैं संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू-कश्मीर, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के बारे में नहीं बोल सकता। ये लोग हिंदुस्तान की सभी संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।”


10 Aug 2021, 2:43 PM

राज्यसभा 3:03 बजे तक के लिए स्थगित

10 Aug 2021, 2:24 PM

मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगार हैं, किसान उत्पीड़ित हैं: कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा, “मध्य प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगार हैं, किसान उत्पीड़ित हैं, बाढ़ की कोई व्यवस्था नहीं है, हालांकि रेड अलर्ट जारी किया गया था। उन्होंने कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी, किसी को नहीं मिली।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं, किसान पीड़ित है, मूल्य, खाद और बीज नहीं मिल रहा है। मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आया, कोई व्यवस्था नहीं है। इन्होंने घोषणा की कि जिनकी कोरोना से मौत हुई है उन्हें मुआवजा देंगे। एक व्यक्ति को भी नहीं मिला।”


10 Aug 2021, 2:10 PM

ट्रेनिंग नहीं कर पाने की वजह से मुझे अपनी कमियां मैच के समय पता चली: पहलवान बजरंग पुनिया

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीने वाले पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, “मैं चोट की वजह से 20-25 दिन ट्रेनिंग नहीं कर पाया, जिसकी वजह से मेरी मूवमेंट पर असर पड़ा और अटैक करते वक़्त मेरा पैर ठीक से नहीं चल पा रहा था। ट्रेनिंग नहीं कर पाने की वजह से मुझे अपनी कमियां मैच के समय पता चलीं।”

10 Aug 2021, 2:08 PM

जालंधर: ग्लोब कॉलोनी में प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग


10 Aug 2021, 1:42 PM

गुजरात में अपनी मांगों को लेकर राज्य के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज 7वें दिन भी जारी

गुजरात में अपनी मांगों को लेकर राज्य के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज 7वें दिन भी जारी है। वड़ोदरा में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया, ''हम लोग 7 दिन से यहां खड़े हैं फिर भी सरकार हमारी बात नजरअंदाज कर रही है। हमने कोरोना के समय रात दिन मेहनत की। वे अपने वादे से मुकर रहे हैं।''

10 Aug 2021, 1:31 PM

भड़काऊ भाषण मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग गिरफ्तार


10 Aug 2021, 1:30 PM

अफगानिस्तान: कपिसा प्रांत के निजरब जिले में अमेरिकी बलों द्वारा हवाई हमले में कम से कम 11 तालिबान सदस्य मारे गए

10 Aug 2021, 1:00 PM

बिहार: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से पटना का गांधी घाट डूबा   


10 Aug 2021, 12:54 PM

हम जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य की बहाली और यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हैं: राहुल गांधी

दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य की बहाली और यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हैं।

10 Aug 2021, 12:43 PM

जम्मू-कश्मीर में चुनाव जल्दी होने चाहिए, उससे पहले राज्य का दर्जा मिलना चाहिए: गुलाम नबी आजाद

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, “चुनाव जल्दी होने चाहिए, उससे पहले राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। कश्मीरी पंडितों को वापस लाना चाहिए। नए कानून में जब राज्य का दर्ज़ा मिलेगा जमीन और नौकरी पहले की तरह होनी चाहिए।”


10 Aug 2021, 11:59 AM

हाईकोर्ट की इजाजत के बिना राज्य सरकारें सांसदों-विधायकों के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं ले सकेंगी: SC

विधायक और सांसदों के खिलाफ मामलों के स्पीडी ट्रायल की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट की इजाजत के बिना राज्य सरकारें सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज केस वापस नहीं ले सकेंगी।

10 Aug 2021, 11:52 AM

दिल्ली: अकाली दल, कांग्रेस और BSP ने संसद भवन परिसर में कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन किया


10 Aug 2021, 11:33 AM

विपक्षी सांसदों का लोकसभा में हंगामा, वेल में जमा होने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

10 Aug 2021, 11:03 AM

जैवलिन थ्रो के लिए प्रोत्साहित करने के लिए देश में हर साल 7 अगस्त को जैवलिन थ्रो ईवेंट रखेंगे: एथलेटिक संघ


10 Aug 2021, 10:06 AM

दिल्ली: पीएम मोदी समेत बीजेपी के अन्य नेता बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया।

10 Aug 2021, 9:48 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 28,204 नए केस आए सामने, 373 लोगों की मौत 

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28,204 नए मामले आए, 41,511 रिकवरी हुईं और 373 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


10 Aug 2021, 9:40 AM

दिल्ली: पीएम मोदी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे

10 Aug 2021, 9:34 AM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में BJP नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोग हिरासत में 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सभी छह लोगों, बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में ले लिया गया है। यह जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से दी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान इन सभी लोगों पर भड़काऊ नारेबाजी करने का आरोप है।


10 Aug 2021, 9:15 AM

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गांदरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

10 Aug 2021, 9:12 AM

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा में नोटिस दिया


10 Aug 2021, 9:03 AM

उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ''गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। निचला क्षेत्र पानी में पूरी तरह डूब गया है।''

10 Aug 2021, 9:02 AM

देश में कल कोरोना वायरस के लिए 15,11,313 सैंपल टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,11,313 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 48,32,78,545 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


10 Aug 2021, 8:38 AM

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के जैनपुरा में CRPF के रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान घायल 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपुरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया, इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

10 Aug 2021, 8:31 AM

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में बुरे फंसे अश्विनी उपाध्याय! दिल्ली पुलिस ने कहा- मामले की होगी जांच

जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी मामले में बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रह हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इस पूरे मामले की जांच होगी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर रविवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर प्रदर्शन के दौरान अश्विनी उपाध्याय समेत पांच लोगों पर विवादित नारेबाजी करने का आरोप है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia